


सुनना सबसे खतरनाक काम है, सुनना मतलब जानना, किसी चीज के बारे में पता लगाना और यह जानना कि क्या हो रहा है, हमारे कानों में ढक्कन नहीं होते जो कही गई बातों को रोकने के लिए अपने आप बंद हो जाएं, वे उस चीज से बच नहीं सकते जो वे सुनने वाले हैं, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। -जैवियर मारियास
855 ईस्वी में 20 सितंबर को निडेरल्टाइच के अबीट, 842 से अपनी मृत्यु तक वर्जबर्ग और जर्मनी में कैथोलिक चर्च के पासाऊ धर्मप्रांत के कोरबिशप गोजबाल्ड को निडेरल्टाइच में फांसी दी गई।
923 ईस्वी में 20 सितंबर को ह्वांगजू, ह्वांगहे प्रांत, गोरियो में ग्युनयो या क्यूं येओ का जन्म हुआ। ग्युनयो विख्यात कोरियाई बौद्ध भिक्षु और कवि बने। उनकी रचनाओं में कोरियाई में कविता का पहला संग्रह सॉन्ग्स ऑफ द टेन वॉज सामंतभारा शामिल है जिसे द लाइफ ऑफ कुएने (लगभग 1075) में पाया गया। ग्युनयो ने बौद्ध धर्म के ह्वाओम (कोरियाई हुआयन) स्कूल के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
1058 ईस्वी में 20 सितंबर को रोमन रानी एग्नेस आफ पोइटौ और हंगरी के राजा एंड्रयू प्रथम ने बर्गेनलैंड के सीमा क्षेत्र निर्धारण के लिए एक बैठक में बातचीत की।
1066 इंग्लैंड के फुलफोर्ड की लड़ाई में हेराल्ड हार्डराडा ने अर्ल्स मोर्कर और एडविन को हराया।
1187 सीरिया और मिस्र के अय्यूबिद सल्तनत के सुल्तान सलाह अल-दीन यूसुफ इब्न अय्यूब सलादीन ने यरूशलेम की घेराबंदी शुरू की।
1260 ट्यूटनिक लड़ाकों के जुल्मों के खिलाफ पुराने प्रशियावासियों के बीच महान प्रशिया विद्रोह शुरू हुआ।
1378 जिनेवा के कार्डिनल रॉबर्ट को पोप क्लेमेंट सातवें के रूप में चुना गया।
1388 लेन-देन के लिए मुद्रा के रूप में चांदी के सिक्के ढलवाने, चलवाने वाले दिल्ली के तुगलक वंश के मशहूर सुल्तान फिरोज शाह तुगलक का निधन हुआ।
1498 मेइओ भूकंप की तीव्रता जापान के नानकाइडो के तट पर 8.6 आंकी गई थी और इससे बड़ी सुनामी आई, मरने वाले लोगों की संख्या अनिश्चित, लेकिन 41000 के करीब अनुमानित है। मेइओ नानकाइडो भूकंप के कारण आई सुनामी ने कामकुरा में कोटोकू-इन में महान बुद्ध की मूर्ति वाली इमारत बह गई, यद्यपि मूर्ति अपने स्थान पर बनी रही।
1519 प्रसिद्ध पुर्तगाली खोजकर्ता फर्डिनेंड मैगलन (पुर्तगाली नाम फर्नाओ डी मैगलहेस) ने समुद्री व्यापार मार्ग खोजने के लिए प्रशांत महासागर के पार ईस्ट इंडीज में 1519 स्पेनिश अभियान की योजना बनाने के बाद 270 लोगों को साथ लेकर यात्रा शुरु की। उन्होंने अंतरमहासागरीय मार्ग की खोज की। वे प्रशांत महासागर के माध्यम से एशिया के लिए पहले यूरोपीय नेविगेटर बने।
1602 स्पैनिश-आधिपत्य वाले डच शहर ग्रेव ने मौरिस ऑफ ऑरेंज के नेतृत्व वाली डच और अंग्रेजी सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
1614 रोमन साम्राज्य के ट्रेंटो में मार्टिनो मार्टिनी का जन्म हुआ और वे यहां पले-बढ़े। मार्टिनो मार्टिनी जेसुइट मिशनरी, मानचित्रकार और इतिहासकार बने उन्होंने मुख्य रूप से चीन के प्राचीन राजवंशों पर गहन अध्ययन किया।
1697 रिसविक की संधि पर फ्रांस, इंग्लैंड, स्पेन, पवित्र रोमन साम्राज्य और डच गणराज्य ने हस्ताक्षर किए, जिससे नौ साल का युद्ध समाप्त हुआ।
1737 वॉकिंग परचेज के तहत लेनपे-डेलावेयर आदिवासियों की 1.2 मिलियन एकड़ भूमि पेंसिल्वेनिया कॉलोनी को सौंपने के लिए मजबूर किया गया। पेंसिल्वेनिया अब संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य-अटलांटिक, उत्तर-पूर्वी, अप्पलाचियन और ग्रेट लेक्स क्षेत्रों में फैला एक राज्य है। इसका पूर्व नाम पेंसिल्वेनिया कॉलोनी है जो 13 बस्तियों से मिलकर बना है। पेंसिल्वेनिया की राजधानी हैरिसबर्ग है। हैरिसबर्ग सुस्केहाना नदी पर स्थित है। यहां स्थित राष्ट्रीय नागरिक युद्ध संग्रहालय में संघर्ष के इतिहास को इंटरैक्टिव प्रदर्शनों और पुनः अभिनय के माध्यम से दर्शाया गया है। भव्य कैपिटल बिल्डिंग के बगल में, पेंसिल्वेनिया का राज्य संग्रहालय क्षेत्र की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक विरासत प्रदर्शित करता है।
1792 वैल्मी के युद्ध में फ्रांसीसी सैनिकों ने फ्रांस पर मित्र देशों के आक्रमण को रोक दिया। वैल्मी का युद्ध फ्रांसीसी क्रांति के बाद हुए क्रांतिकारी युद्धों के दौरान फ्रांसीसी सेना की पहली बड़ी जीत थी। युद्ध 20 सितंबर 1792 को हुआ था, जब ब्रंसविक के ड्यूक की के नेतृत्व में प्रशियाई सेना पेरिस की ओर बढ़ी। जनरल फ्रांस्वा केलरमैन और चार्ल्स डुमूरिज ने शैंपेन-आर्डेन के उत्तरी गांव वैल्मी के पास उनको आगे बढ़ने से रोक दिया।
1819 गोवा के वैज्ञानिक-क्रांतिकारी जोस कसटोडियो फारिया का निधन हुआ।
1833 मिलान, इटली में अर्नेस्टो थियोडोरो मोनेटा का जन्म हुआ। अर्नेस्टो थियोडोरो मोनेटा विख्यात इतालवी पत्रकार, राष्ट्रवादी, क्रांतिकारी सैनिक और बाद में शांतिवादी कार्यकर्ता बने। उनके योगदान के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। अर्नेस्टो थियोडोरो मोनेटा ने इन वैरायटे यूनिटास नारा दिया, जिसने बाद में यूरोपीय संघ के नारे को प्रेरित किया। 15 साल की उम्र में, मोनेटा ने मिलान के पांच दिनों के युद्ध में हिस्सा लिया। अर्नेस्टो थियोडोरो मोनेटा ने कहा, जितना अधिक हर देश अपनी प्रतिभा, अपनी नस्ल और अपनी परंपराओं के जरिए विश्व समाज में योगदान देता है, मानव जाति का भविष्य उतना ही बेहतर और खुशहाल होगा।
1839 नीदरलैंड (एम्सटेर्डम से हारलेम तक) में पहला रेल रोड खुला।
1854 क्रीमियाई युद्ध की पहली बड़ी लड़ाई में ब्रिटेन और फ्रांस के गठबंधन ने रूस को पराजित किया।
1857 मई 1857 में आजादी की पहली लड़ाई शुरू हुई थी जिसके बाद अंग्रेजों ने वर्तमान पुरानी दिल्ली की तीन महीने तक घेराबंदी की थी। 14 सितंबर को ब्रिटिश फौजों की जीत हुई थी तथा शहर पर उनका कब्जा हो गया और 17 सितंबर को बहादुर शाह जफर को लाल किला छोड़ना पड़ा था जबकि 20 सितंबर को उन्होंने आत्मसमर्पण किया। जिसके बाद उन्हें कैदी बनाकर उसी किले में लाया गया था जहां उनका हुक्म चलता था। उनके तीन बेटों को गोली कर हत्या कर दी गई। बाद में जफर पर मुकदमा चलाकर उम्रकैद की सजा दी गई। कुछ दिन उनको बंदी बनाकर रखा गया और रोज उनका उपहास उड़ाया गया। फिर उन्हें जेल की सजा काटने के लिए बर्मा की राजधानी रंगून भेज दिया गया। भारत में एक ओर जहां तमाम राजा, नवाब आदि आदि अंग्रेजों की आधीनता स्वीकार कर चुके थे वहीं जफर ने अंग्रेजों का जमकर मुकाबला किया।
1857 भारत के प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबार मद्रास (अब चेन्नई) से द हिन्दू का प्रकाशन जीएस अय्यर के संपादकीय नेतृत्व में साप्ताहिक के रूप में प्रारंभ हुआ।
1878 बाल्टीमोर, मैरीलैंड, अमेरिका में अप्टन बील सिंकलेयर जूनियर का जन्म हुआ। अप्टन सिंकलेयर प्रखर अमेरिकी लेखक, पत्रकार और राजनीतिक कार्यकर्ता बने, 1934 में कैलिफोर्निया के गवर्नर के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार हुए। उन्होंने लगभग 100 किताबें और कई अन्य विधाओं में अन्य रचनाएँ लिखीं। अप्टन सिंकलेयर ने लिखा, लोकतंत्र में पूंजीवाद के आवश्यक घटकों में से एक राजनीतिक भ्रष्टाचार है।
1881 उन्नीस सितंबर को राष्ट्रपति जेम्स ए. गारफील्ड की मृत्यु के अगले दिन 20 सितंबर को उपराष्ट्रपति चेस्टर ए. आर्थर को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई गई।
1893 चार्ल्स दुरिया और उनके भाई ने पहली अमेरिकी निर्मित गैसोलीन-चालित ऑटोमोबाइल का सड़क परीक्षण किया।
1897 प्रसिद्ध मराठी पत्रकार नाना साहब परुलेकर का जन्म हुआ।
1899 पचास के दशक में अमेरिका के कैलिफोर्निया से संसद सदस्य हुए दिलीप सिंह सौंद का जन्म अमृतसर में हुआ। 1899 में इसी दिन किरखाइन, जर्मनी में लियो स्ट्रॉस का जन्म हुआ। लियो स्ट्रॉस राजनीतिक दर्शन के एक अमेरिकी विद्वान थे। जर्मनी में यहूदी माता-पिता के घर जन्मे स्ट्रॉस बाद में संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए। उन्होंने अपना अधिकांश करियर शिकागो विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर के रूप में बिताया, जहाँ उन्होंने कई पीढ़ियों के छात्रों को पढ़ाया और पंद्रह किताबें लिखीं। लियो स्ट्रॉस ने लिखा, लेकिन राजनीति का मूल क्या है? खुलेआम और पूरी शांति से बड़े पैमाने पर एक-दूसरे को मारना।
1911 गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के सस्थापक धर्मोपदेशक श्रीराम शर्मा का जन्म आगरा के पास एक गांव में हुआ।
1923 तेलुगू फिल्मों के प्रमुख अभिनेता और फिल्म निर्माता अक्किनेनी नागेश्वर राव का जन्म रामापुरम, कृष्णा जिले में हुआ।
1928 संत एवं समाजसुधारक श्री नारायण गुरु का निधन हुआ।
1933 अड्यार, मद्रास में अंग्रेज भारतीय स्वतंत्रता सेनानी महिला एनी बेसेंट (जन्म 1 अक्टूबर 1847 क्लैपहम, लंदन) का निधन हुआ।
1941 यहूदी विरोधी एडोल्फ हिटलर के अभियान के तहत लिथुआनिया नरसंहार में लिथुआनियाई नाजियों और स्थानीय पुलिस ने नेमेनसिने में 403 यहूदियों को सामूहिक रूप से फांसी दी।
1942 भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी कनकलता बरुआ को गोहपुर, असम में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान तिरंगा लेकर चलते हुए ब्रिटिश पुलिस ने गोली मार दी। उनके हाथ से झंडा मुकुंद काकोटी ने ले लिया, काकोटी को भी गोली मार दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई में बरुआ और काकोटी दोनों मारे गए। मौत के समय बरुआ की उम्र 17 साल थी। गोली चलाने का आदेश थाना इंचार्ज रेवती महान सोम ने दिया था।
1946 सुप्रीम कोर्ट के जज रहे लेकख, वक्ता, आलोचक, मानवाधिकारवादी, लोकतंत्रवादी मार्कंडेय काटजू का जन्म लखनऊ में हुआ। मार्कंडेय काटजू 2011 से 2014 तक भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष भी रहे। वह राजनीतिज्ञ शिव नाथ काटजू के पुत्र और कैलाश नाथ काटजू के पोते हैं। इसी दिन 1946 में फ्रांस के फ्रेंच रिविएरा की रिजॉर्ट सिटी में प्रथम कांस फिल्म महोत्सव की शुरुआत हुई। आज यह दुनिया का बड़ा फिल्म समारोह है। इसी दिन सावन कृपाल रुहानी मिशन नामक वैश्विक धार्मिक संस्था के प्रधान, आध्यात्मिक गुरु राजिंदर सिंह का जन्म दिल्ली में हुआ।
1948 अर्थ, सारांश, नाम जैसी हिंदी कला फिल्में देने वाले प्रख्यात निर्माता निर्देशक महेश भट्ट का जन्म बंबई में हुआ।
1950 लव एंड फ्रेंडशिप डे की शुरुआत 1950 के दशक में साउथ अमेरिका के परागुए में हुई, इसका विचार डॉक्टर रामोन आर्टेमियो ब्राचो ने दिया। रामोन आर्टेमियो ब्राचो का मानना था कि दोस्ती को मनाने के लिए एक दिन तय करने से समाज में शांति और खुशी बढ़ेगी। उन्होंने रिश्तों को महत्व देने की बात कही और सोचा कि एक खास दिन मनाने से लोग इन रिश्तों की अहमियत को और भी गहराई से समझेंगे। तब से वैश्विक स्तर पर लव एंड फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।
1951 मैड्रिड, स्पेन में जैवियर मारियास फ्रांको का जन्म हुआ। जैवियर मारियास स्पेनिश लेखक, अनुवादक और स्तंभकार थे। मारियास ने पंद्रह उपन्यास प्रकाशित किए, जिनमें ए हार्ट सो व्हाइट, टुमॉरो इन द बैटल थिंक ऑन मी और योर फेस टुमॉरो त्रयी शामिल है, जिसे उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि माना जाता है। जैवियर मारियास ने लिखा, जीवन एक बहुत खराब उपन्यासकार है। यह अव्यवस्थित और हास्यास्पद है।
1965 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सर्वसम्मति से भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोकने के लिए प्रस्ताव पास किया। भारत ने इस प्रस्ताव को 21 सितंबर को और पाकिस्तान ने 22 सितंबर को स्वीकार किया। इसके बाद 23 सितंबर को युद्ध खत्म हुआ।
1970 रूसी अंतरिक्ष यान प्रोब ने चांद के सतह से कुछ चट्टानें इकट्ठा की।
1973 राजस्थान के भाजपा नेता कैलाश चौधरी का जन्म बायतू, बालोतरा जिले में हुआ। कैलाश बाड़मेर से सांसद और नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री रहे हैं। इसी दिन दुनिया के मशहूर बैटल ऑफ सक्सेज में बिली जीन किंग ने जीत दर्ज की। इसी दिन लोकप्रिय गायक जिम क्रोस, गीतकार और संगीतकार मौरी मुएलेसेन और चार अन्य की मृत्यु हो गई जब उनका हल्का विमान लुइसियाना के नैचिटोचेस क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
1976 जानी मानी भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री और माॅडल सुचेता त्रिवेदी का जन्म बंबई में हुआ।
1981 ह्यूसटन, टेक्सास में क्रिस्टल डैने स्टीवर्ट का जन्म हुआ। क्रिस्टल खूबसूरत, बोल्ड, बहुप्रतिभावान मिस यूएसए 2008, अमेरिकी फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री, टेलीविजन और मंच शो होस्ट और मॉडल हैं।
1982, मोन्टेरे, नुएवो लियोन, मैक्सिको में सेक्सी स्टार नाम से सुप्रसिद्ध डुलसे मारिया गार्सिया रिवस का जन्म हुआ। सेक्सी स्टार मैक्सिकन महिला प्रो रेसलर, मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट और प्रोफेशनल बॉक्सर हैं।
1983 एप्पल उपग्रह ने कार्य करना बंद किया।
1984 दक्षिण भारत के प्रमुख फिल्म अभिनेता रजनीकांत की बेटी अभिनेत्री, फिल्म निर्मात्री और ग्राफिक डिजाइनर सौंदर्या रजनीकांत का जन्म चेन्नई में हुआ। इसी दिन लेबनान की राजधानी बेरूत स्थित अमेरिकी दूतावास पर आत्मघाती हमला हुआ।
1985 मैक्सिको सिटी में 8.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम नौ हजार लोग मारे गए और एक लाख से अधिक लोग बेघर हो गए।
1994 जाने माने भारतीय फुटबाल खिलाड़ी ब्रांडन फर्नांडीज का जन्म मारगाव, गोवा में हुआ।
1995 संयुक्त राष्ट्र महासभा का 50वाँ अधिवेशन प्रारम्भ हुआ।
1996 प्रसिद्ध साहित्यकार दया पवार का निधन हुआ।
1996 बेनजीर भुट्टो के भाई मुर्तजा भुट्टो और उनके छह सहयोगियों की कराची में पुलिस ने गोलीबारी कर हत्या कर दी। मुर्तजा भुट्टो पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के शहीद भुट्टो धड़े का नेतृत्व करते थे।
1999 तमिल सिनेमा की स्वप्न सुंदरी नाम से विख्यात अभिनेत्री टी. आर. राजकुमारी (तंजावुर राधाकृष्णन राजयी) का निधन हुआ। इनका जन्म 5 मई 1922 को तंजावुर, तमिलनाडु में हुआ था।
2000 अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और उनकी पत्नी हिलेरी क्लिंटन को व्हाइट वाटर कांड के आरोपों से मुक्त किया गया।
2001 बाल कलाकार के रूप में टेलीविजन धारावाहिकों से अभिनय यात्रा प्रारंभ करने वाली रोशनी वालिया का जन्म इलाहाबाद/ प्रयागराज में हुआ। इसी दिन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने 9/11 के आतंकी हमले के बाद वॉर ऑन टेरर की घोषणा की। इस शब्द का इस्तेमाल यूनाइटेड स्टेट्स कांग्रेस में बुश ने अपने भाषण में किया था। इसी दिन 2001 में अमेरिका ने 150 लड़ाकू विमान खाड़ी में उतारे।
2003 संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर इजराइल से फिलिस्तीनी नेता यासिर अराफात की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। 2003 में इसी दिन मेरिडियन, पेंसिल्वेनिया में थॉमस मैथ्यू क्रुक्स का जन्म हुआ। थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने 13 जुलाई 2024 को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और 2024 में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्रयास किया जो सुरक्षा कर्मियों की गोलीबारी में मारा गया।
2004 इंडोनेशिया में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान हुआ।
2004 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र यानी इसरो ने जीसैट-3 लॉन्च किया था, जिसे एजुसैट के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत का पहला शिक्षा को समर्पित सैटेलाइट है। इससे सैटेलाइट-बेस्ड टू-वे कम्युनिकेशन स्थापित हुआ, जिससे क्लासरूम में एजुकेशनल कंटेंट मुहैया कराया जाता है। सरकारी दावे के मुताबिक 2020, 2021 में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान एजुसैट का इस्तेमाल कई राज्यों में सरकारी स्कूलों तक एजुकेशनल कंटेंट पहुंचाने के लिए हुआ है।
2005 विएना, ऑस्ट्रिया में साइमन विसेन्थल (जन्म 31 दिसंबर 1908, बुचाच, यूक्रेन) का निधन हुआ। साइमन विसेन्थल ऑस्ट्रियाई होलोकॉस्ट (एडोल्फ हिटलर शासित जर्मनी के नरसंहार कार्यक्रम) से बचे व्यक्ति, नाजियों के शिकार और लेखक थे। उन्होंने आर्किटेक्चर की पढ़ाई की। साइमन विसेन्थल लिखते हैं, होलोकॉस्ट के दौरान भगवान छुट्टी पर थे।
2006 ब्रिटेन के रॉयल बॉटैनिक गार्डंस के वैज्ञानिकों को 200 वर्ष पुराने बीज उगाने में कामयाबी मिली।
2007 फ्रांस की सबसे वृद्ध महिला सिमोन कैपोन की 113 की अवस्था में मृत्यु हो गई। 2007 में इसी दिन करीब 20,000 सामाजिक, राजनैतिक, मानवाधिकार कार्यकर्ताटों ने जेना, लुइसियाना, संयुक्त राज्य अमेरिका में उन छह काले युवाओं के समर्थन में मार्च निकाला, जिन्हें एक श्वेत सहपाठी पर हमला करने का दोषी बताया गया था।
2008 पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के मैरियट होटल परिसर में कार बम हमला हुआ। इसमें चेक गणराज्य के राजदूत और तीन अमेरिकियों समेत 54 लोग मारे गए थे। सरकार के आरोपों के मुताबिक अल-कायदा से ताल्लुक रखने वाले तालिबान आतंकियों ने इसकी जिम्मेदारी ली।
2009 हिंदी की प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री, नारीवादी चिंतक तथा सामाजिक कार्यकर्ता प्रभा खेतान का निधन हुआ। 2009 में इसी दिन मराठी फिल्म हरिशचंद्राची फैक्ट्री को आस्कर अवार्ड्स की विदेशी फिल्म श्रेणी में भारत की भागीदारी के तौर पर चुना गया।
2010 मध्य प्रदेश के शिवपुरी में रेल हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई। बदरवास स्टेशन पर खड़ी यात्री ट्रेन से मालगाड़ी टकरा गई।
2011 अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और तालिबान से वार्ता के लिए गठित सरकारी शांति परिषद के शीर्ष वार्ताकार बुरहानुद्दीन रब्बानी की काबुल में अमेरिकी दूतावास के समीप स्थित निवास पर पगड़ी में विस्फोटक छिपाए आत्मघाती हमलावर द्वारा विस्फोट कर हत्या कर दी गई। इसी दिन 2011 में पाकिस्तान में शिया तीर्थयात्रियों को लेकर प्रांतीय राजधानी क्वेटा से सीमावर्ती शहर ताफतान जा रही बस को बलूचिस्तान के मस्तांग जिले में बंदूकधारियों ने रुकवा कर 26 लोगों को गोली मार दी।
2012 रंगमंच के प्रसिद्ध कलाकार और निर्देशक दिनेश ठाकुर का निधन हुआ।
2013 बेल्जियम के लोकप्रिय व प्रतिष्ठित पत्रकार, संगीत समीक्षक और रॉक विशेषज्ञ गाइल्स वर्लेंट की सीढ़ियों से नीचे गिरने से मृत्यु हुई।
2014 प्रसिद्ध फ्रेंच-डच निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक जॉर्ज स्लुइजर का निधन हुआ।
2015 जाने माने भारतीय कारोबारी और क्रिकेट प्रशासक जगमोहन डालमिया का निधन कोलकाता में हुआ। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सहित क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष भी रहे।
2016 प्रसिद्ध अमेरिकी फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता, रेनो, नेवादा में जन्मे हैनसन लॉस एंजिल्स में पले-बढ़े, हाई स्कूल छोड़ने के बाद सिनेमा पत्रिका के लिए फोटोग्राफर और संपादक के रूप में काम करने वाले कर्टिस ली हैनसन का निधन हुआ। इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स डे का पहला आधिकारिक उत्सव 2016 में हुआ और तब से दुनिया भर के स्कूल और विश्वविद्यालय इसमें शामिल होते आ रहे हैं।
2016 संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को से स्वीकृत और इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रबंधित वैश्विक स्तर पर पहली बार 2016 में 20 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेल दिवस (आईडीयूएस) मनाया गया, 1000 से अधिक आईडीयूएस संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें 2020 के 20 सितंबर समारोह में रिकॉर्ड सामूहिक तीन मिलियन प्रतिभागी शामिल हुए हैं। वैश्विक स्तर पर विश्वविद्यालय खेल दिवस का विचार 2015 में इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स फेडरेशन ने सुझाव यूनेस्को को दिया। प्रस्ताव का उद्देश्य उच्च शिक्षा में शारीरिक गतिविधि की भूमिका को विस्तृत करना था। पेरिस में यूनेस्को की एक प्रमुख बैठक में कई देशों ने इस विचार का समर्थन किया।
2017 हिंदी सिनेमा में सन 1950-60 की प्रसिद्ध अभिनेत्री शकीला का निधन हुआ। इन्होंने गुरुदत्त की कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया। इसी दिन आए तूफान मारिया से प्यूर्टो रिको में 2,975 मौतें हुईं, 90 बिलियन अमेरिकी डॉलर की क्षति हुई और एक बड़ा मानवीय संकट पैदा हुआ।
2018 भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की घोषणा की गई। 2018 में इसी दिन तंजानिया के विक्टोरिया झील में उकारा द्वीप पर घाट के करीब एक नौका पलटने से कम से कम 161 लोगों की मौत हो गई।
2019 करीब चार लाख ज्यादातर छात्रों और कुछ पर्यावरण, सामाजिक, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने जलवायु परिवर्तन दुनिया भर में प्रदर्शन किया इसकी अगुवाई स्वीडन की सोलह वर्षीय ग्रेटा थनबर्ग ने न्यूयॉर्क शहर से की।
2020 प्रसिद्ध अमेरिकी एथलेटिक निर्देशक, कॉलेज बास्केटबॉल, बेसबॉल और टेनिस कोच गारलैंड फॉल्सम पिनहोल्स्टर का निधन हुआ। पिनहोल्स्टर को 1962 के उद्घाटन वर्ष में ओगलथोरपे एथलेटिक हॉल ऑफ फेम के लिए चुना गया था। वह जॉर्जिया स्पोर्ट्स हॉल ऑफ फेम के सदस्य थे।
2021 रूस की पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में 18 साल के एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बाद में पुलिस ने उसे घायल हालत में हिरासत में ले लिया। काबुल पर कब्जे के बाद तालिबान की सेना पंजशीर घाटी में आगे बढ़ी और अहमद मसूद के नेतृत्व वाले नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट ऑफ अफगानिस्तान के साथ उनकी जबरदस्त झड़प हुई।
2022 बाॅम्बे हाई कोर्ट ने बीएमसी यानी बृहन्मुंबई महानगर पालिका को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के मुंबई स्थित बंगले में किए गए अवैध निर्माण को दो सप्ताह के भीतर गिराने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि निर्माण में फ्लोर स्पेस इंडेक्स एसएसआई और कोस्टल रेगुलेशन जोन सीआरजेड नियमों का उल्लंघन किया गया है। जस्टिस आर. डी. धानुका और जस्टिस कमल खता की खंडपीठ ने कहा कि बृहन्मुंबई नगर निगम को राणे परिवार द्वारा संचालित कंपनी की ओर से दाखिल दूसरे आवेदन पर विचार करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है, क्योंकि ऐसा करने से अनधिकृत निर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा। कंपनी द्वारा दाखिल आवेदन में अनधिकृत निर्माण को नियमित करने की मांग की गई है।
2023 अजरबैजानी सेना के तेज 24-घंटे के सैन्य हमले के बाद, अर्मेनियाई मूल के अलगाववादी आर्ट्सख डिफेंस आर्मी ने सरेंडर कर दिया। उन्होंने रूस के सुझाए गए युद्धविराम को स्वीकार किया और पूरी तरह से हथियार छोड़ने और अपनी सेना को भंग करने पर सहमति जताई। इसके साथ ही लंबे समय से विवादित नागोर्नो-काराबाख इलाका पूरी तरह से अजरबैजान के नियंत्रण में आ गया। यूएन जनरल असेंबली में, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सदस्य देशों से रूस की आक्रामकता का मुकाबला करने की पुरजोर अपील की। जेलेंस्की ने चेतावनी दी कि रूस दुनिया में भोजन की कमी का इस्तेमाल हथियार के तौर पर करने की कोशिश कर रहा है। भारत द्वारा कनाडा में मौजूद अपने नागरिकों के लिए जवाबी ट्रैवल एडवाइजरी जारी करने के बाद दोनों देशों के संबंध काफी खराब हो गए। यह कदम कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के उन आरोपों के बाद उठाया गया, जिनमें उन्होंने ब्रिटिश कोलंबिया में एक खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्झर की हत्या के लिए भारत सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।
2024 ब्रिटिश फिल्म, रंगमंच और टेलीविजन की अंग्रेजी अभिनेत्री, लंदन के नेशनल थिएटर में प्रमुख भूमिका निभाने वाली पहली अश्वेत महिला क्लियो सिल्वेस्ट्रे (क्लियोपेट्रा मैरी पामर) का निधन हुआ। 2024 में इसी दिन अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका कैथरीन क्रॉस्बी, अमेरिकी राजनीतिज्ञ, वाशिंगटन के 16वें गवर्नर डैनियल जे. इवांस और प्रसिद्ध जापानी संगीतकार सायुरी का निधन हुआ। इजराइल ने लेबनान के बेरूत में हारेट हरेइक इलाके में टारगेटेड हवाई हमले किए, जिनमें हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर इब्राहिम अकील सहित 37 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए।
2025 गाजा पट्टी में इजराइली हमलों में एक सौ के करीब फिलिस्तीनी मारे गए, जिनमें से ज्यादातर (76 लोग) गाजा शहर में तेज हुए हमले के दौरान मारे गए। रूस ने यूक्रेन के नौ अलग-अलग इलाकों को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए। रिहायशी इमारतों और जरूरी बुनियादी ढांचों पर हुए इन हमलों में कम से कम तीन आम नागरिक मारे गए और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसके जवाब में, कीव की सेना ने रूस के सारातोव और समारा इलाकों में दो बड़ी तेल रिफाइनरियों पर हमले किए।
2026 होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री शिपिंग को लेकर जारी तनाव के बीच, अमेरिका ने ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के ठिकानों पर और हवाई हमले किए, जिससे केरमानशाह में लोगों की मौत हुई। ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि होर्मोजगन प्रांत के कुहेस्ताक में पास के ठिकानों पर हुए हवाई हमले में नागरिक हताहत हुए। एशियाई खेल आइची-नागोया 2026 की ओपनिंग सेरेमनी और शुरुआती इवेंट्स आधिकारिक तौर पर जापान में हुए, जिसमें मेजबान देश के लिए होजो ताकुमी ने पुरुषों के ट्रायथलॉन में पहला गोल्ड मेडल जीता। रिपोर्टों में अंतरराष्ट्रीय फ्रेमवर्क पर चल रही चर्चाओं पर जोर दिया गया, जिसमें ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका-डेनमार्क के बीच बातचीत से जुड़ी जानकारी भी शामिल है।
जर्मनी में वेल्टकिंडरटाग अर्थात यूनिवर्सल चिल्ड्रन्स डे 20 सितंबर को मनाया जाता है। यह बच्चों के अधिकारों और सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है। वेल्टकिंडरटाग पूर्व वेस्ट जर्मनी की एक परंपरा है। इसके विपरीत 1 जून को मनाया जाने वाला इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स डे (किंडरटाग) पूर्व ईस्ट जर्मनी में अधिक लोकप्रिय है और इसमें उपहार देना और अन्य उत्सव संबंधी कार्यक्रम शामिल होते हैं। जर्मनी दोनों दिनों को मानता है।
फासिज्म पूंजीवाद और हत्या है। लोकतंत्र में पूंजीवाद के आवश्यक घटकों में से एक राजनीतिक भ्रष्टाचार है। -अर्नेस्टो थियोडोरो मोनेटा
Birth and death dates of famous figures in India and the world over the last 1200 years
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
कृपया देखें हमारा फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/share/1D2wJfiM4p/
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

