
अमेरिकी पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट और फुटबॉल खिलाड़ी ट्रैविस केल्स बीते शुक्रवार शाम न्यू यॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित एक समारोह में विवाद बंधन में बंध गए। दोनों का जन्म वर्ष एक ही है 1989 और उम्र में करीब 2 माह का अंतर। विवाह समारोह अत्यंत छोटा रहा इसमें कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। विवाह समारोह में स्विफ्ट के भाई ने उनके मैन ऑफ ऑनर की भूमिका निभाई, जबकि केल्स के भाई जेसन उनके बेस्ट मैन बने। बड़़ी संख्या में स्विफ्ट और केल्स के प्रशंसक इस अवसर का हिस्सा बनने की उत्सुकता में भीषण गर्मी के बावजूद मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर एकत्र हुए। समारोह को आम लोगों की नजरों से काफी छिपाकर रखा गया।
मालूम हो कि अपने अपने फन के माहिर इस जोड़े के विवाह पूर्व इसके संबंध में बहुत कम जानकारियां सार्वजनिक की गई थीं। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को इस सप्ताह मिले एक अनुमति-पत्र और अन्य सूत्रों से यह पुष्टि करने में मदद मिली कि विवाह इस सप्ताहांत मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगा। इस समारोह में अभिनेता एडम सैंडलर, गायिका कैमिला कैबेलो, अभिनेता ह्यू ग्रांट, एथन हॉक और जेसन सुडेकिस तथा मॉडल कार्ली क्लॉस आदि अनेक जानी मानी और दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।
13 दिसंबर 1989 को वेस्ट रीडिंग, पेन्सिलवेनिया, यूनाइटेड स्टेट्स में जन्मी एंड्रिया स्विफ्ट, स्कॉट किंग्सले स्विफ्ट की बेटी टेलर एलिसन स्विफ्ट चर्चित अमेरिकी सिंगर-सॉन्गराइटर हैं। पॉपुलर कल्चर में एक प्रभावशाली हस्ती होने के साथ वह अपने जीवन पर आधारित गाने लिखने और समय-समय पर अपनी कलात्मक शैली को नया रूप देने के लिए जानी जाती हैं। स्विफ्ट सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लाइव म्यूजिक आर्टिस्ट, सबसे अमीर महिला म्यूजिशियन और अब तक के सबसे ज्यादा म्यूजिक बेचने वाले आर्टिस्ट्स में से एक हैं। 5 अक्टूबर 1989 वेस्टलेक, ओहियो, यूनाइटेड स्टेट्स में जन्मे डोना केल्सी, एड केल्सी के बेटे ट्रैविस माइकल केल्सी नेशनल फुटबॉल लीग की टीम कैनसस सिटी चीफ्स के लिए खेलने वाले अमेरिकी प्रोफेशनल फुटबॉल टाइट एंड खिलाड़ी हैं। उन्हें 2013 के नेशनल फुटबॉल लीग ड्राफ्ट के तीसरे राउंड में चीफ्स ने चुना था और बाद में उन्होंने टीम के साथ सुपर बाउल एलआईवी, एलवीआईआई और एलवीआईआईआई जीते। उन्होंने सिनसिनाटी बेयरकैट्स के लिए कॉलेज फुटबॉल खेला था।
New York Popular American pop singer Taylor Swift and footballer Travis Kelce have tied the knot; fans braved the scorching heat, waiting outside to catch a glimpse of the couple
कृपया हमारी Hindi News Website : https://www.peoplesfriend.in देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष – आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।


