
देहरादून 27 मार्च 2026। इस्राइल एवं अमेरिका द्वारा ईरान पर अवैध, अमानवीय युद्ध थोपने से पूरी दुनिया की जनता संकट में पड़ गई है। जनता अभी गैस की किल्लत से त्रस्त है, आने वाले दिनों में बिजली, परिवहन, दवा, खाद, तैयार खाद्य वस्तुओं इत्यादि हर तरह की चीजों का सामना करना पड़ेगा। सरकारें पहले से बेहतर इंतजाम करने के बजाय जनता को तरह-तरह के सुझाव और कटौतियां पेश कर व्यवस्था मैनेज करने में जुटी हैं। उत्तराखंड शासन ने 28 मार्च, 2026 की रात्रि 8ः30 बजे से 9ः30 बजे तक अर्थ आवर मनाने का निर्णय लिया है। अर्थ आवर दौरान प्रदेशवासियों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइट एवं विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है।
शासन के अनुसार, यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है। यह अभियान डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया नई दिल्ली के पत्र के क्रम में संचालित किया जा रहा है। प्रदेश के सभी नागरिकों से इस वैश्विक पर्यावरणीय पहल में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए निर्धारित समयावधि के दौरान एक घंटे के लिए गैर-जरूरी विद्युत उपकरणों को बंद रखने का आह्वान किया गया है।
SPECIAL NOTE – समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848, 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद !
Uttarakhand government is observing Earth Hour on March 28 at 8:30 pm, urging people to switch off electrical appliances for an hour. Get used to the shortage of essential items

