
क माँ का अपने बच्चे के प्रति प्रेम दुनिया में किसी और चीज से अलग होता है। यह न तो किसी नियम को जानता है, न ही किसी दया को। यह हर चीज का साहस करता है और अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को बेरहमी से कुचल देता है। सत्य, चाहे अपने आप में कितना भी कुरूप क्यों न हो, उसके खोजियों के लिए हमेशा जिज्ञासु और सुंदर होता है। -अगाथा क्रिस्टी
533 ईस्वी में 15 सितंबर को एड डेसिमम में वैंडल्स (जर्मनिक लोगों का एक समूह) पर जीत के बाद बेलिसारियस (सम्राट जस्टिनियन प्रथम के अधीन बाइजेंटाइन साम्राज्य के सैन्य कमांडर) के नेतृत्व में बाइजेंटाइन सेना कार्थेज (उत्तरी अफ्रीका का एक प्राचीन शहर, जिसे पौराणिक फोनीशियन रानी डिडो ने ट्यूनिस झील के पूर्वी किनारे पर बसाया था, जो अब ट्यूनीशिया में है) में दाखिल हुई।
608 ईस्वी में 15 सितंबर को बाइजेंटाइन सम्राट फोकास की मंजूरी के बाद पोप बोनिफेस चतुर्थ का अभिषेक कोंस्टाटिनोपल में किया गया।
767 ईस्वी में 15 सितंबर को साइचो (मित्सु नो ओबितोहिरोनो) का जन्म हुआ। साइचो जापानी बौद्ध भिक्षु बने, जापानी बौद्ध धर्म के तेंदई संप्रदाय की स्थापना की, मरणोपरांत डेंग्यो दाइशी की उपाधि मिली।
921 ईस्वी में 15 सितंबर को टेटिन कैसल, टेटिन, बोहेमिया में सोरबियन राजकुमार स्लाविबोर की बेटी लूदमिला ऑफ बोहेमिया की मृत्यु हुई, मरणोपरांत उसे चेक संत और शहीद घोषित किया गया।
994 ईस्वी में 15 सितंबर को ओरोंटेस की लड़ाई माइकल बौर्त्ज की बीजान्टिन और उनके हमदानिद सहयोगियों के बीच दमिश्क के फातिमिद वजीर, तुर्की जनरल मंजुताकिन की सेना के खिलाफ लड़ी गई। इसमें बीजेंटाइन साम्राज्य पर मेजर फातिमिद की जीत हुई।
1140 हंगरी के राजकुमार अल्मोस और उनकी पत्नी प्रेडस्लावा ऑफ कीव की बेटी एडिलेड ऑफ बोहेमिया का निधन हुआ।
1254 वेनिस, वेनिस गणराज्य में मार्को पोलो का जन्म हुआ। मार्को पोलो वेनिस के विश्व विख्यात व्यापारी, खोजकर्ता और लेखक थे, जिन्होंने 1271 और 1295 के बीच सिल्क रोड के साथ एशिया की यात्रा की थी। उनकी यात्राओं का विवरण बुक ऑफ द मार्वल्स ऑफ द वर्ल्ड और इल मिलियोन में दर्ज है। यह एक ऐसी पुस्तक है जिसमें पूर्वी दुनिया की तत्कालीन संस्कृति और आंतरिक कार्यप्रणाली का वर्णन किया गया है, जिसमें मंगोल साम्राज्य की संपत्ति और विशाल आकार तथा युआन राजवंश के अधीन चीन शामिल है, जिससे यूरोपीय लोगों को चीन, फारस, भारत, जापान और अन्य एशियाई समाजों पर पहली बार व्यापक जानकारी मिली। मार्को पोलो ने लिखा है, मैंने जो देखा उसका आधा भी नहीं लिखा, क्योंकि मुझे पता था कि मेरी बात पर विश्वास नहीं किया जाएगा।
1326 सराय में दिमित्री ऑफ त्वेर दिमित्री मिखाइलोविच (उपनाम भयावह आँखें, जन्म 1298) को मंगोलों ने मार दिया।
1440 सबसे पहले ज्ञात सीरियल किलर में से एक ब्रिटनी, अंजु और पोइतौ के योद्धा, लॉर्ड गिल्स डे रईस को नैनटेस के बिशप जीन डे मालेस्ट्रोइट की शिकायत के बाद हिरासत में लिया गया।
1530 इटली के कैलाब्रिया के सोरियानो कैलाब्रो में सेंट डोमिनिक के चमत्कारी चित्र का प्रकट होना माना जाता है। यह अवसर 1644-1912 तक रोमन कैथोलिक चर्च द्वारा पर्व दिवस के रूप में मनाया गया।
1556 वलिसिंगन से प्रस्थान करके पूर्व पवित्र रोमन सम्राट चार्ल्स पंचम स्पेन वापस लौटे।
1707 ट्रांसिल्वेनिया के राजकुमार फेरेंस रकोक्जी द्वितीय और रूसी राजा (जार) पीटर ने सामाजिक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1789 जुलाई में कानून द्वारा स्थापित संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मामलों के विभाग का नाम बदलकर राज्य विभाग कर दिया गया और उसे कई प्रकार के घरेलू कर्तव्य सौंपे गए। 1789 में इसी दिन बर्लिंगटन, न्यू जर्सी, अमेरिका में जेम्स फेनिमोर कूपर का जन्म हुआ। कूपर 19वीं सदी के पूर्वार्द्ध के अमेरिकी लेखक और उपन्यासकार हुए। उन्हें अमेरिका, यूरोप और रूस में भी व्यापक रूप से पढ़ा गया।
1810 निगवेल हिदाल्गो ने स्पेन से मैक्सिको की आजादी के लिए संघर्ष शुरु किया।
1812 फ्रांसीसी शासक नेपोलियन बोनापार्ट के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना रूस की राजधानी मास्को स्थित रूसी सरकार के मुख्यालय क्रैमलिन पहुंची।
1821 मध्य अमेरिकी देश कोस्टारिका, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास और निकारागुआ को स्वतंत्रता मिली।
1830 लिवरपूल से मैनचेस्टर रेलवे लाइन चालू हुई। ब्रिटिश सांसद विलियम हस्किसन लोकोमोटिव रॉकेट नामक इंजन की चपेट में आने से मारे गए पहले व्यापक रूप से रिपोर्ट किए गए रेलवे यात्री बन गए।
1835 एचएमएस बीग जहाज से विख्यात प्रकृति, मानवविज्ञानी चार्ल्स डार्विन गैलापागोस द्वीप समूह पर पहुंचे।
1846 पूरे फतेह जंग शाह परिवार, उनके रक्षकों, विश्वास पात्र, नजदीकी लोगों यानी करीब 40-50 लाख लोगों को मारने के बाद नेपाल की सत्ता पर जंग बहादुर राणा ने अपना आधिपत्य कायम किया।
1861 भारत रत्न सम्मान प्राप्त करने वाले विख्यात भारतीय इंजीनियर, वैज्ञानिक और आविष्कारक मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म हुआ। इनके जन्म दिन पर भारत में इंजीनियर्स डे या अभियंता दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा था, अहंकारी मत बनो स्वभाव विनम्र बनाओ और साथियों के साथ मिलकर काम करने की आदत डालो। इंसान हमेशा अपनी औकात के बराबर कमाता है। टाइम बढाकर अधिक पैसे नहीं कमाए जा सकते, वैल्यू बढ़ाकर अधिक पैसे कमाए जा सकते हैं।
1876 विख्यात बांग्ला कथाकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म बंगाल के देबानंदपुर, बंडेल में हुआ। शरत चंद्र ने शहरी, कस्बाई और ग्रामीण जीवन की कड़वी सच्चाइयों को अपनी कहानियों में व्यक्त किया है। उनकी अनेक कहानियों पर लोकप्रिय फिल्में बनी हैं, जिनमें देवदास पर तो कई बार फिल्में बनीं। शरत चंद्र ने लिखा है, केवल वही जानता है जो आपसे प्यार करता है, कि आपके आकर्षण की शक्ति कितनी प्रबल होती है।
1890 हरक्यूल पॉयरॉट, मिस मार्पल और पार्क पाइन जैसे जासूसी किरदारों में जान डालने वाली विख्यात अंग्रेजी लेखिका अगाथा क्रिस्टी (डेम अगाथा मैरी क्लेरिसा क्रिस्टी, लेडी मैलोवन) का जन्म टॉर्की, यूनाइटेड किंगडम में हुआ। इनकी कहानियां, उपन्यास दुनिया भर में पढ़े गये। अगाथा क्रिस्टी ने लिखा है, हममें से बहुत कम लोग वैसे होते हैं जैसे हम दिखते हैं।
1894 प्योंगयांग (अब उत्तर कोरिया की राजधानी) की लड़ाई में जापान ने चीन को करारी मात दी।
1897 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पाकिस्तान के छठे प्रधानमंत्री हुए इब्राहिम इस्माइल चुंदरीगर या आईआई चुंदरीगर का जन्म अहमदाबाद में हुआ।
1915 न्यू कल्चर मूवमेंट के तहत चेन डुक्सिउ ने शंघाई में न्यू यूथ पत्रिका की स्थापना की। न्यू यूथ (पिनयिन, जिन किंगनियान, ह्सिन चिंग-नियन और फ्रांसीसी भाषा में ला ज्यूनेसे) 1915 और 1926 के बीच प्रकाशित एक चीनी साहित्यिक पत्रिका थी। इसने न्यू कल्चर मूवमेंट और बाद में मई चौथा आंदोलन दोनों को दृढ़ता से प्रभावित किया। पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के संस्थापक पिता माओ त्से तुंग ने अपनी युवावस्था में कन्फ्यूशीवाद के तहत महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ और शारीरिक फिटनेस के महत्व पर लेख लिखे। माओ ने युवाओं की तुलना सुबह के सूरज से की। युवाओं को राष्ट्र के भविष्य को परिभाषित करने और उन्हें समाज में क्रांतिकारी बदलाव करने की सारी शक्ति प्रदान की गई है। लघु कथाएँ प्रकाशित करने के लिए सबसे प्रसिद्ध न्यू यूथ ने स्थानीय कविता और नाटक सहित अनेक प्रकार की सामग्री प्रकाशित की। न्यू यूथ ने व्यापक जन चेतना जागृत की, चीन सरकार और जन जीवन की विसंगतियों को सामने लाया। अनेक रचनाकारों को पहचान दी। चीन के दयनीय हालातों को सुधारने के लिए जनता के मुखपत्र का भी न्यू यूथ ने काम किया।
1916 प्रथम विश्व युद्ध में प्रथम बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया।
1905 प्रसिद्ध भारतीय हिंदी साहित्यकार डॉ. रामकुमार वर्मा का जन्म हुआ।
1909 तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और मुख्यमंत्री रहे सी. एन. अन्नादुराई का जन्म हुआ।
1922 प्रसिद्ध अमेरिकी फिल्म अभिनेता और निर्देशक जैकी कूपर का जन्म हुआ।
1926 कट्टरवादी, सांप्रदायिक हिंदू संगठन विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल का जन्म अतरौली, उत्तर प्रदेश में हुआ और इनका 17 नवंबर 2015 को गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हुआ।
1927 बस्ती, उत्तर प्रदेश में प्रसिद्ध कवि, पत्रकार, लेखक, बाल साहित्यकार और समाचार पत्रिका दिनमान तथा बाल पत्रिका पराग के संपादक रहे सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का जन्म हुआ। सर्वेश्वर ने कहा है कि जिस देश के पास समृद्ध बाल साहित्य नहीं है, उसका भविष्य उज्ज्वल नहीं रह सकता। देश कागज पर बना नक्शा नहीं होता शीर्षक अपनी बहुचर्चित कविता में सर्वेश्वर दयाल सक्सेना ने लिखा है, आखिरी बात
बिल्कुल साफ / किसी हत्यारे को / कभी मत करो माफ / चाहे हो वह तुम्हारा यार / धर्म का ठेकेदार / चाहे लोकतंत्र का / स्वनामधन्य पहरेदार।
1931 महात्मा गांधी एवं अंग्रेज वायसराय लार्ड इरविन के मध्य समझौता हुआ।
1935 जर्मन यहूदियों से उनकी नागरिकता छीन ली गई, उन्हें सार्वजनिक पद और व्यवसायों से अयोग्य ठहराया गया, सरकार द्वारा नागरिकों को प्रदत्त सुविधाओं में यहूदियों के लिए कटौती की गई और यहूदियों – जर्मनों के मध्य शादी करना प्रतिबंधित कर दिया गया। हिटलर की पार्टी के चिन्ह स्वास्तिका को जर्मनी का आधिकारिक ध्वज बनाया गया।
1939 भारतीय जनता पार्टी नेता, पूर्व राज्यसभा सदस्य, अर्थशास्त्री सुब्रमनियन स्वामी का जन्म माइलापुरम, मद्रास में हुआ।
1940 द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटेन की वायुसेना ने दावा किया कि उसने जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर की वायुसेना को हरा दिया है।
1946 बंबई की झुग्गी बस्तियों के लिए संघर्ष करने वाले विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता जॉकिन अर्पुथम का जन्म हुआ।
1947 हरियाणा के प्रभावशाली राजनेता, पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष हरियाणा भूपिंदर सिंह हुड्डा का जन्म हुआ।
1948 स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस बंबई (अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा। 1948 में इसी दिन भारतीय सेना ने ऑपरेशन पोलो के तहत जालना, लातूर, मोमिनाबाद, सुरियापेट और नरकटपल्ली शहरों पर कब्जा कर लिया।
1950 अमेरिका में हिंदूवादी गतिविधियां चला रहे कारोबारी तथा प्रमुख हिंदुवादी कार्यकर्ता और लेखक राजीव मल्होत्रा का जन्म दिल्ली में हुआ।
1951 चीन ने तिब्बत पर कब्जा किया। इससे घबराकर हजारों तिब्बती भारत आ गये।
1958 चिकित्सा विज्ञानियों ने घातक रोग ट्रेकोमा के वायरस की पहली बार खोज की।
1959 रूसी नेता निकिता ख्रुश्चेव अमेरिका की यात्रा करने वाले सोवियत संघ के पहले नेता बने।
1959 भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत हुई। दूरदर्शन की शुरुआत के समय इसमें कुछ देर के लिए कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता था। नियमित दैनिक प्रसारण की शुरुआत 1965 में आल इंडिया रेडियो के एक अंग के रूप में हुई। 1972 में यह सेवा बंबई और अमृतसर तक विस्तारित की गई, जो आज देश के दूरदराज के गांवों तक उपलब्ध है। राष्ट्रीय प्रसारण की शुरूआत 1982 में हुई। 1982 में दूरदर्शन का स्वरूप रंगीन हो गया। इससे पहले यह श्वेत श्याम ही हुआ करता था।
1970 कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी सहित कई भाषाओं की ढाई सौ से अधिक फिल्मों में काम करने वाली लोकप्रिय दक्षिण भारतीय अभिनेत्री राम्या कृष्णन का जन्म चेन्नई में हुआ।
1971 प्रदूषण रहित, हरी-भरी और शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध अंतरराष्ट्रीय संस्था ग्रीन पीस की स्थापना की गई। ग्रीनपीस पर्यावरण चेतना का विश्वव्यापी आंदोलन है। इसकी स्थापना सन 1971 में कनाडा के वैनकूवर में हुई थी। तात्कालिक रूप से यह संस्था अमेरिका द्वारा अलास्का में नाभीकीय हथियारों के परीक्षण का विरोध करने के लिये बनी थी किंतु बाद में इसका उद्देश्य व्यापक रूप से पर्यावरण की सुरक्षा होता गया। आज यह दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करती है।
1978 अर्मेनिया की अरैरट एरेवन ने पहली विदेशी टीम के तौर पर मोहन बागान के साथ संयुक्त रूप से आई.एफ.ए. शील्ड जीती।
1981 वानुआतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।
1982 लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने के पूर्व ही बम बिस्फोट कर हत्या कर दी गई।
1985 बाॅलीवुड और टाॅलीवुड फिल्मों की बोल्ड अभिनेत्री एवं माॅडल नेहा ओबराय का जन्म मुंबई में हुआ।
1986 विख्यात भारतीय जादूगर पीसी साॅरकार जूनियर की बेटी फिल्म अभिनेत्री और माॅडल मुमताज़ साॅरकार का जन्म कलकत्ता में हुआ। इसी दिन प्रोफेशनल स्कवैश प्लेयर जोशना चिनप्पा का जन्म चेन्नई में हुआ।
1989 जानी मानी बोल्ड, खूबसूरत टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल शिनी दोषी का जन्म अहमदाबाद में हुआ।
1991 यूरोप के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में स्थित मेसोडोनिया ने युगोस्वालिया से खुद के स्वतंत्र होने की घोषणा की।

1996 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड माॅडल और टेलीविजन अभिनेत्री मोनिका शर्मा का जन्म दिल्ली में हुआ।
1998 गूगल डॉट कॉम डोमेन नेम के रूप में पंजीकृत हुआ। इससे पहले 1998 में लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने मिलकर गूगल को कंपनी के रूप में पंजीकृत कराया और इसके लिए एक बैंक खाता खोला। कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क में अपने मित्र सुसान वोज्स्की के गैरेज में कंपनी की शुरुआत हुई थी।
2000 आॅस्ट्रेलिया के सिडनी में 27वें ओलंपिक खेलों का शुभारंभ हुआ। 2000 में इसी दिन सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में फेलिक्स का जन्म हुआ। फेलिक्स (फेलिक्स योंगबोक ली) लोकप्रिय ऑस्ट्रेलियाई रैपर और गायक हैं।
2001 अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफगानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी।
2002 न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के अवसर पर भारत, चीन एवं रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित हुई, थाईलैंड के सट्टाहिम में श्रीलंका सरकार व लिट्टे के बीच सीधी वार्ता शुरू हुई।
2003 सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भड़क उठने से विश्व व्यापार संगठन डब्ल्यूटीओ की वार्ता विफल हुई।
2004 भारतीय मूल के परिवार में केन्या की राजधानी नैरोबी में जन्मी ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को वूमैन आफ द ईयर सम्मान दिया गया। 2004 में इसी दिन लिंफोमा गठबंधन ने पहला विश्व लिंफोमा जागरूकता दिवस आयोजित किया। लिंफोमा, लसीका तंत्र के एक कैंसर, के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने और शीघ्र पहचान, निदान और उपचार को प्रोत्साहित करने के लिए विश्व लिंफोमा जागरूकता दिवस मनाया जाता है।
2007 संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 15 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया। तब से संयुक्त राष्ट्र दुनिया भर के देशों को लोकतंत्र का पाठ पढ़ा रहा है और लोकतंत्र के खिलाफ काम करने वाले देशों, शासकों की आलोचना भी कर रहा है। इसके बावजूद तानाशाही, शासकों, शासकवर्गीय लोगों की मनमानी बढ़ती जा रही है।
2008 विद्युत और ऊर्जा चलित विविध उपकरण बनाने वाली प्रमुख भारतीय कंपनी क्रंापटन ग्रीब्स ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया। 2008 में इसी दिन अमरीका के सबसे बड़े बैंकों में से एक लेहमैन ब्रदर्स ने अपने आप को दिवालिया घोषित कर दिया। यह अब तक की अमेरिकी इतिहास कि दिवालिया होने की सबसे बड़ी घटना थी। इसके साथ ही अमेरिका के कई वित्तीय संस्थान ढह गए। इस मंदी का असर भारत सहित पूरी दुनिया पर पड़ा। इसी साल राष्ट्रपति चुनाव में बराक हुसैन ओबामा पहली बार प्रतिभाग कर रहे थे। वे विजयी हुए और 20 जनवरी 2009 को पदासीन हुए। मंदी और बेरोजगारी के लिए चुनाव के दौरान ओबामा ने अमेरिकी कंपनियों को जिम्मेदार ठहराया था।
2009 बंगलूर के मुंदिर शिवराजी ने सब जूनियर बिलियर्ड्स का खिताब जीता। इसी दिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि इजरायल और फिलिस्तीनी दोनों देशों की सेनाओं ने युद्ध अपराध किए हैं। इसी दिन पेनिनसुला फाउंडेशन, तमिलनाडु के चेयरमैन सुब्रतो चटोपाध्याय 2009-10 के लिए आडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन के अध्यक्ष चुने गये।
2012 क्लोजर पत्रिका के बाद आयरिश अखबार ‘डेली स्टार’ ब्रिटिश शाही घराने की बहू, वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन यानी कैथरीन प्रिंसेस आफ वेल्स की (ब्रिटिश राजकुमार विलियम की पत्नी) की टॉपलेस तस्वीरें छापने वाला दूसरा टैब्लॉइड अखबार बना।
1989 विख्यात अमेरिकी कवि, उपन्यासकार और साहित्यिक आलोचक रॉबर्ट पेन वॉरेन का निधन हुआ। वे न्यू क्रिटिसिज्म के संस्थापकों में से एक थे। पेन दक्षिणी लेखकों की फेलोशिप के चार्टर सदस्य भी थे। उन्होंने 1935 में क्लींथ ब्रुक्स के साथ साहित्यिक पत्रिका द साउदर्न रिव्यू की स्थापना की। उन्हें 1947 में ऑल द किंग्स मेन (1946) उपन्यास के लिए पुलित्जर पुरस्कार और 1958 और 1979 में कविता के लिए पुलित्जर पुरस्कार मिला। कथा और कविता दोनों के लिए पुलित्जर पुरस्कार प्राप्त करने वाले पेन एक मात्र व्यक्ति हुए।
2017 कासीनी अंतरिक्ष यान शनि के उपग्रह टाइटन से टकरा गया।
2018 विख्यात ब्रिटिश गायिका हेलेन क्लेयर (जन्म का नाम नेली हैरिसन) का निधन हुआ। 1930 और 1940 के दशक में रेडियो प्रसारण से करियर की शुरुआत की। बाद में वे टेलीविजन, रिकॉर्डिंग और मंचीय प्रस्तुतियों के अपने अच्छे काम के लिए प्रसिद्ध और सम्मानित हुई। बीबीसी रेडियो पर प्रदर्शन किया और ब्रिटिश डांस बैंड के साथ रिकॉर्डिंग की। उनकी विशिष्ट सोप्रानो आवाज ने उन्हें उस युग के कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम का अवसर दिया। जिनमें बैंडलीडर जैक जैक्सन और हेनरी हॉल शामिल थे।
2020 वाशिंगटन, डी.सी. में बहरीन-इजराइल सामान्यीकरण समझौते पर हस्ताक्षर हुए जिससे इजराइल और दो अरब देशों संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन के बीच संबंध सामान्य हो गए
2021 उच्चतम न्यायालय ने केंद्र से दो सप्ताह के भीतर उन न्यायाधिकरणों (ट्रिब्यूनल) में नियुक्तियां करने को कहा, जहां पीठासीन अधिकारियों के साथ साथ न्यायिक एवं तकनीकी सदस्यों की भारी कमी है। सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र से यह भी कहा कि यदि अनुशंसित सूची में शामिल व्यक्तियों को शामिल नहीं किया जाता है तो वह इसका कारण बताए। चीफ जस्टिस एनवी रमणा और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने देश भर में अर्ध न्यायिक निकायों में रिक्त पदों के नहीं भरे जाने पर नाखुशी व्यक्त की और कहा कि यह दयनीय स्थिति है और वादियों को अधर में नहीं छोड़ा जा सकता। विभिन्न प्रमुख न्यायाधिकरणों और अपीली न्यायाधिकरणों में लगभग 250 पद रिक्त हैं।
2023 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर कहा कि हाल के दिनों में हमारे संविधान निर्माताओं द्वारा कड़ी मेहनत से बनाई गई संस्थाओं का गला घोंटकर लोकतंत्र पर प्रणालीगत हमला किया गया है। उन्होंने लोगों से संसदीय लोकतंत्र के लोकाचार की रक्षा करने का संकल्प लेने का आग्रह किया। एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में खड़गे ने पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पंक्तियों को उद्धृत किया कि लोकतंत्र का अर्थ है सहिष्णुता, सहिष्णुता न केवल उन लोगों के लिए जो हमसे सहमत हैं, बल्कि उनके लिए भी जो हमसे सहमत नहीं हैं। खड़गे ने वर्तमान सरकार का नाम लिए बिना कहा कि लोगों की इच्छा और जिन संस्थानों को बनाने में वह मदद करती है, वे लोकतंत्र को फलने-फूलने में सक्षम बनाते हैं। हाल के दिनों में हमारे संस्थानों का गला घोंटकर लोकतंत्र पर एक प्रणालीगत हमला किया गया है, जिसे हमारे संविधान के निर्माताओं ने बड़ी मेहनत से बनाया है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर, आइए हम अपने स्वतंत्र संस्थानों में निहित हमारे संसदीय लोकतंत्र के लोकाचार की रक्षा और संरक्षण का संकल्प लें। उनकी टिप्पणी 18 से 22 सितंबर तक संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र से पहले आई है। कांग्रेस ने पहले विपक्ष को संसद में बोलने की अनुमति नहीं देने के लिए सरकार पर निशाना साधा था। 2023 में इसी दिन विख्यात कोलंबियाई चित्रकार और मूर्तिकार फर्नांडो बोटेरो का निधन हुआ।
2024 अमेरिका के प्रसिद्ध गायक, संगीतज्ञ परिवार जैक्सन परिवार के सदस्य लोकप्रिय अमेरिकी गायक-गीतकार और गिटारवादक टीटो जैक्सन का निधन हुआ। इसी दिन 2024 में बेरूत, लेबनान में इलियास खौरी (जन्म 12 जुलाई 1948, अचराफीह, बेरूत, लेबनान) का निधन हुआ। इलियास खौरी प्रसिद्ध लेबनानी उपन्यासकार और फिलिस्तीनी मुद्दे के मुखर पैरोकार थे। इलियास खौरी के उपन्यासों और साहित्यिक आलोचनाओं का कई भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। 2000 में इलियास खौरी को उनकी पुस्तक गेट ऑफ द सन के लिए फिलिस्तीन पुरस्कार और 2007 में कथा लेखन के लिए अल ओवैस पुरस्कार मिला। इलियास खौरी ने लिखा है, प्यार के हजार दरवाजे होते हैं। लेकिन एकतरफा प्यार दरवाजा नहीं, एक भ्रम है।
2025 यूक्रेन के ड्रोन ने रूस के लेनिनग्राद इलाके में मौजूद किरीशी ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाया और वहां आग लगा दी, यह देश की सबसे बड़ी तेल सुविधाओं में से एक है। पोलैंड और रोमानिया के हवाई क्षेत्र में रूसी ड्रोन की हालिया घुसपैठ की क्षेत्रीय नेताओं द्वारा आलोचना किए जाने से पूरे यूरोप में तनाव फैल गया, जिसके बाद नाटो ने ईस्टर्न सेंट्री नाम के मिशन के तहत अपनी पूर्वी सीमा पर हवाई सुरक्षा को और मजबूत किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में वेनेजुएला के एक कथित संदिग्ध ड्रग कार्टेल जहाज पर सैन्य हमले की घोषणा के बाद दोनों देशों के संबंध और खराब हो गए। अमेरिका ने प्यूर्टो रिको में एफ-35 फाइटर जेट तैनात किए, जबकि वेनेजुएला के एफ-16 विमानों ने बार-बार यूएस जेसन डनहम के पास उड़ान भरी, जिससे वेनेजुएला ने अमेरिका पर आक्रामक समुद्री दखलंदाजी का आरोप लगाया। गाजा में, उत्तर में इजरायली हवाई हमले तेज हो गए, जिनमें संयुक्त राष्ट्र के यूएनआरडब्ल्यू की कई सुविधाओं और ऊंची रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया गया। कतर में हमास नेतृत्व को निशाना बनाकर किए गए इजरायल के एक बड़े हमले के बाद युद्ध की दिशा पर चर्चा करने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इजरायल पहुंचे, अरब और मुस्लिम नेता दोहा में एक आपातकालीन शिखर सम्मेलन के लिए एकत्र हुए।
2026 15 सितंबर 2026 की सुबह खबरों के मुताबिक बीते दिवस यमन में झड़पें और सैन्य कार्रवाई जारी रही, जहाँ हूथी सेनाएँ ताइज और मारिब की ओर बढ़ीं और हाल की रणनीतिक चालों में लाल सागर में हनिश द्वीपों के आसपास नियंत्रण हासिल करना शामिल था। होर्मुज जलडमरूमध्य में क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को लेकर बढ़ते तनाव के बीच, अमेरिका ने ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के ठिकानों पर और हवाई हमले किए। बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने दिशा सालियान की मौत की जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज की। उत्तराखंड में खराब मौसम के कारण आदि कैलाश यात्रा को 20 सितंबर तक के लिए टाल दिया गया। 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के नतीजों के बाद बहुपक्षीय व्यापार और सहयोग पर अंतरराष्ट्रीय चर्चाएँ जारी रहीं, जिसमें विभिन्न वैश्विक प्रतिनिधियों ने ग्लोबल साउथ में साझा तकनीकी और आर्थिक विकास पर जोर दिया।
मैंने सीखा है कि सफलता के सूत्र का एक हिस्सा यह है कि जब तक आप उसे प्राप्त नहीं कर लेते, तब तक अपने लक्ष्य के बारे में चुप रहें। जिस तरह ब्रह्मांड सकारात्मक ऊर्जा से भरा है जो आपसे जुड़ने के लिए तैयार है, उसी तरह उन लोगों से विनाशकारी ऊर्जा भी निकलती है जो आपको पसंद नहीं करते। खाना, सेक्स और शराब अपनी भूख खुद पैदा करते हैं। -शीला ग्राहम
Birth and death dates of famous figures in India and the world over the last 1500 years
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
कृपया देखें हमारा फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/share/1D2wJfiM4p/
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

