
खुद के लिए मेरी दैनिक चुनौती समाधान का हिस्सा बनना है, आने वाली लड़ाई में एक आनंदित योद्धा बनना है। मेरी आपसे चुनौती है कि आप उस प्रयास में शामिल हों। अपने आदर्शों और मूल्यों के लिए खड़े हों। जब आस्तीन चढ़ाने का समय आए, तो हम हाथ खड़े न करें। अभी नहीं। कल नहीं। कभी नहीं। -कमला हैरिस
460 ईस्वी में 20 अक्टूबर को यरुशलम में पूर्वी रोमन साम्राज्ञी एलिया यूडोसिया ऑगस्टा (जन्म 400 ईस्वी एथेंस, यूनान) का निधन हुआ। बीजान्टिन साम्राज्य के शुरुआती दौर में ईसाई धर्म के उदय को समझने में प्रमुख यूनानी ऐतिहासिक व्यक्तित्व यूडोसिया हैं।
888 ईस्वी में 20 अक्टूबर को कैफेंग, हेनाम, चीन में झू जेन का जन्म हुआ। झू जेन लिआंग राजवंश के तीसरे और आखिरी सम्राट बने।
967 ईस्वी में 20 अक्टूबर को जातीय-डांगजियांग सरदार, जिया के राजकुमार ली यिक्सिंग (ली यियिन) की मौत हुई।
1139 क्वेडलिनबर्ग में ड्यूक ऑफ बवेरिया, ड्यूक ऑफ सैक्सोनी, टस्कनी के मार्ग्रेव और स्पोलेटो के ड्यूक हेनरी द प्राउड का निधन हुआ।
1327 जारागोजा में गोम्बाऊ डी’एंटेन्का और उनकी पत्नी कॉन्स्टैन्का डी’एंटीलोन की सबसे बड़ी बेटी टेरेसा डी’एंटेन्का का निधन हुआ।
1448 कोसोवो की दूसरी लड़ाई तब समाप्त हुई जब ओटोमन साम्राज्य की बड़ी सेना ने हंगरी साम्राज्य की सेना को हरा दिया, वजह, वलाचियन सैनिक युद्ध के मैदान से हट गए थे।
1475 फ्लोरेंस, इटली में जियोवन्नी रुसेलाई (गियोवन्नी डि बर्नार्डो रुसेलाई) का जन्म हुआ। जियोवन्नी रुसेलाई इतालवी मानवतावादी, कवि, नाटककार और इटली के टस्कनी में पुनर्जागरण काल के फ्लोरेंस में साहित्यिक व्यक्ति, बने। उनकी कविता ले आपी (द बीज) के लिए खासतौर पर याद किया जाता है, जो वर्सी स्किओल्टी (रिक्त छंद) में लिखी गई पहली कविताओं में से एक है।
1568 स्पेनिश ड्यूक ऑफ अल्बा ने विलियम द साइलेंट के नेतृत्व वाली डच विद्रोही सेना को हराया। इसी दिन 1568 में हिंदुस्तान में मुगल शहंशाह जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर ने अपने राज्य विस्तार के सिलसिले में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ पर चढ़ाई की। पुराने समय में अधिकतर राजा या तो राज्य विस्तार के लिए दूसरे राज्यों पर धावा बोलते रहते थे या अपना राज्य बचाने के प्रयासों में लगे रहते थे।
1570 सैंटियागो डी लिटम, पोंबल, पुर्तगाल साम्राज्य में पुर्तगाली इतिहासकार जोआओ डी बैरोस का निधन हुआ। जोआओ डी बैरोस अधिकांश भारत, एशिया और दक्षिण-पूर्व अफ्रीका में पुर्तगालियों का इतिहास, अपने डेकाडास दा एशिया (एशिया के दशक) के लिए चर्चित, प्रतिष्ठित हुए।
1616 माल्मो, डेनमार्क-नॉर्वे में थॉमस बार्थोलिन का जन्म हुआ। थॉमस बार्थोलिन डेनिश चिकित्सक, गणितज्ञ और धर्मशास्त्री बने। थॉमस बार्थोलिन मनुष्यों में लसीका प्रणाली की खोज की और रेफ्रिजरेशन एनेस्थीसिया के सिद्धांत को आगे बढ़ाया और इसे वैज्ञानिक रूप से वर्णित करने वाले पहले व्यक्ति बने। थॉमस बार्थोलिन ने लिखा है, पुस्तकों के बिना, ईश्वर मौन है, न्याय सुप्त है, प्राकृतिक विज्ञान ठप है, दर्शनशास्त्र लंगड़ा है, पत्र मूक हैं, और सभी वस्तुएँ अंधकार में हैं।
1652 मैड्रिड, स्पेन में प्रसिद्ध स्पेनिश नाटककार और कवि एंटोनियो कोएलो (जन्म 26 अक्टूबर 1611 मैड्रिड) का निधन हुआ। एंटोनियो कोएलो ड्यूक ऑफ अल्बुकर्क के दरबार से जुड़े और सेना में कुछ वर्षों तक सेवा करने के बाद 1648 में उन्हें ऑर्डर ऑफ सैंटियागो से सम्मानित किया गया। एंटोनियो कोएलो का एक उद्धरण, सफाई देने में अपना समय बर्बाद मत करो लोग वही सुनते हैं जो वे सुनना चाहते हैं।
1719 विश्वविख्यात जर्मन अर्थशास्त्री, गणितज्ञ व दार्शनिक गाटफ्रीड आखेनवाल का जन्म हुआ।
1740 मारिया थेरेसा ऑस्ट्रिया, हंगरी और बोहेमिया की शासक बनीं।
1772 वारेन हेस्टिंग्स ब्रिटिश शासन की स्थापना की और कलकत्ता को ब्रिटिश भारत की राजधानी बनाया। कलकत्ता की स्थापना लगभग 1690 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रशासक जॉब चार्नॉक ने की थी।
1781 ऑस्ट्रिया में पेटेंट ऑफ टॉलरेशन (सहिष्णुता का अधिकार-पत्र) को मंजूरी दी गई, जिससे पूजा-पाठ की सीमित स्वतंत्रता मिली। जोसेफिन सुधारों के हिस्से के रूप में इस अधिकार-पत्र ने हैब्सबर्ग राजशाही के अधीन क्षेत्रों में रहने वाले गैर-कैथोलिक ईसाइयों, लूथरन, केल्विनवादी और ईस्टर्न ऑर्थोडॉक्स शामिल को धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान की। विशेष रूप से इन अल्पसंख्यक धर्मों के अनुयायियों को अब कानूनी रूप से यह अनुमति मिल गई कि वे गुप्त चर्चों में निजी धार्मिक अनुष्ठान कर सकें।
1784 19वीं शताब्दी के मध्य में दो बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने वाले एक ब्रिटिश राजनेता विस्काउंट पामर्स्टनका जन्म हुआ।
1803 अमेरिकी सीनेट ने मैक्सिको की खाड़ी वाले राज्य लुइसियाना को खरीदने की संधि की पुष्टि की। लुइसियाना खरीद 1803 में फ्रांसीसी प्रथम गणराज्य से संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा लुइसियाना के क्षेत्र का अधिग्रहण था। इसमें नदी के पश्चिम में मिसिसिपी नदी के जल निकासी बेसिन की अधिकांश भूमि शामिल थी। 15 मिलियन डॉलर में अमेरिका ने नाममात्र रूप से कुल 828,000 वर्ग मील क्षेत्र का अधिग्रहण किया, जो अब मध्य संयुक्त राज्य अमेरिका में है। यद्यपि फ्रांस ने इस क्षेत्र के केवल एक छोटे से हिस्से को नियंत्रित किया था, जिसमें से अधिकांश मूल अमेरिकियों द्वारा बसा हुआ था, वह भी फ्रांस ने अमेरिका को बेच दिया। अब लुइसियाना अमेरिका का महत्वपूर्ण राज्य है जिसकी राजधानी बेटन रूज है, राज्य की आबादी करीब 50 लाख है। लुइसियाना मेक्सिको की खाड़ी पर स्थित एक दक्षिण-पूर्वी अमेरिकी राज्य है। फ्रेंच, अफ्रीकी, अमेरिकी और फ्रेंच-कनाडाई संस्कृतियों के मिश्रण वाला इसका इतिहास इसकी क्रियोल और कैजुन संस्कृतियों में परिलक्षित होता है। सबसे बड़ा शहर न्यू ऑरलियन्स अपने औपनिवेशिक युग के फ्रेंच क्वार्टर, शोरगुल वाले मार्डी ग्रास उत्सव, जैज संगीत, पुनर्जागरण शैली के सेंट लुइस कैथेड्रल और विशाल राष्ट्रीय डब्ल्यूडब्ल्यूआईआई संग्रहालय में युद्धकालीन प्रदर्शनियों के लिए जाना जाता है।
1818 इंग्लैंड एवं अमेरिका ने 1818 की उस संधि पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत कनाडा-संयुक्त राज्य को प्रशांत महासागर और जंगल की झील के बीच 49 वें समानांतर पर बसाया जाना था। 49वीं समानांतर उत्तर अक्षांश का एक वृत्त है जो पृथ्वी के भूमध्य रेखा से 49डिग्री उत्तर में है। यह यूरोप, एशिया, प्रशांत महासागर, उत्तरी अमेरिका और अटलांटिक महासागर को पार करता है। पेरिस शहर 49वीं समानांतर रेखा से लगभग 15 किमी दक्षिण में है और 48वीं और 49वीं समानांतर रेखाओं के बीच सबसे बड़ा शहर है। इसका मुख्य हवाई अड्डा, चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डा, समानांतर रेखा पर स्थित है। 1818 में इसी दिन डार्टिंगटन रेक्टरी, डेवोन, इंग्लैंड में जेम्स एंथनी फ्राउड का जन्म हुआ। जेम्स एंथनी फ्राउड प्रसिद्ध अंग्रेजी इतिहासकार, उपन्यासकार, जीवनी लेखक और फ्रेजर मैगजीन के संपादक बने। जेम्स एंथनी फ्राउड अपने समय के सबसे प्रसिद्ध इतिहासकारों में से एक बने उन्होंने इंग्लैंड के इतिहास को वॉल्सी के पतन से लेकर स्पेनिश आर्मडा की हार तक लिखा।
1822 ब्रिटेन के विश्व प्रसिद्ध अखबार लंदन संडे टाइम्स का पहला अंक प्रकाशित हुआ।
1833 विख्यात अंग्रेजी कवि लॉर्ड अल्फ्रेड टेनीसन ने अपनी बहुचर्चित कविता ओलिसिज लिखी।
1855 आधुनिक गुजराती साहित्य के कथाकार, कवि, चिंतक, विवेचक, चरित्र लेखक तथा इतिहासकार गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी का जन्म हुआ।

1864 अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने थैंक्स गिविंग डे को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया। थैंक्सगिविंग डे, उत्तरी अमेरिका का एक पारंपरिक त्यौहार है, जो एक तरह का फसल पर्व है. अमेरिका में थैंक्सगिविंग डे को एक त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। इस दिन राष्ट्रीय छुट्टी होती है। इस दिन लोग एक दूसरे का शुक्रिया अदा करते हैं और आने वाले साल के ईश्वर से प्रार्थना करते है। यह किसानों और मेहनतकशों के लिए सर्वाधिक धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए है। भारत में जैसे ईद एवं दीपावली पर लोग कपड़े तथा अन्य सामान खरीदने के लिए प्रयासरत और उत्वाहित रहते हैं इसी प्रकार अमेरिकी थैंक्स गिविंग डे पर अमेरिका में होता है। हालांकि यह अलग-अलग अमेरिकी राज्यों में अलग-अलग तिथियों में भी होता है। इसदिन गरीबों को भोजन, वस्त्रादि भी उपलब्ध कराए जाते हैं। 1865 के बाद इसका प्रचलन तेजी से बढ़ा। आमतौर पर अमेरिका में नवंबर के चौथे बृहस्पतिवार को होता है।
1880 नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। इसी दिन 1880 में वेनलैंड, मैसाचुसेट्स में अमेरिकी उन्मूलनवादी (गुलामी प्रथा की विरोधी), नारीवादी, मूल अमेरिकी अधिकारों की कार्यकर्ता, उपन्यासकार, पत्रकार और अमेरिकी विस्तारवाद की विरोधी लिडिया मारिया चाइल्ड (लिडिया मारिया फ्रांसिस, जन्म 11 फरवरी 1802, मेडफोर्ड) का निधन हुआ। उनके लिखे साहित्य जिसमें काल्पनिक कहानियाँ और घरेलू जीवन से जुड़ी मार्गदर्शिकाएँ शामिल थीं, को बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने पढ़ा। अपनी कुछ कहानियों में उन्होंने पुरुष वर्चस्व और श्वेत सर्वोच्चता जैसे मुद्दों को उठाया। लिडिया मारिया चाइल्ड का एक कथन, सुधारक वह है जो निश्चित हार की ओर भी खुशी-खुशी कदम बढ़ाता है।
1891 प्रमुख अमेरिकी नगर न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में पहली अंतर्राष्ट्रीय 6 दिन की बाइक रेस शुरू हुई।
1904 चिली और बोलीविया ने शांति और मित्रता की संधि पर हस्ताक्षर किए।
1905 रूस में 11 दिन तक चली ऐतिहासिक देशव्यापी हड़ताल की शुरुआत हुई।
1908 प्रसिद्ध अमेरिकी गायक-गीतकार, अभिनेता और रेडियो शो होस्ट स्टुअर्ट हैम्बलेन का जन्म हुआ।
1917 प्रसिद्ध फ्रांसीसी अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक जीन-पियरे मेलविले का जन्म हुआ।
1920 पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और बाद में पंजाब के राज्यपाल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ शंकर राय का जन्म हुआ।
1923 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राजनीतिज्ञ और केरल के ग्यारहवें मुख्यमंत्री हुए वी. एस. अच्युतानंदन का जन्म हुआ।
1927 नेल्लोर गुंटूरु शेषेंद्र शर्मा का जन्म हुआ। गुंटूरु शेषेंद्र शर्मा तेलुगु कवि, आलोचक और साहित्यकार बने, 50 से अधिक कृतियों की रचना की, जिनका अंग्रेजी, कन्नड़, उर्दू, बंगाली, हिंदी, नेपाली और ग्रीक में अनुवाद हुआ।
1930 लखनऊ में लीला सेठ का जन्म हुआ। लीला सेठ कानूनविद, न्यायाधीश बनीं। दिल्ली उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश के रूप में कार्य किया और 5 अगस्त 1991 को उच्च न्यायालय, हिमाचल प्रदेश की मुख्य न्यायाधीश बनने वाली पहली महिला थीं। लीला सेठ भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा वरिष्ठ वकील के रूप में नामित होने वाली पहली महिला भी थीं।
1935 एक साल पहले प्रारंभ हुआ लॉन्ग मार्च समाप्त हुआ। यह चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और चीनी रेड आर्मी द्वारा आगे बढ़ रही कुओमिन्तांग नेशनल रिवोल्यूशनरी आर्मी से एक मिलिट्री रिट्रीट था।
1940 नीदरलैंड सरकार ने राशन में अपने नागरिकों को पनीर भी देना शुरू किया।
1941 द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मन सैनिकों ने हिटलर शासित नाजी जर्मनी के कब्जे वाले रूस के सर्बिया में क्रुगुजेवैक में हजारों लोगों का कत्ल किया।
1946 वियतनाम की डेमोक्रेटिक रिपब्लिकन सरकार ने 20 अक्टूबर के दिन को महिला दिवस के रूप में घोषित किया। 1946 में इसी दिन मुर्जसुशलाग, ऑस्ट्रिया में एल्फ्रिडे जेलिनेक का जन्म हुआ। एल्फ्रिडे जेलिनेक जानी मानी ऑस्ट्रियाई नाटककार और उपन्यासकार हैं। जर्मन भाषा में लिखने वाले सबसे सम्मानित लेखकों में से एक एल्फ्रिडे जेलिनेक को 2004 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार मिला, उनके उपन्यासों और नाटकों में आवाजों और प्रति-आवाजों के उस संगीतमय प्रवाह के लिए, जो असाधारण भाषाई उत्साह के साथ समाज की घिसी-पिटी बातों और लोगों को गुलाम बनाने वाली उनकी ताकतों की बेतुकी सच्चाई को उजागर करते हैं।
1947 अमेरिका और पाकिस्तान ने पहली बार राजनयिक संबंध स्थापित किए थे।
1957 भारतीय सिनेमा के सर्वाधिक प्रसिद्ध और सफलतम पार्श्व गायकों में से एक कुमार सानु का जन्म हुआ।
1962 चीन ने भारत पर हमला किया और अरुणाचल प्रदेश के रास्ते भारत के भीतर प्रवेश का प्रयास किया। भारत 1947 में आजाद हुआ और 1949 में चीन रिपब्लिक बना। शुरुआत में दोस्ताना रिश्ते थे। दोनों देशों के बीच तनाव तब बढ़ा, जब 1959 में भारत ने दलाई लामा को शरण दी। 1962 तक भारत चीन के बीच विवाद अपने शिखर पर पहुंच चुका था। 20 अक्टूबर 1962 को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने भारत पर हमला कर दिया। भारत युद्ध के लिए तैयार ही नहीं था। बताया जाता है कि चीन के 80 हजार जवानों का मुकाबला करने भारत ने 10-20 हजार सैनिक उतारे थे। युद्ध एक महीना चला और 21 नवंबर 1962 को चीन ने जब सीजफायर की घोषणा की, तब तक भारत को काफी नुकसान हो चुका था। एक महीने चले युद्ध के बीच नेहरू ने देशवासियों को लड़ाई के पहले दिन यानी 20 अक्टूबर को ही संबोधित किया।
1964 ओकलैंड, कैलिफोर्निया में कमला देवी हैरिस का जन्म हुआ। कमला हैरिस भारतीय बायोलोजिस्ट श्यामला गोपाल और जमैका-अमेरिकी अर्थशास्त्री और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में एमेरिटस प्रोफेसर अमेरिकी डोनाल्ड जे. हैरिस की बेटी हैं, अमेरिकी राजनीतिज्ञ और वकील हैं जिन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडेन के अधीन 2021 से 2025 तक संयुक्त राज्य अमेरिका की 49वीं उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। उन्होंने 2024 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ा लेकिन डोनाल्ड जॉन ट्रंप से हार गईं। कमला हैरिस ने कहा, लोकतंत्र भय के बीच पनप नहीं सकता। स्वतंत्रता घृणा के बीच नहीं खिल सकती। न्याय क्रोध के बीच जड़ नहीं जमा सकता। अमेरिका को काम पर लगना होगा… हमें उदासीनता से असहमति जतानी होगी। हमें उदासीनता से असहमति जतानी होगी। हमें भय, घृणा और अविश्वास से असहमति जतानी होगी।
1967 वियतनाम युद्ध में अमेरिका की भागीदारी के खिलाफ प्रदर्शन और असहमति व्यक्त करने के उद्देश्य से प्रदर्शनों के पांचवें दिन लगभग 10,000 प्रदर्शनकारी आॅकलैंड, कैलिफोर्निया की सड़कों पर निकले।
1969 भारत सरकार में केंद्रीय मंत्रिमंडल में कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री हुए भाजपा नेता सुदर्शन भगत का जन्म हुआ।
1970 सोमालिया के जननेता सैयद बर्रे ने सोमालिया को समाजवादी राज्य घोषित किया।
1973 ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में ओपेरा हाउस को पहली बार जनता के लिए खोला गया। 1973 में इसी दिन वाटरगेट कांड से संबद्ध शनिवार रात नरसंहार घटना हुई जब संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने अमेरिकी अटॉर्नी जनरल इलियट रिचर्डसन और डिप्टी अटॉर्नी जनरल विलियम रूकेल्सहॉस को बर्खास्त कर दिया, क्योंकि उन्होंने विशेष अभियोजक आर्चीबाल्ड कॉक्स को बर्खास्त करने से इनकार कर दिया था, जिसे अंततः सॉलिसिटर जनरल रॉबर्ट बोर्क ने बर्खास्त किया।
1978 आक्रामक बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग का जन्म हुआ।
1979 सिंगापुर में इंटरनेशनल फूडचैन या रेस्तरां श्रंख्ला मैकडॉनल्ड्स का पहला स्टोर ऑर्चर्ड रोड के लिट टावर्स में खोला गया।
1982 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा केरल और मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे निरंजन नाथ वांचू का निधन हुआ।
1983 प्रसिद्ध अमेरिकी गायक-गीतकार और गिटारवादक मेरले ट्रैविस का निधन हुआ।
1984 चेक-अमेरिकी जैव रसायनज्ञ और औषधविज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता कार्ल फर्डिनेंड कोरी का निधन हुआ। इसी दिन 1984 नोबेल पुरस्कार विजेता अंग्रेजी-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी और गणितज्ञ का निधन हुआ।
1988 मूई नदी, नेटाल, दक्षिण अफ्रीका में कैंडिस सुसान स्वानेपेल का जन्म हुआ। कैंडिस सुसान स्वानेपेल बोल्ड दक्षिण अफ्रीकी मॉडल हैं। 2016 में कैंडिस स्वानेपेल को फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मॉडल की सूची में 8वें स्थान पर रखा गया था। स्वानेपेल मदर्स2मदर्स में सक्रिय रूप से शामिल हैं, जो अफ्रीका में बच्चों और माताओं की एचआईवी-मुक्त करने के लिए समर्पित एक चैरिटी है। स्वानेपेल ने इसके लिए डेनिम डिजाइन किए हैं और मई 2019 में एक संरक्षक और उनके वैश्विक राजदूत के रूप में चैरिटी में शामिल हुईं और अपनी आय का काफी हिस्सा वे धर्मार्थ, जनकल्याण के लिए देती हैं। इसी दिन जाने माने भारतीय प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर कृष्णप्पा गौतम का जन्म हुआ।
1991 भारत के उत्तराखंड राज्य के चीन से सटे जिले उत्तरकाशी में 6.8 तीव्रता के भूकंप से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत। तब उत्तराखंड राज्य नहीं बना था और यह क्षेत्र उत्तर प्रदेश में था।
1995 श्रीलंका की क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर शारजाह कप फाइनल ट्रॉफी जीती। इसी दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा का विशेष स्वर्ण जयंती अधिवेशन आरंभ हुआ।
1996 पहला विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस 20 अक्टूबर 1996 को यूनाइटेड किंगडम की नेशनल ऑस्टियोपोरोसिस सोसाइटी द्वारा और यूरोपीय आयोग के समर्थन से आयोजित किया गया। 1997 से विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस का आयोजन इंटरनेशनल ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन द्वारा किया जाता रहा है। 1998 और 1999 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस के सह-प्रायोजक के रूप में कार्य किया। यह दिन ऑस्टियोपोरोसिस और मेटाबोलिक हड्डी रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक साल तक चलने वाले अभियान के शुभारंभ का भी प्रतीक है। 1999 से इन अभियानों में एक विशिष्ट विषयवस्तु प्रदर्शित की गई, हर अगला आयोजन अलग थीम के साथ मनाया जाएगा।
2002 पुनर्जीवित लोकप्रिय ब्रिटिश टीवी मोटरिंग पत्रिका टॉप गियर का प्रीमियर बीबीसी पर हुआ।
2003 बड़ी ब्रह्मांडीय संरचना स्लोन ग्रेट वॉल प्रिंसटन विश्वविद्यालय के छात्रों ने खोज लेने की जानकारी दी।
2004 अंतर्राष्ट्रीय शेफ दिवस की शुरुआत वर्ल्डशेफ्स के अध्यक्ष प्रतिष्ठित शेफ डॉ. बिल गैलाघर ने की। वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ शेफ्स सोसाइटीज, शेफ एसोसिएशनों का एक वैश्विक नेटवर्क है जिसकी स्थापना पहली बार अक्टूबर 1928 में पेरिस के सोरबोन में हुई थी। अध्यक्ष थॉमस गुग्लर हैं। 100 से अधिक शेफ एसोसिएशनों का एक नेटवर्क है और यह व्यंजन के अधिकार के लिए शिक्षा, प्रतिस्पर्धा, नेटवर्किंग और स्थिरता लाने पर केंद्रित है। अंतर्राष्ट्रीय शेफ दिवस दुनिया भर के बच्चों को स्वस्थ खाने के महत्व के बारे में शिक्षित करने, शेफ के करियर को बढ़ावा देने और उनके स्थानीय समुदायों को बदलने में मदद करने पर केंद्रित है। वर्ल्डशेफ्स और उनके साथी अपने मिशन को प्रसारित करने में मदद करने के लिए अलग-अलग थीम बनाते हैं।
2005 संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के आम सम्मेलन में सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों की विविधता के संरक्षण और संवर्धन पर कन्वेंशन पारित किया गया।
2007 अली लारीजानी के त्यागपत्र के बाद ईरान के विदेश उपमंत्री सईद जलाली नए प्रमुख परमाणु वार्ताकार बने। 2007 में इसी दिन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने म्यांमार बर्मा के सैन्य शासकों के विरुद्ध नये प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।
2009 सूचना अधिभार दिवस 20 अक्टूबर को पहली बार मनाया गया। सूचना अधिभार दिवस अत्यधिक जानकारी के नकारात्मक प्रभावों को पहचानने और उत्पादकता व मानसिक स्पष्टता बनाए रखने के लिए सूचना के सेवन को सीमित करने के लिए प्रोत्साहित करने का दिन है। सूचना अधिभार दिवस जोनाथन स्पाइरा द्वारा 2009 में निरंतर डिजिटल संचार के कारण होने वाली एकाग्रता में कमी, खराब निर्णय लेने की क्षमता और तनाव जैसी समस्याओं से निपटने के लिए शुरू किया गया था। जोनाथन बी. स्पाइरा एक शोधकर्ता और उद्योग विश्लेषक हैं जो सहयोग और ज्ञान साझाकरण के क्षेत्र में अपने काम और सूचना अधिभार की समस्या के लिए जाने जाते हैं।
2010 प्रसिद्ध अमेरिकी एडल्ट पत्रिका पेंटहाउस के संस्थापक और प्रकाशक बॉब गुच्चियोन का निधन हुआ। इसी दिन प्रसिद्ध डच इतिहासकार और राजनयिक मैक्स कोहनस्टैम और प्रभावशाली पाकिस्तानी राजनीतिज्ञ, पाकिस्तान के 8वें राष्ट्रपति फारूक लेघारी का निधन हुआ। पहले विश्व सांख्यिकी दिवस का आयोजन हुआ। देशों की प्रगति के विश्वसनीय, समयबद्ध आंकड़ों और संकेतकों का उत्पादन सूचित नीतिगत निर्णयों और सहस्राब्दी विकास लक्ष्यों के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए अपरिहार्य है, यह मानते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 जून 2010 को संकल्प 64/267 को अपनाया, जिसे आधिकारिक तौर पर 20 अक्टूबर 2010 को नामित किया गया। सामान्य थीम आधिकारिक सांख्यिकी की कई उपलब्धियों के जश्न के तहत पहला विश्व सांख्यिकी दिवस मनाया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप डेटा एकत्रिकरण पर जोर दिया जाता है।
2011 लीबिया पर 40 साल एकछत्र राज करने वाले कर्नल मोअम्मर गद्दाफी को गृहयुद्ध में मार डाला गया। उन्होंने करीब 20 लाख लीबियाई नागरिकों को घर बैठे जीने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराईं लेकिन बहुत राजनीतिक लोग उन्हें लंबे समय से उखाड़ फेंकने के प्रयासों में लगे थे। अंदरखाने अमेरिकी समर्थन वाले लंबे प्रदर्शन और विप्लव के बाद उन्हें विद्रोही सैन्य हमलों में मार डाला गया।
2012 प्रसिद्ध अमेरिकी चिकित्सक और अकादमिक, नोबेल पुरस्कार विजेता ई. डोनॉल थॉमस एवं बड़े अमेरिकी व्यवसायी रेमंड वॉटसन का निधन हुआ।
2013 क्रोएशियाई-सर्बियाई कर्नल जोवंका ब्रोज, अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच डॉन जेम्स, अमेरिकी अर्थशास्त्री और अकादमिक, नोबेल पुरस्कार विजेता लॉरेंस क्लेन, केन्याई रेस कार ड्राइवर जोगिंदर सिंह, अमेरिकी अभिनेत्री और नर्तकी लैरी थॉमस एवं अमेरिकी पत्रकार सिड युडेन का निधन हुआ।
2014 प्रसिद्ध स्विस फोटोग्राफर और पत्रकार रेने बुरी, डोमिनिकन-अमेरिकी फैशन डिजाइनर ऑस्कर डे ला रेंटा एवं बड़े फ्रांसीसी व्यवसायी क्रिस्टोफ डी मार्गरी का निधन हुआ।
2015 माकिस डेंड्रिनो, ग्रीक बास्केटबॉल खिलाड़ी और कोच, अर्नो ग्रुएन, जर्मन-स्विस मनोवैज्ञानिक और मनोविश्लेषक, काजिमिर्ज लास्की, पोलिश-ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री और अकादमिक, माइकल मीचर, अंग्रेजी अकादमिक और राजनीतिज्ञ, पर्यावरण, परिवहन और क्षेत्र राज्य सचिव एवं इयान स्टील, स्कॉटिश साइकिल चालक और प्रबंधक का निधन हुआ।
2016 रॉबर्ट ई. क्रामेक, पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स कोस्ट गार्ड एडमिरल, माइकल मैसी, अमेरिकी अभिनेता एवं जुंको ताबेई, जापानी पर्वतारोही का निधन हुआ। इसी दिन पहला कम्युनिटी मीडिया डे आयोजित किया गया। सामुदायिक मीडिया दिवस की स्थापना ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में एलीज अन्नान ने ब्रुकलिन फ्री स्पीच टेलीविजन के लिए अपने वक्तव्य के जरिये की। ब्रुकलिन में एक सामुदायिक मीडिया टेलीविजन स्टेशन है। सामुदायिक मीडिया दिवस ने पूरे देश में और यहाँ तक कि पूरी दुनिया में फैलने के इरादे से पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका में सामुदायिक मीडिया स्टेशनों के साथ अपने उत्सव की शुरुआत की। पहला वार्षिक सामुदायिक मीडिया दिवस 2016 में आयोजित हुआ। जैसे-जैसे इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है यह दिन दुनिया भर में हर उस व्यक्ति द्वारा मनाया जाता है जो यह सुनिश्चित करना चाहता है कि मीडिया परिदृश्य सभी टीवी, फिल्म और मोबाइल डिवाइस कलाकारों के लिए समावेशी बना रहे।
2018 प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं डच प्रधानमंत्री विम कोक का निधन हुआ।
2020 लोकप्रिय कनाडाई-अमेरिकी मंच जादूगर और लेखक जेम्स रैंडी का निधन हुआ।
2022 प्रसिद्ध अमेरिकी संगीतकार, गीत लेखिका, मंच कलाकार और माडल लुसी साइमन का निधन हुआ। 2022 में इसी दिन राजनीतिक संकट के कारण लिज ट्रस ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री और कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के पद से इस्तीफा दिया। वे सबसे कम महज 45 दिन ही प्रधानमंत्री रहीं। यह किसी भी ब्रिटिश प्रधानमंत्री का सबसे कम समय का कार्यकाल है।
2024 बोल्ड, लोकप्रिय अमेरिकी लोक, ब्लूज और जैज गायिका बारबरा डेन, तुर्की के प्रसिद्ध उपदेशक और धर्मशास्त्री, अमेरिकी सुधारवादी रब्बी वाल्टर जैकब, प्रसिद्ध पोलिश शास्त्रीय पियानोवादक और अभिनेता जानुस ओलेजनिकजक और जाने माने ब्रिटिश आजीवन सहकर्मी पॉल व्हाइट का निधन हुआ। पॉल एडवर्ड विंस्टन व्हाइट, बैरन हैनिंगफील्ड (16 सितंबर 1940 – 20 अक्टूबर 2024), प्रसिद्ध ब्रिटिश राजनीतिज्ञ और किसान थे। कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य के रूप में उन्होंने एसेक्स में स्थानीय सरकार में विभिन्न नेतृत्वकारी भूमिकाएँ निभाईं और स्थानीय सरकार संघ की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे 1970 और 2011 तक एसेक्स काउंटी काउंसिल के सदस्य रहे और 1998 में आजीवन पीयरेज के लिए नामांकित होने के बाद हाउस ऑफ लॉर्ड्स में फ्रंटबेंच भूमिकाओं में रहे।
2025 डायनेमोडीबी और डीएनएस की विफलताओं के कारण अमेजन वेब सर्विसेज में एक बड़ा वैश्विक नेटवर्क और डेटाबेस व्यवधान आया जिससे दुनिया भर में कई डिजिटल एप्लिकेशन और सेवाएं घंटों तक बाधित रहीं। इजराइल ने दक्षिणी गाजा में भीषण हवाई हमले किए जिससे भारी जानमाल का नुकसान हुआ और अमेरिका की मध्यस्थता से हुए नाजुक युद्धविराम समझौते को खतरा पैदा हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारी शुल्क लगाने, वित्तीय भुगतान में कटौती करने और कोलंबियाई राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो की सार्वजनिक रूप से आलोचना करने की धमकी के बाद कोलंबिया ने संयुक्त राज्य अमेरिका में अपने राजदूत को वापस बुला लिया। भारी धुंध और दिवाली के उत्सव के बीच नई दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब और खतरनाक श्रेणी में पहुंच गई और लोगों को भारी परेशानी हुई।
2026 केन्या की एक अदालत ने स्टार्वेशन कल्ट (भूख से मौत को बढ़ावा देने वाले पंथ) के नेता पॉल मैकेंजी और 28 अन्य लोगों को, शाकाहोला जंगल की घटना में 190 बच्चों और एक वयस्क की मौत के मामले में हत्या का दोषी ठहराया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग के साथ एक त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए तैयार हैं, जिसका मुख्य फोकस परमाणु हथियारों और परमाणु निरस्त्रीकरण पर होगा। बढ़ती कीमतों को लेकर सड़कों पर हुए भारी विरोध-प्रदर्शन और अशांति के बाद फ्रांसीसी सरकार ने पेरिस और अन्य शहरों में आंशिक कर्फ्यू लगा दिया है। अमेरिकी सरकार ने चीनी एआई कंपनी डीपसीक को सभी नागरिक एजेंसियों के आईटी सिस्टम से प्रतिबंधित कर दिया है। भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता आज से आधिकारिक तौर पर लागू हो गया है। भारतीय स्टेट बैंक के आर्थिक अनुसंधान विभाग ने वित्त वर्ष 2027 के लिए भारत की जीडीपी विकास दर 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है और रिजर्व बैंक से 075 बेसिस प्वाइंट रेपो रेट बढ़ोत्तरी की मांग की है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने सितंबर 2026 का आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण जारी किया है, जिसके अनुसार श्रम बल भागीदारी दर बढ़कर 55.5 हो गई है और बेरोजगारी दर घटकर 5.0 पर आ गई है। यह आंकड़ा किसी के गले नहीं उतर रहा। क्योंकि त्यौहारी सीजन में खरीददारी में भारी गिरावट कंगाली और बेरोजगारी का स्पष्ट प्रमाण है। दशहरा, विजयादशमी और महा नवमी के अवसर पर भारत के अधिकांश हिस्सों में सार्वजनिक अवकाश है।
20 अक्टूबर को आर्बर डे (चेक गणराज्य), हीरोज डे (केन्या), रेवोल्यूशन डे (ग्वाटेमाला), वियतनामी महिला दिवस (वियतनाम), विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस, इन्फॉर्मेशन ओवरलोड डे और विश्व सांख्यिकी दिवस मनाए जाते हैं। 2026 में 20 अक्टूबर को दशहरा मनाया जा रहा है।
साहित्य जो समग्र रूप से समाज का एक चित्रांकन रचने के लिए अभिव्यक्ति के नए भाषाई और औपचारिक तरीकों का प्रयोग करता रहे, साथ ही उसे उजागर भी करे, उसके चेहरे से मुखौटे उतार फेंके – मेरे लिए यह एक पुरस्कार के योग्य होगा। -एल्फ्रिडे जेलिनेक
On this day, Impotent Historical Events, Births and deaths of famous individuals in India and the world over the past 1600 years
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
SPECIAL NOTE – समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

