कोई भी आदमी जो अपनी माँ का सम्मान करता है या अपनी बहन से प्यार करता है, किसी भी महिला के बारे में बुरा नहीं कह सकता, चाहे वह कितनी भी गिरी हुई क्यों न लगे, वह फिर भी एक महिला है। मैं चाहती हूँ कि हर आदमी यह याद रखे। हर महिला किसी की बहन या बेटी है, या कभी थी। -विक्टोरिया वुधुल मार्टिन
63 ईसापूर्व 23 सितंबर को पालाटाइन हिल, रोम, इटली में सीजर ऑगस्टस (ऑक्टेवियन) का जन्म जन्म हुआ। सीजर ने रोमन साम्राज्य की स्थापना की, 27 से 14 ईसापूर्व अपनी मृत्यु तक पहले रोमन सम्राट रहे।
38 ईस्वी में 23 सितंबर को जूलियो क्लाउडियन राजवंश के रोमन शासक रहे गयुस सीजर ऑगस्टस जर्मेनिकस कैलीगुला की बहन जूलिया ड्रूसिला को मरणोपरांत देवी घोषित किया गया।
788 ईस्वी में 23 सितंबर को 779 से 788 तक नॉर्थम्बरिया के राजा रहे एल्फवाल्ड प्रथम का निधन हुआ।
965 ईस्वी में 23 सितंबर को अन नुमानीया, अब्बासी खिलाफत (आधुनिक इराक) में अब्बासी वंश के अबू अल-तैय्यब अहमद इब्न अल-हुसैन अल-मुतनब्बी अल-किन्दी (जन्म 915 कूफा, अब्बासी खलीफा, आधुनिक इराक) का निधन हुआ। अल-मुतनब्बी हमादानी अमीर सैफ अल-दौला के दरबार में अब्बासी काल के प्रमुख अरब कवि थे। उन्होंने हमादानी अमीर के लिए 300 पृष्ठों की कविताएँ लिखीं। अल-मुतनब्बी की काव्य शैली ने उन्हें उस समय बहुत प्रसिद्धि दिलाई और उनकी कई कविताओं को आज भी अरब दुनिया में व्यापक रूप से पढ़ा जाता है और वे मुहावरेदार मानी जाती हैं।
1122 पोप कैलिक्स्टस द्वितीय और रोमन सम्राट हेनरी पंचम ने अलंकरण विवाद को समाप्त करने के लिए वर्म्स के कॉनकॉर्डैट (एक नियमावली) पर सहमति जताई।
1215 मंगोल साम्राज्य में कुबलाई खान का जन्म हुआ। चंगेज खान के पोते कुबलाई खान चीन में मंगोलों द्वारा स्थापित युआन राजवंश के संस्थापक और पहले सम्राट थे। कुबलाई खान ने 1271 में राजवंश का नाम ग्रेट युआन घोषित किया और 1294 में अपनी मृत्यु तक युआन चीन पर शासन किया। कुबलई खान ने कहा है, मैंने सुना है कि घोड़े पर बैठकर साम्राज्य जीता जा सकता है, लेकिन घोड़े पर बैठकर उसका शासन नहीं किया जा सकता। कुबलाई खान संस्कृति में अपनी रुचि के लिए प्रसिद्ध था। उसने चीनी शासन प्रणाली के कई पहलुओं को अपनाया, साथ ही मंगोल परंपराओं को भी बनाए रखा। उसने मार्को पोलो जैसे विदेशी यात्रियों को अपने दरबार में आमंत्रित किया, जिससे यूरोप और एशिया के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिला।
1338 अर्नेमुइडेन की लड़ाई में फ्रांसीसी सेना ने अंग्रेजों को हराया। यह सौ साल के युद्ध की पहली नौसैनिक लड़ाई थी जिसमें बारूद तोप का उपयोग किया गया।
1409 1368 की खेरलेन की लड़ाई के बाद मंगोलों ने मिंग राजवंश चीन पर दूसरी महत्वपूर्ण जीत हासिल की।
1459 रिचर्ड नेविल के नेतृत्व में यॉर्किस्ट सेना ने इंग्लैंड के स्टफर्डशायर में ब्लेयर हीथ की लड़ाई (वार्स ऑफ द रोजेज की पहली बार लड़ाई) में लंकेस्ट्रियन सेना को हराया।
1561 स्पेन के राजा फिलिप द्वितीय ने एक आदेश जारी कर फ्लोरिडा, अमेरिका में स्पेनिश उपनिवेश बनाने का काम रुकवा दिया।
1568 सैन जुआन डे उलूआ (आधुनिक वेराक्रूज, मैक्सिको में) स्पेनिश नौसेना ने अंग्रेजी प्राइवेट हथियार कारोबारियों के अवैध व्यापार पर रोक लगा दी।
1642 इंग्लैंड में पहले अंग्रेजी गृह युद्ध में पोविक ब्रिज की लड़ाई हुई यह रॉयलस्टि और पार्लियामेंटेरियन की मुख्य सेनाओं के बीच पहली भिड़ंत थी, इसमें रॉयलस्टि की जीत हुई।
1739 रूस और तुर्की के बीच बेलग्रेड शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1803 ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने असाये के युद्ध में मराठा सेना को हराया।
1806 लुईस एंड क्लार्क एक्सपैडिशन सेंट लुइस, मिसौरी पहुंचे और लुइसियाना तथा प्रशांत नॉर्थवेस्ट क्षेत्र को खोजने, पहचानने की जानकारी दी।
1838 होमर, ओहियो, अमेरिका में विक्टोरिया वुधुल मार्टिन का जन्म हुआ। विक्टोरिया वुधुल प्रसिद्ध, प्रमुख महिला मताधिकार नेत्री बनीं, 1872 के चुनाव में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ा। कई इतिहासकार और लेखक मानते हैं कि वुधुल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने वाली पहली महिला थीं। महिलाओं के अधिकारों और श्रम सुधारों की प्रमुख एक्टिविस्ट वुधुल फ्री लव की भी समर्थक थीं, जिसका मतलब था सामाजिक पाबंदियों या सरकारी दखल के बिना शादी करना, तलाक लेना और बच्चे पैदा करना। वह अक्सर कहती थीं, वे सुधार की बढ़ती लहर को नहीं रोक सकते। दुनिया बदलती रहती है। विक्टोरिया वुधुल ने कहा, ऐसी सरकार गलत है जो महिलाओं को कानूनी तौर पर उनके पति की संपत्ति मानती है। पूरे सिस्टम को बदलने की जरूरत है, लेकिन पुरुष कभी बदलाव नहीं करेंगे। उन्हें बहुत कुछ खोने का डर है।
1857 रूसी युद्धपोत लेफर्ट फिनलैंड की खाड़ी में आये भीषण तूफान में गायब हुआ, 826 लोग मारे गए।
1863 सन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान विद्रोह में बेहद अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम का निधन हुआ।
1884 23-24 सितंबर की रात में स्टीमशिप आर्कटिक केप विरजेंस के पास फंस गया, जिससे पास में प्लेसर गोल्ड भंडार का पता चला और टिएरा डेल फ्यूगो गोल्ड रश की शुरुआत हुई। 1883 और 1906 के बीच टिएरा डेल फ्यूगो में सोना निकालने की होड़ मची थी, जिसने चिली, अर्जेंटीना और यूरोपीय लोगों को द्वीपसमूह की ओर आकर्षित किया, जिनमें कई डालमेशियन भी शामिल थे। सोने की होड़ ने द्वीपसमूह में पहले शहरों के निर्माण को बढ़ावा दिया और पुंटा एरेनास में आर्थिक विकास हुआ। सोना खत्म होने के बाद अधिकांश सोने के खनिक द्वीपसमूह छोड़कर चले गए जबकि बचे हुए निवासी भेड़ पालन और मछली पकड़ने में लग गए। इस होड़ ने स्वदेशी सेल्कनाम लोगों के नरसंहार में एक बड़ा योगदान दिया। इसमें बाहरी लोगों द्वारा लाखों स्थानीय लोग मार डाले गये। पुंटा एरेनास चिली के दक्षिणी पैटागोनिया क्षेत्र के सिरे के पास एक शहर है। अटलांटिक और प्रशांत महासागरों को जोड़ने वाली मैगेलन जलडमरूमध्य स्थित इसे अक्सर आसपास के जंगल और अंटार्कटिका की सैर के लिए आधार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। प्लाजा मुनोज गेमेरो में खोजकर्ता फर्डिनेंड मैगेलन का स्मारक है, और म्यूजो नाओ विक्टोरिया में उनके एक गैलियन की प्रतिकृति है।
1889 न्यूयॉर्क में वाल्टर लिप्मैन का जन्म हुआ। वाल्टर लिप्मैन प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक, रिपोर्टर और राजनीतिक टिप्पणीकार। 60 साल के अपने करियर में वाल्टर लिप्मैन शीत युद्ध की अवधारणा को सबसे पहले पेश करने वालों में से एक होने, आधुनिक मनोवैज्ञानिक अर्थ में स्टिरियोटाइप शब्द का प्रयोग करने और अपने अखबार के कॉलम तथा कई किताबों में मीडिया और लोकतंत्र की आलोचना करने के लिए जाने गए जिनमें उनकी 1922 की किताब पब्लिक ओपिनियन सबसे उल्लेखनीय है। वाल्टर लिप्मैन ने लिखा, झूठ का पता लगाने के साधन के बिना किसी समुदाय में स्वतंत्रता नहीं हो सकती।
1901 जिजकोव, प्राग, चेक गणराज्य में यारोस्लाव सेइफर्ट का जन्म हुआ। यारोस्लाव सेइफर्ट प्रसिद्ध चेक लेखक, कवि और पत्रकार बने। सेइफर्ट को 1984 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार उनकी कविताओं के लिए दिया गया था, जिनमें ताजगी, भावुकता और अद्भुत कल्पनाशीलता थी, जो इंसान की अदम्य भावना और बहुमुखी प्रतिभा की एक प्रेरणादायक तस्वीर पेश करती है। यारोस्लाव सेइफर्ट ने लिखा, अगर कोई आम आदमी चुप रहता है, तो यह एक रणनीति हो सकती है। अगर कोई लेखक चुप रहता है, तो वह झूठ बोल रहा होता है।
1903 स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक यूसुफ मेहर अली का जन्म हुआ।
1908 वीर रस की कविताओं के लिए सुप्रसिद्ध और साथ ही जनता की बात करने तथा सत्ता को ललकारने वाली कविताओं के लिए भी लोकप्रिय हिंदी कवि, लेखक, अकादमिक, राजनीतिज्ञ, पत्रकार रामधारी सिंह दिनकर का जन्म बिहार के बेगूसराय जिले के सिमरिया में हुआ। उनकी एक प्रसिद्ध कविता की पंक्तियां – लेकिन होता भूडोल, बवंडर उठते हैं, जनता जब कोपाकुल हो भृकुटि चढाती है, दो राह, समय के रथ का घर्घर-नाद सुनो
सिंहासन खाली करो कि जनता आती है।
1917 विज्ञान में डाॅक्टरेट की उपाधि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला रसायनशास्त्री असीमा चटर्जी का जन्म हुआ।
1932 नेज्ड और हेजाज के साम्राज्य ने अल-हसा और कातिफ के साथ विलय कर सऊदी अरब राज्य का निर्माण किया। इब्न सऊद पहले शासक बने और रियाद को राजधानी बनाया।
1934 ह्योगबोले, स्वीडन में पर ओलव एनक्विस्ट का जन्म हुआ। पर ओलव एनक्विस्ट ने अपनी पहचान प्रसिद्ध स्वीडिश लेखक, पत्रकार, नाटककार और उपन्यासकार के रूप में बनाई। पर ओलव एनक्विस्ट ने लिखा है, क्या अंधेरा ही रोशनी है, या रोशनी ही अंधेरा? एक चुनाव करना होगा। इतिहास के साथ भी यही सच है लोग यह चुनते हैं कि उन्हें क्या देखना है, क्या रोशनी है और क्या अंधेरा।
1935 विख्यात और कुख्यात हिंदी एवं पंजाबी फिल्म अभिनेता प्रेम चोपड़ा का जन्म लाहौर, पाकिस्तान में हुआ। उन्होंने खलनायक के रूप में खास पहचान बनाई।
1939 चिंतन के क्षेत्र में विश्वविख्यात आॅस्ट्रेलियन मनोवैज्ञानिक सिगमंड फ्रायड का लंदन में देहांत हुआ। दुनिया मुख्य रूप से तीन लोगों के विचारों से प्रभावित है। सिग्मंड फ्रायड मनोवैज्ञानिक, कार्ल माक्र्स समाजवादी दार्शनिक और अल्बर्ट आइंस्टीन वैज्ञानिक। यह तीनों लोग जर्मनी के थे।
1941 शिकागो, इलिनोइस में जॉर्ज जैक्सन (जॉर्ज लेस्टर जैक्सन, एक्टिविस्ट) का जन्म हुआ। जॉर्ज जैक्सन चर्चित अमेरिकी लेखक, कैदी, राजनैतिक कार्यकर्ता और क्रांतिकारी बने। 1960 में एक गैस स्टेशन से बंदूक की नोक पर 71 डालर चुराने के आरोप में अनिश्चितकालीन सजा काटते हुए, जैक्सन ब्लैक पावर मूवमेंट से जुड़ गए और जेल में एक अति-वामपंथी गैंग ब्लैक गुरिल्ला फैमिली बनाई। 1970 में जॉर्ज जैक्सन उन तीन कैदियों में से एक थे जिन्हें सोलेडाड ब्रदर्स कहा गया। उन पर सोलेडाड जेल में करेक्शन ऑफिसर जॉन वी. मिल्स की हत्या का आरोप लगाया गया था। कहा जाता है कि यह हत्या कुछ दिन पहले एक गोरे जेल गार्ड द्वारा तीन अश्वेत कैदियों की गोली मारकर हत्या किए जाने के बदले में की गई थी। 1970 में ही जैक्सन ने सोलेडाड ब्रदर नाम से अपनी चिट्ठियों का संग्रह प्रकाशित किया। यह किताब आत्मकथा और घोषणापत्र का मिश्रण थी और मुख्य रूप से अश्वेत अमेरिकी पाठकों के लिए लिखी गई थी, लेकिन दुनिया भर के रेडिकल्स ने इसे अपनाया।
1943 सुविख्यात हिंदी फिल्म अभिनेत्री शोभना समर्थ की बेटी फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल तनुजा का जन्म बंबई में हुआ।
1965 गुजरात के राजपिपला राजघराने के राजकुमार मानवेंद्र सिंह गोहिल का जन्म हुआ। यह समलैंगिक राजकुमार हैं और समलैंगिकों के अधिकारों के पैरोकार हैं। इसी दिन भारतीय संगीत राॅक, पाॅप बैंड यूफोरिया के संस्थापक गायक, गीतकार और संगीतकार पलाश सेन का जन्म हुआ।
1977 जाने माने बांग्ला फिल्मकार श्रीजीत मुखर्जी का जन्म कलकत्ता में हुआ।
1879 रिचर्ड रोड्स ने सुनने में मदद करने वाली शुरूआती मशीन बनाई, इसे आडियोफोन नाम दिया गया।
1929 ब्रिटिश कालीन भारत में बाल विवाह निरोधक विधेयक शारदा कानून पारित हुआ।
1949 पॉइंट-ए-पियरे, त्रिनिदाद और टोबैगो में फ्लोएला कैरेन यूनिएस बेनजामिन, बैरोनेस बेनजामिन का जन्म हुआ। फ्लोएला बेनजामिन प्रसिद्ध त्रिनिदादी-ब्रिटिश अभिनेत्री, गायिका, प्रस्तुतकर्ता, लेखिका और राजनेता हैं। वह प्ले स्कूल, प्ले अवे, जंबोरी और फास्ट फॉरवर्ड जैसे बच्चों के कार्यक्रमों की प्रस्तुतकर्ता के रूप में जानी जाती हैं। फ्लोएला बेनजामिन ने कहा, लोग हमेशा मुझसे पूछते हैं कि मैं हमेशा क्यों मुस्कुराती हूँ और मैं उनसे कहती हूँ, मैं हमेशा इसलिए मुस्कुराती हूँ क्योंकि जीतने वाले हमेशा मुस्कुराते हैं।
1955 पाकिस्तान ने बगदाद समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1958 ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप पर वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।
1965 भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम हुआ। पांच हफ्ते के युद्ध के बाद संयुक्त राष्ट्र की पहल पर 23 सितंबर को ही युद्ध खत्म करने की घोषणा की गई।
1967 बोल्ड अमेरिकी अभिनेत्री, फैशन डिजाइनर, मॉडल, बिजनेसवुमन और तुर्क तथा कैकोस द्वीप समूह की राजनीतिज्ञ (राष्ट्राध्यक्ष माइकल यूजीन मिसिक की पत्नी) लिसाराय मैककॉय का शिकागो अमेरिका में जन्म हुआ। लिसा रे मैकॉय 1998 की फिल्म द प्लेयर्स क्लब में डायना डायमंड आर्मस्ट्रांग और यूपीएन/ दि सीडब्ल्यू सिटकॉम ऑल ऑफ अस में नीसी जेम्स का किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। लिसा रे मैकॉय के कुछ मशहूर कोट्स हैं, मैं बातूनी इंसान हूँ क्योंकि मुझे लोगों से मिलना-जुलना और उन्हें जानना अच्छा लगता है। और, कुछ पुरुष ऐसी महिलाओं से डरते हैं जो उनसे सवाल करती हैं और सम्मान और जवाब मांगती हैं।
1969 आधुनिक आयुर्वेदाचार्य और चिकित्साशास्त्री सत्यनारायण शास्त्री का निधन हुआ।
1970 अब्दुल रजाक बिन हुसैन मलेशिया के प्रधानमंत्री बने।
1974 बीबीसी ने पहली सार्वजनिक सूचना सेवा प्रणाली में से एक सेफैक्स शुरू की।
1976 ब्रितानी नौसेना के एक युद्धक जहाज में घटी दुर्घटना में आठ लोग मारे गए। इंग्लैंड के उतर पूर्व में बने एचएमएस ग्लासगो नाम का यह जहाज समुद्र में अपना परीक्षण शुरू करने वाला था।
1979 सोमालिया के संविधान को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी।
1983 गल्फ एयर का एक यात्री जहाज पकिस्तान के कराची हवाई अड्डे से उड़ा जिसमें सवार अधिकतर यात्री पाकिस्तानी थे। संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी और दुबई के बीच इस हवाई जहाज में रखे सामान में विस्फोट हो गया जिससे तमाम लोग मारे गये।
1985 हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों की जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री और माॅडल नेहा मर्दा का जन्म कलकत्ता में हुआ। इसी दिन जाने माने क्रिकेटर अंबाती रायुडू का जन्म गुंटूर, कर्नाटक में हुआ।
1986 अमेरिकी कांग्रेस गुलाब को अमेरिका का राष्ट्रीय फूल मानने पर सहमत हुई।
1987 जाने माने बाॅलीवुड गायक राहुल वैद्य का जन्म नागपुर में हुआ।
1992 फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2013, खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री एवं माॅडल नवनीत कौर ढिल्लों का जन्म अंबाला, हरियाणा में हुआ। इसी दिन भारत के दूसरे मुख्य निर्वाचन आयुक्त हुए के. वी. के. सुंदरम का निधन हुआ।


1993 हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री तथा माॅडल शालिनी पांडेय का जन्म जबलपुर में हुआ।
1995 ताबा मिस्र में इस्रायल एवं फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन के मध्य पश्चिमी तट पर फिलिस्तीनी स्वशासन के संबंध में समझौता हुआ।
2000 सिडनी ओलंपिक में संयुक्त राज्य अमेरिका की धाविका मैरियन जोन्स ने 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।
2001 ब्रिटिश व तालिबान सेना के बीच गोलाबारी हुई, संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत व पाकिस्तान पर से प्रतिबंध हटाये।
2002 जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रोएडर चुनाव जीतकर पुन चांसलर बने। इसी दिन 2002 में इंटरनेट ब्राउजर मोजिला फायर फॉक्स का पहला वर्जन लांच हुआ।
2003 भूटान में लोकतांत्रिक संविधान का मसौदा तैयार हुआ।
2004 हैती में तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए।
2006 पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल मोहम्मद परवेज मुशर्रफ ने भारतीय प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया।
2008 पश्चिमी फिनलैंड के कौहाजोकी में सिनाजोकी यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज में एक बंदूकधारी ने दस छात्रों की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोली मार ली।
2009 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।
2010 वर्जीनिया की टेरेसा लेविस 1912 के बाद से फांसी देकर मारी जाने वाली पहली महिला बनीं। उसे एक घातक इंजेक्शन से मौत दी गई।
2012 उभयलिंगी समुदाय के सहयोग, सम्मान, समर्थन, सुरक्षा आदि मामलों पर एकजुटता, जागरूकता इत्यादि के लिए सेलीब्रेट बाइसेक्सुएलिटी डे की स्थापना अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में की गई। इससे पहले इसका व्यापक आयोजन अफ्रीका के जोहांसबर्ग में हो रहा था।
2013 मिस्र की एक अदालत ने देश भर में सभी मुस्लिम ब्रदरहुड गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया। अदालत के फैसले में ब्रदरहुड की सभी संपत्ति जब्त करने का आदेश भी शामिल था।
2014 भारतीय सेना ने कहा कि चीनी सैनिक लद्दाख के चुमार क्षेत्र में तीन किमी तक अंदर घुस आए हैं। इसी दिन संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों के सीरिया में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ हमलों में कम से कम 120 लोग मारे गये।
2016 भारत ने फ्रांस के साथ 36 राफेल फाइटर जेट्स खरीदने के समझौते पर दस्तखत किए। यह डील बहुत विवादित रही। रक्षा खरीद प्रक्रियाओं का उल्लंघन कर पहले से तय कीमत के बजाय तीन गुणा अधिक कीमत में खरीदे जाने का सौदा हुआ। संसद में और सीएजी की रिपोर्ट में कीमत और सौदे से संबंधित जानकारी नहीं दी गई। इसमें दिवालिया अनिल अंबानी की कागजी कंपनी को 30,000 करोड़ का ठेका दिया गया।
2017 राजस्थान में कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य फलाहारी महाराज को दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया गया।
2018 वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ डेफ के प्रस्ताव की स्वीकृति के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की अगुवाई में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पहली बार वैश्विक पैमाने पर बधिरों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के भाग के रूप में मनाया गया।
2021 दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय टेबल टेनिस महासंघ टीटीएफआई के आगामी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चयन के लिये राष्ट्रीय अभ्यास शिविर में अनिवार्य उपस्थिति के फैसले पर बृहस्पतिवार को रोक लगा दी और केंद्र से इस खेल संस्था के खिलाफ मनिका बत्रा की शिकायत पर जांच करने करने को कहा। जस्टिस रेखा पल्ली ने आगे कहा कि यदि जरूरी हुआ तो केंद्रीय खेल मंत्रालय टीटीएफआई के कार्यों की जांच कर सकता है। जस्टिस पल्ली ने जानी-मानी टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा की एक याचिका पर सुनवाई करने के बाद उक्त आदेश दिया जिसमें मनिका को आगामी एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था। मनिका बत्रा ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप राय ने ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान एक मैच गंवाने के लिये उन पर दबाव डाला था।
2021 विश्व प्रसिद्ध इतालवी स्पोर्ट्स कार रेसिंग और फॉर्मूला वन ड्राइवर नीनो वैकेरेला का पालेर्मो, सिसिली, इटली में निधन हुआ। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में 1964 24 आवर्स ऑफ ले मैन्स और 1965, 1971 और 1975 में टार्गा फ्लोरियो जीतना शामिल है।
2022 रूस के कब्जे वाले यूक्रेन में पांच दिवसीय दिखावटी विलय जनमत संग्रह में मतदान शुरू हुआ, जिसके बाद रूस ने डोनेट्स्क, खेरसॉन, लुहांस्क और जापोरोजे क्षेत्रों पर अपना अधिकार कर लिया।
2023 नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की आधिकारिक चीन यात्रा के दौरान नेपाल और चीन के बीच एक एमओयू सहित 12 विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग के निमंत्रण पर चीन के दौरे पर बीजिंग पहुंचे दहल ने 19वें एशियन गेम्स से इतर शनिवार को हांगझोऊ में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत की। नेपाल सरकार के अनुसार ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में दहल और ली के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद एक एमओयू समेत इन 12 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
2024 इजराइल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमले के बहाने कई हवाई हमले किए, जिसमें 490 से अधिक लोग मारे गए जिनमें अधिकतर आम नागरिक शामिल थे।
2025 फ्रांस, बेल्जियम, लक्जमबर्ग, अंडोरा, मोनाको और माल्टा ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र के दौरान फिलस्तीन को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी। गाजा में इस्राइली द्वारा बड़े पैमाने पर किए जा रहे नरसंहार, ध्वस्तीकरण का इटली के प्रमुख शहरों (रोम, मिलान, जेनोआ और वेनिस सहित) में हजारों मजदूरों और नागरिकों ने देशव्यापी रैलियों और आम हड़तालों के जरिये विरोध किया। यूरोपीय संघ और इंडोनेशिया ने लगभग एक दशक की बातचीत के बाद एक अहम फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट को अंतिम रूप दिया। 2025 के मलावी आम चुनाव के शुरुआती अनुमानों से पता चला कि पूर्व राष्ट्रपति पीटर मुथारिका चुनावों में आगे चल रहे हैं। सुपर टाइफून रागासा शक्तिशाली तूफान ने ताइवान के पूर्वी तट पर विनाशकारी हवाओं और भारी बाढ़ के साथ तबाही मचाई, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ और जन-जीवन बाधित हुआ। अर्जेंटीना में जीवाश्म वैज्ञानिकों ने पेटागोनिया में पाए गए जोआक्विनरैप्टर कसाली नामक डायनासोर की एक नई मेगा-रैप्टर प्रजाति की खोज की घोषणा की।
2026 23 सितंबर 2026 की सुबह की मीडिया हेडलाइंस के मुताबिक,पैसिफिक में हरिकेन पोलो और मजबूत होकर कैटेगरी 5 का तूफान बन गया, टाइफून डुजुआन ने जापान में तबाही मचाई। इससे भूस्खलन हुआ, कई लोगों की मौत हो गई, 22 लोग घायल हो गए और चिबा प्रांत में 45,000 से ज्यादा घरों की बिजली चली गई। मोल्दोवा की संसद ने अपने जल और ऊर्जा क्षेत्रों में 60 दिनों की इमरजेंसी घोषित की। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि नीस्टर और प्रुत नदियों में पानी का स्तर बहुत कम हो गया था और साथ ही ग्लोबल एनर्जी का दबाव भी बढ़ रहा था। यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली के सत्रों के बाद भी जियोपॉलिटिकल तनाव बना रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषणों में मध्य पूर्व में चल रहे टकराव और ईरान से जुड़े नए हमलों के बारे में चेतावनी दी। उन्होंने क्षेत्रीय स्थिरता और भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की बात पर भी चर्चा की। यूनाइटेड नेशंस और दुनिया भर के समुदायों ने इंटरनेशनल डे ऑफ साइन लैंग्वेजेज मनाया। उन्होंने वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ द डेफ के साथ मिलकर इंटरनेशनल डे ऑफ साइन लैंग्वेजेज की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया।
23 सितंबर विशेष – प्यूर्टो रिको में ग्रिटो डे लारेस क्राई ऑफ लारेस, लिथुआनिया में प्रलय स्मृति दिवस (होलोकास्ट या नरसंहार स्मृति दिवस), किर्गिस्तान में किर्गिज भाषा दिवस, सऊदी अरब में राष्ट्रीय दिवस और एशियाई देश ब्रूनेई शिक्षक दिवस के साथ ही वैश्विक पैमाने पर उभयलिंगी दिवस उभयलिंगी समुदाय द्वारा मनाया जाता है।
इतिहास हमें अपने भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताता है। लोग हमेशा मुझसे पूछते हैं कि मैं हमेशा क्यों मुस्कुराती हूँ और मैं उनसे कहती हूँ, मैं हमेशा इसलिए मुस्कुराती हूँ क्योंकि जीतने वाले हमेशा मुस्कुराते हैं। बालपन जिंदगी भर रहता है। -फ्लोएला बेनजामिन
Inspirational Quotes, births and deaths of famous figures in India and the world over the last 2100 years
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
कृपया देखें हमारा फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/share/1D2wJfiM4p/
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)