
डार्विन को शायद अंदाजा भी नहीं था कि उन्होंने इंसानों पर कितना तीखा व्यंग्य लिखा है, जब उन्होंने दिखाया कि आजाद प्रतियोगिता और अस्तित्व के लिए संघर्ष, जिसे अर्थशास्त्री सबसे बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि मानते हैं, असल में जानवरों की दुनिया की आम बात है। सिर्फ सामाजिक उत्पादन के सोच-समझकर किए गए संगठन से ही, जिसमें उत्पादन और वितरण योजनाबद्ध तरीके से हों, इंसानों को बाकी जानवरों से ऊपर उठाया जा सकता है। -फ्रेडरिक एंगेल्स
79 ईसा पूर्व 5 अगस्त को रोमन वक्ता, राजनीतिज्ञ और 30 ईसा पूर्व में कौंसल बने मार्कस टुलियस सिसेरो की पहली संतान और इकलौती बेटी टुलिया (टुल्लियोला या छोटी टुलिया) का जन्म हुआ।
25 ईस्वी में 5 अगस्त को चीन में ग्वांगवू ने चांगान के विद्रोही किसानों की घेराबंदी के बाद हेंग राजवंश खत्म करते हुए झिन राजवंश की स्थापना की घोषणा की।
553 ईस्वी में 5 अगस्त को राजकुमार और चीनी लियांग राजवंश के सिंहासन के दावेदार जियाओ जी (वुलिंग के राजकुमार, शिक्सुन) का निधन हुआ।
641 ईस्वी में 5 अगस्त को ऐसा माना जाता है कि इंग्लैंड के शॉर्पशायर के ओसवेस्ट्री में मर्सिया के युद्ध में मर्सिया के राजा पेंदा ने राजा ओस्वाल्ड नोरथुम्ब्रिया को हराया और उसकी हत्या कर दी।
910 ईस्वी में 5 अगस्त को करीब एक सदी तक इंग्लैंड पर हमला करने वाली अंतिम प्रमुख डेनिश सेना को टेटनहॉल की लड़ाई में मर्सिया और वेसेक्स की सहयोगी सेनाओं ने पराजित किया। इन सेनाओं का नेतृत्व किंग एडवर्ड द एल्डर और एथेलरेड, लॉर्ड ऑफ द मर्सियन ने किया था।
939 ईस्वी में 5 अगस्त को स्पेनिश रिकोनक्विस्टा के तहत जमोरा में लियोन के रामिरो द्वितीय और अब्द-अर-रहमान तृतीय के बीच अलहंडिक की लड़ाई मे कॉर्डोबा अमीरात की जीत हुई।
1068 ईस्वी में 5 अगस्त को बाइजेंटाइन-नॉर्मन युद्ध के दौरान इटालो-नॉर्मन्स (दक्षिणी इटली जाने वाले पहले नॉर्मन विजेताओं के इटली में जन्मे वंशज) ने बारी की घेराबंदी शुरू की। दक्षिणी इटली में एड्रियाटिक सागर के किनारे स्थित अपुलिया क्षेत्र और बारी मेट्रोपोलिटन शहर की राजधानी है। यह घेराबंदी लगभग तीन साल तक चली।
1100 हेनरी प्रथम को वेस्टमिंस्टर एब्बे में इंग्लैंड के राजा का ताज पहनाया गया।
1278 स्पेनिश रिकोनक्विस्टा के तहत कैस्टिले साम्राज्य की सेनाओं ने ग्रेनेडा अमीरात के खिलाफ अल्जेसिरस की घेराबंदी शुरू की।
1305 स्कॉटलैंड की आजादी की पहली लड़ाई में डंबर्टन (स्कॉटलैंड का एक शहर) के शेरिफ और अंग्रेजों का साथ देने वाले स्कॉटिश रईस सर जॉन स्टीवर्ट ऑफ मेंटीथ ने स्कॉटलैंड के सर विलियम वालेस (स्कॉटिश नाइट, आजादी की पहली लड़ाई के मुख्य नेता) को पकड़ लिया और इसके 18 दिनों के भीतर वालेस को फांसी देने, पेट चीरने, आंतें खींचने, शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने और सिर काटने की सजा दी गई।
1388 ओटरबर्न की लड़ाई, उत्तरी इंग्लैंड में स्कॉटिश और अंग्रेजों के बीच एक सीमा झड़प में ओटरबर्न के पास लड़ाई हुई।
1460 स्कॉटलैंड के साम्राज्य ने घेराबंदी के बाद स्कॉटलैंड में अंतिम अंग्रेजी गढ़ों में से एक रॉक्सबर्ग पर कब्जा कर लिया।
1506 लिथुआनिया के ग्रैंड डची ने क्लेत्स्क की लड़ाई में क्रीमिया खानटे को हराया।
1583 ब्रिटेन के यात्री और खोजी सर हंफ्री गिल्बर्ट ने उत्तरी अमेरिका में पहला अंग्रेजी उपनिवेश स्थापित किया, जिसे अब सेंट जॉन्स, न्यूफाउंडलैंड और लैब्राडोर कहा जाता है। सेंट जॉन्स कनाडा के न्यूफाउंडलैंड और लैब्राडोर प्रांत की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह न्यूफाउंडलैंड द्वीप पर एवलॉन प्रायद्वीप के पूर्वी सिरे पर स्थित है। नगर 446.04 किलोमीटर में फैला है और उत्तरी अमेरिका (ग्रीनलैंड को छोड़कर) का सबसे पूर्वी शहर है।
1662 स्कॉटलैंड के प्रसिद्ध इतिहासकार जेम्स एंडरसन का जन्म हुआ।
1654 फ्रांस की सेना ने स्पेन पर कब्जा किया।
1716 पेट्रोवाड़डिन की लड़ाई में सैलॉय के राजकुमार यूजीन के 83,300 ऑस्ट्रियाई सैनिकों ने सिलाहददर दामात अली पाशा को मार डाला और 150,000 तुर्क सेना को हराया।
1775 पहला स्पेनिश जहाज सेन कार्लोस सेन फ्रेंसिस्को की खाड़ी में पहुंचा।
1775 पश्चिम बंगाल के राजा नंदकुमार को कलकत्ता मंे फांसी दी गई। ब्रिटिश शासन के द्वारा भारत में धोखधड़ी के लिए दी गई यह अंतिम फांसी थी।
1781 डच और अंग्रेज सेनाओं के बीच डोगर बैंक में युद्ध हुआ।
1850 विश्व विख्यात फ्रांसीसी कथाकार गाय दी मोपासां (हेनरी रेने अल्बर्ट गाय डे मौपासाँ) का जन्म हुआ। उन्हें लघु कथा का मास्टर कहा जाता है। उन्होंने मनुष्य की नियति, युद्धों की निरर्थकता और फ्रांसीसी जनता के जीवन का सजीव चित्रण किया है। उनका एक कथन- किसी आदमी को धोखा देकर ही उससे पूरी तरह से बदला नहीं लिया जा सकता है। उसे इस धोखे के बारे में मालूम भी होना चाहिए।
1874 जापान ने इंग्लैंड की तरह की डाक बचत प्रणाली शुरू की।
1882 जापान में मार्शल लॉ लगाया गया।
1884 फ्रांस द्वारा अमेरिका को उपहार में दी गई स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी की स्थापना के लिए आधारशिला न्यूयॉर्क के हार्बर में बेदलए द्वीप पर रखी गयी।
1888 बेंज कार का अविष्कार करने वाले कार्ल बेंज ने अपनी पहली कार का पेटेंट करवाया। र्काल बेंज की पत्नी बेर्था बेंज जर्मनी के मानहाइम से प्फोर्जहाइम तक 104 किलोमीटर का सफर कर, कार से इतनी लंबी दूरी तय करने वाली पहली व्यक्ति बनी।
1890 अंतरिक्ष में चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग का जन्म हुआ।
1891 अमेरिकन एक्सप्रेस ने विश्व का प्रथम यात्री या ट्रैवेलर्स चेक जारी किया।
1895 विख्यात जर्मन समाजशास्त्री एवं दार्शनिक, कम्युनिस्ट घोषणा पत्र के सहलेखक और महान दार्शनिक कार्ल मार्क्स के साथी रहे फ्रेडरिक एंजेल्स का निधन लंदन में हुआ।
1901 प्रसिद्ध भारतीय राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हुए द्वारका प्रसाद मिश्रा का जन्म हुआ।
1905 रूस और जापान के शांति वार्ताकारों के बीच पहली बैठक अमेरिका के राष्ट्रपति रुजवेल्ट के न्यूयॉर्क स्थित घर पर हुई।
1912 जापान में टोक्यो के गिंजा में पहली टैक्सी सेवा शुरू हुई।
1914 दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैफिक सिग्नल 5 अगस्त, 1914 को क्लीवलैंड, ओहायो में यूक्लिड एवेन्यू और ईस्ट 105वीं स्ट्रीट के कोने पर लगाया गया। ट्रैफिक लाइट के महत्व को देखते हुए और इसके प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए 5 अगस्त को दुनिया भर में विश्व टैफिक लाइट दिवस मनाया जाता है।
1914 क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तटस्थ रहने की घोषणा की। इसी दिन 1914 मांटेनेग्रो ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ऑस्ट्रिया एवं हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1915 जर्मनी की सेना पोलेंड की राजधानी वारसा में घुसी। 1915 में इसी दिन प्रसिद्ध हिंदी कवि, लेखक एवं शिक्षक शिवमंगल सिंह सुमन का जन्म उन्नाव में हुआ। इसी दिन प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वार्सा पर जर्मनी का अधिकार हो गया इससे पहले यह क्षेत्र रुस के अधिकार में था।
1921 अमेरिका और जर्मनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1923 हेनरी सुलिवान इंग्लिश चैनल को पार करने वालेे पहलेेे अमेरिकी बने।
1926 फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। 1926 में इसी दिन विश्व विख्यात जादूगर हैरी हुडिनी ने अपना सबसे बड़ा कारनामा करते हुए भागने से पूर्व एक सीलबंद टैंक में 91 मिनट पानी के नीचे बिताए। एरिक वीज (हैरी हुडिनी) हंगेरियन-अमेरिकी भागने वाले कलाकार, जादूगर, स्टंट कलाकार थे, जो अपने भागने के करतबों के लिए प्रसिद्ध हुए।
1934 हेनरी काउंटी, केंटकी, अमेरिका में वेंडेल एर्डमैन बेरी का जन्म हुआ। वेंडेल बेरी अत्यंत सम्मानित अमेरिकी उपन्यासकार, कवि, निबंधकार, पर्यावरण कार्यकर्ता, सांस्कृतिक आलोचक और किसान हैं। ग्रामीण केंटकी से गहराई से जुड़े बेरी ने खेती-बाड़ी से जुड़े अपने कई विषयों को द गिफ्ट ऑफ गुड लैंड (1981) और द अनसेटलिंग ऑफ अमेरिका (1977) के शुरुआती निबंधों में विकसित किया। ग्रामीण समुदायों की संस्कृति और अर्थव्यवस्था पर उनका ध्यान पोर्ट विलियम के उपन्यासों और कहानियों में भी दिखता है, जैसे अ प्लेस ऑन अर्थ (1967), जेबर क्रो (2000) और दैट डिस्टेंट लैंड (2004)।
1939 तेरह गुलाबों के नाम से मशहूर यूनिफाइड सोशलिस्ट यूथ की तेरह महिला सदस्यों को मैड्रिड, स्पेन में फ्रेंकोइस्ट बलों द्वारा मार दिया गया। लास ट्रेसे रोसास (तेरह गुलाब) स्पेन में तेरह युवतियों के एक समूह का नाम था जिन्हें 5 अगस्त 1939 को स्पेन के गृह युद्ध के समापन के बाद एक फ्रेंकोइस्ट फायरिंग दस्ते द्वारा मार दिया गया। इन महिलाओं को सैका डे एगोस्टो नामक एक बड़े पैमाने पर आयोजित हत्याकांड में मारा गया जिसमें 43 युवा पुरुष शामिल थे उनमें एक की आयु महज 14 वर्ष थी। जिन 13 महिलाओं को मारा गया वे थीं, कारमेन बैरेरो अगुआडो (उम्र 24), मार्टिना बैरोसो गार्सिया (उम्र 22), ब्लैंका ब्रिसैक वाजक्वेज (उम्र 29), पिलर ब्यूनो इबनेज (उम्र 27), जूलिया कोनेसा कोनेसा (उम्र 19), एडेलिना गार्सिया कैसिलस (उम्र 19), एलेना गिल ओलाया (उम्र 20), वर्चुडेस गोंजालेज गार्सिया (उम्र 18), एना लोपेज गैलेगो (उम्र 21), जोआक्विना लोपेज लाफाइट (उम्र 23), डायोनिसिया मंजानेरो सालास (उम्र 20), विक्टोरिया मुनोज गार्सिया (उम्र 19), लुइसा रोड्रिग्ज डे ला फुएंते (उम्र 18)।
1944 जाने माने भारतीय अमीर, हीरा कारोबारी और फिल्म फाइनेंसर भरत शाह का जन्म हुआ।
1947 शिक्षक, संपादक और साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हिंदी के प्रसिद्ध कवि वीरेन डंगवाल का जन्म कीर्तिनगर, टेहरी गढ़वाल में हुआ। इसी दिन इंडोनेशिया में हॉलैंड ने राजनीतिक कार्यवाई बंद की।
1949 इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में आये 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार लोगों की मौत हुई।
1950 प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री रहे गोपीनाथ बोरदोलोई का निधन हुआ। इसी दिन छत्तीसगढ़ के दांतेवाड़ा में माओवादी विरोधी क्रूर आदिवासी कांग्रेसी नेता, विधायक महेंद्र कर्मा का जन्म हुआ। यूपीए सरकार के दौरान माओवाद के बहाने आदिवासियों को उजाड़ने, उनके दमन के लिए सलवा जुडूम नाम से चलाए गये अभियान के महेंद्र कर्मा मुख्य कर्ता-धर्ता थे।
1960 अफ्रीकी देश बुर्कीनाफासो ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1961 रूसी अंतरिक्ष यात्री यूरी गगारिन के ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा के चार महीने बाद सोवियत संघ ने अपने दूसरे अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में भेजा।
1962 दुनिया की टाॅप सैक्स सिंबल अभिनेत्री और मॉडल मर्लिन मुनरो को लॉस एंजिल्स के अपने घर इन बर्थवुड में मृत पाया गया। मौत स्वाभाविक थी या साजिश इस पर बहुत विवाद हुआ, अंततः कभी कुछ स्पष्ट नहीं हुआ।
1966 बीजिंग के एक्सपेरिमेंटल हाई स्कूल में रेड गार्ड्स के एक समूह ने (इसमें देंग शियाओपिंग और लियू शाओकी की बेटियाँ, देंग रोंग और लियू पिंगपिंग भी शामिल थीं) डिप्टी वाइस प्रिंसिपल बियान झोंगयुन पर क्रांति-विरोधी संशोधनवाद का आरोप लगाकर उन्हें डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। यह सांस्कृतिक क्रांति के दौरान हुई पहली मौतों में से एक मानी जाती है।
1968 विख्यात फ्रांसीसी राजनीतिज्ञ मरिन ले पेन का जन्म हुआ।
1969 प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद का जन्म हुआ।
1972 लोकप्रिय तेलुगू फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल उदया भानु का जन्म सुल्तानाबाद, तेलंगाना में हुआ।
1973 सुधा रानी के नाम से मशहूर कन्नड़, तेलुगू एवं मलयालम फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल जयश्री का जन्म बंगलौर में हुआ।
1974 तनुजा और शोमू मुखर्जी की बेटी और अभिनेता अजय देवगन की पत्नी जानी मानी बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री काजोल का जन्म बंबई में हुआ।
1980 जाने माने भारतीय फिल्म अभिनेता वत्सल सेठ का जन्म हुआ।
1987 जानी मानी बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल जेनेलिया डिसूजा का जन्म बंबई में हुआ। जेनेलिया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. विलासराव देशमुख के पुत्र फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख की पत्नी हैं।
1991 न्यायमूर्ति लीला सेठ दिल्ली हाईकोर्ट में जज बनने वाली पहली भारतीय महिला जज बनीं।
1996 दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री और माॅडल अशिका रंगनाथ का जन्म हासन में हुआ। इसी दिन अमेरिका के अटलांटा में हुए शताब्दी ओलंपिक का समापन आॅस्ट्रेलिया के सिडनी में मिलने के वादे के साथ हुआ।
1998 बुल्गारिया के प्रसिद्ध राजनीतिक एव 36वें प्रधानमंत्री हुए टोडर जिकोव का निधन हुआ। इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख राजनेता, असम के मुख्यमंत्री हुए केशब चंद्र गोगोई का निधन हुआ।
1999 जानी मानी हिंदी और दक्षिण भारतीय भाषाओं की बोल्ड और खूबसूरत फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल महिमा मकवाना का जन्म हुआ। इसी दिन मुंबई में अहसास चन्ना का जन्म हुआ। अहसास चन्ना टेलीविजन और फिल्मों की खूबसूरत, लोकप्रिय अभिनेत्री एवं माॅडल हैं। इसी दिन चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर पहुंचा।
2000 विश्व ख्यातिप्राप्त भारतीय क्रिकेटर लाला अमरनाथ का निधन हुआ।
2002 गोंजालो लोजाडा बालोविया के नये राष्ट्रपति चुने गये।
2003 एक आत्मघाती हमलावर ने इंडोनेशिया के दक्षिण जकार्ता के सेतिबुडी में जेजेडब्ल्यू मैरियट होटल की लॉबी के बाहर एक कार बम में विस्फोट किया गया, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 150 घायल हो गए।
2005 पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना ने औपचारिक रूप से हांगकांग के अखबार द स्ट्रेट्स टाइम्स के पत्रकार चिंग चेयोंग पर जासूसी करने का आरोप लगाया।
2006 ईरान ने नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त मानवाधिकारवादी लेखक शिरीन एबादी पर प्रतिबंध लगाया।
2008 अंडमान निकोबार द्वीप से 176 मील उत्तर-पूर्व में हिंद महासागर में 5.5 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया।
2010 अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत के कुरान वा मुंजन जिले में अज्ञात लोगों ने इंटरनेशनल असिस्टेंस मिशन के नूरिस्तान आई कैंप की टीम के दस सदस्यों की हत्या कर दी। 2010 में केन्या के 70 प्रतिशत नागरिकों ने जनमत संग्रह में लोकतांत्रिक सुधारों के अंतर्गत नया संविधान बनाने का समर्थन किया। कश्मीर (भारत) के लेह में इसी दिन बादल फटने से तथा उसके बाद आई बाढ़ में 115 लोगों की मृत्यु हो गई। इसी दिन कराची (पाकिस्तान) में एमक्यूएम विधायक रजा हैदर की हत्या के बाद चार दिन चली जातीय हिंसा में 70 लोगों की हत्या कर दी गई।
2011 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने साइंस पत्रिका में मंगल ग्रह पर बहता पानी होने का दावा किया। इसी दिन नासा ने बृहस्पति का अध्ययन करने के लिए अंतरिक्ष शोध यान जूनो प्रक्षेपित किया। इसी दिन अफगानिस्तान में दस विदेशी सहायता श्रमिकों के अंतर्राष्ट्रीय सहायता मिशन के कार्यकर्ताओं को बड़खल प्रांत के कुरानवा मुंजन जिले में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मार डाला गया।
2012 अमेरिका में विस्कॉन्सिन के ओक क्रेक में एक सिख धर्म स्थल पर गोलीबारी करके सात लोगों को मार दिया गया। शूटर को पुलिस ने मार दिया।
2013 भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने जर्मनी में आयोजित हुए विश्वकप में इंग्लैंड को 3-2 (1-1) से हराकर कांस्य पदक जीता।
2014 चाचा चौधरी, मोटू-पतलू इत्यादि बच्चों के तमाम कामिक्स कार्टून चरित्रों के निर्माता प्राण कुमार शर्मा का निधन हुआ।
2015 गोल्ड किंग माइन में वेस्ट वॉटर (अपशिष्ट जल) के रिसाव घटना में एनवायरनमेंटल प्रोटेक्शन एजेंसी ने कोलोराडो की एनिमास नदी में भारी धातुओं वाले जहरीले कचरे (टेलिंग्स) और वेस्ट वॉटर के तीन मिलियन गैलन बहा दिए।
2016 ब्राजील के रियो डी जनेरियो में 31वां ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल आयोजन माराकाना स्टेडियम में शुरू हुआ।
2018 उत्तर प्रदेश के मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन किया गया।
2019 केंद्र सरकार ने मनमानी कर एकतरफा कार्रवाई में जम्मू एवं कश्मीर से संविधान में उल्लेखित धारा 370 को हटा दिया और इस राज्य को केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया। इसके बाद जम्मू एवं कश्मीर और लद्धाख केंद्र शासित प्रदेश नाम हो गए। 5 अगस्त 2019 को ब्रोंक्स, न्यूयॉर्क में पुलित्जर पुरस्कार एवं नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता विख्यात अमेरिकी उपन्यासकार और संपादक क्लो एंथनी वोफर्ड मॉरिसन (नी क्लो अर्देलिया वोफर्ड, टोनी मॉरिसन जन्म 18 फरवरी, 1931) का निधन हुआ।
2020 मोगादिशु, सोमालिया में सोमाली मानवाधिकार कार्यकर्ता और चिकित्सक, गैर-लाभकारी संगठन, डॉ. हवा आब्दी फाउंडेशन (डीएचएएफ) की संस्थापक और अध्यक्ष हवा आब्दी ढिब्लावे (जन्म नाम जावो कैबडी, जन्म 17 मई 1947) का निधन हुआ। 2020 में इसी दिन सर्वोच्च न्यायालय से अपने राजनीतिक एजेंडे के हिसाब से फैसला करवाने के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन किया।
2022 खूबसूरत, बोल्ड, लोकप्रिय फिलिपिनो अभिनेत्री चेरी गिल, प्रमुख सीरियाई सेना अधिकारी अली हैदर, प्रसिद्ध जापानी फैशन डिजाइनर इस्से मियाके और जाने माने आयरिश हर्लर डिलन क्विर्क का निधन हुआ। डिलन क्विर्क टिप्पररी सीनियर चैम्पियनशिप क्लब क्लोनौल्टी-रॉसमोर के लिए और टिप्पररी सीनियर हर्लिंग टीम के साथ अंतर-काउंटी स्तर पर खेलते थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने 5 अगस्त 2022 को महंगाई, बेरोजगारी और खाद्य पदार्थों पर लगी जीएसटी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा, लोकतंत्र की जो मौत हो रही है क्या लगता है आपको, क्या महसूस हो रहा है? इस देश ने जो 70 साल में बनाया उसे 8 साल में खत्म कर दिया, देश में लोकतंत्र नहीं, 4 लोगों की तानाशाही चल रही है। हमारा काम इन ताकतों का विरोध करना है, हमारा काम यह सुनिश्चित करना है कि भारतीय लोकतंत्र की रक्षा हो। हमारा काम महंगाई और बेरोजगारी जैसे लोगों के मुद्दों को उठाना है और हम वही कर रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी सांसदों के साथ संसद भवन के गेट नंबर एक से विजय चौक तक मार्च किया। यहां राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई सांसद काले कपड़े पहने नजर आए। मार्च में सबसे आगे चल रही महिला सांसदों ने सब्जियों की माला पहनकर महंगाई और जीएसटी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी भी संसद भवन के गेट नंबर एक पर थोड़े समय के लिए इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई।
2023 आगरा, 5 अगस्त, उत्तर प्रदेश में आगरा की एक विशेष अदालत ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रामशंकर कठेरिया को एक निजी कंपनी के अधिकारी से मारपीट करने और बलवा करने के आरोप में दोषी ठहराते हुये दो साल की कैद और 50 हजार रूपये जुर्माने की सजा सुनाई है। भारतीय युवा तीरंदाज अदिति स्वामी और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने जर्मनी के बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप की महिला कंपाउंड एकल प्रतियोगिता में शनिवार को क्रमशः स्वर्ण और कांस्य पदक हासिल किये।
2024 बांग्लादेश सरकार के खिलाफ बड़े युवा आंदोलन के बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना बंगलादेश छोड़कर भारत भाग आईं। उनका लगातार 15 साल और कुल मिलाकर लगभग दो दशकों का शासन समाप्त हुआ। इस दिन को इस तारीख को 36 जुलाई के नाम से भी जाना जाता है।
2025 दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में 79 वर्षीय सत्यपाल मलिक (जन्म 24 जुलाई 1946 बागपत, मेरठ) का निधन हुआ। सत्यपाल मलिक चर्चित भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने पाँच भारतीय राज्यों, बिहार, ओडिशा, जम्मू और कश्मीर, गोवा और मेघालय के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। राजनेता के रूप में उनका पहला प्रमुख कार्यकाल 1974-77 के दौरान उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य के रूप में था। सत्यपाल मलिक लोक दल, जनता दल और भारतीय जनता पार्टी के नेता रहे। अपने जीवन के अंतिम करीब 5 वर्ष सत्यपाल मलिक ने मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए बिताए.
2026 ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स आईआरजीसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य (होर्मुज स्ट्रेट) से ईरान की उपेक्षा करके गुजर रहे टैंकरों पर हमला करने की बात कही। हमले से एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान से बातचीत का यह आखिरी मौका है। उन्होंने कहा था कि अमेरिकी नौसेना होर्मुज स्ट्रेट पर मौजूद है और उसकी मंजूरी के बिना कोई जहाज नहीं गुजर सकता। ईरान ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि वह अमेरिका के साथ किसी भी तरह की वार्ता में शामिल नहीं है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रासीलिया में रक्षा, ऊर्जा और अंतरिक्ष सहयोग पर केंद्रित उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय बैठक में प्रतिभाग किया। सूडान की सेना ने डार्फर में एक सिविल कोर्ट को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया। भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत ने महाराष्ट्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी देने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की फसलों की कीमतों को कानूनी सुरक्षा नहीं मिलेगी, तब तक देश का किसान संतुष्ट नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सहित पूरे देश में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और यही वजह है कि किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। नांदेड़ में पत्रकारों से बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा कि किसान संगठन लगातार महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठा रहा है। महाराष्ट्र उन राज्यों में शामिल है जहां सबसे ज्यादा किसान आत्महत्या करते हैं। यहां पैदावार भी कम हो रही है और किसानों को फसलों का उचित दाम भी नहीं मिल रहा।
5 अगस्त विशेष – कुत्तों की तरह काम करो थीम आधारित वार्षिक आयोजन नेशनल वर्क लाइक अ डॉग डे अमेरिका में 5 अगस्त को मनाया जाने वाला एक अनौपचारिक उत्सव है। यह इंसानों और काम करने वाले कुत्तों, दोनों की कड़ी मेहनत, ज्यादा प्रोडक्टिविटी और काम के प्रति मजबूत लगन का सम्मान करता है।
हो सकता है कि जब हमें समझ न आए कि किस रास्ते पर जाना है, तभी हमारी असली यात्रा शुरू होती है। जो मन उलझन में नहीं पड़ता, वह काम नहीं करता। जो धारा रुकावटों से टकराती है, वही गीत गाती है। आपको ऐसे सवाल दिए गए हैं जिनके जवाब नहीं दिए जा सकते। आपको उन्हें जीकर ही समझना होगा, शायद थोड़ा-थोड़ा करके। -वेंडेल बेरी
कृपया देखें हमारा फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/profile.php?id=61586195663713
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

