नई दिल्ली। इस देश में पैसा और रसूख हो तो क्या नहीं हो सकता ? फर्जी यूनिवर्सिटी चल सकती हैं वह भी दर्जनों की संख्या में। जी हां ! विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अथवा यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यूजीसी ने देश में चल रहे 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है। गैर मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय खुद को वैध बताकर छात्रों को गुमराह कर लूट कर रहे और विद्यार्थियों समय बर्बाद कर रहे थे। यूजीसी ने चेतावनी दी है कि इनसे मिली डिग्री नौकरी और उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए अवैध हैं। यूजीसी की राज्यवार फर्जी संस्थानों की सूची में सबसे ज्यादा 12 संस्थान दिल्ली में हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 4 फर्जी संस्थान हैं। यूजीसी ने स्पष्ट किया है कि ये 32 संस्थान यूजीसी अधिनियम 1956 के तहत किसी भी रूप में डिग्री प्रदान करने के लिए अधिकृत नहीं है। आयोग ने कहा कि इन संस्थानों को न तो केंद्र सरकार से मान्यता मिली है और न ही किसी राज्य सरकार से। यूजीसी ने छात्रों से अपील की है कि किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान में दाखिला लेने से पहले उसकी मान्यता की स्थिति यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट यूजीसी.जीओवी.इन पर अवश्य जांच लें।
यूजीसी द्वारा सूची के अनुसार, आल इंडिया इंस्टीटयूट आफ पब्लिक एंड फिजिकल हैल्थ सांइसअलिपुर, दिल्ली, कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड दिल्ली, यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी, दिल्ली वॉकेशनल यूनिवर्सिटी दिल्ली ए.डी.आर.-सेन्ट्रिक जयूरिडिकल यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सांइस एंड इंजीनियरिंग, नई दिल्ली, विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट नई दिल्ली, आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी) रोहिणी, दिल्ली, वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशनस यूनिवर्सिटी पीतमपुरा, नई दिल्ली, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग मुबारकपुर, दिल्ली, माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी नेहरू प्लेस, नई दिल्ली, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सोलयूशन, नई दिल्ली, गांधी हिंदी विद्यापीठ इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश महामाया टैक्निकल (प्राविधिक) विश्वविद्यालय नोएडा, उत्तर प्रदेश, नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी) अचलताल, अलीगढ़, भारतीय शिक्षा परिषद लखनऊ, राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी नागपुर, नेशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ तड़वाल, सोलापुर, महाराष्ट्र, इंडियन इंस्टीयूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन चौरंगी रोड़, कोलकाता, इंस्टीट्यूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन एंड रिसर्च ठाकुर पूकूर, कोलकत्ता, क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी काकुमानुवरिहोट्टा, गुंटूर, आंध्र प्रदेश, बाईबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, विशाखापट्टनम, सर्व भारतीय शिक्षा पीठ विजया नगर, तुमकुर,, कर्नाटक, ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी राजली नगर, बेंगलुरु, श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन पुडुचेरी, उषा लात्चुमनन कॉलेज ऑफ एजुकेशन पुडुचेरी, सेंट जॉन यूनिवर्सिटी कृष्णाटम्, केरल, इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन कोजहिकोदे, केरल, मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी मथुरा रोड, फरीदाबाद, हरियाणा, राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट भिवाड़ी (राजस्थान), दक्ष यूनिवर्सिटी (वोकेशनल और लाइफ स्किल एजुकेशन) मसिबाड़ी, रांची, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, सेक्रेटेरिएट एस.ओ., अरुणाचल प्रदेश फर्जी विश्वविद्यालय हैं।
UGC Education, Crime