रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 6 मई 2026 (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने ग्राम फाजलपुर महरौला रुद्रपुर में सीलिंग की वाद ग्रस्त भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत एवं अवैध रूप से विद्यालय संचालन की शिकायत पर मौके पर पहंुचकर जांच की। ग्राम फाजलपुर महरौला में डिजिटल ग्लोबल वर्ल्ड स्कूल के मालिक शकील द्वारा वाद ग्रस्त सीलिंग की लगभग 400 वर्ग मीटर भूमि पर बिना भूमि स्वामित्व के बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा किया जा रहा था। राजस्व विभाग द्वारा उक्त भूमि के गेट को सील करके अपने कब्जे में लिया गया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि स्कूल का मूल भवन लगभग 400 वर्ग गज पर बना है किन्तु बिना भूमि के स्वामित्व एवं मानचित्र के स्कूल संचालन की मान्यता वर्ष 2025 में प्राप्त कर संचालन किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को कल तक जांच कर एवं वैधानिक कार्रवाई करते हुए अवगत कराने के निर्देश मौके पर दिए।
अपर जिलाधिकारी ने क्षेत्र में अवैध निर्माण के अन्य प्रकरण की तत्काल जांच के निर्देश प्राधिकरण और राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए गए। उन्होन क्षेत्र में बिना भूमि स्वामित्व एवं स्वीकृत मानचित्र के विद्युत कनेक्शन न देने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियो को दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश कुटोला, जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा, सहित प्राधिकरण, विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
कृपया हमारी Hindi News Website : https://www.peoplesfriend.in देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष – आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।