
4 अप्रैल 1785 को फ्रैंकफर्ट एम मेन, जर्मनी में बेटिना वॉन अर्निम (एलिजाबेथ कैथरीना लुडोविका मैग्डालेना ब्रेंटानो) का जन्म हुआ। बेटिना वॉन अर्निम प्रतिष्ठित जर्मन लेखिका, संगीतकार, उपन्यासकार, प्रकाशक, गायिका, दृश्य कलाकार, चित्रकार, युवा प्रतिभाओं की संरक्षक और प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता बनीं। अपरिहार्य कारणों से बेटिना वॉन अर्निम और उनके कुछ मित्र परिचितों को जर्मनी छोड़ अमेरिका के टेक्सास में बसना पड़ा। टेक्सास राज्य में बेटिना की जर्मन-अमेरिकी बस्ती की स्थापना 1847 में हुई और इसके प्रगतिशील, आदर्शवादी संस्थापकों ने इसका नाम बेटिना वॉन अर्निम के नाम पर रखा था। एल्म क्रीक और लानो नदी के संगम के पास स्थित, यह बस्ती केवल एक वर्ष तक ही चली। बेटिना समुदाय का कोई वजूद नहीं बचा। यद्यपि इसके तीन संस्थापकों में से दो बाद में प्रमुख हस्तियाँ बनीं, गुस्ताव श्लेइचर, जो बाद में अमेरिकी कांग्रेसी नेता बने और जिनके नाम पर श्लेइचर काउंटी का नाम रखा गया और दूसरे डॉ. फर्डिनेंड लुडविग हेर्फ जो 1854 में टेक्सास में एनेस्थीसिया (बेहोशी की दवा) का उपयोग करने वाले पहले सर्जन बने। इस समुदाय के तीसरे संस्थापक हरमन स्पीस थे।
गोएथे की एक विशाल प्रतिमा के लिए वॉन अर्निम के डिजाइन का एक हिस्सा, जिसे मूर्तिकार कार्ल जोहान स्टीनहॉसर ने संगमरमर में तराशा था, 1911 में वीमर के संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया। बेटिना वॉन अर्निम स्वच्छंदतावादी युग की भावना का एक आदर्श प्रतीक थीं और कई प्रतिष्ठित कलाकारों के रचनात्मक संबंधों का केंद्र बिंदु थीं। वह अपनी संगति के लिए सबसे अधिक जानी जाती गईं उनके सबसे करीबी दोस्तों में गोएथे, बीथोवेन, श्लेइयरमाकर और पुक्लर शामिल थे, और उन्होंने उनके बीच कलात्मक सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया। उस समय के कई प्रमुख संगीतकारों, जिनमें फेलिक्स और फैनी मेंडेलसोन, रॉबर्ट और क्लारा शुमान, फ्रांज लिज्जत, जोहाना किंकेल और जोहान्स ब्रह्म्स शामिल थे, ने बेटिना वॉन अर्निम की भावना और प्रतिभाओं की सराहना की। संगीतकार के रूप में वॉन अर्निम की शैली अपरंपरागत थी। बेटिना वॉन अर्निम अपनी पसंदीदा लोक धुनों और ऐतिहासिक विषयों को नवीन सुर-ताल, वाक्यांशों की लंबाई और तात्कालिक रचनाओं के साथ मिश्रित किया, जो उस युग के संगीत का पर्याय बन गए। उनका जर्मन लेखकों क्लेमेंस ब्रेंटानो और आचिम वॉन अर्निम से गहरा संबंध था, पहले उनके भाई थे, और दूसरे उनके पति। उनकी बेटी गिसेला वॉन अर्निम भी एक प्रमुख लेखिका बनीं।
बेटिना वॉन अर्निम प्रशिया के प्रगतिवादियों के लिए एक प्रेरणास्रोत थी, समाजवादी आंदोलन से जुड़ी थी और उत्पीड़ित यहूदी समुदाय की पक्षधर थी। उसने दो राजनीतिक रूप से विद्रोही रचनाएँ प्रकाशित कीं, लेकिन प्रशिया के राजा के साथ अपनी दोस्ती के कारण वह सजा से बच गई। 1831 में अपने पति की मृत्यु के बाद, बेटिना ने रचनात्मक समुदाय के प्रति अपना समर्पण जारी रखा। बेटिना वॉन अर्निम ने प्रशियाई संगीत निर्देशक गैस्पारे स्पोंटिनी के सार्वजनिक समर्थन में सात गीतों का एक संग्रह प्रकाशित किया, जो उस समय दबाव में थे। बेटिना वॉन अर्निम के कुछ उद्धरण,
मैं तुम्हारी तरह कविता नहीं लिख सकती, लेकिन मैं प्रकृति से बातें कर सकती हूँ… और जब मैं वापस आती हूँ… तो हम अपने बिस्तर एक-दूसरे के बगल में लगाते हैं और पूरी रात बातें करते रहते हैं… ऐसी महान और गहरी बातें, जिनसे पुरानी दुनिया अपने जंग लगे कब्जों पर चरमरा उठती है।
आत्मा पर राज करने के लिए दुनिया चाहे जो भी नियम बनाए, मैं उन्हें मानने से इनकार करती हूँ।
मैं खुद को सपनों में खुश क्यों न देखूँ? सपनों से बढ़कर और कौन सी बड़ी सच्चाई है?
उसके जवानी के प्यार की सारी पोशाकें, मेरी लहराती हुई पोशाकों के मुकाबले क्या हैं? यह मत कहना कि तुम्हारा बेटा मेरे लिए बहुत अच्छा है, जबकि मैं एक वायलेट फूल के लिए खुद को इतने बड़े खतरे में डाल देती हूँ! मैं संवेदनशील रोमांस के दौर से खुद को जोड़ती हूँ, और खुशकिस्मती से मुझे वेर्थर मिल जाता है, जहाँ, वैसे, मेरा मन करता है कि मैं शार्लोट को घर से बाहर निकाल दूँ। गुलाबी रिबन वाली उस सफेद पोशाक के मामले में तुम्हारे बेटे का जौक (पसंद) अच्छा नहीं है। मैं अपनी पूरी जिंदगी में कभी सफेद पोशाक नहीं पहनूँगी, हरा, हरा, मेरे सारे कपड़े हरे ही होंगे!-बेटिना वॉन अर्निम
SPECIAL Note – प्रेस / मीडिया विशेष – आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

