हिम्मत और रोमांच! यही तो असली मजा है! बस एक ही जगह बैठे न रहें। उठिए, बाहर निकलिए, वो काम कीजिए जिसका आप सपना देखते हैं, अगर बात नहीं बनी तो नहीं बनी, और आपको वही गलती दोबारा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन कम से कम आप यह सोचकर बूढ़े नहीं होंगे कि काश मैंने वो किया होता। -गैरीसन कीलर
317 ईस्वी में 7 अगस्त को सिरमियम, पैनोनिया इंफीरियर में कॉन्स्टेंटियस द्वितीय का जन्म हुआ। कॉन्स्टेंटियस द्वितीय के शासनकाल में सासानी साम्राज्य और जर्मनिक लोगों के खिलाफ सीमाओं पर लगातार युद्ध हुए, आंतरिक रूप से रोमन साम्राज्य बार-बार गृहयुद्ध, दरबारी षड्यंत्रों और धोखेबाजियों इत्यादि में उलझा रहा। कॉन्स्टेंटियस द्वितीय की धार्मिक नीतियों ने घरेलू संघर्षों को भड़काया जो उनकी मृत्यु के बाद भी जारी रहे।
461 ईस्वी में 7 अगस्त को मेजरियन (पश्चिमी रोमन सम्राट) का इटली के टोर्टोना में इरिया नदी के पास एक मजिस्ट्रेट आदेश पर सिर धड़ से अलग कर मार डाला गया। एक समय मेजरियन रोमन सेना का प्रमुख जनरल था। मेजरियन ने 457 में सम्राट एविटस को पदच्युत कर सत्ता हथियाई।
626 ईस्वी में 7 अगस्त को अवार और स्लाव सेनाओं ने कॉन्स्टेंटिनोपल (वर्तमान इंस्तांबूल, तुर्की) की घेराबंदी खत्म की।
768 ईस्वी में 7 अगस्त को स्टीफन तृतीय को पोप चुना गया। स्टीफन तृतीय ने लोम्बार्ड से खतरा अनुभव करते हुए फ्रैंकिश सुरक्षा की मांग की। उन्होंने बीजेंटाइन साम्राज्य को सुरक्षा मामले में अक्षम बताया।
936 ईस्वी में 7 अगस्त को ओटो प्रथम (ओटो द ग्रेट) का पूर्वी फ्रांसिया के राजा के रूप में आचेन धर्मप्रांत के आचेन कैथेड्रल में राज्याभिषेक हुआ। आचेन कैथेड्रल में राजा बने। ओटो प्रथम इटली, रोम के राजा और सैक्सोनी के ड्यूक रहे।
1028 विसेउ, पुर्तगालिया में लियोन के राजा अल्फोंसो पंचम का निधन हुआ।
1106 लीज, लोअर लोरेन में हेनरी चतुर्थ (हेनरी चतुर्थ, पवित्र रोमन सम्राट, जन्म 11 नवम्बर 1050) का निधन हुआ।
1282 रुडलान कैसल, डेनबिघशायर में एलिजाबेथ ऑफ रुडलान (7 अगस्त 1282) का जन्म हुआ। एलिजाबेथ ऑफ रुडलान इंग्लैंड के एडवर्ड प्रथम और कैस्टिले की एलेनोर की आठवीं और सबसे छोटी बेटी थीं।
1385 वॉलिंगफोर्ड कैसल, बर्कशायर (वर्तमान ऑक्सफोर्डशायर) इंग्लैंड में वेल्स की प्रथम राजकुमारी और इंग्लैंड के राजा रिचर्ड द्वितीय की माँ जोन ऑफ केंट (जोन, काउंटेस ऑफ केंट, जन्म 1328) का निधन हुआ।
1461 चीन के मिंग राजवंश के सैन्य जनरल काओ किन ने तियानशुन सम्राट का तख्ता पलट कर सत्ता पर कब्जा किया।
1479 गाइनगेट की लड़ाई में राजा लुई ग्यारहवें की फ्रांसीसी सेना हैब्सबर्ग के आर्कड्यूक मैक्सिमिलियन के नेतृत्व वाले सैन्य बल से हार गई।
1304 विख्यात इटैलियन कवि एवं लेखक फ्रैंसिसको पेटर्क का जन्म हुआ।
1321 विख्यात भारतीय सूफी संत मोहम्मद बिन यूसुफ अल हुसैनी यानी बंदा नवाज गैसु दराज का जन्म दिल्ली में हुआ।
1560 न्यिरबेटर, हंगरी साम्राज्य में काउंटेस एलिजाबेथ बाथोरी डी एक्सेड का जन्म हुआ। एलिजाबेथ बाथोरी कुख्यात हंगेरियन कुलीन महिला और बाथोरी परिवार से कथित सीरियल किलर कही गई। एलिजाबेथ बाथोरी हंगरी के साम्राज्य (अब स्लोवाकिया) में जमींदार थी। बाथोरी और उसके चार नौकरों पर 1590 से 1610 तक सैकड़ों लड़कियों और महिलाओं को प्रताड़ित करने और मारने का आरोप लगाया गया था। उसके नौकरों पर मुकदमा चलाकर दोषी ठहराया गया जबकि बाथोरी को चेजटे (चैक्टिस) के महल में कैद कर लिया गया।
1576 डेनमार्क के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री टायको ब्राहे की वेधशाला की आधारशिला यूरैनिबर्ग के हेवेन द्वीप पर रखी गई।
1606 विश्व विख्यात अंग्रेजी नाटककार बिलियम शेक्सपियर के लोकप्रिय नाटक मैक्बेथ का पहली बार मंचन किंग जेम्स प्रथम के लिए किया गया।
1668 प्रसिद्ध वैज्ञानिक सर आइजक न्यूटन ने ट्रिनिटी कॉलेज कैंब्रिज, लंदन से मास्टर डिग्री हासिल की।
1702 गजनी, काबुल सूबा, मुगल साम्राज्य में मुगल साम्राज्य के 14वें बादशाह मुहम्मद शाह रौशन अख्तर का जन्म हुआ।
1753 पार्लियामेंट एक्ट के तहत ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना की गई।
1782 रूस की शान की प्रतीक पीटर द ग्रेट की घुड़सवारी वाली प्रतिमा का सेंट पीटर्सबर्ग में अनावरण किया गया।
1819 बोयाका की लड़ाई में बोलीविया के प्रसिद्ध योद्धा साइमन बोलिवर ने स्पेन पर विजय प्राप्त की।
1871 प्रसिद्ध बांग्ला चित्रकार तथा साहित्यकार अवनींद्रनाथ ठाकुर का जन्म कलकत्ता में हुआ।
1876 नीदरलैंड के लियूवार्डेन में माताहारी का जन्म हुआ। वास्तविक नाम मार्गरेटा गीरट्रुइडा मैकलियोड था। माताहारी कामोत्तेजक नर्तकी और वेश्या थी जिसे प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के लिए जासूस करने के आरोप में फ्रांस में फायरिंग दस्ते ने मार डाला था।
1890 कॉनकॉर्ड, न्यू हैम्पशायर, अमेरिका में एलिजाबेथ गुरली फ्लिन का जन्म हुआ। एलिजाबेथ गुरली फ्लिन प्रसिद्ध अमेरिकी मजदूर नेता, नारीवादी और साम्यवादी कार्यकर्ता बनीं। अपने कार्यकर्ता जीवन में एलिजाबेथ गुरली फ्लिन विश्व के औद्योगिक मजदूरों को संगठित करने, श्रमिक संगठनों के बीच समन्वय बनाने का अथक प्रयत्न किया। एलिजाबेथ गुरली फ्लिन ने कहा, हम, जो कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य हैं, लोकतंत्र की पूंजीवाद के साथ विशिष्ट पहचान को अस्वीकार करते हैं। हम घोषणा करते हैं कि लोकतंत्र का विस्तार तभी हो सकता है, नए आयाम ग्रहण कर सकता है, और सही मायने में जनता का शासन तभी बन सकता है जब इसे सोवियत संघ की तरह जनता के आर्थिक जीवन तक विस्तारित किया जाए। जहाँ तक महिलाओं का सवाल है, सोवियत संघ समान अधिकारों और समान अवसरों का अग्रदूत है।
1900 शार्लोटनबर्ग, बर्लिन, जर्मनी में प्रसिद्ध जर्मन समाजवादी कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ विल्हेम लिबकनेख्त (विल्हेम मार्टिन फिलिप क्रिश्चियन लुडविग लिबकनेच, जन्म 29 मार्च 1826, गिएसेन, जर्मनी) का निधन हुआ। विल्हेम लिबकनेख्त थे। विल्हेम लिबकनेख्त ने लिखा है, भविष्य उस समाजवाद का है जो लोकतांत्रिक है, उस लोकतंत्र का है जो समाजवादी है।
1904 मेरठ में प्रसिद्ध विद्वान वासुदेव शरण अग्रवाल का जन्म हुआ
1905 बंगाल विभाजन के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार का आंदोलन प्रारंभ किया।
1909 ऐलिस ह्यूलर रैमसे ने अपनी 3 दोस्तों के साथ एक ट्रांसकॉन्टिनेंटल ऑटो ट्रिप 7 अगस्त को पूरी की। ऐलिस ऐसा करने वाली पहली महिला बनीं। उन्होंने न्यूयॉर्क से सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया तक की यात्रा करने में 59 दिन लगाए।
1914 रूस ने पूर्वी प्रशिया पर हमला किया।
1925 प्रसिद्ध भारतीय कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन का जन्म कुंभकोणम, केरल में हुआ। मनकोम्बु संबासिवन स्वामिनाथन भारत के आनुवांशिक-विज्ञानी थे। जिन्हें भारत की हरित क्रांति का जनक कहा जाता है। उन्होंने 1966 में मैक्सिको के बीजों को पंजाब की घरेलू किस्मों के साथ मिश्रित करके उच्च उत्पादकता वाले गेहूं के संकर बीज विकिसित किए। इसके लिए वर्ल्ड फूड प्राइज सहित उन्हें बहुत से भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान मिले हैं। इसी दिन हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय हास्य कलाकार केश्टो मुखर्जी का जन्म कोलकाता, बंगाल प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत में हुआ। केश्टो हिंदी फिल्मों में हास्य, शराबी भूमिकाओं में माहिर थे। हिंदी फिल्मों में अपनी शराबी टाइपकास्ट भूमिका के लिए प्रसिद्ध थे।
1927 फोर्ट एरी, ओंटारियो, कनाडा और बफेलो, न्यूयॉर्क के बीच पीस ब्रिज अर्थात शांति सेतु खोला गया।
1930 हरियाणा के हिसार में ओम प्रकाश जिंदल का जन्म हुआ। ओपी जिंदल के नाम से मशहूर भारत के इस्पात उद्योग के एक बड़े कारोबारी एवं राजनीतिज्ञ बने। ओपी जिंदल अपने औद्योगिक समूह जिंदल समूह, जिंदल स्टील एंड पावर, जिंदल स्टेनलेस इत्यादि के संस्थापक तथा हरियाणा के ऊर्जा मंत्री और 11वीं लोकसभा के सदस्य भी रहे।
1933 इराक साम्राज्य ने सिमेले गांव में 3,000 से अधिक असीरियन लोगों की हत्या करवा दी। सिमेले नरसंहार की याद में इस दिन असीरियन समुदाय शहीद दिवस, शोक दिवस मनाता है।
1935 महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी के बेटे देवदास गांधी के पुत्र जाने माने इतिहासकार, बायोग्राफर और रिसर्च प्रोफेसर राजमोहन गांधी का जन्म हुआ।
1938 मास्को, रूसी एसएफएसआर, सोवियत संघ में रूसी और सोवियत रंगमंच कलाकार कॉन्स्टेंटिन स्टानिस्लावस्की (कॉन्स्टेंटिन सर्गेयेविच स्टानिस्लावस्की, जन्म 17 जनवरी, ओ.एस. – 5 जनवरी, 1863) का निधन हुआ। कॉन्स्टेंटिन स्टानिस्लावस्की को उत्कृष्ट चरित्र अभिनेता के रूप में जाने जाते थे। उनके द्वारा निर्देशित कई नाट्य प्रस्तुतियों ने उन्हें अपनी पीढ़ी के अग्रणी रंगमंच निर्देशकों में से एक के रूप में ख्याति दिलाई। उनकी मुख्य प्रसिद्धि और प्रभाव अभिनेता प्रशिक्षण, तैयारी और पूर्वाभ्यास तकनीक की उनकी प्रणाली पर आधारित है। कॉन्स्टेंटिन स्टानिस्लावस्की ने सलाह दी है, अपना तरीका खुद बनाएँ। मेरी भाषा पर पूरी तरह निर्भर न रहें। कुछ ऐसा बनाएँ जो आपके लिए कारगर हो! लेकिन परंपराओं को तोड़ते रहें, मैं आपसे विनती करता हूँ।
1941 कविंद्र और गुरुदेव कहे गये नोबेल पुरस्कार प्राप्त कवि, लेखक, चित्रकार रवींद्रनाथ टैगोर (जन्म 7 मई 1861) का जोरासांको ठाकुर बारी, बंगाल प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत में निधन हुआ।
1942 अनोका, मिनेसोटा में गैरीसन कीलर (गैरी एडवर्ड गैरीसन कीलर) का जन्म हुआ। गैरीसन कीलर जाने माने अमेरिकी लेखक, गायक, हास्य कलाकार, वॉइस एक्टर और रेडियो पर्सनैलिटी हैं।
1944 हार्वर्ड एच. आइकेन ने आईबीएम कंपनी के लिए विकसित 51 फीट लंबाई, 8 फीट ऊंचाई और पांच टन के वजन वाले पहले इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर का निर्माण पूर्ण होने के बाद इसे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को सौंपा। हुआ। कंपनी ने उस समय इस प्रोजेक्ट पर 2 लाख डॉलर की राशि खर्च की थी। इसे हार्वर्ड मार्क वन नाम दिया गया। इस कैलकुलेटर में 78 छोटी-छोटी मशीनें लगी थीं। 1 लाख 75 हजार एडॉप्टर, 500 मील लंबाई के वायर लगे थे। कैलकुलेटर में डेटा एंट्री के लिए 24 स्वीच के 60 सेट होते थे जो एक बार में 72 संख्याओं को स्टोर कर सकते थे। एक सेकेंड में कैलकुलेटर 3 एडिशन या सब्ट्रेक्शन कर सकता था। किसी भी संख्या को गुणा करने में 6 सेकेंड का समय लगता था और डिवाइड करने के लिए 15 सेकेंड लगते थे।
1947 मुंबई नगर निगम को बिजली और परिवहन व्यस्था औपचारिक रूप से हस्तांतरित हुई।
1951 सुरेश बुधरमल कलाणी का जन्म महाराष्ट्र के उल्हासनगर में हुआ। पप्पू कालाणी के नाम से विख्यात, कुख्यात भारतीय आपराधिक-राजनेता हैं। 1980 के दशक में एक संगठित अपराध सिंडिकेट के नेता के रूप में उभरने के बाद वे 1986 में उल्हासनगर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
1955 जाने माने हिंदी, मराठी, कोंकणी, उड़िया, भोजपुरी आदि भाषाओं के फिल्मी गीत गायक सुरेश वाडेकर का जन्म कोल्हापुर में हुआ।
1958 बंगलौर में महेश दत्ताणी का जन्म हुआ। महेश प्रसिद्ध भारतीय नाटककार, रंगमंच व फिल्म निर्देशक और अंग्रेजी के साहित्यकार हैं। महेश दत्ताणी के द्वारा रचित एक नाटक फाइनल सॉल्यूशन्स एंड अदर प्लेज के लिये उन्हें 1998 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1960 अफ्रीकी महाद्वीपीय देश आइवरी कोस्ट को फ्रांस के अधिकार से आजादी मिली।
1966 अमेरिका के लैंसिंग, मिशिगन में नस्लभेदी दंगे भडके।
1969 अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने मोहॉक-ओगला सिओक्स और अमेरिकी भारतीयों की राष्ट्रीय कांग्रेस के सह-संस्थापक लुइस आर. ब्रूस को भारतीय मामलों के ब्यूरो का आयुक्त नियुक्त किया।
1972 युगांडा के तानाशाह इदी अमीन ने एशियाई मूल के लोगों को 90 दिन के भीतर देश छोड़कर चले जाने का आदेश दिया।
1974 फिलिप पेटिट ने 1,368 फीट (417 मीटर) हवा में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के जुड़वां टावरों के बीच एक हाई वायर एक्ट यानी रस्सी पर चलने की अपनी कला का प्रदर्शन किया।
1978 अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने लापरवाही से निपटाए गए जहरीले कचरे के कारण लव कैनाल में संघीय आपातकाल की घोषणा की।
1975 दक्षिण अफ्रीका की विख्यात फिल्म अभिनेत्री चार्लीज थेरोन का जन्म हुआ।
1976 चौथी लोकसभा के सदस्य पी. सी. अदिचन का निधन हुआ
1980 जानी मानी टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल नंदिनी सिंह का जन्म लखनऊ में हुआ। इन्होंने अपने फिल्म अभिनय की यात्रा बाल कलाकार के रूप में फिल्म जुंबिश से 1986 में शुरु की।
1984 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड बांग्ला एवं उड़िया फिल्म तथा टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल वर्षा प्रियदर्शिनी का जन्म कटक में हुआ।
1985 विश्व अमेचर बिलियड्र्स चैंपियनशिप जीतने वाले गीत सेठी तीसरे भारतीय बने।
1986 जानी मानी फिल्म, टेलीविजन एवं स्टेज गायिका आकृति कक्कड़ का जन्म दिल्ली में हुआ। उनके गाये फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया के सैटरडे सैटरडे और 2 स्टेट्स के इस्की उसकी गाने काफी लोकप्रिय हुए। आकृति जी बांग्ला के सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स में और कलर्स के झलक दिखला जा में जज रहीं।
1990 जानी मानी भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल अंजना सिंह का जन्म बहराइच, उत्तर प्रदेश में हुआ। इसी दिन अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड की शुरूआत की।
1992 जाने माने भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर का जन्म आगरा में हुआ। दीपक लोकेंद्र सिंह चाहर प्रथम श्रेणी क्रिकेट के खिलाड़ी है जो घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं। ये आधिकारिक तौर पर मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं जो पहले इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे और अब इन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीद लिया है।
1993 लोकप्रिय मलयालम, तमिल, दक्षिण भारतीय भाषाओं की खूबसूरत, बोल्ड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल मालविका मोहनन का जन्म हुआ।
1994 इजरायल और जॉर्डन के बीच पहली टेलीफोन सेवा शुरु हुई।
1996 अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा 13 हजार वर्ष पूर्व पृथ्वी पर गिरे उल्का पिंड के अवशेषों से मंगल ग्रह पर एक कोशिका वाले जीवों के होने की संभावना मालूम हुई।
1998 केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मौत हुई।
1999 पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार फिर भारत से वार्ता की पेशकश की।
2000 रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक कानून पर हस्ताक्षर कर अपनी शक्तियों को और बढ़ा लिया।
2002 इंटरनेशनल फंड फार एनिमल वेलफेयर ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय बिल्ली दिवस मनाया। यह दिवस बिल्लियों के प्रति जनजागरूकता पैदा करने के लिए, बिल्लियों के संरक्षण इत्यादि के लिए है।
2003 बगदाद में जार्डन दूतावास के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 12 लोगों की मौत हुई।
2005 इस्रायल के वित्तमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2008 भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक ने अपनी ब्याज दरें 0.75 प्रतिशत बढ़ाकर 14.25 प्रतिशत करने की घोषणा की। सार्वजनिक क्षेत्र के कार्पोरेशन बैंक ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दर में 0.50 प्रतिशत बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा की।
2009 प्रसिद्ध हिंदी फिल्म गीतकार गीतकार गुलशन बावरा यानी गुलशन कुमार मेहता का निधन हुआ
2012 नाइजीरिया के ओकेन में चर्च में तीन बंदूकधारियों ने हमला कर 19 लोगों की हत्या की।
2013 पाकिस्तान के कराची शहर में बाजार में हुए बम विस्फोट में 11 लोगों की मौत हुई।
2015 फ्रांसिस कैथलीन ओल्डम केल्सी का निधन हुआ। केल्सी कनाडाई-अमेरिकी फार्माकोलॉजिस्ट और चिकित्सक थीं और अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन के समीक्षक के पद पर रहते हुए उन्होंने बाजार के लिए थैलिडोमाइड दवा को अधिकृत करने से इनकार कर दिया क्योंकि उन्हें दवा की सुरक्षा के संबंध में सबूतों की कमी मिली। इस पर उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार मिला। इसी दिन भारत ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का आयोजन किया।
2018 तमिलनाडु की राजनीती के भीष्म पितामह कहे गये एम करुणानिधि का देहांत हुआ। इसी दिन स्वीडन के मशहूर फर्नीचर ब्रांड आइकिया ने भारत में अपना पहला स्टोर शुरू किया।
2019 ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में डेविड बर्मन (डेविड क्लाउड बर्मन, जन्म 4 जनवरी 1967, विलियम्सबर्ग, वर्जीनिया) निधन हुआ। डेविड बर्मन विख्यात अमेरिकी संगीतकार, गायक-गीतकार और कवि थे। 1989 में उन्होंने पेवमेंट के स्टीफन माल्कमस और बॉब नास्तानोविच के साथ इंडी रॉक बैंड सिल्वर ज्यूज की स्थापना की और उसके एकमात्र नियमित सदस्य रहे। डेविड बर्मन ने कहा, हम दृश्य संचारकों के पास साझा करने के लिए बहुत कुछ अच्छा है, अपनी रासायनिक और शैली की लत को साझा करने के बजाय, हम अपने पेशेवर कौशल का उपयोग स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, संघर्ष समाधान, लोकतंत्र, तकनीक को संप्रेषित करने में मदद करने के लिए कर सकते हैं।
2020 एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान 1344 भारत के केरल के मलप्पुरम जिले में कालीकट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे से फिसल गया जिससे विमान में सवार 190 लोगों में से 21 की मौत हो गई।
2021 लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में जानी मानी अमेरिकी अभिनेत्री मार्की पोस्ट (मार्जोरी आर्मस्ट्रांग पोस्ट, जन्म 4 नवंबर 1950, पालो ऑल्टो, कैलिफोर्निया) का निधन हुआ। उनकी सबसे प्रसिद्ध भूमिकाओं में 1982 से 1985 तक एबीसी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक द फॉल गाय में जमानतदार टेरी माइकल्स की भूमिका थी। मार्की पोस्ट का एक चर्चित उद्धरण है, मैं अपनी माँ जितनी आकर्षक या अपने पिता जितनी बुद्धिमान नहीं हो सकती थी। इसलिए मैंने बुरी बनने का फैसला किया।
2022 उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित अयोध्या विकास प्राधिकरण ने अपने क्षेत्र में अवैध रूप से भूखंड बेचने और उन पर निर्माण कार्य कराने वाले 40 लोगों की सूची जारी की। अवैध भूमि खरीद में अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और भारतीय जनता पार्टी विधायक वेद प्रकाश गुप्ता भी शामिल हैं। प्राधिकरण उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने रविवार को केंद्र सरकार के नियंत्रण वाली समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा को बताया कि प्राधिकरण द्वारा शनिवार रात प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध रूप से जमीन की खरीद और बिक्री निर्माण कार्य कराने वाले 40 लोगों की एक सूची जारी की गई। उन्होंने कहा कि सूची में शामिल इन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 2022 में इसी दिन डेविड मैक्कुलो नामक अमेरिकी इतिहासकार और लेखक का निधन हुआ।
2023 जाने माने अमेरिकी फिल्म निर्देशक विलियम फ्राइडकिन का निधन हुआ।
2024 जाने माने अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जॉन मैकब्राइड का निधन हुआ।
2025 सेवानिवृत्त सेना जनरल और म्यांमार के कार्यवाहक राष्ट्रपति म्यिंट स्वे का निधन हुआ।
2026 ईरान और ओमान शिपिंग से जुड़े नियमों को अंतिम रूप देने के करीब पहुँचे, वे दुश्मन जहाजों पर जुर्माना लगाने या उन्हें रोकने के प्रस्तावित नियमों की समीक्षा भी कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के पास हथियारों का भंडार कम होने के दावों को खारिज कर दिया है। अपनी तरह के पहले कानूनी मामले में इजरायली अधिकारियों ने वेस्ट बैंक में एक फिलिस्तीनी एक्टिविस्ट की हत्या के मामले में एक इजरायली नागरिक पर औपचारिक रूप से आरोप लगाए हैं। सीरिया में दमिश्क के पास जारामाना में यात्रियों से भरी एक मिनीबस के अंदर एक विस्फोटक उपकरण में धमाका हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। थाईलैंड में एक छात्र ने स्कूल में गोलीबारी की, जिसमें एक शिक्षक और खुद हमलावर की मौत हो गई, साथ ही चार अन्य लोग घायल हो गए। यूरोप में जंगल की आग और सूखा, रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और भीषण सूखे के कारण फ्रांस, स्पेन और ग्रीस जैसे देशों में पांच लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में जंगल की आग फैल गई, जिससे अरबों का आर्थिक नुकसान हुआ। ट्रॉपिकल डिप्रेशन मयमय और दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण फिलीपींस के लुजोन में भारी बारिश हुई और बड़े पैमाने पर स्कूल बंद करने पड़े।
जब तक हम ज्ञान के मूल सिद्धांतों को शब्दों के बोझ और भ्रम से मुक्त करने का ध्यान नहीं रखते, हम उन पर अनगिनत तर्क-वितर्क करते रहेंगे, लेकिन कोई फायदा नहीं होगा। हम परिणाम निकाल सकते हैं, और कभी समझदार नहीं हो सकते। -डेविड बर्मन
कृपया देखें हमारा फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/profile.php?id=61586195663713
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)