जिंदगी को अर्थ देने की कोशिश पागलपन में बदल सकती है, लेकिन बिना अर्थ की जिंदगी बेचैनी और अस्पष्ट इच्छाओं की पीड़ा है, यह एक ऐसी नाव है जो समुद्र के लिए तरसती है और फिर भी डरती है। -एडगर ली मास्टर्स
30 ईसा पूर्व 23 अगस्त को अलेक्जेंड्रिया, मिस्र में सीजेरियन (टॉलेमी एक्सवी सीजर, जन्म 23 जून 47 ईसा पूर्व) की युद्ध के दौरान हत्या हुई। सीजेरियन टॉलेमिक साम्राज्य का अंतिम फराओ (शासक) था। उसकी माँ क्लियोपेट्रा 7वीं ने राज्य का नियंत्रण अपने पास रखने के लिए सीजेरियन को राजा घोषित कर उसकी ताजपोशी करा दी थी। 44 ईसा पूर्व से 30 ईसा पूर्व तक सीजेरियन प्रतीकात्मक राजा रहा। इसी दिन यानी 30 ईसा पूर्व 23 अगस्त को अलेक्जेंड्रिया, मिस्र में मार्कस एंटोनियस एंटिलस (जन्म 47 ईसा पूर्व, रोम, इटली) की हत्या कर दी गई। मार्कस एंटोनियस एंटिलस रोमन त्रिमूर्ति मार्क एंटनी का पुत्र था। एंटिलस पिता द्वारा दिया गया एक उपनाम था जिसका अर्थ धनुर्धर है। प्लूटार्क और सुएटोनियस के अनुसार, एंटिलस मार्क एंटनी की एकमात्र संतान थे जिसे रोमन शासक ऑक्टेवियन आगस्टस ने मृत्युदंड दिया था।
79 ईस्वी में 23 अगस्त को अग्नि के रोमन देवता वल्कन के पर्व के दिन माउंट वेसुवियस ज्वालामुखी में हलचल शुरू हुई।
93 ईस्वी में 23 अगस्त को सैन्य रोमन जनरल, राजनीतिज्ञ और ब्रिटेन पर रोमन विजय के बड़े योगदानकर्ता गैलिया नार्बोनेंसिस (अब लैंगडॉक और प्रोवेंस, फ्रांस) में ग्नियस जूलियस एग्रीकोला का निधन हुआ।
476 ईस्वी में 23 अगस्त को इटली विजय के बाद जर्मनिक जनजातियों (हेरुलिक स्किरियन फेडरेटी) के प्रमुख ओडोएसर को उसके लड़ाकों ने रेक्स इटालिया अर्थात इटली का राजा घोषित किया।
634 ईस्वी में 23 अगस्त (22 जुमादा अल-थानी 13 हिजरी) को मदीना, हेजाज, रशीदुन खिलाफत में इस्लामी पैगंबर मुहम्मद के एक वरिष्ठ साथी, सबसे करीबी दोस्त और ससुर अबू बक्र (अब्द अल्लाह इब्न अबी कुहाफा) का इंतकाल हुआ। अबू बक्र ने रशीदुन खिलाफत के पहले खलीफा के रूप में 632 से 634 में अपनी मृत्यु तक शासन किया। अबू बक्र को मुहम्मद ने आदरणीय उपाधि असी-सिद्दीक (शाब्दिक रूप से सत्यवादी) प्रदान की थी। यह उपाधि जो आज भी सुन्नी मुसलमानों द्वारा प्रयोग की जाती है।
992 ईस्वी में 23 अगस्त को मीसेन (जर्मनी) के बिशप वोल्कोल्ड का निधन हुआ।
1106 सैक्सोनी के ड्यूक मैग्नस का निधन हुआ। सैक्सनी का मुक्त राज्य पूर्वी जर्मनी में स्थित संघीय राज्य है।
1176 जापान के 79वें सम्राट का रोकुजो का निधन हिगाशियामा-तेई महल में हुआ।
1244 यरूशलेम की लंबे समय चली घेराबंदी के बाद सत्ता के गढ़ डेविड टॉवर ने आक्रांता ख्वारजमिया के सामने आत्मसमर्पण किया।
1268 टैगलियाकोजो की लड़ाई के दौरान सिसिली सिंहासन से होहेनस्टौफेन परिवार का पतन हुआ और दक्षिणी इटली में एंजविन वर्चस्व की शुरुआत हुई।
1305 स्काॅटलैंड की ब्रिटेन से स्वतंत्रता के आंदोलन के नेता विलियम वालेस को लंदन के स्मिथफील्ड मार्केट में सार्वजनिक रूप से फांसी दी गई।
1328 कैसल की लड़ाई में फ्रांसीसी शाही सैनिकों ने अपने शोषण का विरोध कर रहे किसानों पर लगे अत्यधिक करों में रियायतों की मांग कर रहे फ्लेमिश किसानों के विद्रोह को कुचल दिया।
1382 बोर्जीगिन सल्तनत के संस्थापक इस्लामी सुन्नी योद्धा तोखतमिश के नेतृत्व में गोल्डन होर्डे के लड़ाकों ने मॉस्को के ग्रैंड डची की राजधानी की घेराबंदी की।
1456 जोहांस (योहानेस) गुटेनबर्ग ने जर्मनी में अपने बनाए आधुनिक ढंग के दुनिया के पहले छापेखाने से बाइबिल की पहली प्रति छापनी शुरु की जो गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से प्रसिद्ध हुई। अमेरिका सहित विभिन्न देशांे में गुटेनबर्ग द्वारा छापी गई बाइबिल की 21 प्रतियां अभी सुरक्षित बताई जाती हैं। गुटेनबर्ग को सन 2000 में एक हजार साल की टाॅप हस्तियों में जगह मिली जिनमें महात्मा गांधी, कार्ल माक्र्स, अल्बर्ट आइंसटीन इत्यादि शामिल थे। प्रिंटिंग प्रेस के आविष्कार से सूचना एवं ज्ञान के प्रसार में क्रांति हो गई क्योंकि एक ही मैटर की हजारों – लाखों प्रतियां छापना संभव हो पाया। कागज पर छपी कोई भी चीज ज्यादा मात्रा में छापना सस्ता और उसका दुनिया भर में प्रसार आसान हो गया।
1482 विख्यात कोरियाई दार्शनिक चो ग्वांग-जो का जन्म हुआ।
1486 प्रसिद्ध स्लोवेनियाई इतिहासकार और राजनयिक सिगिस्मंड वॉन हर्बरस्टीन का जन्म हुआ।
1514 चल्दिरन युद्ध में सफाविद राजवंश के संस्थापक शाह इस्माइल प्रथम पर ओटोमन साम्राज्य के सुल्तान सेलिम प्रथम ने निर्णायक विजय प्राप्त की।
1521 डेनमार्क के क्रिस्टियन द्वितीय स्वीडन के राजा के पद से हटाए गये और गुस्ताव वासा को नया राजा नियुक्त किया गया।
1541 विख्यात फ्रांसीसी खोजकर्ता जैक्स कार्टियर कनाडा की अपनी तीसरी यात्रा में क्यूबेक सिटी के पास पहुंचे। क्यूबेक अब कनाडा में है।
1572 फ्रांसीसी धार्मिक युद्ध में पेरिस में हजारों ह्यूजेनॉट्स के खिलाफ भीड़ की हिंसा के परिणामस्वरूप सेंट बार्थोलोम्यू डे नरसंहार हुआ जिसमें करीब 30,000 तक लोग मारे गये।
1595 वैलाचियन राजकुमार माइकल द ब्रेव ने कैलुगेरेनी की लड़ाई में ओटोमन सेना का मुकाबला किया और एक निर्णायक सामरिक जीत हासिल की।
1600 गिफू कैसल की लड़ाई में तोकुगावा इयासु की पूर्वी सेनाओं ने तोयोतोमी हिदेयोरी के प्रति वफादार पश्चिमी जापानी कबीलों को हराया।
1623 विख्यात पोलिश सोसिनियन धर्मशास्त्री, इतिहासकार, खगोलशास्त्री और लेखक स्टैनिस्लाव लुबिएनिएस्की (स्टैनिस्लॉस डी लुबिएनिएट्ज) का जन्म हुआ।
1628 बकिंघम, इंग्लैंड के पहले ड्यूक जॉर्ज विलियर्स की सैन्य जनरल जॉन फेल्टन ने हत्या कर दी।
1762 फ्रांस के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार आंद्रे शनीये का जन्म हुआ।
1782 एडवर्ड डेस्पार्ड के नेतृत्व में ब्रिटिश सेनाओं ने स्पेनिश लोगों से मॉस्किटो कोस्ट स्थित ब्लैक रिवर बस्तियों को अपने कब्जे में ले लिया।
1784 पश्चिमी उत्तरी कैरोलिना (अब पूर्वी टेनेसी) ने फ्रैंकलिन के नाम से स्वयं को एक स्वतंत्र राज्य घोषित किया। इसे संयुक्त राज्य अमेरिका में स्वीकार नहीं किया गया, और यह केवल चार वर्षों तक चला।
1813 विख्यात स्कॉटिश-अमेरिकी कवि, पक्षी विज्ञानी, प्रकृतिवादी, चित्रकार अलेक्जेंडर विल्सन का निधन हुआ। उन्हें जॉर्ज ऑर्ड ने अमेरिकी पक्षी विज्ञान के जनक, ऑडबोन से पहले सबसे महान अमेरिकी पक्षी विज्ञानी कहा।
1821 मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की।
1839 ब्रिटेन ने चीन के साथ युद्ध में हांगकांग पर कब्जा किया।
1853 सबसे आधुनिक पहला अंतरराष्ट्रीय मौसम विज्ञान विभाग ब्रसेल्स बेल्जियम में स्थापित किया गया।
1868 गार्नेट, कंसास, अमेरिका में एडगर ली मास्टर्स का जन्म हुआ। एडगर ली मास्टर्स अमेरिकी वकील, कवि, जीवनी लेखक और नाटककार के रूप में प्रसिद्ध हुए। एडगर ली मास्टर्स को स्पून रिवर एंथोलॉजी, द न्यू स्टार चैंबर एंड अदर एसेज, सॉन्ग्स एंड सैटायर्स, द ग्रेट वैली, द सर्पेंट इन द वाइल्डरनेस, एन ऑब्स्क्योर टेल, द स्प्लीन, मार्क ट्वेन: ए पोर्ट्रेट, लिंकन: द मैन और इलिनॉय पोएम्स आदि रचनाओं के लिए व्यापक सराहना मिली। एडगर ली मास्टर्स का एक चर्चित उद्धरण है, एक विशिष्ट अमेरिकी? उसे स्कूल भेजा जाता है, चाहे वह थोड़ा हो या ज्यादा, जहाँ वह सुरक्षा पहले और आराम पहले के सिद्धांत को आत्मसात करता है अपनी युवावस्था में वह चर्च में शामिल हो जाता है और सत्य की खोज समाप्त कर देता है।
1872 प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और आंध्र प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री टी. प्रकाशम का जन्म हुआ।
1873 लंदन की प्रसिद्ध नदी टेम्स पर बने विशाल अल्बर्ट ब्रिज को खोला गया।
1875 स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक राजकुमार शुक्ल का जन्म हुआ।
1883 महात्मा गांधी के अनुयाई और प्रसिद्ध पत्रकार रामचंद्र कृष्ण प्रभु का जन्म हुआ।
1890, वेस्ट एंड, लॉन्ग ब्रांच, न्यू जर्सी, अमेरिका में हैरी फ्रैंक गुगेनहेम का जन्म हुआ। हैरी फ्रैंक गुगेनहेम प्रसिद्ध अमेरिकी व्यापारी, राजनयिक, लोकप्रिय अखबार न्यूजडे के प्रकाशक, परोपकारी, एविएटर और घुड़सवार बने।
1896 फिलीपीन के क्विजोन शहर में आंद्रेस बोनिफेसियो और उनके साथी कामरेड्स ने स्पेनिश शासन के खिलाफ विद्रोह क्रांति की शुरुआत की।
1901 प्रसिद्ध अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी और मैनेजर गाइ बुश का जन्म हुआ। इसी दिन 1901 में प्रसिद्ध अमेरिकी कप्तान, वकील, राजनीतिज्ञ, पूर्वी जर्मनी में दूसरे अमेरिकी राजदूत हुए जॉन शर्मन कूपर का जन्म हुआ।
1902 भारतीय रिजर्व बैंक के छठे गवर्नर हुए एच. वी. आर. आयंगर का जन्म हुआ।
1904 कैनास्टोटा, न्यूयॉर्क में हैरी डी. वीड को उनके न्यूमेटिक टायर्स के लिए ग्रिप-ट्रेड टायर चेन के लिए अमेरिकी पेटेंट 0,768,495 प्राप्त हुआ। वीड के परपोते जेम्स वीड के अनुसार, हैरी डी. वीड को टायरों के लिए चेन बनाने का ख्याल तब आया जब उन्होंने ड्राइवरों को कीचड़ या बर्फीली सड़कों पर पकड़ बढ़ाने के लिए अपने वाहनों के टायरों के चारों ओर रस्सी या बेलें लपेटते देखा। स्नो चेन या टायर चेन बर्फ और बर्फ पर गाड़ी चलाते समय बेहतर पकड़ के लिए वाहनों के टायरों में लगाए जाने वाले उपकरण हैं।
1911 कंबरलैंड, मैरीलैंड, अमेरिका में जे.वी. कनिंघम (जेम्स विंसेंट कनिंघम) का जन्म हुआ। जे.वी. कनिंघम अमेरिकी कवि, साहित्यिक आलोचक और शिक्षक के रूप में प्रसिद्ध हुए। जे.वी. कनिंघम ने लिखा, यह मानवतावादी, जिसे किसी भी विश्वास ने नहीं बाँधा, इतना उदार हो गया कि वह बिखरा हुआ दिमाग वाला हो गया।
1914 जापान ने जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
1918 ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए मराठी कवि गोविंद विनायक करंदीकर (विंदा करंदीकर) का जन्म हुआ।
1922 स्पेन के खिलाफ मोरक्को में विद्रोह हुआ। इसी दिन 1922 में विख्यात बेसबॉल खिलाड़ी जॉर्ज केल का जन्म हुआ। 1922 में इसी दिन तुर्की ने एफ्योन में ग्रीक ताकतों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले किये।
1923 वरिष्ठ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता और लोकसभा अध्यक्ष हुए बलराम जाखड़ का जन्म हुआ। 1923 इसी दिन कैप्टन लोवेल स्मिथ और लेफ्टिनेंट जॉन पी. रिक्टर ने डे हैविलैंड डीएच-4बी पर पहली बार आसमान में विमान में ईंधन भरा, जिससे 37 घंटे की उड़ान का रिकॉर्ड स्थापित हुआ।
1939 सोवियत संघ और जर्मनी के बीच एक दूसरे पर हमला न करने की संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1943 विश्व सुंदरी प्रतियोगिता जीतने वाली पहली एशियाई महिला हुई रीता फारिया का जन्म बंबई में हुआ।
1944 सायरा बानो का जन्म हुआ
1947 यूनान के राष्ट्रपति दिमित्रियो मैक्सिमोज ने त्यागपत्र दे दिया।
1947 वल्लभभाई पटेल भारत के उप प्रधानमंत्री बने।
1955 नौवीं लोकसभा के सदस्य सुखदेव नंदाजी काले का जन्म हुआ।
1961 छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के प्रभावशाली नेता और निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्म हुआ। इसी दिन जाने माने मोटीवेशनल स्पीकर, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता शिव खेड़ा का जन्म धनबाद बिहार में हुआ।
1962 टेलस्टार सैटेलाइट से यूरोप और अमेरिका के बीच पहला लाइव टीवी प्रोग्राम प्रसारित किया गया।
1966 जाने माने पंजाबी अभिनेता और हास्य-व्यंग्य कलाकार बीएन शर्मा का जन्म जालंधर में हुआ।
1966 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ऑर्बिटर-1 लॉन्च किया था। इस स्पेसक्राफ्ट में एक मेन इंजन, 4 सोलर प्लेट और 68 किलो के कोडेक इमेजिंग सिस्टम को फिट किया गया था। इसका काम अलग-अलग एंगल से चांद की सतह की फोटो लेना था। चांद की ऑर्बिट में पहुंचने वाला ये दुनिया का पहला स्पेसक्राफ्ट भी था। स्पेसक्राफ्ट का लॉन्च सफल रहा और 14 अगस्त को स्पेसक्राफ्ट चांद की ऑर्बिट में पहुंच गया। 23 अगस्त 1966 को इस स्पेसक्राफ्ट ने धरती की भी एक फोटो भेजी। ये चांद की ऑर्बिट से ली गई धरती की पहली फोटो थी। 28 अगस्त तक स्पेसक्राफ्ट ने चांद की सतह की कुल 205 फोटो भेजी। 29 अक्टूबर को चांद की सतह से टकराकर ऑर्बिटर नष्ट हो गया।
1968 केके के नाम से सुप्रसिद्ध दक्षिण भारतीय फिल्मों के गीत गायक कृष्णाकुमार कुनत का जन्म दिल्ली में हुआ।
1975 प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक विनायकराव पटवर्धन का निधन हुआ।
1976 चीन में आए भूकंप से हजारों लोगों की मौत हुई और अरबों डाॅलर की संपत्ति का नुकसान हुआ।
1978 1977 के आम चुनाव में कथित तौर पर निजी कारों के मुफ्त इस्तेमाल के आरोप में जेल भेजी गईं पूर्व इंदिरा गांधी को न्यायालय ने देश में ही रहने की चेतावनी और 1,875 डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया।
1979 ईरान की सेना ने कुर्द विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा दमन अभियान शुरु किया।
1980 न्यूयॉर्क शहर में नादिन जोली कोर्टनी का जन्म हुआ। नादिन जोली कोर्टनी खूबसूरत, बोल्ड सर्कसियन अमेरिकी जीवन शैली लेखिका, उपन्यासकार और मीडिया व्यक्तित्व हैं। वह युवा वयस्क उपन्यास वाईए ऑल-अमेरिकन मुस्लिम गर्ल, रोमांसिंग द थ्रोन, ब्यूटी कॉन्फिडेंशियल द नो प्रीचिंग, नो लाइज, एडवाइस-यू’ल-एक्चुअली-यूज-गाइड टू लुकिंग योर बेस्ट और कन्फेशंस ऑफ ए ब्यूटी एडिक्ट की लेखिका हैं। उनके ब्लॉग जोली इन एनवाईसी को 2005 में अंतरराष्ट्रीय प्रेस में व्यापक चर्चा मिली। उन्हें सौंदर्य उद्योग के बारे में गुमनाम ब्लॉगिंग के लिए दोषी ठहराया गया। न्यूयॉर्क पोस्ट ने बाद में उन्हें ब्लॉगर पीढ़ी की पोस्टर गर्ल करार दिया। नादिन जोली कर्टनी का एक उद्धरण है, सतह पर सब कुछ सही दिखता है, लेकिन वास्तव में आप बस डूबने से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
1983 जानी मानी माॅडल और फिल्म अभिनेत्री गौहर खान का जन्म पुणे में हुआ।
1986 बंबई (अब मुंबई) के शंभु अभावाने ने सबसे लंबे समय तक टाइपिंग का मैराथन जीतकर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।
1988 खूबसूरत, लोकप्रिय फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल वाणी कपूर का जन्म हुआ। इसी दिन 1988 में जानी मानी माॅडल, अभिनेत्री एवं टेलीविजन कलाकार सुदीपा सिंह का जन्म हुआ। इन्होंने 1966 में मिस वल्र्ड प्रतियोगिता जीती। यह जानी मानी फिजीशियन और माॅडल भी रहीं। इन्होंने भारत, पाकिस्तान और सऊदी अरब वगैरह के 600 से अधिक विज्ञापनों में माॅडलिंग की।
1989 विनियस, लिथुआनिया बाल्टिक निवासियों ने स्वतंत्रता की मांग करते हुए 370 मील लंबी एक मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया जिसमें 1.5 मिलियन लोग शामिल हुए।
1989 जानी मानी टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल आशा नेगी का जन्म देहरादून में हुआ।
1990 इराक के सरकारी टेलीविजन पर सद्दाम हुसैन की पश्चिम बंदियों के साथ तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद हुआ। 1990 में इसी दिन पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने तीन अक्टूबर को एकजुट होने की घोषणा की। इसी दिन 1990 में आर्मेनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1991 विश्व की पहली पब्लिक इंटरनेट वेबसाइट लॉन्च की गई। 1991 से प्रति वर्ष 23 अगस्त को इंटरनॉट डे मनाया जाता है। इस वेबसाइट को टिम बर्नर्स ली ने डिजाइन किया था। टिम यूरोपियन काउंसिल फॉर न्यूक्लियर रिसर्च में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। यहां काम करने के दौरान टिम ने देखा कि वैज्ञानिकों को आइडिया, डेटा और जानकारी शेयर करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अलग-अलग कम्प्यूटर पर डेटा रखा होता था जिसे दूसरी जगह से एक्सेस करने के लिए दिक्कतें आती थीं। इस दौरान टेलीफोन भी टेप किए जाने लगे। इसलिए टेलीफोन पर बात करना भी सुरक्षित नहीं था। समस्या से निजात पाने के लिए टिम दुनियाभर के सभी कम्प्यूटर को एक नेटवर्क के जरिए कनेक्ट करने के विचार पर काम करने लगे। 1989 तक टिम बेसिक कोडिंग का काम पूरा कर चुके थे। उन्होंने एचटीएमएल, एचटीटीपी और यूआरआई मॉडल बनाए जो आज भी किसी भी वेबसाइट के काम करने का बेसिक मॉडल है। टिम ने इसे वर्ल्ड वाइड वेब नाम दिया और इस पर एक वेब पेज बनाया। 23 अगस्त 1991 को इस वेब पेज पर आम लोगों को भी एक्सेस दिया गया। इस तरह ये दुनिया का पहला वेब पेज था जिसे आम लोग भी अपने कम्प्यूटर पर ओपन कर सकते थे। इस वेबसाइट पर वर्ल्ड वाइड वेब की समरी दी गई है। 1993 में घोषणा की गई कि सभी के लिए इंटरनेट सर्विस फ्री रहेगी। इसके बाद इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ने लगा। आज वर्ल्ड वाइड वेब पर 100 करोड़ से भी ज्यादा वेब पेज हैं। इंटरनेट डाटा लेने के लिए दुनिया भर के यूजर रोजाना करोड़ों डालर की रकम चुकाते हैं।
1994 प्रसिद्ध भारतीय महिला तैराक आरती साहा का निधन हुआ
1997 अमेरिका के मिसीसिपी यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को चार साल पहले मिला हल्दी का पेटेंट रद्द किया गया।
1998 संयुक्त राष्ट्र द्वारा पहली बार दास व्यापार की स्मृति और उसके उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया। 22 से 23 अगस्त 1791 की रात को सेंट डोमिंगु में (आज का हैती गणराज्य) गुलामों के विद्रोह की शुरुआत हुई जिसने ट्रांसाटलांटिक दास व्यापार के उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
1999 इस्रायल और फिलिस्तीन के बीच मान्यता सम्बन्धी मुद्दों पर वार्ता फिर से प्रारंभ हुई।
2000 ऐतिहासिक ओलंपिक खेलों की मेजबानी आस्ट्रेलियाई नगर सिडनी को 1993 में सौंपी गई। 2000 में इसी दिन सोफिया, बुल्गारिया में बोरियाना निकोलेवा कलेन का जन्म हुआ। बोरियाना कलेन बल्गेरियाई सेवानिवृत्त व्यक्तिगत लयबद्ध जिमनास्ट है। वह 2024 पेरिस ओलंपिक की ऑल-अराउंड रजत पदक विजेता हैं।
2002 संयुक्त राज्य अमरीका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण रोका, इटली ने पाकिस्तान में वाणिज्य दूतावास बंद करने की धमकी दी।
2003 ब्राजील में एक अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पूर्व ही विस्फोट हो जाने से कम से कम 21 लोग मारे गये, पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने घोषित किया कि पाकिस्तान न्यूनतम सुरक्षात्मक हथियार कायम रखेगा।
2004 अमेरिका के जस्टिन गैटलिन ने 100 मीटर फर्राटा दौड़ जीतकर पृथ्वी के सबसे तेज धावक बने। चिली के निकोलस मासु ने अमेरिका के मार्डी फिश को हराकर ओलंपिक पुरुष एकल टेनिस का स्वर्ण पदक जीत लिया। इसी दिन लोकसभा में कांग्रेस की अगुवाई वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानी यूपीए सरकार के समय नरेगा यानी नेशनल रूरल रोजगार गारंटी योजना बिल पारित हुआ।
2006 आस्ट्रिया की अपहृत बच्ची नताश्चा मारिया कांपुश अपहरणकर्ता वोल्फगांग प्रिकलोपिल के बंधन से आठ साल बाद भागने में सफल रही। नताश्चा उसके बाद सेलेब्रेटी बन गईं, वे प्रसिद्ध लेखिका और टीवी शो होस्ट हैं।
2007 यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर-2007 में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियाँ शामिल की गईं। पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाज शरीफ को स्वदेश वापसी की अनुमति दी।
2008 झारखंड के निर्दलीय विधायक से मुख्यमंत्री बने मधुकोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दिया। मधु कोड़ा खूब कमाई करने के लिए बदनाम हुए। 2008 में इसी दिन उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश महिला आयोग में 16 सदस्यों को नामित किया।
2011 चीनी विज्ञान अकादमी के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया तथा उनके मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन पूरा किया।
2012 राजस्थान में भारी बारिश से 30 लोगों की मौत हुई।
2013 लेबनान के श्हर त्रिपोली में मस्जिद पर हुये हमले में 50 लोग मारे गए। ध्यान रहे कि लीबिया की राजधानी का नाम भी त्रिपोली है।
2018 प्रसिद्ध प्रखर भारतीय हिंदी, अंग्रेजी लेखक एवं पत्रकार तथा राजदूत रहे कुलदीप नैयर का निधन हुआ।
2021 श्रीमती ह्यूस्टन कही गई स्कॉटिश चित्रकार और प्रिंटमेकर डेम एलिजाबेथ वायलेट ब्लैकैडर निधन एडिनबर्ग, यूनाइटेड किंगडम में हुआ। एलिजाबेथ रॉयल स्कॉटिश अकादमी और रॉयल अकादमी दोनों के लिए चुनी जाने वाली पहली महिला थीं। 1962 में उन्होंने एडिनबर्ग कॉलेज ऑफ आर्ट में पढ़ाना शुरू किया, 1986 में सेवानिवृत्ति हुईं।
2023 रूसी सेना अधिकारी और प्राइवेट आर्मी वैगनर समूह के संस्थापक दिमित्री उतकिन तथा रूसी व्यवसायी, वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की मौत हुई या उन्हें सरकारी साजिश के तहत सुरक्षा बलों द्वारा मार दिया गया। निजी सेना वैगनर समूह येवगेनी प्रिगोझिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पूर्व करीबी सहयोगी येवगेनी प्रिगोझिन द्वारा नियंत्रित करते थे। वैगनर समूह ने रूसी सशस्त्र बलों के बुनियादी ढांचे का उपयोग किया है। साक्ष्यों से पता चलता है कि वैगनर को रूसी सरकार द्वारा एक प्रॉक्सी के रूप में इस्तेमाल किया गया है, जिससे उसे विदेशों में सैन्य अभियानों के लिए भी उपयोग में लाया गया। लेकिन प्रिगोजिन पुतिन के खिलाफ हो गये जिसके बाद उन्हें उनके साथियों सहित सरकारी कार्रवाई का सामना करना पड़ा। इससे पहले कई दिन भारी तनाव रहा। वैगनर सेना और रूसी सेना की झड़पें हुईं। आरोप लगा कि प्रिगोजिन पुतिन का तख्ता पलट करना चाहते हैं लेकिन रूसी निजी सैन्य कंपनी वैगनर ग्रुप के प्रमुख नेतृत्व सदस्यों को ले जा रहा एक व्यावसायिक जेट 23 अगस्त को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार प्रिगोजिन सहित सभी दस लोगों की मौत हो गई। इसी दिन चंद्रयान-3 मिशन ने भारतीय इतिहास में पहली बार चंद्रमा पर उतरने की शुरुआत की।
2024 आजाद उम्मीदवार रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर ने आधिकारिक तौर पर 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी दावेदारी छोड़कर डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सार्वजनिक रूप से यूक्रेन पर कुर्स्क न्यूक्लियर पावर प्लांट को निशाना बनाने का आरोप लगाया। भारत ने 23 अगस्त 2024 को अपना पहला आधिकारिक राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया। यह दिन चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम लैंडर की 2023 में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की याद में मनाया गया।
2025 नाइजीरियाई वायु सेना ने बोर्नो राज्य में सीमा के पास हवाई हमलों में इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस के 35 से ज्यादा लड़ाकों को मार दिया। गाजा में भोजन और अन्य जीने की चीजों की कमी से जूझ रहे फिलिस्तीनी लोगों पर इस्राइल ने भारी हवाई बमबारी जारी रखी। अलेक्जेंड्रिया के अबू तलत बीच पर स्कूल ट्रिप के दौरान सात छात्र डूब गए और 28 अन्य घायल हो गए।
2026 होर्मुज जलडमरूमध्य में अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी के एक जहाज पर मिसाइल से हमला हुआ। ईरानी अधिकारियों ने खाड़ी देशों को अमेरिका के कड़े आर्थिक उपायों का समर्थन न करने की चेतावनी दी। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग सत्रों की सह-अध्यक्षता के लिए मॉस्को का दौरा किया। अमेरिका के हवाई में आए तूफान लाला के कारण काफी नुक्सान हुआ, 1,00,000 से अधिक निवासी बिजली से वंचित हो गए और नालेहू में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई। जापान में आया रयुक्यु द्वीप समूह से टकराया, जिसके कारण जापान और चीन के कुछ हिस्सों में बंदरगाह बंद करने पड़े और परिवहन सेवाएं रोकनी पड़ीं। उष्णकटिबंधीय तूफान कुजिरा और भारी मौसमी बारिश के कारण फिलीपींस के कुछ हिस्सों में जानलेवा बाढ़ और भूस्खलन हुआ। बिहार अशोकधाम मंदिर में भगदड़ मचने से करीब सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक होटल में लगी आग में सात लोगों की मौत हो गई और ग्रीस तथा ब्राजील में अलग-अलग हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं की खबरें आईं।
23 अगस्त विशेष – ब्लैक रिबन डे (यूरोपियन यूनियन में आधिकारिक तौर पर स्टालिनवाद और नाजीवाद के पीड़ितों की याद में यूरोपियन दिवस और सभी तानाशाही और अधिनायकवादी शासनों के पीड़ितों की याद में पूरे यूरोप में मनाए जाने वाले स्मृति दिवस) तानाशाही शासनों – खासकर स्टालिनवादी, कम्युनिस्ट, नाजी और फासीवादी शासनों के पीड़ितों की याद में मनाया जाने वाला एक अंतरराष्ट्रीय स्मृति दिवस है। यूरोपियन यूनियन, ऑर्गनाइजेशन फॉर सिक्योरिटी एंड कोऑपरेशन इन यूरोप और कुछ अन्य देशों द्वारा आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त ब्लैक रिबन डे 23 अगस्त को मनाया जाता है।
देखिए, मुझे जो करना था मैंने किया। यदि आप अपना नैतिक गुल्लक खोलकर थोड़ा खर्च करते हैं, तो आप बदले में ढेर सारी सद्भावना खरीदेंगे। -नादिन जोली कर्टनी