
30 मार्च 1990 सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में अमेरिकी यूनियन लीडर, श्रमिक अधिकारी कार्यकर्ता, पहले इंटरनेशनल लॉन्गशोरमेन एसोसिएशन आईएलए से संबद्ध हैरी ब्रिजेस (जन्म 28 जुलाई 1901, केंसिंगटन, ऑस्ट्रेलिया) का निधन हुआ। 1937 में हैरी ब्रिजेस ने आईएलए की पैसिफिक कोस्ट की कई शाखाओं का नेतृत्व करते हुए एक नई यूनियन बनाई, जिसका नाम इंटरनेशनल लॉन्गशोर एंड वेयरहाउस यूनियन रखा गया इसके सदस्यों की संख्या में हजारों अतिरिक्त वेयरहाउस कर्मचारियों को शामिल करके इसका विस्तार किया। यहां प्रस्तुत हैं हैरी ब्रिजेस के कुछ उद्धरण,
मजदूर वर्ग की भाषा में सबसे महत्वपूर्ण शब्द है एकजुटता।
आखिरकार, यह इस बारे में था कि लोग एक-दूसरे के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। यह मानवीय गरिमा के बारे में था। हमने मालिकों को मजबूर किया कि वे हमारे साथ बराबरी का व्यवहार करें, हमारे साथ बैठकर हमारे काम के बारे में बात करें, कि हम क्या काम करते हैं, कैसे करते हैं, और उसके लिए हमें क्या वेतन मिलता है। और मेरा मानना है कि जिन सिद्धांतों के लिए हमने 1934 में लड़ाई लड़ी थी, वे आज भी उतने ही सही और उपयोगी हैं। चाहे आपका काम चार-पहिया गाड़ी को धकेलना हो, या कंप्यूटर की प्रोग्रामिंग करना हो, मुझे मजदूरों के लिए बुनियादी आर्थिक न्याय और गरिमा पाने का कोई और तरीका नजर नहीं आता, सिवाय इसके कि वे एक मजबूत और लोकतांत्रिक यूनियन के रूप में संगठित हों।
मजदूर आंदोलन स्थिर नहीं रह सकता। उसे पीछे नहीं हटना चाहिए। उसे आगे बढ़ते रहना होगा, वरना वह खत्म हो जाएगा।
हमारे लिए कहीं न कहीं, किसी न किसी तरह हमेशा एक जगह बनी रहेगी, जब तक हम यह सुनिश्चित करते रहेंगे कि मजदूर लोग अपनी हर उस चीज के लिए लड़ते रहें जो उनके पास है, हर उस चीज के लिए जिसकी वे उम्मीद करते हैं, गरिमा, समानता और लोकतंत्र के लिए, युद्ध का विरोध करने के लिए, और दुनिया में एक बेहतर जीवन लाने के लिए।
हमारे पास लड़ने के लिए एक हथियार है। वह हथियार है राजनीतिक कार्रवाई।
अगर शैतान भी छह घंटे के कार्यदिवस और हायरिंग हॉल (भर्ती केंद्र) पर मजदूरों के नियंत्रण के पक्ष में होता, तो मैं उसके साथ भी काम कर लेता।
मैं एक आम मजदूर हूँ। बस मैं सही समय पर सही जगह मौजूद था, और उस काम को करने के लिए कोई और तैयार नहीं था।
मैं एक मशीन चलाने वाला आदमी हूँ, और मैं एक मशीन (यूनियन) का नेतृत्व करता हूँ।

