घी से सिक्त होने पर थोड़ी सी भी अग्नि धधक उठती है। एक बीज हजारों बीजों में परिणत हो जाता है। उत्थान और पतन बहुत अधिक हो सकता है। अतः मनुष्य को अपने थोड़े से धन की भी अवमानना नहीं करना चाहिए। -सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
70 ईसा पूर्व 15 अक्टूबर को सिसलपाइन गॉल, इटली में पब्लियस वर्जिलियस मारो (वर्जिल) का जन्म हुआ। वर्जिलियस ऑगस्टान काल के प्राचीन रोमन कवि बने, लैटिन साहित्य में तीन सबसे प्रसिद्ध कविताओं की रचना की, इकोलॉग्स, जॉर्जिक्स और महाकाव्य एनीड।
55 ईसा पूर्व, रोम, इटली में 15 अक्टूबर को रोमन कवि और दार्शनिक ल्यूक्रेटियस (टाइटस ल्यूक्रेटियस कारस, जन्म 99 ईसा पूर्व) का निधन हुआ। उनकी एकमात्र ज्ञात रचना दार्शनिक कविता डी रेरम नेचुरा (ऑन द नेचर ऑफ थिंग्स और ऑन द नेचर ऑफ द यूनिवर्स) है। यह एपिक्यूरियनवाद के सिद्धांतों और दर्शन पर आधारित एक शिक्षाप्रद कृति है।
412 ईस्वी में 15 अक्टूबर को अलेक्जेंड्रिया के 23वें पोप और सेंट मार्क की सीट के कुलपति थियोफिलस का प्राचीन यूनान के अलेक्जेंड्रिया में निधन हुआ।
892 ईस्वी में 15 अक्टूबर को समारा में अब्बासिद खलीफा (अल-मुअतमिद) अबुल-अब्बास अहमद इब्न जाफर इब्न मुअम्मद इब्न हारुन अल-मुअतमिद अलल्लाह का निधन हुआ।
961 ईस्वी में 15 अक्टूबर को अपने पिता अब्द अल-रहमान तृतीय की मृत्यु के बाद अल-हकम द्वितीय कॉर्डोबा का खलीफा बना। कॉर्डोबा आइबेरियन प्रायद्वीप में बैलेरिक द्वीप समूह और उत्तरी अफ्रीका के कुछ क्षेत्रों को मिलाकर बना था।
1066 ईस्वी में 15 अक्टूबर को हेस्टिंग्स की लड़ाई में हेरोल्ड द्वितीय की मृत्यु के बाद विटन ने एडगर द एथेलिंग को इंग्लैंड का राजा घोषित किया, जिनका कभी राज्याभिषेक नहीं हुआ, महीने बाद उन्होंने विलियम द कॉन्करर को सत्ता सौंप दी।
1173 बार्सिलोना अपने पिता रामिरो द्वितीय के त्याग के बाद आरागॉन की रानी (रेमन बेरेंगुएर चतुर्थ, बार्सिलोना की पत्नी) रहीं पेट्रोनिला ऑफ आरागॉन का निधन हुआ।
1240 दिल्ली सल्तनत की प्रमुख, पहली महिला मुस्लिम शासक रजिया सुलतान (रजिय्यत-उद-दुनिया वा उद-दीन, जन्म 1205) का कैथल, हरियाणा में निधन हुआ।
1582 स्पेन, पुर्तगाल, पोलिश-लिथुआनियाई राष्ट्रमंडल, और अधिकांश इटालियन राज्यों ने जूलियन कैलेंडर त्याग कर ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया। ग्रेगोरियन कैलेंडर को 1582 में पोप ग्रेगरी ने पोप बुल इंटर ग्रेविसिमास के जरिये घोषित किया, ताकि जूलियन कैलेंडर में एक त्रुटि को ठीक किया जा सके जो ईस्टर की तारीख की गलत गणना का कारण बन रही थी। ग्रेगरी के वैज्ञानिक सलाहकारों के अनुसार, कैलेंडर ने निकिया की पहली परिषद (जिसने 325 ईस्वी में ईस्टर की तिथि निर्धारित करने का नियम स्थापित किया) के बाद से दस अतिरिक्त लीप दिन प्राप्त किए थे। यह सार्वभौमिक कैलेंडर है जिसकी तारीख दुनिया भर में चलती है।
1686 मुगल शासक औरंगजेब ने बीजापुर राज्य के साथ शांति संधि पर हस्ताक्षर किए। औरंगजेब ने हजारों राज्यों, रजवाड़ों में बसे भारतीय भू-भाग के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
1783 गर्म हवा के गुब्बारे के जरिये पहली बार मानव ने उड़ान भरी मोंटगोल्फियर भाइयों ने जिसे जीन-फ्रांकोइस पिलात्रे डी रोजियर ने संचालित किया।
1793 फ्रांस की रानी मैरी एंटोनेट पर राजद्रोह का मुकदमा चलाया गया और उन्हें दोषी ठहराया गया।
1815 सजा प्राप्त पूर्व फ्रांसीसी योद्ध और शासक नेपोलियन ने दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप पर अपना निर्वासन शुरू किया।
1838 केप कोस्ट, घाना में अंग्रेजी कवयित्री और उपन्यासकार लेटिशिया एलिजाबेथ लैंडन (जन्म 14 अगस्त 1802, लंदन) का निधन हुआ। लेटिशिया एलिजाबेथ लैंडन की सबसे सफल रचना द इम्प्रोविजैट्रिस को माना जाता है। मेट्रिकल रोमांस (काव्यात्मक प्रेम-कथाओं) को विकसित करके उसे विक्टोरियन मोनोलॉग (एकल संवाद) के आदर्श रूप तक पहुँचाया। लेटिशिया एलिजाबेथ लैंडन का एलिजाबेथ बैरेट ब्राउनिंग, रॉबर्ट ब्राउनिंग, अल्फ्रेड टेनीसन और क्रिस्टीना रोसेटी जैसे अन्य अंग्रेजी लेखकों पर काफी असर पड़ा।
1866 कनाडा स्थित फ्रेंच बहुल क्षेत्र क्यूबेक में जबरदस्त भयानक आग लगी। इसमें अनेक लोग मारे गये और करीब 2500 मकान जलकर खाक हुए।
1878 विख्यात वैज्ञानिक और आविष्कारक थामस अल्बा एडिसन ने इलेक्ट्रिक लाइट कंपनी की स्थापना की। यह विद्युत ऊर्जा और बिजली उपकरण उपलब्ध कराने वाली पहली कंपनी बनी।
1814 मास्को, रूस में मिखाइल लेर्मोंटोव (मिखाइल युरेविच लेर्मोंटोव) का जन्म हुआ। मिखाइल लेर्मोंटोव रूसी रोमांटिक लेखक, कवि और चित्रकार। उन्हें काकेशस का कवि कहा गया। 1837 में अलेक्जेंडर पुश्किन की मृत्यु के बाद वे सबसे महत्वपूर्ण रूसी कवि और रूसी रोमांटिकतावाद के सबसे महान व्यक्ति कहे गए। मिखाइल लेर्मोंटोव ने लिखा है, एक असामान्य शुरुआत का एक असामान्य अंत भी होना चाहिए।
1917 प्रथम विश्व युद्ध के दौरान नीदरलैंड की प्रसिद्ध नृत्यांगना और वेश्या माताहारी (मार्गरेटा गीरट्रुइडा मैकलियोड) की जर्मनी के लिए जासूसी करने के आरोप में फ्रांस में फायरिंग दस्ते ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसी दिन 1917 कोलंबस, ओहायो आर्थर मीयर श्लेसिंगर जूनियर का जन्म हुआ। आर्थर मीयर श्लेसिंगर प्रखर, प्रसिद्ध अमेरिकी इतिहासकार, सामाजिक आलोचक और सार्वजनिक बुद्धिजीवी बने। प्रभावशाली इतिहासकार आर्थर एम. श्लेसिंगर सीनियर के पुत्र और अमेरिकी इतिहास के विशेषज्ञ, आर्थर मीयर श्लेसिंगर के अधिकांश कार्यों ने 20वीं सदी के अमेरिकी उदारवाद के इतिहास का अन्वेषण किया। आर्थर मीयर श्लेसिंगर ने लिखा है, अगर हमें जीवित रहना है, तो हमारे पास विचार, दूरदर्शिता और साहस होना चाहिए। ये चीजें समितियों द्वारा शायद ही कभी उत्पन्न होती हैं। हमारे बौद्धिक और नैतिक जीवन में जो कुछ भी महत्वपूर्ण है, वह एक व्यक्ति द्वारा एक कमरे में अकेले अपने मन और विवेक का सामना करने से शुरू होता है।
1918 शिरडी, बॉम्बे प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश इंडिया में सूफी फकीर और आध्यात्मिक गुरु, संत माना शिरडी के साईं बाबा (जन्म 27 सितंबर 1838) का निधन हुआ। साईं बाबा के जीवनकाल के दौरान और उसके बाद भी हिंदू और मुस्लिम, दोनों तरह के भक्तों द्वारा श्रद्धा से माना जाता है। उनके वास्तविक नाम और धर्म का पता नहीं। शिरडी साईं बाबा के बारे में अधिकांश जानकारी गोविंद रघुनाथ दाभोलकर द्वारा लिखित श्री साईं सच्चरित्र से मिलती है। मराठी में दाभोलकर लिखित जीवनी वक्री संप्रदाय और सरस्वती गंगाधर के मराठी गुरुचरित्र से प्रभावित थी। मतलब, दाभोलकर लिखित जीवनी कोई प्रमाणिक इतिहास नहीं है, बहुत संभव है लेखक ने आस्थावादी नजरिये से बाबा का महिमामंडन किया हो। माना जाता है कि साईं बाबा का जन्म एक हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ था, बाद में उन्हें एक सूफी फकीर ने अपना लिया था। बाबा ने खुद अपनी उत्पत्ति से जुड़े सवालों को कभी कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। कहा जाता है कि जब बाबा लगभग सोलह वर्ष के थे, तब वे एक फकीर के वेश में महाराष्ट्र (भारत) के अहमदनगर जिले के शिरडी गाँव पहुँचे, उन्होंने एक मस्जिद में आश्रय लिया, लंबे समय सड़क किनारे घोर अभावों में रहे। आज शिरडी में बाबा के नाम पर विशाल मंदिर है और इसकी कमाई हजारों करोड़ रुपये में है।
1924 अमेरिकी राष्ट्रपति काल्विन कूलीड्ज ने स्टेच्यु ऑफ लिबर्टी को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया।
1928 एयरशिप एलज़ेड 27 ग्राफ जेपेलिन (लुडविग डूर द्वारा डिजाइन, हाइड्रोजन से भरे जर्मन यात्री एयरशिप) ने अपनी पहली ट्रांस-अटलांटिक उड़ान पूरी की और संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित लेकहर्स्ट में उतरा।
1931 तमिलनाडु के रामेश्वरम में एपीजे अब्दुल कलाम (अवुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम) का जन्म हुआ। भारत के विख्यात वैज्ञानिक हुए और राष्ट्रपति बने। भारत ने कलाम के योगदान को सराहने और छात्रों में शिक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए 2010 में उनके जन्म दिन 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस मनाए जाने की घोषणा की। इसे संयुक्त राष्ट्र की मान्यता नहीं है।
1934 माओ त्से तुंग के नेतृत्व में चीन के वामपंथी समाजवादियों ने ज्यांग्सी से दस हजार किलोमीटर की यात्रा शुरू की जिसे लांग मार्च कहा जाता है।
1932 किसी भारतीय को पहली बार पायलट यानी वायुयान उड़ाने का लाइसेंस मिला था, 10 फरवरी 1929 को जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा, यानी जेआरडी टाटा को। इसके 3 साल बाद जेआरडी टाटा ने अपनी एयरलाइंस की शुरुआत की, जिसे नाम दिया गया टाटा एयरलाइंस। ये भारत की पहली कॉमर्शियल एयरलाइन थी। 15 अक्टूबर 1932 को टाटा एयरलाइन ने अपनी पहली उड़ान भरी। पाकिस्तान के कराची से अहमदाबाद होते हुए मुंबई तक की इस फ्लाइट को जेआरडी टाटा ने खुद उड़ाया था। इस सिंगल इंजन विमान का नाम डी हैविलैंड पस मोथ था। भारत की इस पहली एयरलाइन की पहली हवाई यात्रा में सवारियां नहीं बल्कि 25 किलो चिट्ठियां भेजी गई थीं। बाद में पहले ही साल टाटा एयरलाइन में 155 पैसेंजर ने सफर किया और विमानों ने ढाई लाख किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी तक हवाई यात्रा की। टाटा एयरलाइंस ने बॉम्बे से त्रिवेंद्रम तक की उड़ान भी शुरू की, जो उस समय एयरलाइन की सबसे लंबी दूरी की फ्लाइट थी। 1946 में टाटा एयरलाइंस को एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी बनाकर इसका नाम एअर इंडिया कर दिया गया। 8 जून 1948 को एअर इंडिया ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरी, बंबई के सांताक्रूज एयरपोर्ट से उड़ा ये विमान 10 जून को लंदन पहुंचा। इस फ्लाइट को मालाबार प्रिंसेज नाम दिया गया था, जिसमें जेआरडी टाटा और जामनगर के नवाब अमीर अली खान को मिलाकर कुल 35 लोग सवार थे। 1953 में जवाहर लाल नेहरू की सरकार ने देश में काम कर रही 8 एयरलाइन कंपनियों का राष्ट्रीयकरण कर एक कंपनी इंडियन एयरलाइंस और एअर इंडिया बनाई गई। एअर इंडिया को अंतरराष्ट्रीय और इंडियन एयरलाइंस को घरेलू उड़ानों की जिम्मेदारी दी गई। अक्टूबर 2021 में सरकार ने 18 हजार करोड़ में एअर इंडिया को दोबारा टाटा ग्रुप को बेच दिया। जेआरडी टाटा की शुरू की गई टाटा एयरलाइन दोबारा टाटा ग्रुप के हाथों में आ गई। तब से एयर इंडिया लगातार घाटे, दबाव और विवादों में है।
1946 बंगाली, असमिया, हिंदी, अंग्रेजी सहित विविध भाषाओं की फिल्मों के जाने माने अभिनेता विक्टर बनर्जी का जन्म कलकत्ता में हुआ। 1946 में इसी दिन लाखों लोगों की हत्या के लिए जिम्मेदार, जर्मन जनरल और नाजी राजनेता, नूर्नबर्ग युद्ध अपराधी के रूप में दोषी ठहराए गए हरमन गोरिंग ने साइनाइड निगल कर आत्महत्या कर ली।
1949 स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद त्रिपुरा राज्य को भारत में शामिल किया गया। 1949 में इसी दिन प्रणय राय का जन्म कलकत्ता में हुआ। कभी स्वतंत्र और तर्क, तथ्यपूर्ण खबरों के लिए लोकप्रिय टेलीविजन चैनल एनडीटीवी इंडिया के मुखिया, विख्यात पत्रकार, लेखक, अर्थशास्त्री, चार्टेड एकाउंटेंट और बहुप्रतिभावान व्यक्ति बने प्रणय राय। एनडीटीवी की स्थापना उन्होंने अपनी पत्नी राधिका राय के साथ की। यह भारत का पहला स्वतंत्र टेलीविजन प्रसारण संस्थान था। मोदी राज में सत्ता और पूंजी का गुलाम बन चुके मेनस्ट्रीम मीडिया में काफी हद तक एनडीटीवी ही स्वतंत्र टेलीविजन समाचार के रूप में बचा था लेकिन करीब 4 साल पहले तिकड़में कर प्रधानमंत्री के करीबी मित्र कारोबारी गौतम अदाणी ने इसे खरीद लिया। इस फैसले से नाराज रवीश कुमार सहित अनेक एनडीटीव पत्रकार एनडीटीवी छोड़ दिया।
1951 अमेरिकी टेलीविजन के हास्य धारावाहिक आई लव लूसी का प्रसारण शुरू हुआ। इसमें लूसी बॉल और उनके पति डेसी एरनाज ने प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। यह धारावाहिक दुनिया भर में खूब देखा और सराहा गया।
1952 भारतीय जनता पार्टी के नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह का जन्म कवर्धा में हुआ।
1956 अमेरिका में आईबीएम कंपनी ने पहली आधुनिक कंप्यूटर भाषा फोरट्रान को पहली बार कोडिंग समुदाय के साथ साझा किया गया।
1957 प्रख्यात भारतीय फिल्म निर्देशक मीरा नायर का जन्म हुआ। मीरा नायर न्यू यॉर्क के विश्व चर्चित मेयर जोहरान ममदानी की मां हैं। इसी दिन भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी का जन्म इलाहाबाद में हुआ।
1958 अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया ने मिस्र के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1961 को इलाहाबाद में हिंदी साहित्य के छायावाद युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक, कवि, लेखक, संगीतकार और चित्रकार सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ (जन्म नाम सुरजोकुमार तिवारी, पिता का नाम पंडित रामसहाय त्रिपाठी, 21 फरवरी 1899 मेदिनीपुर, बंगाल प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत) का निधन हुआ। निराला को महाप्राण भी कहा गया। उन्होंने निराला उपनाम अपनाया। निराला ने पारंपरिक काव्य-छंदों पर पूरा अधिकार हासिल किया और उनकी कई रचनाएँ इन्हीं छंदों में रची गई हैं। निराला ने हिंदी कविता में मुक्त छंद का प्रयोग करके एक काव्य विधा में क्रांति ला दी, ऐसा करने वाले वे पहले हिंदी कवि थे। उन्होंने पाठकों को दिखाया कि कविता, पंक्तियों के अंत में तुकबंदी न होने पर भी अपनी काव्यात्मक सार और लय बनाए रख सकती है।
1966 बंबई के कुख्यात गैंगस्टर, अंडरवर्ल्ड अपराधी माया डोलस का जन्म बंबई में हुआ। यह अपने साथियों के साथ 1991 की 16 नवंबर को बंबई के लोखंडवाला काॅम्पलैक्स में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।
1969 सोमालिया के राष्ट्रपति कैब्दीराशिद केली शेरमार्के की हत्या कर दी गई।
1978 सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1979 निल बटे सन्नाटा जैसे टेलीविजन नाटकों की निर्देशिका, फिल्मकार और लेखिका अश्विनी अय्यर तिवारी का जन्म बंबई में हुआ।
1964 सोवियत संघ के तेज-तर्रार नेता निकिता ख्रुश्चेव ने अचानक पद छोड़ने और राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की।
1986 तेलुगू फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता और माॅडल पंजा साई धर्म तेज का जन्म हैदराबाद में हुआ।
1987 बुर्किना फासो में सैनिक विद्रोह में शासन प्रमुख थामस संकारा का तख्ता पलट करने के बाद उनकी और उनके कुछ समर्थकों की हत्या कर दी गई।
1988 भारत की उज्जवला पाटिल एक नौका में दुनिया की यात्रा करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं। इसी दिन 1988 में खूबसूरत टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल रूप दुर्गापाल का जन्म अल्मोड़ा, उत्तराखंड में हुआ।
1990 जियोन जी-यूं (पेशेवर नाम जियून एवं जेनयेर) का जन्म हुआ। जियून बोल्ड, खूबसूरत दक्षिण कोरियाई गायिका, रैपर, गीतकार और अभिनेत्री हैं, जो दक्षिण कोरियाई लड़की समूह 4 मिनट की सदस्य रहीं। इसी दिन सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल सर्गेइविच गोर्बाचेव को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।
1991 कण त्वरक में उत्पादित उच्चतम ऊर्जा प्रोटॉन से 40,000,000 गुना अधिक मापी गई अल्ट्रा-हाई-एनर्जी कॉस्मिक किरण ओह-माय-गॉड पार्टिकल यूटा, अमेरिका के डगवे प्रोविंग ग्राउंड में यूटा विश्वविद्यालय के हाईरेस वेधशाला में देखी गई। इसी दिन 1991 में बाल्टिक राज्यों के नेताओं, एस्टोनिया के अर्नोल्ड रुएटेल, लातविया के अनातोलीज गोरबुनोव्स और लिथुआनिया के व्याटुटस लैंड्सबर्गिस ने फिनलैंड के हेलसिंकी में ओएससीई अंतिम अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।
1993 दक्षिण अफ्रीकी अश्वेत नेता नेल्सन मंडेला और राष्ट्रपति रह चुके एफडब्ल्यूडी क्लार्क को रंगभेद को शांतिपूर्ण ढंग से खत्म करने और नये लोकतांत्रिक दक्षिण अफ्रीका की नींव रखने पर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।
1994 क्लिंटन प्रशासन के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका ने हैती के पहले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति जीन-बर्ट्रेंड एरिस्टाइड को द्वीप पर वापस भेज दिया।
1997 भारत की विश्व प्रसिद्ध अंग्रेजी लेखिका और मानवाधिकार कार्यकर्ता अरुंधति राय को उनके उपन्यास द गॉड आफ स्माल थिंग्स के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया। 1997 में इसी दिन जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड हिंदी, तेलुगू फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री, गायिका और लेखिका दिगंगना सूर्यवंशी का जन्म मुंबई में हुआ।
1998 गरीबी उन्मूलन के लिए भारत की फातिमा बी को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1999 चीन ने 12 हजार किलोमीटर तक मार करने वाले डी.एफ.-41 आईसीबीएम प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया। इसी दिन जनरल जोसेफ रॉलस्टन को नाटो का सर्वोच्च वाइस कमांडर नियुक्त किया गया।
2000 प्रसिद्ध पोलिश-अमेरिकी बायोकेमिस्ट और अकादमिक, नोबेल पुरस्कार विजेता कोनराड एमिल बलोच का निधन हुआ।
2003 अंतरिक्ष में मानवयुक्त यान भेजने वाला चीन तीसरा देश बना।
2005 डेनमार्क के शाही परिवार में क्राउन प्रिंस क्रिश्चियन का जन्म हुआ।
2008 रिजर्व बैंक ने कैश रिजर्व रेशियो सीआरआर में एक फीसदी की कटौती की घोषणा की।
2008 भारतीय अंग्रेजी लेखक अरविंद अदिगा को उनकी पुस्तक द हाइट टाइगर के लिए 2008 का बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
2013 फिलीपीन्स में 7.2 की तीव्रता वाले भूकंप से 215 से अधिक लोगों की मौत हुई।
2012 ब्रिटिश लेखिका हिलेरी मेंटल को उनके उपन्यास ब्रिंग अप द बडीज के लिए मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2012 में इसी दिन कंबोडियाई राजनीतिज्ञ, कंबोडिया के प्रथम प्रधान मंत्री नोरोदोम सिहानुक का निधन हुआ।
2016 199 देशों ने हाइड्रोफ्लोरोकार्बन को चरणबद्ध तरीके से बंद करने के लिए मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल में संशोधन का समर्थन किया।
2018 माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक पॉल एलन का निधन हुआ। 2018 में इसी दिन बैरन, विस्कॉन्सिन की 13 वर्षीय अमेरिकी लड़की जयमे क्लॉस को उसके माता-पिता की हत्या करने के बाद अपहृत कर लिया गया।
2020 भारत की प्रथम ऑस्कर विजेता कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया का निधन हुआ। इन्होंने प्रमुख फिल्म निर्माण कंपनियों की 100 से अधिक फिल्मों कॉस्ट्यूम यानी पोशाकें डिजाइन कीं।
2021 प्रसिद्ध ब्रिटिश राजनीतिज्ञ, साउथेंड वेस्ट के लिए संसद सदस्य डेविड एम्स का निधन हुआ।
2022 रूस के बेलगोरोद ओब्लास्ट के सोलोती में एक सैन्य प्रशिक्षण मैदान पर दो बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें 11 स्वयंसेवी सैनिकों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। अमेरिका ने यूक्रेन के लिए 725 मिलियन डॉलर के अतिरिक्त सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की। यूक्रेन में कीव के पास एक प्रमुख बिजली केंद्र पर रूसी मिसाइल हमले से भारी नुकसान हुआ, जिसके कारण आपातकालीन बिजली कटौती करनी पड़ी। ईरान में चल रहे महसा अमिनी विरोध प्रदर्शनों के बीच, तेहरान की एविन जेल में गोलीबारी हुई और भीषण आग लग गई। इस घटना में आठ कैदियों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस का कार्यकाल भारी दबाव में आ गया, नए वित्त मंत्री (चांसलर ऑफ द एक्सचेकर) जेरेमी हंट ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि सरकार की पिछली मिनी-बजट कर योजनाओं में गलतियां हुई थीं। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे चलकर कुछ कठिन आर्थिक फैसले लेने पड़ सकते हैं। उत्तरी तुर्की के अमासरा में कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। क्रिकेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर सातवीं बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।
2023 प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आपातकालीन कैबिनेट की बैठक बुलाई। इस्राइली सेना ने गाजा पट्टी में जमीन, हवा और समुद्र के रास्ते एक बड़े हमले की तैयारी पूरी करने की जानकारी दी, गजा में आईडीएफ की तबाही और नरसंहार जारी रहा। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार गाजा के 10 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं। एक हफ्ते की घेराबंदी के बाद संसाधनों की भारी कमी और भी गंभीर हो गई है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मिस्र के राफा बॉर्डर क्रॉसिंग को फिर से खोलने की योजना की घोषणा की, ताकि वहाँ से सहायता सामग्री और विदेशी नागरिकों को निकाला जा सके। इजरायली सेना ने हमास कमांडर बिलाल अल-केद्रा की हत्या की। लेबनान सीमा पर इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच गोलीबारी से तनाव बढ़ गया है, और दक्षिणी लेबनान में एक इस्राइली रॉकेट संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के मुख्यालय से जा टकराया।
2024 ब्रिटिश सेना के अधिकारी, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सेना के सबसे चर्चित जनरलों में से एक, सर माइकल डेविड जैक्सन (जन्म 21 मार्च 1944 शेफील्ड, इंग्लैंड) का प्रोस्टेट कैंसर के कारण निधन हुआ।
2025 न्यूजीलैंड के व्यवसायी और राजनेता, न्यूजीलैंड के 35वें प्रधानमंत्री रहे जिम बोलगर का निधन हुआ। अफगानिस्तान और पाकिस्तानी सेना के बीच हुई सशस्त्र झड़पों में दर्जनों लोग मारे गए फिर 48 घंटों के लिए अस्थायी युद्धविराम लागू किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के पास नशीले पदार्थों से लदी एक नाव पर अमेरिकी हमले की घोषणा की, जिसमें छह लोग मारे गए। सितंबर के बाद से इस क्षेत्र में यह पांचवां जानलेवा हमला है। यूक्रेन ने खार्किव ओब्लास्ट से बड़े पैमाने पर लोगों को निकालने का आदेश दिया। अमेरिकी नेतृत्व की चेतावनियों के बीच हमास ने दो बंधकों के शव लौटाए। वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने चेतावनी दी है कि फंडिंग में भारी कटौती के कारण छह प्रमुख संकटग्रस्त इलाकों में भूख का सामना कर रहे 1.4 करोड़ (14 मिलियन) लोगों के लिए खतरा पैदा हो गया है। इक्वाडोर में पुलों पर विस्फोट हुए, पापुआ में हुए संघर्ष में 14 लोगों के मारे गए और डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने सुरक्षा खतरों के कारण हैती के पोर्ट-ऑ-प्रिंस में स्थित अपने कार्यालयों को बंद कर दिया है। पोर्ट-ऑ-प्रिंस में सरकार गायब हुई, राजधानी पर अलग-अलग इलाकों ड्रग माफिया के गुंडों का कब्जा हुआ, मंत्रालयों की बिल्डिंगों में शर्णाथियों ने शरण ली। अधनंगे गुंडे सड़कों पर नंगा नाच कर रहे, किसी को भी गोली मार दे रहे लाश खींच कर सड़क किनारे कर आग लगा दे रहे।
2026 जापान ने विदेशी नागरिकों के लिए स्थायी निवास (परमानेंट रेजीडेंसी) की शर्तों को आधिकारिक तौर पर और कड़ा कर दिया, फीस बढ़ा दी गई है, आय और भाषा से जुड़े मानदंड भी सख्त कर दिए गए हैं। नरेंद्र मोदी के दोस्त गौतम अदाणी की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने अमेरिकी कंपनी जैबिल इंक के साथ एक समझौता किया, इसके तहत दोनों कंपनियां भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा सेंटर के उपकरण बनाने के लिए 50-50 फीसदी की हिस्सेदारी वाला एक संयुक्त उद्यम (जॉइंट वेंचर) स्थापित करेंगी। गुजरात के अंबाजी मंदिर के अंबाजी मोहनथाल को भौगोलिक संकेतक टैग दिया गया है। 15 अक्टूबर को दुनिया भर में ग्रामीण महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया।
15 अक्टूबर को व्हाइट केन सेफ्टी डे का हर साल आयोजन होता है। 2026 की थीम है – दृष्टि का न होना, विजन (दूरदर्शिता, सोच) का न होना नहीं है। सफेद छड़ी चलने-फिरने में मदद करने वाला एक बहुत महत्वपूर्ण उपकरण है। यह स्वतंत्रता, सुरक्षा और सम्मान का प्रतीक है। साथ ही, यह दृष्टिहीन या कम दृष्टि वाले लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर आत्मविश्वास के साथ चलने का अधिकार भी दिलाता है।
15 अक्टूबर 2026 के अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस की थीम है – ग्रामीण महिला किसान – प्रकृति माँ की देखभाल करने वालीं। यह दिन ग्रामीण महिलाओं के उन रोजमर्रा के कार्यों को सम्मान देता है, जिनमें बीजों का संरक्षण, जैव विविधता की रक्षा, जल प्रबंधन और खराब हो चुकी जमीन को फिर से उपजाऊ बनाना शामिल है। संयुक्त राष्ट्र ने 2026 को महिला किसान अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के रूप में भी घोषित किया है, यह वैश्विक कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करता है। यूएन विमेन (संयुक्त राष्ट्र महिला) की मुख्य माँगें हैं, जमीन और पानी पर कानूनी अधिकार, वित्त और तकनीक तक समान पहुँच, तथा महिलाओं द्वारा किए जाने वाले अवैतनिक देखभाल कार्यों (अनपैड केयर वर्क) को मान्यता देना, उनके बोझ को कम करना और इन कार्यों का पुनर्वितरण करना।
उत्साह हमारे व्यक्तित्व में एक दिव्य तत्व की तरह है, इसके होने से हम महान, उदार और सच्चे बनते हैं, और इसके बिना हम तुच्छ, झूठे और नीच हो जाते हैं। -लेटिशिया एलिजाबेथ लैंडन
On this day, Impotent Historical Events, Births and deaths of famous individuals in India and the world over the past 2,100 years
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
SPECIAL NOTE – समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)