संविधान वह मार्गदर्शक है जिसे मैं कभी नहीं छोड़ूँगा। -जॉर्ज वाशिंगटन + न्यायपालिका के हाथों में संविधान मोम की तरह है, जिसे वे अपनी मर्जी से किसी भी रूप में ढाल सकते हैं। -थॉमस जेफरसन
258 ईस्वी में 6 अगस्त को सम्राट वेलेरियन ने ईसाइयों के उत्पीड़न के दौरान रोम के लॉरेंस सहित सात उपयाजकों के साथ रोम के बिशप पोप सिक्सटस द्वितीय की भी हत्या करवा दी।
523 ईस्वी में 6 अगस्त को रोम, ओस्ट्रोगोथ साम्राज्य में रोम के बिशप पोप होर्मिसदास का निधन हुआ। होर्मिसदास 20 जुलाई 514 से 6 अगस्त 523 को अपनी मृत्यु तक रोम के बिशप थे।
686 ईस्वी में 6 अगस्त को खजीर की लड़ाई में इब्राहिम इब्न अल-अश्तर के नेतृत्व में अलीद समर्थक सेनाओं के खिलाफ उमय्यद सेनाओं को निर्णायक हार का सामना करना पड़ा।
750 ईस्वी में 6 अगस्त को ईस्वी में 6 अगस्त को अल-मिस्र, उमय्यद खलीफा (अब मिस्र) में मारवान इब्न मुहम्मद इब्न मारवान (मारवान द्वितीय) का निधन हुआ। मारवान इब्न मुहम्मद उमय्यद खलीफा यानी शासन के 14वें तथा अंतिम खलीफा थे। उन्होंने 744 से अपनी मृत्यु तक शासन किया। उनके शासनकाल में गृहयुद्ध चल रहा था।
768 ईस्वी में 6 अगस्त को एंटीपोप कॉन्स्टेंटाइन द्वितीय को प्राइमिसेरियस क्रिस्टोफर की लोम्बार्ड सेना ने पद से हटा दिया और अंधा कर दिया।
1027 ईस्वी में 6 अगस्त को नॉर्मंडी की डची के ड्यूक रिचर्ड तृतीय का निधन हुअ।
1180 हियान-क्यो, जापान में गो टोबा का जन्म हुआ। गो टोबा जापान के 82वें सम्राट बने।
1284 जेनोआ गणराज्य ने मेलोरिया की लड़ाई में पीसा गणराज्य को परास्त किया।
1538 गोंजालो जिमेनेज डी क्वेसाडा (कोलंबिया, उत्तरी दक्षिण अमेरिका में स्पेनिश खोजकर्ता और विजेता) ने बोगोटा, कोलंबिया की स्थापना की। बोगोटा, कोलंबिया की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। इस शहर का प्रशासन कैपिटल डिस्ट्रिक्ट के तौर पर चलाया जाता है। यह आसपास के कुंडिनमार्का डिपार्टमेंट की राजधानी भी है, अलबत्ता राजनीतिक रूप से यह उस डिपार्टमेंट का हिस्सा नहीं है।
1506 केत्सक तातार लड़ाई में लिथुआनिया के ग्रैंड डची लड़ाकों ने तातार को हराकर विजय प्राप्त की।
1787 संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान की 60 प्रूफ शीट फिलाडेल्फिया, पेंसिल्वेनिया में संवैधानिक सम्मेलन में प्रस्तुत की गईं। वी द पीपुल के नाम से इस दस्तावेज में कहा गया, हम संयुक्त राज्य अमेरिका के लोग, एक अधिक परिपूर्ण संघ बनाने के लिए, न्याय की स्थापना करने के लिए, घरेलू शांति सुनिश्चित करने के लिए, सामान्य रक्षा के प्रावधान करने के लिए, सामान्य कल्याण को बढ़ावा देने के लिए, तथा अपने और अपने वंशजों के लिए स्वतंत्रता के आशीर्वाद को सुरक्षित करने के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए इस संविधान को लागू करते हैं।
1806 इटली के राजा फ्रांसिस द्वितीय ने राजशाही और रोमन सम्राट का पद त्याग दिया। देश को लोकतांत्रिक व्यवस्था में बदलने का काम शुरु हुआ। इससे एक सहस्राब्दी के बाद पवित्र रोमन साम्राज्य समाप्त हुआ।
1819 नॉर्विच विश्वविद्यालय की स्थापना वर्मोंट में संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले निजी सैन्य स्कूल के रूप में हुई। नॉर्विच विश्वविद्यालय, नॉर्थफील्ड, वर्मोंट, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना अमेरिकी साहित्यिक, वैज्ञानिक और सैन्य अकादमी के रूप में हुई थी। यह छह वरिष्ठ सैन्य कॉलेजों में सबसे पुराना है और अमेरिकी रक्षा विभाग द्वारा इसे आरओटीसी का जन्मस्थान माना जाता है।
1825 बोलीविया को पेरू की गुलामी से स्वतंत्रता मिली।
1881 डार्वेल, यूनाइटेड किंगडम में अलेक्जेंडर फ्लेमिंग का जन्म हुआ। अलेक्जेंडर फ्लेमिंग स्कॉटिश चिकित्सक और सूक्ष्म जीवविज्ञानी थे, जिन्हें दुनिया के पहले व्यापक रूप से प्रभावी एंटीबायोटिक पदार्थ, पेनिसिलिन की खोज के लिए जाना जाता है। पेनिसिलिन का इंजेक्शन तपेदिक रोग के इलाज के लिए किया जाता था। पेनिसिलिन की खोज के संबंध में अलेक्जेंडर फ्लेमिंग ने यह वक्तव्य दिया, कभी-कभी व्यक्ति को वह मिल जाता है जिसकी उसे तलाश नहीं होती। जब मैं 28 सितंबर, 1928 को भोर में उठा, तो मैंने निश्चित रूप से दुनिया के पहले एंटीबायोटिक या जीवाणुनाशक की खोज करके चिकित्सा जगत में क्रांति लाने की योजना नहीं बनाई थी। लेकिन मुझे लगता है कि मैंने ठीक यही किया।
1890 ऑबर्न जेल, न्यू यॉर्क में विलियम केमलर को बिजली की कुर्सी (इलेक्ट्रिक चेयर) में करंट से मौत की सजा दी गई। विलियम ने एक महिला की कुल्हाड़ी से हत्या की थी। ये पहला मामला था जब बिजली की कुर्सी के जरिए किसी को मौत की सजा दी गई।
1901 ओक्लाहोमा में किओवा भूमि को श्वेत लोगों के लिए खोल दिया गया, जिससे समीपवर्ती आरक्षण प्रभावी रूप से समाप्त हो गया और मूल निवासियों को उजाड़ कर अंग्रेज बस्ती बसाने का सिलसिला चालू हुआ। किओवा लोग मूल अमेरिकी जनजाति और संयुक्त राज्य अमेरिका के मैदानों के मूल निवासी हैं। वे 17वीं और 18वीं शताब्दी में पश्चिमी मोंटाना से दक्षिण की ओर कोलोराडो के रॉकी पर्वतों में चले गए और अंततः 19वीं शताब्दी के प्रारंभ में दक्षिणी मैदानों में चले गए। 1867 में किओवा को दक्षिण-पश्चिमी ओक्लाहोमा के एक आरक्षण में खदेड़ दिया गया। किओवा लोगों पर बहुत जुल्म ढाए गए।
1906 प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर वंदेमातरम समाचार पत्र का प्रकाशन प्रारंभ किया।
1910 वेलिनहोस, साओ पाउलो, ब्राजील में एडोनिरान बारबोसा (जोआओ रूबिनाटो) का जन्म हुआ। एडोनिरान बारबोसा प्रसिद्ध ब्राजीलियाई साओ पाउलो शैली सांबा गायक और संगीतकार बने।
1911 जेम्सटाउन, न्यूयॉर्क में ल्यूसिल डेसिरी बॉल का जन्म हुआ। ल्यूसिल डेसिरी बॉल अमेरिकी मॉडल, कॉमेडियन, एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और स्टूडियो एग्जीक्यूटिव, राजनीति आदि विविध भूमिकाओं में रहीं। 2020 में टाइम मैगजीन ने उन्हें 20वीं सदी की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में से एक माना। उन्हें 13 प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया, जिनमें से उन्होंने पांच जीते। ल्यूसिल बॉल को कई अन्य सम्मान भी मिले, जैसे कि गोल्डन ग्लोब सेसिल बी. डीमिल अवॉर्ड और हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर दो स्टार। उन्हें कई सम्मान मिले, जिनमें विमेन इन फिल्म क्रिस्टल अवॉर्ड, टेलीविजन हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाना, कैनेडी सेंटर ऑनर और एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज का गवर्नर्स अवॉर्ड शामिल हैं। 1989 में राष्ट्रपति जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश ने ल्यूसिल बॉल को मरणोपरांत प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया।
1914 ऑस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1915 पाँचवें भारतीय लोकसभा अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ढिल्लों का जन्म हुआ।
1921 गुजरात और मध्य प्रदेश के राज्यपाल हुए, स्वतंत्रता सेनानी के. एम. चांडी का जन्म हुआ।
1925 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रभावशाली नेता सर सुरेंद्रनाथ बेनर्जी का निधन हुआ।
1926 इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली अमेरिकी तैराक गेरट्रुड एडर्ल पहली महिला बनीं।
1930 न्यूयॉर्क के नगर जज जोसेफ फोर्स क्रेटर रहस्यमय ढंग से गायब हो गए वे फिर लंबे समय तक नहीं मिले तो उन्हें द मिसिंगेस्ट मैन इन द न्यू यॉर्क का खिताब दिया गया।
1933 प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर ए.जी. कृपाल सिंह का जन्म हुआ।
1942 नीदरलैंड की रानी विल्हेल्मिना संयुक्त राज्य अमेरिका कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने वाली पहली रानी बनीं।
1944 जाने माने भारतीय, अमेरिकी अर्थशास्त्री अविनाश कर्माकर दीक्षित का जन्म बंबई में हुआ।
1945 मानव, जीव-जंतु और पृथ्वी के खिलाफ एक भयंकर कार्रवाई करते हुए अमेरिका ने परमाणु बम लिटिल बॉय हिरोशिमा पर गिराया, इस प्रथम शक्तिशाली बम हमले में करीब 140,000 लोग मारे गए और बड़े इलाके में सभी कुछ नष्ट और विकृत हो गया। इस भयंकर बर्बादी को याद करने को दुनिया भर में 6 अगस्त को आयोजन होते हैं। विनाशक हथियार मुक्त और युद्ध मुक्त विश्व और शांति की अपीलें की जाती हैं।
1959 राजेंद्र सिंह का जन्म डौला गाँव, बागपत में हुआ। राजेंद्र सिंह भारत के प्रसिद्ध पर्यावरण, जल संरक्षण कार्यकर्ता हैं, तरुण भारत संघ सामाजिक संस्था चलाते हैं, उन्हें वाटरमैन आफ इंडिया भी कहा जाता है।
1960 फिदेल कास्त्रो रुज के नेतृत्व वाली क्यूबा सरकार ने देश की सभी संपत्तियों का राष्ट्रीयकरण किया।
1962 जमैका ब्रिटेन की गुलामी से आजाद हुआ।
1963 प्रसिद्ध और बदनाम अमेरिकी कंप्यूटर सुरक्षा सलाहकार, लेखक और दोषी हैकर केविन मिटनिक का जन्म हुआ।
1964 जाने माने नाइजीरियाई पत्रकार, कार्यकर्ता, सोशल मीडिया विशेषज्ञ और फार्मासिस्ट केमी ओमोलोलु-ओलुनलोयो का जन्म हुआ। 1964 में इसी दिन अमेरिका के नेवादा में विश्व के सबसे पुराने वृक्ष प्रोमेथस को काटा गया। जांच के बाद इसकी उम्र 4,862 वर्ष बताई गई।
1966 अपने भाई, शेख शाहबुत बिन सुल्तान अल नाहयान को एक रक्तहीन तख्तापलट कार्रवाई में सत्ताच्युत कर शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान अबूधाबी के अमीर और शासक बन गए।
1969 विस्प, वैलेस, स्विट्जरलैंड में जर्मन दार्शनिक, सांस्कृतिक और संगीत समीक्षक थियोडोर डब्ल्यू. एडोर्नो (जन्म थियोडोर लुडविग विसेनग्रुंडय 11 सितंबर 1903) का निधन हुआ। थियोडोर डब्ल्यू. एडोर्नो फ्रैंकफर्ट स्कूल ऑफ क्रिटिकल थ्योरी के एक प्रमुख सदस्य थे। उनके विचार और लेखन अर्न्स्ट ब्लॉच, वाल्टर बेंजामिन, मैक्स होर्कहाइमर, एरिक फ्रॉम और हर्बर्ट मार्क्यूस जैसे विचारकों से जुड़ा, जिनके लिए आधुनिक समाज की आलोचना में सिगमंड फ्रायड, कार्ल मार्क्स और जी.डब्ल्यू.एफ. हेगेल के काम महत्वपूर्ण हुए। फासीवाद और जिसे उन्होंने कल्चर इंडस्ट्री (संस्कृति उद्योग) कहा, दोनों के आलोचक के तौर पर उन्होंने कई रचनाएँ लिखीं, जैसे डायलेक्टिक ऑफ एनलाइटनमेंट (1947), मिनिमा मोरालिलिया (1951) और नेगेटिव डायलेक्टिक्स यूरोपीय नए वामपंथ को बहुत प्रभावित किया।
1970 प्रसिद्ध भारतीय, अमेरिकी फिल्म निर्देशक एम. नाइट श्यामलन का जन्म हुआ।
1975 बेनी प्रसाद का जन्म बंगलौर में हुआ। बेनी प्रसिद्ध संगीतज्ञ, गिटारवादक हैं। दुनिया का पहला बोंगो गिटार बेंटार बेनी ने डिजाइन किया, बेनी दुनिया के 245 देशों की यात्रा करने का कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं।
1980 एमटीवी वीजे, जाने माने हास्य – व्यंग्य कलाकार साइरस साहूकार का जन्म इंदौर में हुआ।
1982 प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार एस. के. पोट्टेक्काट्ट का निधन हुआ।
1986 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन अभिनेत्री, माॅडल और बिग बास 12 की विजेता दीपिका कक्कड़ का जन्म पुणे में हुआ। इसी दिन 1986 में मुंबई के जसलोक अस्पताल में सुबह के 3 बजकर 30 मिनट पर मणिबेन ने एक बेटी को जन्म दिया। ये भारत में टेस्ट ट्यूब तकनीक के जरिए जन्मा पहला बच्चा हुआ। 24 साल की मणि चावड़ा एक पार्ट टाइम टीचर थीं और उनके पति बॉम्बे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में कर्मचारी थे। दोनों शादी के बाद कई सालों से मां-बाप बनने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन किन्हीं वजहों से गर्भ धारण नहीं हो पाया। तब परखनली के जरिये बच्चा पैदा करने का प्रथम प्रयोग हुआ।
1987 जाने माने गायक उदित नारायण के पुत्र प्रसिद्ध गायक, अभिनेता, टेलीविजन प्रोग्राम प्रस्तोता और संगीतज्ञ आदित्य नारायण का जन्म बंबई में हुआ।
1989 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन एवं फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल सारा खान का जन्म भोपाल में हुआ। सारा खान मिस भोपाल 2007 चुनी गईं।
1990 खूबसूरत, बोल्ड, जानी मानी टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल आंचल खुराना का जन्म दिल्ली में हुआ। इसी दिन 1990 में कुवैत पर हमले की सजा के रूप में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। इसी दिन पाकिस्तान के राष्ट्रपति गुलाम इसाक खान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया।
1991 ब्रिटेन के प्रसिद्ध कंप्यूटर प्रोग्रामर टिम बर्नर्स-ली ने पहली बार इंटरनेट के माध्यम से इंटरलिंक, हाइपरटेक्स्ट डॉक्यूमेंटेबल प्रणाली प्रारंभ की, जिससे हम डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू यानी वर्ल्ड वाइड वेब नाम से परिचित हैं।
1994 खूबसूरत, बोल्ड, जानी मानी पंजाबी फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल पारुल गुलाटी का जन्म रोहतक, हरियाणा में हुआ।
1996 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जताई।
2000 फिजी के प्रधानमंत्री महेंद्र चौधरी का तख्ता पलटने के मामले में उपराष्ट्रपति जोपे सेनीलोली को 4 साल जेल की सजा सुनाई गई।
2001 एरवाडी अग्निकांड में तमिलनाडु के एरवाडी में एक धार्मिक संस्था में जंजीर से बंधे 28 मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों को जलाकर मार दिया गया। 2001 में इसी दिन भारत व ऑस्ट्रेलिया में आर्थिक समझौता हुआ।
2002 भारत और पाकिस्तान में तनाव के कारण ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान से अपने नागरिकों को वापस बुलाया।
2006 भारतीय राजनीतिज्ञ एवं दलित नेता सूरज भान का निधन हुआ।
2007 हंगरी के वैज्ञानिकों ने लगभग 80 लाख साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म खोजने का दावा किया। इसी दिन मध्य त्रिनिदाद में एक पुराने हिंदू मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
2008 बंगाल सरकार ने टाटा समूह को सिंगूर से नैनो संयंत्र नहीं हटाने को राजी किया। उच्चतम न्यायालय ने कथित आतंक संगठन सिमी पर प्रतिबंध हटाने के विरुद्ध फैसले पर रोक इसी दिन लगाई। इसी दिन सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को आंध्र प्रदेश के कृष्णा पट्टनम में 880 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल बॉयलर लगाने का ठेका मिला जो इस श्रेणी का पहला आर्डर था।
2010 जम्मू-कश्मीर में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 255 लोग मारे गए। इसी दिन रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन ने सूखे के कारण पैदा परिस्थिति से निपटने के सिलसिले में 15 अगस्त से 31 दिसंबर तक आटा और गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया।
2011 थाईलैंड में प्यूइआ थाई दल की यिंगलुक शिनवात्रा देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। इसी दिन 2011 में अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन यानी नाटो के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 31 अमेरिकी और सात अफगानी सैनिकों की मौत हो गई।
2012 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का क्यूरिओसिटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा।
2014 अमेरिका स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स उद्यम एप्पल इंक और कोरियाई कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स संयुक्त राज्य अमेरिका के कोर्ट से अलग अपने पेटेंट विवाद निपटाने का फैसला किया।
2014 विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जानकारी दी कि सिएरा लियोन की व्यापारिक यात्रा के बाद सऊदी अरब के जेद्दा में मृत व्यक्ति के साथ इबोला वायरस से मरने वालों की संख्या 932 हो गई।
2018 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता और राज्य सभा सांसद आर. के. धवन का निधन हुआ।
2019 भाजपा की प्रमुख महिला राजनेत्री, केंद्रीय मंत्री और दिल्ली की प्रथम महिला मुख्यमंत्री हुईं सुषमा स्वराज का देहांत हुआ।
अगस्त के पहले रविवार को अमेरिका में अमेरिकी परिवार दिवस, कृषक प्रशंसा दिवस, मित्रता दिवस, अंतर्राष्ट्रीय क्षमा दिवस, राष्ट्रीय गुड़िया दिवस, राष्ट्रीय ताजा सांस दिवस, राष्ट्रीय गपशप दिवस, राष्ट्रीय बाल दिवस, राष्ट्रीय मानसिक दिवस और राष्ट्रीय बहन दिवस मनाए जाते हैं।
2024 चर्चित दक्षिण अफ्रीकी अभिनेत्री और फिल्म निर्माता कोनी चिउमे का निधन हुआ। 2024 में इसी दिन अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी बिली बीन और प्रसिद्ध अमेरिकी सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी जेम्स ब्योर्केन का निधन हुआ।
2025 गाजा पट्टी में खाने-पीने की भारी कमी के बीच, जर्मन वायु सेना (लुफ्टवाफे) ने मानवीय सहायता गिराना शुरू किया। घाना वायु सेना का ज़ेड-9 हेलीकॉप्टर ओबुअसी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों सहित आठ लोगों की मृत्यु हो गई। फ्रांस के ऑडे इलाके में जंगल में भीषण आग लग गई, जिससे 16,000 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन जल गई और तमाम लोग घायल और विस्थापित हुए हो गए। मॉस्को से मिली कड़ी सुरक्षा चेतावनियों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के पास परमाणु पनडुब्बियां तैनात करने का आदेश दिया, रूस ने औपचारिक रूप से घोषणा की कि वह अब 1987 की आईएनएफ संधि से बंधा हुआ महसूस नहीं करता है। नीदरलैंड यूक्रेन का समर्थन करने वाली हथियारों की एक नई पहल के लिए फंड देने वाला पहला नाटो देश बन गया। राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय निर्यात पर 50 प्रतिशत का भारी टैरिफ लगाने की घोषणा की।
2026 लगभग 60,000 बिना दस्तावेज वाले प्रवासी स्पेन के इलाके स्यूटा में घुस गए, जिससे भारी मानवीय संकट पैदा हो गया। इसके चलते स्पेन की सेना को तैनात करना पड़ा, मेलिला में सीमाएँ बंद करनी पड़ीं और फ्रांस में सीमा पर सुरक्षा कड़ी करनी पड़ी। ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अंतरराष्ट्रीय टैंकरों के साथ शिपिंग में रुकावटें और मिसाइल हमले हुए, कुवैत ने ईरानी ड्रोन को रोकने की सूचना दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हथियारों के भंडार और युद्धविराम से जुड़ी कूटनीतिक कोशिशों पर बात की। लातविया ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए बेलारूस के साथ अपनी जमीनी सीमा अचानक बंद कर दी। दुनिया भर के समुदायों ने 1945 में अमेरिका द्वारा जापान के हिरोशिमा नगर पर किए गए परमाणु हमले की बरसी मनाई। सिंध पुलिस ने स्थानीय उद्यमी मीर रजा अली खान की हाई-प्रोफाइल हत्या की जांच के सिलसिले में सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से समीक्षा की।
आप चाहे कुछ भी करें, तब तक खुश नहीं रह पाएँगे जब तक आप अपनी अंतरात्मा के साथ सहज न हों। अपना सिर ऊँचा रखें, कंधे पीछे रखें, अपना आत्म-सम्मान बनाए रखें, अच्छे बनें, समझदार बनें, और याद रखें कि असल में रातों-रात कोई सफलता नहीं मिलती। -डेसिरी बॉल
कृपया देखें हमारा फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/profile.php?id=61586195663713
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)