बीता हुआ समय सिर्फ हमारी यादों में होता है, और आने वाला समय सिर्फ हमारी योजनाओं में। असलियत सिर्फ वर्तमान है। दुनिया को बेहतर बनाने की शुरुआत सबसे पहले अपने दिल, दिमाग और हाथों से होती है। -रॉबर्ट एम. पिरसिग
394 ईस्वी में 6 सितंबर को फ्रिगिडस की लड़ाई में रोमन सम्राट थियोडोसियस प्रथम ने सूदखोर यूजीनियस को परास्त कर मार डाला। यूजीनियस का फ्रैंकिश मैजिस्टर मिलिटम आर्बोगैस्ट भाग गया और उसने दो दिन बाद आत्महत्या कर ली। यूजेनियस 392 से 394 तक पश्चिमी रोमन सम्राट था। यूजेनियस को पूर्वी रोमन सम्राट थियोडोसियस प्रथम ने मान्यता नहीं दी थी। खुद ईसाई होने के बावजूद, यूजेनियस ने थियोडोसियस की बुतपरस्तों को निशाना बनाने वाली धार्मिक नीतियों के कारण पश्चिम में असंतोष का फायदा उठाया।
926 ईस्वी में 6 सितंबर को अबाओजी लियाओ के सम्राट ताइजू के नाम से प्रसिद्ध खितान नेता और चीन के लियाओ राजवंश के संस्थापक सम्राट (916 से 926 तक शासन किया) का निधन हुआ।
957 ईस्वी में 6 सितंबर को लिउडॉल्फ ओटोनियन राजवंश के स्वाबिया के ड्यूक (सैक्सन ड्यूक ओटो द ग्रेट के इकलौते पुत्र) का निधन हुआ।
972 ईस्वी में 6 सितंबर को रोम के बिशप और 1 अक्टूबर 965 से अपनी मृत्यु तक पोप राज्यों के शासक रहे पोप जॉन आठवें का निधन हुआ। उन्होंने पोलैंड और बोहेमिया में चर्च पदानुक्रम की स्थापना की।
1178 यरूशलेम के क्रूसेडर साम्राज्य की लैटिन राजकुमारी, राजा बाल्डविन द्वितीय की बेटी, बेथनी में सबसे अमीर मठ सेंट लाजरस कॉन्वेंट का नेतृत्व करने वाली इओवेटा (जोवेटा, जुडिटा जन्म 1120) का निधन हुआ।
1431 15वीं सदी की शुरुआत के प्रमुख राजनेता, और सैन्य अधिकारी डेमेट्रियोस लस्करिस लिओन्टारेस या लिओन्टारियोस (सम्राट मैनुअल द्वितीय पलाइओगोस आर के अधीन कार्यरत) का निधन हुआ।
1492 इतालवी नाविक, खोजी और यात्री क्रिस्टोफर कोलंबस कैनरी द्वीप समूह में ला गोमेरा से रवाना हुअ, यह पहली बार अटलांटिक महासागर को पार करने से पहले उनका अंतिम बंदरगाह था।
1511 जापानी राजवंश अशिकागा शोगुनेट के 11वें शोगुन या शासक अशिकागा योशिजुमी का निधन हुआ।
1522 पृथ्वी का समुद्र के रास्ते पूरा चक्कर लगाने वाला पहला जहाज विक्टोरिया स्पेन वापस लौटा। विक्टोरिया दुनिया का पहला ऐसा जहाज बन गया था, जिसने पूरी दुनिया का चक्कर लगाया। विक्टोरिया एक स्पेनिश जहाज था, जिसके कमांडर पुर्तगाली नाविक फर्डीनांड मैगेलन थे। तीन साल के सफर के बाद 6 सितंबर 1522 को विक्टोरिया ने दुनिया का चक्कर पूरा किया। जहाज को इस उपलब्धि को पाने में खासा नुकसान भी हुआ था। क्रू में शामिल 260 में से 242 लोग मारे गए। विक्टोरिया जब स्पेन के सेविले में लौटा तब सिर्फ 18 क्रू मेंबर जिंदा बचे थे। कमांडर मैगेलन की भी मौत हो चुकी थी।
1553 फ्रा जुआन डे होमडेस वाई कोस्कॉन (आरागॉन के एक स्पेनिश योद्धा, 1536 और 1553 के बीच ऑर्डर ऑफ माल्टा के 47वें ग्रैंड मास्टर) का निधन हुआ।
1566 सुलेमान प्रथम (ओटोमन सुलेमान द मैग्निफिसेंट और सुलेमान द लॉगिवर) 1520 से 1566 में अपनी मृत्यु तक ओटोमन साम्राज्य पर सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले सुल्तान का निधन हुआ।
1620 विख्यात इतालवी संगीतज्ञ और शिक्षिका इसाबेला लियोनार्डा का जन्म हुआ। इसी दिन 1620 में अनेक तीर्थयात्री उत्तरी अमेरिका में बसने के लिए इंग्लैंड के प्लायमाउथ से मेफ्लावर नदी की ओर रवाना हुए।
1716 उत्तरी अमेरिका के बोस्टन में दुनिया का पहला प्रकाश स्तंभ स्थापित किया गया।
1729 1729 डेसाऊ, डेसाऊ-रोस्लाऊ, जर्मनी में मोसेस मेंडेलसोन का जन्म हुआ। मोसेस मेंडेलसोन जर्मन-यहूदी दार्शनिक और धर्मशास्त्री बने। यहूदियों, यहूदी धर्म और पहचान पर उनके विचारों और लेखों ने 18वीं और 19वीं सदी में हस्काला या यहूदी प्रबोधन के विकास में अहम भूमिका निभाई।
1765 विख्यात लेखक और चिंतक जीन जैक्स रूसो के घर पर स्विट्जरलैंड में एक भीड़ ने पत्थरबाजी की। जीन-जैक्स रूसो जिनेवा के विख्यात दार्शनिक लेखक और संगीतकार थे। उनके राजनीतिक दर्शन ने पूरे यूरोप में ज्ञानोदय के युग की प्रगति के साथ-साथ फ्रांसीसी क्रांति के पहलुओं और आधुनिक राजनीतिक, आर्थिक और शैक्षिक विचारों के विकास को प्रभावित किया। असमानता पर उनका प्रवचन तर्क देता है कि निजी संपत्ति असमानता का स्रोत है और सामाजिक अनुबंध एक वैध राजनीतिक व्यवस्था के आधार को रेखांकित करता है। रूसो का भावुक उपन्यास जूली, ऑर द न्यू हेलोइज (1761) कथा साहित्य में पूर्व-रोमांटिकतावाद और रूमानियतवाद के विकास के लिए महत्वपूर्ण था। रूसो के मरणोपरांत प्रकाशित कन्फेशन्स (1769 में रचित) ने आधुनिक आत्मकथा की शुरुआत की और अधूरी रिवेरीज ऑफ द सॉलिटरी वाकर, एज ऑफ सेंसिबिलिटी की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसमें व्यक्तिपरकता और आत्मनिरीक्षण पर अधिक ध्यान दिया गया जो बाद में आधुनिक लेखन की विशेषता बनी। सामंती, रूढ़वादी लोग रूसो के प्रगतिशील विचारों से परेशान थे।
1776 ग्वाडेलोप द्वीप में तूफान से कई हजार लोगों की मौत हुई।
1795 डंडी, यूनाइटेड किंगडम में फ्रांसिस राइट (फैनी राइट) का जन्म हुआ। फ्रांसिस राइट स्कॉटिश मूल की व्याख्याता, लेखिका, स्वतंत्र विचारक, नारीवादी, काल्पनिक समाजवादी, उन्मूलनवादी, समाज सुधारक और एपिक्यूरियन दार्शनिक थीं, जो 1825 में अमेरिकी नागरिक बनीं। फ्रांसिस राइट ने लिखा है, समानता स्वतंत्रता की आत्मा है वास्तव में इसके बिना कोई स्वतंत्रता नहीं है।
1800 ईस्ट हैम्पटन, न्यूयॉर्क में कैथरीन एस्थर बीचर का जन्म हुआ। कैथरीन बीचर अमेरिकी शिक्षिका और लेखिका बनीं जिन्होंने महिला शिक्षा पर अपने बेबाक विचारों के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा में किंडरगार्टन को शामिल करने के अनेक लाभों की पुरजोर वकालत की। कैथरीन बीचर का कहना था, हमारी जाति को नवजात मस्तिष्कों को प्रशिक्षित करने वाले आदर्श शिक्षकों की सबसे बड़ी आवश्यकता है जो सही और सत्य के अचूक शिक्षक हों।
1803 ब्रिटिश वैज्ञानिक जॉन डाल्टन ने विभिन्न तत्वों के परमाणुओं को दर्शाने के लिए प्रतीकों का उपयोग करना शुरू किया।
1838 पंजाब के सिख राजा रणजीत सिंह के सबसे छोटे पुत्र दलीप सिंह का जन्म हुआ
1848 अमेरिकी राज्य ओहियो के शहर क्लीवलैंड में राष्ट्रीय अश्वेत सम्मेलन हुआ।
1852 तमिलनाडु के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी सलेम रामास्वामी मुदलियार का जन्म सलेम तमिलनाडु में हुआ।
1869 अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के अवोंदेल क्षेत्र में एक खदान में आग लगने से 110 लोग मरे।
1870 लुईसा एन स्वैन (नी गार्डनर) न्यू जर्सी में महिलाओं के मताधिकार के बाद आम चुनाव में वोट दिया। लुईसा एन स्वैन वोट देने वाली अमेरिका की पहली महिला बनीं। इस दिन लारमी, व्योमिंग में मतदान किया।
1885 यूरोपीय देश बुल्गारिया का एकीकरण पूरा हुआ।
1889 स्वतंत्रता सेनानी शरत चंद्र बोस का जन्म हुआ।
1901 अमेरिका के 25वें राष्ट्रपति विलियम मैककिनले को गोली मार दी गई, आठ दिन बाद उनकी मौत हो गई।
1905 अमेरिका में अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत हुई।
1914 फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ हुआ।
1916 पहला सुपर मार्केट अमेरिका के टेनेसी में खुला।
1921 अटलांटिक सिटी, न्यू जर्सी में नॉर्मन जोसेफ वुडलैंड का जन्म हुआ। नॉर्मन जोसेफ वुडलैंड अमेरिकी आविष्कारक और इंजीनियर थे, जिन्हें बारकोड के आविष्कारकों में से एक के रूप में जाना जाता है, जिसके लिए उन्हें अक्टूबर 1952 में पेटेंट मिला था। नॉर्मन जोसेफ वुडलैंड ने फिर आईबीएम के साथ बारकोड का प्रारूप विकसित किया जो उत्पाद लेबलिंग और चेक-आउट स्टैंड का सर्वव्यापी यूनिवर्सल प्रोडक्ट कोड (यूपीसी) बन गया।
1924 इटली के बर्बर तानाशाह बेनीटो मुसोलिनी के विरोधियों ने उनकी हत्या का प्रयास किया लेकिन विफल रहे। जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर के मित्र मुसोलिनी ने भी खुद से असहमत हजारों लोगों को मरवाया था।
1928 मिनियापोलिस, मिनेसोटा में रॉबर्ट एम. पिरसिग (रॉबर्ट मेनार्ड पिरसिग) का जन्म हुआ। रॉबर्ट एम. पिरसिग अमेरिकी लेखक और दार्शनिक बने और जेन एंड द आर्ट ऑफ मोटरसाइकिल मेंटेनेंस – एन इन्क्वायरी इनटू वैल्यूज (1974) और लीला एन इन्क्वायरी इनटू मोरल्स (1991) आदि अपनी दार्शनिक किताबों से प्रसिद्ध हुए।
1929 विख्यात बाॅलीवुड फिल्म निर्माता यश जौहर का जन्म हुआ। इसी दिन प्रमुख बांग्ला फिल्म निर्माता और न्यू थिएटर कलकत्ता के संस्थापक बीरेंद्र नाथ सरकार का जन्म हुआ।
1937 इल मजूको युद्ध के साथ स्पेन में गृह युद्ध शुरू हुआ। इसी दिन जाने माने भारतीय राजनेता, अटल बिहारी वाजपेयी मंत्रीमंडल में वित्त मंत्री रहे और अब त्रणमूल कांग्रेस नेता यशवंत सिन्हा का जन्म पटना, बिहार में हुआ। इसी दिन पांडिचेरी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे एमओएच फारूक का जन्म हुआ।
1939 दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।
1943 व्यवसायियों के एक समूह ने मॉन्टेरी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड हायर एजुकेशन की स्थापना मॉन्टेरी, मेक्सिको में की, जो लैटिन अमेरिका में सबसे अच्छे विश्वविद्यालयों में से एक है।
1948 जुलियाना नीदरलैंड की महारानी बनीं।
1949 जाने माने बाॅलीवुड फिल्म अभिनेता, फिल्म निर्माता, निर्देशक राकेश रोशन का जन्म बंबई में हुआ।
1950 कैल्डी, बिरकेनहेड, ब्रिटेन में चर्चित अंग्रेज दार्शनिक और साइंस फिक्शन लेखक ओलाफ स्टेपलडन (विलियम ओलाफ स्टेपलडन, जन्म 10 मई 1886 सीकॉम्बे, वालासी, चेशायर, इंग्लैंड) का निधन हुआ। ओलाफ स्टेपलडन को 2014 में उन्हें साइंस फिक्शन एंड फैंटेसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
1952 सरकारी टेलीविजन प्रसारण सेवा कनाडा टी.वी. की मॉन्ट्रियल में शुरुआत हुई।
1955 इस्तांबुल, तुर्की में भीड़ ने यूनानी मूल के लोगों और यूनानी आप्रवासियों पर हमला किया, दर्जनों लोग मारे गए और 5,000 से अधिक यूनानियों के घरों और व्यवसायों को नुकसान पहुंचाया गया।
1958 अमेरिका ने अटलांटिक सागर में परमाणु परीक्षण किया।
1959 जाने माने भारतीय अमीर कारोबारी नवीन जैन का जन्म हुआ।
1965 भारत ने पाकिस्तान से युद्ध की आधिकारिक शुरुआत की, भारतीय सेना ने तीन जगहों से पश्चिमी पाकिस्तान में लाहौर और सियालकोट पर हमला किया, लाहौर की एक पुलिस चौकी पर कब्जा कर लिया।
1966 टक्सन, एरिजोना में प्रमुख अमेरिकी जन्म नियंत्रण कार्यकर्ता, यौन शिक्षक, लेखिका और नर्स मार्गरेट सेंगर (जन्म 14 सितंबर 1879, कॉर्निंग, न्यूयॉर्क) का निधन हुआ। मार्गरेट सेंगर संयुक्त राज्य अमेरिका में पहला जन्म नियंत्रण क्लिनिक खोला था, प्लांड पेरेंटहुड की स्थापना की और पहली जन्म नियंत्रण गोली के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मार्गरेट सेंगर ने कहा, कोई भी महिला खुद को स्वतंत्र नहीं कह सकती जो अपने शरीर की मालिक और नियंत्रण नहीं करती। कोई भी महिला खुद को स्वतंत्र नहीं कह सकती जब तक वह सचेत रूप से यह नहीं चुन सकती कि वह माँ बनेगी या नहीं।
1968 अफ्रीकी देश एस्वातिनी (अब स्वाजीलैंड) को ब्रिटेन से आजादी मिली।़ स्वाजीलैंड का स्वतंत्रता दिवस 6 सितंबर को मनाया जाता है।
1971 जाने माने भारतीय क्रिकेटर देवांग गांधी का जन्म हुआ।
1972 हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के दिग्गज उस्ताद अलाउद्दीन खान का निधन हुआ।
1974 जाने माने फिल्म अभिनेता, निर्देशक और पटकथा लेखक अभिनव सिंह कश्यप का जन्म ओबरा, उत्तर प्रदेश में हुआ।
1983 सोवियत संघ ने कोरियाई एयर लाइंस फ्लाइट 007 को मार गिराने की गलत स्वीकार कर कहा, जब विमान ने सोवियत हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया हमारे अधिकारियों को नहीं पता था कि यह नागरिक विमान था।
1986 तुर्की की वाणिज्यिक राजधानी इस्तांबुल में यहूदी प्रार्थना गृह में हमले में 23 लोग मारे गए।
1988 ग्यारह वर्ष की आयु में थॅामस ग्रेगोरी इंग्लिश चैनल पार करने वाले सबसे कम उम्र के तैराक बने।
1991 रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर को कभी सेंट पीटर्सबर्ग, कभी पेत्रोग्राद तो कभी लेनिनग्राद नाम से जाना जाता रहा। इस शहर को अपना पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग 6 सितंबर के दिन फिर से वापस मिला। यह रूसी शासक पीटर के नाम पर है जिन्हें संत की उपाधि दी गई थी और पीटर द ग्रेट कहा गया।
1991 सोवियत संघ ने तीन बाल्कन राष्ट्रों एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया को 50 साल के कम्युनिस्ट शासन से आजाद किया।
1997 एक हफ्ते तक अभूतपूर्व शोक मनाने के बाद ब्रिटिश शाही घराने की बहू वेल्स की राजकुमारी डायना को ब्रिटेन और दुनिया ने 1997 में 6 सितंबर को अंतिम विदाई दी।
1998 जापानी फिल्म निर्माता और निर्देशक अकिरा कुरोसावा का निधन हुआ। इसी दिन लोकप्रिय फिलीपीनी गायक, गीतकार, अभिनेता, शिक्षक, पत्रकार, इतिहासकार रिचर्ड विंसेंट मैकाराएग (रिक सेग्रेटो ) का निधन हुआ।
2000 संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान ने संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।
2003 फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास ने इस्तीफा दिया।
2005 परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर धनसिंह थापा का निधन हुआ
2006 मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के नेता फेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किये गए।
2007 ब्रिटेन की द ह्यूमन फर्टिलाइजेशन एंड एंब्रियोलॉजी अथॉरिटी ने मानव पशु संकर भ्रूण पर शोध करने के लिए सिद्धांततः अनुमति दी।
2008 दुव्वुरी सुब्बाराव यानी डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला।
2009 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हरचरण सिंह बराड़ का देहांत हुआ।
2011 इंडोनेशिया के आचे प्रांत में आए 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप में दस लोगों की मौत हो गई। 2011 में इसी दिन नाइजीरिया के मध्यवर्ती प्रांत प्लेटो में सप्ताह भर से जारी सांप्रदायिक दंगों में 40 से अधिक ईसाई लोगों की मृत्यु हो गई। इसी दिन 2011 में रूस ने पर्म शहर के निकट हुई दुर्घटना में दो पायलटों की मौत के बाद मिग-31 लड़ाकू विमान की उड़ान पर रोक लगा दी। 2011 में इसी दिन संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त के अनुसार सीरिया में मार्च से शुरु हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों में 6 सितंबर तक 2200 लोग मारे जा चुके हैं।
2012 अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने। चुनाव जीत कर बाद में वे फिर एक कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति बने। दूसरे कार्यकाल में उम्मीदवार बने, प्रचार किया और फिर अलोकप्रियता के चलते उम्मीदवारी छोड़ दी।
2013 ऑस्ट्रेलिया में एक केंद्रीय रॉक चूहे के देखे जाने की पुष्टि की गई। यह जीव वर्ष 1960 से देखा नहीं गया था और केवल ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। इसी दिन जिम्बाब्वे के ह्वांगे नेशनल पार्क में शिकारियों ने इकतालीस हाथियों को नमक के बर्तन में साइनाइड जहर देकर मार डाला।
2018 सुप्रीम कोर्ट ने 6 सितंबर को एक ऐतिहासिक फैसले में 1861 के इंडियन पीनल कोड (आईपीसी) की धारा 377 को रद्द कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस रोहिंगटन नरीमन, जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस धनंजय वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस इंदू मल्होत्रा की संवैधानिक पीठ कर रही थी। धारा 377 के हिसाब से समलैंगिकता को अपराध माना जाता था, जिसके लिए दंड प्रक्रिया भी थी। इसे भारत के एलजीबीटीक्यू अधिकारों के लिए लड़ने वाले कार्यकर्ताओं की बड़ी जीत बताया जाता है। 2018 में इसी दिन रिचर्ड डेवोस, प्रसिद्ध अमेरिकी अरबपति व्यवसायी, लिज फ्रेजर, लोकप्रिय अंग्रेजी अभिनेत्री एवं माॅडल, विल जॉर्डन, प्रसिद्ध अमेरिकी हास्य कलाकार और अभिनेता बर्ट रेनॉल्ड्स, जाने माने अमेरिकी अभिनेता, निर्देशक और फिल्म निर्माता का निधन हुआ।
2019 विश्व प्रसिद्ध नेता, जिम्बाब्वे के दूसरे राष्ट्रपति हुए रॉबर्ट मुगाबे का निधन हुआ।
2020 प्रसिद्ध अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी लू ब्रॉक का निधन हुआ।
2021 प्रसिद्ध फ्रांसीसी फिल्म अभिनेता जीन-पॉल बेलमंडो एवं माइकल के. विलियम्स, अमेरिकी अभिनेता का निधन हुआ।
2022 ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस्तीफा दिया और उनकी जगह लिज ट्रस प्रधानमंत्री बनीं। इसी दिन 2022 यूक्रेन ने अपना खार्किव जवाबी हमला शुरू किया, रूसी सेना इस कार्रवाई से हक्का-बक्का रह गई। यूक्रेन ने 3,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक भूमि पर फिर से कब्जा कर लिया और अगले एक सप्ताह ओस्किल नदी के पश्चिम में पूरे खार्किव ओब्लास्ट पर कब्जा कर लिया।
2024 तुर्की-अमेरिकी कार्यकर्ता आयसेनुर एजगी एयगी की मौत हुई। 6 सितंबर 2024 को, 26 वर्षीय महिला आयसेनुर एजगी एयगी (अमेरिकी और तुर्की की दोहरी नागरिकता प्राप्त) को इजराइली सैन्य बलों ने इजराइली कब्जे वाले वेस्ट बैंक में नब्लस के पास अवैध इजराइली बस्तियों के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी। इसी दिन जर्मन दृश्य कलाकार रेबेका हॉर्न, अमेरिकी गीतकार विल जेनिंग्स और कैथी मेरिक का निधन हुआ। कैथी मेरिक के नाम से सुपरिचित कनाडाई प्रथम राष्ट्र नेता कैथरीन एन मेरिक पिमिकिकामक क्री राष्ट्र की एक क्री महिला और मैनिटोबा विधानसभा की ग्रैंड चीफ थीं। मेरिक ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2001 में अपने गृह राष्ट्र पिमिकिकामक क्री नेशन की पार्षद के रूप में की उन्होंने 12 वर्षों तक इस पद पर कार्य किया। वह पिमिकिकामक की दूसरी महिला चीफ बनीं और 2018 तक इस पद पर रहीं। चीफ के रूप में मेरिक ने समुदाय के भीतर 55 मिलियन डॉलर के स्वास्थ्य सेवा केंद्र के विकास में सहयोग दिया।
2025 ईस्ट हैम्पटन, न्यूयॉर्क में रॉक बैंड सुपरट्रैम्प के संस्थापक, मशहूर गायक, कीबोर्ड-वादक और अंग्रेज संगीतकार रिक डेविस (रिचर्ड डेविस, जन्म 22 जुलाई 1944 स्विंडन, विल्टशायर, इंग्लैंड) का निधन हुआ।
2026 यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने ईरान के खार्ग द्वीप और जास्क के तट पर ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट करने और हमेशा के लिए बेकार कर देने की जानकारी दी। अमेरिका और ईरान के बीच जवाबी हमलों के बीच ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए रखी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कीव के खिलाफ सैन्य हमलों को 72 घंटे के लिए रोकने का आदेश दिया। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया जब अमेरिका के विशेष दूत लंबे समय से चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए बातचीत शुरू करने के मकसद से मॉस्को और कीव की यात्रा पर हैं। यूक्रेनी नेताओं ने भी बातचीत के लिए तय शहरों पर हमले रोकने की दिशा में आपसी सहमति के संकेत दिए। बोलीविया के एक सैन्य अड्डे पर हुए धमाकों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिसके बाद आपातकालीन कार्रवाई और जांच शुरू की गई।
भविष्य को सेवा की जरूरत थी, न कि दया या धार्मिकता की, लेकिन अतीत में अंधेरा, उलझन, बर्बादी और वे सभी संकीर्ण, आदिम सोच वाले लोग थे जो हैरान-परेशान थे, अपनी बेवकूफी में एक-दूसरे को सता रहे थे, फिर भी वे सभी किसी अनोखे ढंग से सुंदर थे। -ओलाफ स्टेपलडन
6 सितंबर को फाइट प्रोक्रैस्टिनेशन डे (काम टालने की आदत से लड़ने का दिन) मनाया जा रहा है। यह आयोजन लोगों को जरूरी कामों को टालने से रोकने और सीधे कार्रवाई करने में मदद करने के लिए बनाया गया है। 2009 में मेगन रोथ ने लोगों को चीजों को टालने की आदत से उबरने में मदद करने के लिए इसकी शुरुआत की।
Information on notable events, significant days, and the birth and death dates of famous personalities in India and the world over the last 1700 years
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
कृपया देखें हमारा फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/share/1D2wJfiM4p/
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)