देहरादून (उत्तराखंड) 19 मार्च 2026। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक शहरी विकास विभाग, पेयजल विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने शहरी विकास विभाग की नीलकंठ महादेव (पौड़ी गढ़वाल) एवं रामनगर (नैनीताल) में मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण कार्य को मंजूरी प्रदान करते हुए पार्किंग निर्माण गाइडलाइंस का अनुपालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नीलकंठ महादेव (लागत घ्5183.65 लाख) एवं रामनगर ( लागत घ्3857.64 लाख) मल्टीस्टोरी पार्किंग में प्रवेश एवं निकासी के लिए सभी तकनीकी पहलुओं का विशेष ख्याल रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने नीलकंठ महादेव में भूमि का जियोटेक्निकल सर्वे भी अनिवार्य रूप से कराए जाने की बात भी कही।
मुख्य सचिव ने पेयजल विभाग के 4 प्रस्तावों (3 पेयजल परियोजनाओं – 2438.32 लाख रु. लागत की पीपलकोटी नगर पंचायत पेयजल योजना, 3986.24 लाख रु. लागत की तिलवाड़ा नगर पंचायत पेयजल योजना एवं 2578.52 लाख लागत की ऊखीमठ नगर पंचायत पेयजल योजना) और लालकुआं नगर पंचायत सीवर लाइन परियोजना (लागत 37.95 लाख रु.) को भी संस्तुति प्रदान की। उन्होंने ग्रेविटी आधारित पेयजल परियोजनाओं में मीटर लगाए जाने के भी निर्देश दिए। समिति द्वारा लोक निर्माण विभाग की काठगोदाम बाईपास मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत 3.5 किलोमीटर मार्ग एवं इसमें 75 मीटर स्पान का सेतु निर्माण (लागत 1177.93 लाख रु.) को भी मंजूरी प्रदान की गई।
बैठक में सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, दिलीप जावलकर एवं रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति ने दी शहरी विकास विभाग, पेयजल विभाग, लोक निर्माण विभाग के करोड़ों के विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति
Related Posts
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने एशियन डेवलपमेंट बैंक से पुल, रोड, स्किल सेंटर आदि विविध निर्माण कार्यों में मदद का किया अनुरोध Chief Secretary Anand Bardhan requested the Asian Development Bank for assistance in various construction works like bridges, roads, skill centres etc
देहरादून 9 अप्रैल 2026। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में एशियन डेवलपमेंट बैंक और उत्तराखंड सरकार के निर्माण संबंधी विभागों के मध्य बैठक एडीबी द्वारा उत्तराखंड…
एक खूबसूरत महिला के अहंकार से ज्यादा उम्र कुछ भी नहीं होता, पॉलिना पोरिजकोवा बोल्ड फैशन मॉडल और लेखिका के कथन
9 अप्रैल 1965 को प्रोस्टेजोव, चेकिया, चेकोस्लोवाकिया में पॉलिना पोरिजकोवा का जन्म हुआ। पॉलिना पोरिजकोवा बोल्ड फैशन मॉडल और लेखिका हैं, उन्होंने 15 साल की उम्र में फ्रांस में मॉडलिंग…

