रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) 2 अप्रैल 2026 (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जिला सभगार में समीक्षा करते हुए निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट को एयरपोर्ट की बाउंड्री कार्य को तेजी से कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण की भूमि पर जो भी भवन अभी तक नही तोड़े गये है उन्हे शीघ्र तुड़वाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने विद्युत लाइन को शिफ्ट करने हेतु अधिशासी अभियंता विद्युत, उप जिलाधिकारी व पंतनगर विश्वविद्यालय के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर विद्युत लाइन को शीघ्र शिफ्ट कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आ रहे जो पेड़ कटवाने है उन्हे वन विभाग से समन्वय करते स्वीकृति लेकर कटवाना भी सुनिश्चित करें। उन्होने एयरपोर्ट विस्तारिकरण के कार्यो को सभी अधिकारी समन्वय बनाते हुए कार्य करने के निर्देश दिये।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, डेम जीबी पंतनगर विश्वविद्यालय बीएस चलाल, निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट पवन कुमार, उप जिलाधिकारी गौरव पांडेय, मुख्य कृषि अधिकारी, महाप्रबंधक टीडीसी डॉ. वीके यादव, पीडी एनएचएआई अंचल बंसल, अधिशासी अभियंता विद्युत राजीव चक्रवर्ती आदि मौजूद थे।
SPECIAL Note – प्रेस / मीडिया विशेष – आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।