रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 28 मार्च 2026 (जि.सू.का.)। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में शनिवार को जिला सभागार में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) हेतु कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने सभी उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, समस्त टीएलएमटी, एएलएमटी, बीएलओ, सुपरवाईजर, डाटा एंट्री आपरेटरों को एसआईआर का गहन प्रशिक्षण दिया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने कहा कि सभी अधिकारी गहनता से प्रशिक्षण लें ताकि त्रुटी रहित व पारदर्शी निर्वाचन नामावली तैयार हो सकें। उन्होने कहा कि अच्छी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त करेगें तो फिल्ड में किसी प्रकार की कोई परेशानी नही होगी। उन्होने कहा कि यदि कई कोई कही कोई शंका हो तो यही पर ही समाधान कर ले। उन्होने कहा कि निर्वाचन कार्यालय द्वारा जो बुकलेट दी जा रही है उसे गहनता से बढे ताकि सभी जानकारी प्राप्त हो सकें।
प्रशिक्षण में उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह, डॉ0 अमृता शर्मा, राहुल साह, रविंद्र जुआठा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी सहित तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, नगर निकाय अधिकारी आदि मौजूद थे।
SPECIAL Note – प्रेस / मीडिया विशेष – आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।