धर्म अभी भी झुंड के बीच उपयोगी है क्योंकि यह उनके व्यवस्थित आचरण में मदद करता है जैसा कि कुछ और नहीं कर सकता। अपरिष्कृत मानव पशु अत्यंत अंधविश्वासी होता है, और उसके अंधविश्वासी होने के हर जैविक कारण मौजूद हैं। उसके ईसाई ईश्वर और संतों को हटा दो, और वह किसी और चीज की पूजा करेगा। -एच. पी. लवक्राफ्ट
2 ईस्वी में 20 अगस्त को मसालिया, गॉल में पहले रोमन सम्राट ऑगस्टस के पोते लूसियस सीजर (17 ईसा पूर्व, रोम, इटली) की मौत हुई।
14 ईस्वी में 20 अगस्त को अग्रिप्पा पोस्टुमस (दिवंगत रोमन सम्राट ऑगस्टस का पौत्र और उत्तराधिकारी) को निर्वासन के दौरान उसके अंगरक्षकों ने मार डाला।
535 ईस्वी में 20 अगस्त को लोउथ, काउंटी लोउथ, आयरलैंड में सेंट पैट्रिक के अंतिम शिष्य सेंट मोचटा का निधन हुआ।
636 ईस्वी में 20 अगस्त को यरमौक की लड़ाई में खालिद इब्न अल-वालिद के नेतृत्व में अरब सेना ने बीजेंटाइन साम्राज्य से दूर लेवंत पर नियंत्रण कर लिया। इसे मुस्लिम विजय की पहली महान लहर और अरब के बाहर इस्लाम के तेजी से प्रसार का प्रतीक कहा जाता है। यह पैगंबर मोहम्मद के बाद मुस्लिमों की बड़ी विजय भी मानी जाती है।
917 ईस्वी में 20 अगस्त को एचेलूस की लड़ाई में बुल्गारिया के जार शिमोन प्रथम ने बीजेंटाइन सेना को परास्त किया।
1083 ईस्वी में 20 अगस्त को हंगरी के प्रथम राजा स्टीफन और उनके बेटे एमेरिक को संत घोषित किया गया, इस उपलक्ष्य में हंगरी में 20 अगस्त को राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
1191 राजा रिचर्ड प्रथम ने उत्तरी इजरायली शहर अक्को में 3000 मुस्लिम कैदियों की हत्या करवा दी।
1297 फ्रांस में 13वीं सदी के उत्तरार्ध के सेंट एंड्रयूज के बिशप और स्कॉटलैंड राज्य के संरक्षक विलियम फ्रेजर का निधन हुआ।
1377 फारस और ट्रांसोक्सियानिया के शासक हुए शाहरुख मिर्जा का जन्म तिमूरिद साम्राज्य के समरकंद में हुआ।
1467 कैस्टिल के हेनरी चतुर्थ और उनके सौतेले भाई, प्रिंस ऑफ ऑस्टुरियस अल्फोंसो के बीच उत्तराधिकार के लिए ओल्मेडो की दूसरी लड़ाई हुई।
1519 चीन के विख्यात दार्शनिक और जनरल वांग यांगमिंग ने झू चेनहाओ को हराया इससे मिंग राजवंश के झेंगदे सम्राट के शासन के खिलाफ निंग के राजकुमार का विद्रोह समाप्त हुआ।
1572 प्रसिद्ध स्पेनिश नाविक और राजनीतिज्ञ, फिलीपींस के प्रथम गवर्नर-जनरल मिगुएल लोपेज डी लेगाजपी का निधन हुआ।
1597 पूर्वी एशिया से डच ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाज आया।
1625 विख्यात फ्रांसीसी नाटककार और भाषाशास्त्री थॉमस कॉर्नेल का जन्म हुआ।
1641 इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के मध्य शांति समझौता हुआ।
1710 स्पेन के उत्तराधिकार के युद्ध में मार्किस डी बे की स्पैनिश-बॉर्बन सेना को ऑस्ट्रियाई कमांडर गुइडो स्टारहेमबर्ग के नेतृत्व वाली सेना ने पराजित किया।
1775 स्पेनिश उपनिवेशवादियों ने अमेरिकी धरती पर प्रेसिडियो सैन अगस्टिन डेल टक्सन नामक प्रेसिडियो (औपनिवेशिक स्पेनिश किला) का निर्माण प्रारंभ कराया। टक्सन, एरिजोना, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित मूल किले का निर्माण 18वीं शताब्दी के दौरान स्पेनिश सैनिकों ने किया गया, यह टक्सन शहर की संस्थापक संरचना थी। 1846 में अमेरिकियों के आगमन के बाद मूल दीवारों को ध्वस्त कर दिया गया था, जिसका अंतिम भाग 1918 में गिरा दिया गया था। किले के पूर्वोत्तर कोने का पुनर्निर्माण 2007 में एक पुरातात्विक उत्खनन के बाद पूरा हुआ।
1799 ब्राह्मी लिपि के भाषाविद एवं सम्राट अशोक के शिलालेख पढ़ने वाले प्रथम अंग्रेज विद्वान जेम्स प्रिंसेप का जन्म हुआ।
1828 राजा राम मोहन राय द्वारा स्थापित ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता में हुआ।
1833 बेंजामिन हैरिसन का जन्म नाॅर्थ बेंड, ओहियो में हुआ। बेंजामिन हैरिसन अमेरिकी सैन्य जनरल, अधिवक्ता, राजनीतिज्ञ तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के 23वें राष्ट्रपति बने।
1852 स्टीमबोट अटलांटिक एरी झील में डूब गया, जिसमें कम से कम 150 लोगों की जान चली गई।
1858 विख्यात मानव, प्रकृति विज्ञानी चार्ल्स डार्विन ने पहली बार प्राकृतिक चयन के माध्यम से विकास के अपने सिद्धांत को द जर्नल ऑफ द प्रोसीडिंग्स ऑफ द लिनेन सोसाइटी ऑफ लंदन में अल्फ्रेड रसेल वालेस के सिद्धांत के साथ प्रकाशित किया।
1896 गोस्ठ बिहारी पाल का जन्म फरीदपुर जिला (अब बांगलादेश) में हुआ। गोस्ठ बिहारी पाल ब्रिटिश शासित भारत में विख्यात फुटबाल खिलाड़ी और भारतीय फुटबाल टीम के पहले कप्तान बने।
1897 कलकत्ता के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में कार्यरत चिकित्सक, अंग्रेज शोधकर्ता रोनाल्ड रॉस ने मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की। रोस को 1902 में इस अहम खोज के लिए चिकित्सा का नोबल पुरस्कार दिया गया। 20 अगस्त को दुनिया भर में मच्छर दिवस मनाया जाता है। मच्छर की वजह से मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, पीला बुखार समेत कई बीमारियां होती हैं। दिसंबर 2019 में जारी वर्ल्ड मलेरिया रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में 22.8 करोड़ लोगों को मलेरिया हुआ। मलेरिया से 2018 में 4.05 लाख लोगों की मौत हुई। रोनाल्ड रोस का जन्म 13 मई 1857 को अल्मोड़ा, उत्तराखंड, भारत में हुआ था।
1901 विख्यात इतालवी उपन्यासकार और कवि, नोबेल पुरस्कार विजेता साल्वाटोर क्वासिमोडो का जन्म हुआ।
1905 प्रसिद्ध जर्मन भाषाविद्, कवि और दार्शनिक जीन गेब्सर, जापानी फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक मिकियो नारुसे और जैक टीगार्डन, अमेरिकी गायक-गीतकार और ट्रॉमबॉनिस्ट का जन्म हुआ।
1905 जन नेता सुन यात-सेन, सोंग जियाओरेन और अन्य ने जापान के टोक्यो में एक रिपब्लिकन, क्रांतिकारी संगठन टोंगमेनघुई की स्थापना की।
1911 प्रतिष्ठित अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के दफ्तर से पहला ऐसा टेलीग्राम भेजा गया था जो पूरी दुनिया में पहुंचा।
1913 फ्रांस के एडोल्फ पेगोड पैराशूट के जरिए विमान से उतरने वाले पहले पाइलट बने।
1915 कर्नाटक के प्रभावशाली कांग्रेस राजनेता और 8वें मुख्यमंत्री डी. देवराज अर्स का जन्म हुआ।
1917 प्रगतिशील काव्यधारा के प्रसिद्ध कवि त्रिलोचन शास्त्री का जन्म हुआ।
1920 विश्व में सर्वप्रथम वाणिज्यिक रेडियो स्टेशन कॉल साइन 8एमके को अमेरिका के डेट्रायट, मिशिगन में डेट्रायट न्यूज समाचार पत्र ने प्रारंभ किया।
1921 केरल के मालाबार में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई। यह विद्रोह क्षेत्रीय जमींदारों और ब्रिटिश सरकार के शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ था।
1931 प्रसिद्ध कन्नड़ उपन्यासकार, लेखक, पटकथाकार, चिंतक एस. एल. भैरप्पा का जन्म हुआ।
1940 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध भारतीय पर्यावरणविद राजेंद्र कुमार पचैरी का जन्म हुआ। 1940 में इसी दिन मेक्सिको सिटी में निर्वासित रूसी क्रांतिकारी लियोन ट्रॉट्स्की को रेमन मर्काडर ने आइस-एक्स (बर्फ तोड़ने वाली कुल्हाड़ी) से बुरी तरह घायल कर दिया जिससे अगले दिन उनकी मौत हो गई। 1940 में इसी दिन द्वितीय विश्व युद्ध में ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने युद्ध के समय के अपने मशहूर भाषणों में से चौथा प्रसिद्ध भाषण दिया, जिसमें यह लाइन शामिल थी, जो वैश्विक स्तर पर चर्चित हुई, इतने सारे लोगों का इतने कम लोगों पर इतना बड़ा कर्ज कभी नहीं रहा। 1940 में इसी दिन द्वितीय विश्व युद्ध में एथ्थ रूट आर्मी ने हंड्रेड रेजिमेंट्स ऑफेंसिव शुरू किया। यह कब्जे वाले उत्तरी चीन में जापानी युद्ध के बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक्स को बाधित करने का एक सफल अभियान था।
1944 द्वितीय विश्व युद्ध में पकड़े गए मित्र देशों के 168 वायुसैनिक (जिनमें फिल लैमासन भी शामिल थे) बुचेनवाल्ड कंसंट्रेशन कैंप पहुंचे। नाजी जर्मनी की कुख्यात गुप्तचर – सुरक्षा एजेंसी गेस्टापो ने उन पर टेरर फ्लायर्स (आतंक फैलाने वाले पायलट) होने का आरोप लगाया था। 1944 द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ के एक बड़े हमले के साथ रोमानिया की लड़ाई शुरू हुई। 1944 इंदिरा प्रिदर्शिनी गांधी एवं फिरोज गांधी के बड़े बेटे राजीव गांधी (राजीवरत्न गांधी) का जन्म बंबई में हुआ। 1944 में इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेत्री कुमारी नाज का जन्म हुआ।
1946 भारत में दाउदी बोहरा मुस्लिम संप्रदाय के प्रमुख धर्मगुरु मुफद्दल सैफुद्दीन का जन्म सूरत, गुजरात में हुआ। 1946 में में इसी दिन मैसूर राज्य (ब्रिटिश भारत) के सिदलाघट्टा में एन. आर. नारायण मूर्ति (नागवारा रामाराव नारायण मूर्ति) का जन्म हुआ। एन. आर. नारायण मूर्ति चच्रित और अनेक बयानों के लिए विवादित भारतीय अरबपति व्यवसायी हैं। वे तकीनीकी कंपनी इन्फोसिस के संस्थापक हैं। फोर्ब्स के अनुसार, जनवरी 2025 तक उनकी कुल संपत्ति का अनुमान 5.0 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
1949 यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को अंगीकार किया गया।
1952 भारत के जाने माने चिकित्सा विज्ञानी शिव कुमार सरीन का जन्म हुआ।
1953 फ्रांस की सेना ने मोरक्को के सुल्तान सीदी मोहम्मद बिन यूसुफ को सत्ता से हटाया।
1955 मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकडों लोग मारे गए।
1856 अमेरिका के ओहियो में विल्बरफोर्स यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
1962 सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1965 प्रसिद्ध अमेरिकी सेमिनारियन और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता जोनाथन डेनियल का निधन हुआ।
1976 भारत की जानी मानी अंग्रेजी पत्रकार, टीवी एंकर और सीएनबीसी-टीवी18 की प्रबंध संपादक शेरीन भान का जन्म हुआ। इसी दिन बाॅलीवुड के सुपरिचित अभिनेता रणदीप हुड्डा का जन्म रोहतक हरियाणा में हुआ।
1977 अमेरिका के वोयागेर दो अंतरिक्षयान को प्रक्षेपित किया गया।
1979 जनता पार्टी की सरकार के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने अपने पद की शपथ लेने के 23 दिन बाद इस्तीफा दिया। बाद में करीब 6 माह वे कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहे।
1881 लोकप्रिय दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल मधुमिता का जन्म हुआ।
1983 जानी मानी खूबसूरत फिल्म अभिनेत्री और माॅडल अमृता पुरी का जन्म बंबई में हुआ।
1986 इंटरनेशनल मास्टर और महिला ग्रैंडमास्टर शतरंज खिलाड़ी तानिया सचदेव का जन्म हुआ।
1987 जाने माने हास्य कलाकार ज़ाकिर खान का जन्म इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ।
1988 प्रसिद्ध अमेरिकी निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखिका, अभिनेत्री, सामाजिक कार्यकर्ता सारा आर लोटफी का जन्म सांता क्लारा में हुआ। इसी दिन 1988 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का हवाई दुर्घटना में निधन होने के बाद सीनेट के सभापति गुलाम इशहाक खान राष्ट्रपति बने। 1988 में इसी दिन भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से हजारों लोगों की मौत हुई। 1988 में इसी दिन अमेरिका के येलोस्टोन नेशनल पार्क में लगी आग से करीब डेढ़ लाख एकड़ यानी करीब 610 किमी क्षेत्र में फैल गई जिससे भारी नुकसान हुआ।
1991 उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने सोवियत रुस संघ से अलग होने की घोषणा की। 1991 में इसी दिन उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गोपीनाथ मोहंती का निधन हुआ।
1992 जानी मानी टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री, माॅडल और नृत्यांगना ईशा कन्सारा का जन्म अहमदाबाद, गुजरात में हुआ। 1992 में इसी दिन जानी मानी अमेरिकी गायिका-गीतकार और अभिनेत्री, माॅडल डेमी लोवाटो का जन्म हुआ। इसी दिन भारत सरकार ने मणिपुर के आदिवासी समुदाय की भाषा मणिपुरी को भारत की आधिकारिक भाषाओं की सूची में शामिल किया। मणिपुरी भाषी लोगों द्वारा 20 अगस्त को मणिपुरी भाषा दिवस मनाया जाता है। भारत और बांग्लादेश में मणिपुरी (मेइतेई) भाषा का वार्षिक उत्सव है।
1994 अमेरिका ने क्यूबा के शरणार्थियों को आश्रय देने की 28 वर्ष पुरानी अपनी नीति का परित्याग करने की घोषणा की।
1995 फिरोजाबाद में दो रेलों पुरूषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के आमने सामने की टक्कर में 350 लोगों की मौत हो गई।
1998 भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने पीट संप्रास को हराकर पायलेट पेन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता जीती।
2001 विश्वनाथन आनन्द ने स्पेन के अलेक्सेई शिरोव को परास्त कर विलारोडेज शतरंज चैंपियनशिप जीती।
2002 फिलिस्तीन के लोकप्रिय छापामार नेता अबू निदाल मृत पाए गये।
2004 भारत सरकार ने तय किया कि 20 अगस्त को अक्षय ऊर्जा दिवस मनाया जाएगा। भारत में 2019-20 में 6 हजार मेगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता जोड़ी गई है। नवंबर 2019 तक भारत की अक्षय ऊर्जा क्षमता बढ़कर 84.39 गेगावाट हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा 37.28 गेगावाट बिजली पवन ऊर्जा से पैदा हो रही है। अक्षय उर्जा या नवीकरणीय ऊर्जा में वे सारी उर्जा शामिल हैं जो प्रदूषणकारक नहीं हैं तथा जिनके स्रोत का क्षय नहीं होता, या जिनके स्रोत का पुनः-भरण होता रहता है। सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जलविद्युत उर्जा, ज्वार-भाटा से प्राप्त उर्जा, बायोगैस, जैव इंधन आदि नवीनीकरणीय उर्जा के कुछ उदाहरण हैं। अंग्रेजी में इसे रिनेवेबल इनर्जी कहते हैं। वर्तमान में ऊर्जा या बिजली उत्पादन के लिए भारी मात्रा में कोयला इस्तेमाल होता है। कोयला धरती से खोदने, ढोने और बिजली घरों में फूंकने में बहुत खर्चा होता है और इससे श्रम, पैसा और पर्यावरण की बहुत हानि होती है। इसी दिन 2004 में आर्थिक मामलों की विश्व प्रसिद्ध पत्रिका फोर्ब्स ने विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की उनमे अमेरिका की कोंडोलीजा राइस, चीन की वूयी तथा भारत की सोनिया गांधी ने क्रमश प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। 2004 में इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार गंगाराम सम्राट का निधन हुआ।
2008 प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञ अरुणा साई राम को अमेरिका में विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया।
2011 प्रख्यात भारतीय इतिहासकार और शिक्षाविद राम शरण शर्मा का निधन हुआ।
2012 वेनेजुएला की राजधानी काराकस में हुए दंगे में 20 लोग मरे।
2013 उत्तरी काकेशस में रूस की पुलिस की कार्रवाई में नौ उग्रपंथी मारे गए। इसी दिन 2013 पुणे, महाराष्ट्र, भारत में नरेंद्र अच्युत दाभोलकर की हत्या संकीर्ण, उग्रपंथी, सांप्रदायिक हिंदू गिरोह ने कर दी। दाभोलकर जाने माने भारतीय चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता, तर्कवादी और लेखक थे। 1989 में उन्होंने महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की स्थापना की और उसके अध्यक्ष बने। उनकी हत्या से व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए। इसके चार दिन बाद जनता के आक्रोश को कम करने के लिए महाराष्ट्र राज्य में लंबित अंधविश्वास और काला जादू विरोधी अध्यादेश लागू किया गया। उन्हें मरणोपरांत सामाजिक कार्यों के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2013 में इसी दिन ब्लूमफील्ड हिल्स, मिशिगन में एल्मोर जॉन लियोनार्ड जूनियर का निधन हुआ। एल्मोर जॉन लियोनार्ड जूनियर प्रसिद्ध अमेरिकी उपन्यासकार, लघु कथाकार और पटकथा लेखक थे। 1950 के दशक में प्रकाशित उनके शुरुआती उपन्यास पश्चिमी जनजीवन से संबद्ध थे, लेकिन उन्होंने अपराध कथा और रहस्य थ्रिलर में विशेषज्ञता हासिल की, जिनमें से कई को मोशन पिक्चर्स में रूपांतरित किया गया। उनकी सबसे प्रसिद्ध कृतियों में होम्ब्रे, स्वैग, सिटी प्राइमवल, लाब्रावा, ग्लिट्ज, फ्रीकी डीकी, गेट शॉर्टी, रम पंच, आउट ऑफ साइट और टिशोमिंगो ब्लूज शामिल हैं। एल्मोर जॉन लियोनार्ड जूनियर का एक वक्तव्य – मैंने अपना अधिकांश पैसा शराब, लड़कियों और नावों पर खर्च कर दिया और बाकी पैसा बर्बाद कर दिया।
2014 प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु बी. के. एस. आयंगर का निधन हुआ। इसी दिन 2014 लेक्सिंगटन, केंटकी, अमेरिका में लोइस माई चैन का निधन हुआ। वे प्रसिद्ध अमेरिकी लाइब्रेरियन, लेखिका और 2011 तक यूनिवर्सिटी ऑफ केंटकी स्कूल ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में प्रोफेसर थीं। कैटलॉगिंग, लाइब्रेरी वर्गीकरण और विषय अनुक्रमण पर उनके प्रकाशनों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जिनमें 1980 का यूनिवर्सिटी ऑफ केंटकी एलुमनाई एसोसिएशन ग्रेट टीचिंग अवार्ड और 2006 में लाइब्रेरियनशिप में शिक्षा के लिए विशिष्ट सेवा के लिए बीटा फी म्यू अवार्ड शामिल हैं।
2018 विनेश फोगाट ने इंडोनेशिया, जकार्ता एशियाई खेलों में महिला कुश्ती प्रतियोगिता के 50 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह देश की पहली महिला पहलवान बनीं।
2020 राष्ट्रपति जोय बिडेन ने 2020 डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में 2020 डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए अपना स्वीकृति भाषण दिया।
2021 यूक्रेनी-अमेरिकी कानून के छात्र और अभिनेता, अमेरिकी सबसे लंबे 7 फुट 8.33 इंच के व्यक्ति इगोर वोवकोविंस्की का निधन हुआ।
2022 जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व गवर्नर और वर्तमान में मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने किसानों के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार को आढ़े हाथ लेते हुए कहा कि उनसे इस विषय पर चुप रहने की ताकीद कर कहा गया था कि चुप रहने पर उन्हें राष्ट्रपति बना दिया जायेगा। उत्तर प्रदेश में बागपत के चांदीनगर थाना क्षेत्र के घिटौरा गांव में आयोजित किसान मजदूर सम्मेलन में मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसानों के प्रति संवेदनशील नहीं होने आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे भी चुप रहने को कहा गया था कि चुप रहोगे तो राष्ट्रपति हो जाओगे। मलिक ने कहा, प्रधानमंत्री में किसानों के प्रति कोई संवेदना नहीं है। किसान जो पैदा करता है, उसका दाम घटा रहे है और जो खरीदता है, उसका दाम बढ़ा रहे हैं। ऐसे में किसान की आमदनी दोगुनी कहां से करेगी सरकार? मुझे कोई कुत्ते ने नहीं काटा, जो गर्वनर रहते हुए सरकार से पंगा लूं। मलिक ने सरकार को आगाह भी किया कि किसानों को कोई बेचारा न समझे। यह वही किसान हैं, जिन्होंने देश की आजादी में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि एमएसपी पर सरकार की नीयत साफ नहीं है। सरकार में मैं भी हूं, लेकिन किसानों के हित की आवाज मैं हमेशा उठाता रहूंगा। मलिक ने आगे कहा कि जब किसान 13 महीने तक दिल्ली में आन्दोलन कर रहे थे, तो 700 किसानों की जान गयी, इससे उन्हें बहुत दुःख पहुंचा। देश के उच्च पदों पर बैठे लोग किसी जानवर के मरने पर संवदेना जताते हैं, लेकिन किसानों के मरने पर संवेदना के दो शब्द भी किसी के मुंह से नहीं निकलते हैं। मलिक ने कहा कि चौधरी चरण सिंह कहा करते थे कि अगर किसान कौम एक हो गई तो दिल्ली पर राज किसान का ही रहेगा। किसान मिलकर लड़ाई लड़े, देश पर राज किसानों का ही होगा। किसानों के पास खेती, जमीन और सेना की भर्ती ही तो थी, अब ये भी हाथ से चली गई। इसी दिन 2022 में हैदराबाद में जाने माने कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के शो को बाधित करने की कोशिश करने के आरोप में भाजपा विधायक टी राजा सिंह सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के करीब 50 कार्यकर्ताओं को साइबराबाद पुलिस ने 20 अगस्त की शाम गिरफ्तार कर लिया। कार्यकर्ताओं ने शो के स्थल शिल्पा कला वेदिका की ओर जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस घेरा तोड़ने और कार्यक्रम स्थल में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने उनके प्रयासों को विफल कर दिया। प्रदर्शनकारियों को एक पुलिस वाहन से गाचीबोवली पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
2023 फीफा महिला विश्व कप में सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हराया। ओल्गा कार्मोना ने विजयी गोल करके टीम को टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दिलाई। लूना-25 क्रैश, रूस के चंद्रमा मिशन को बड़ा झटका लगा जब लूना-25 अंतरिक्ष यान प्री-लैंडिंग मैन्यूवर के दौरान आई खराबी के कारण नियंत्रण से बाहर हो गया और चंद्रमा से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चुनाव और जनमत संग्रह – ग्वाटेमाला चुनाव, भ्रष्टाचार-विरोधी उम्मीदवार बर्नार्डो अरेवालो ने ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति पद के रन-ऑफ चुनाव में निर्णायक जीत हासिल की। इक्वाडोर जनमत संग्रह, इक्वाडोर के मतदाताओं ने यासुनी नेशनल पार्क में तेल की ड्रिलिंग पर रोक लगाने के ऐतिहासिक जनमत संग्रह को भारी समर्थन दिया, जिससे अमेजन के महत्वपूर्ण बायोस्फीयर रिजर्व की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।
2024 इजराइल डिफेंस फोर्सेज आईडीएफ ने फिलिस्तीन के खान यूनिस से छह बंधकों के शव बरामद किए, जबकि गाजा शहर में इस्राइल के हवाई हमलों में कई आम नागरिकों की मौत हुई। इजराइली वायु सेना ने लेबनान के बालबेक पर हमला किया, जिसके जवाब में हिज्बुल्लाह ने गोलान हाइट्स में आईडीएफ के ठिकानों को निशाना बनाते हुए दर्जनों ड्रोन हमले किए।कुर्स्क में जारी हमले के बीच रूसी सूत्रों ने बताया कि यूक्रेनी हमलों से पश्चिमी रूस में सेम नदी पर बने अहम पुलों को नुकसान पहुंचा या वे नष्ट हो गए। 2024 में इसी दिन ओकलैंड, कैलिफोर्निया में प्रसिद्ध अमेरिकी पेशेवर बास्केटबॉल खिलाड़ी, कोच और कार्यकारी अल एटल्स (एल्विन ऑस्टिन एटल्स जूनियर, जन्म 7 नवंबर, 1936) का निधन हुआ। अल एटल्स ने अपना पूरा करियर नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) के गोल्डन स्टेट वॉरियर्स के साथ बिताया। डिस्ट्रॉयर उपनाम से प्रसिद्ध उन्होंने पॉइंट गार्ड की स्थिति खेली।
2025 अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज ने उत्तरी सीरिया में आतंकवाद-विरोधी अभियान चलाया और आईएसआईएस के एक बड़े नेता को मार गिराया, जो संगठन का अगला प्रमुख बनने की कतार में था। फिलिस्तीन में जारी इस्राइली नरसंहार और तबाही के सैन्य अभियानों और हवाई हमलों में बड़ी संख्या में आम नागरिक हताहत हुए, पूरे इलाके में मानवीय हालात बेहद खराब और भोजन की भारी कमी बनी रही। रूस की यूक्रेन की डोनेट्स्क ओब्लास्ट के कोस्टियान्टिनिव्का में एक बाजार पर गोलाबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अलग घटना में यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के सोची शहर में एक तेल रिफाइनरी में भीषण आग लग गई।
2026 अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थिति जटिल रही, ईरान ने होर्मुज बाधित कर रखा है, समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं क्योंकि व्यापारिक जहाजों ने इलाके के व्यापारिक मार्गों के पास प्रोजेक्टाइल (मिसाइल या रॉकेट जैसे हथियार) के हमले की सूचना दी है, जिससे राजनयिक चेतावनियां जारी की गई हैं। अमेरिकी ट्रेजरी ने बताया कि सार्वजनिक कर्ज आधिकारिक तौर पर 40 ट्रिलियन डॉलर के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया है। मध्य पूर्व के लिए कई पश्चिमी दूतावासों ने इलाके में अपने नागरिकों को यात्रा मद्देनजर अलर्ट जारी किए हैं और नागरिकों से सुरक्षा को लेकर जारी अस्थिरता के बीच बहुत सावधानी बरतने को कहा है।
हमारे इतिहास में ऐसा कोई समय नहीं आया जब काम इतना प्रचुर था या जब मजदूरी इतनी अधिक थी, चाहे वह उस मुद्रा से मापी जाए जिसमें उन्हें भुगतान किया जाता है या जीवन की आवश्यकताओं और सुख-सुविधाओं की आपूर्ति करने की उनकी शक्ति से। -बेंजामिन हैरिसन
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
कृपया देखें हमारा फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/share/1D2wJfiM4p/
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)