हर व्यक्ति के भीतर के अनूठे सार तक पहुँचने के लिए इंसानियत से प्यार करना जरूरी है, कोई भी व्यक्ति इतना नीच या बदसूरत नहीं हो सकता कि वह प्यार के लायक न हो। -जॉर्जे बुचनर
33 ईस्वी में 17 अक्टूबर को वेंटोटीन, इटली, रोमन साम्राज्य में जूलियो-क्लाउडियन राजवंश की प्रमुख सदस्य और रोमन सैन्य जनरल और बाद में सम्राट बने जर्मेनिकस जूलियस सीजर की पत्नी अग्रिपिना द एल्डर का निधन हुआ। 54 ईस्वी में 13 अक्टूबर को जर्मेनिकस रहस्यमय स्थितियों में मृत पाए गये। एग्रीपिना द एल्डर पर उन्हें जहर देकर मारने का शक जाहिर किया गया। जर्मेनिकस की मौत के बाद उनके गोद लिए बेटे नीरो क्लॉडियस सीजर ऑगस्टस जर्मेनिकस की बाल्यावस्था में ताजपोषी हुई और एग्रीपिना ने संरक्षिका के रूप में वास्तव में रोमन साम्राज्य पर शासन किया। बड़े होने पर नीरो अत्यंत शक्तिशाली और क्रूर तानाशाह बना।
503 ईस्वी में 17 अक्टूबर को वियतनाम के तिएन फोंग में लाई नाम डे या लाई बी का जन्म हुआ जिन्होंने वियतनाम के पहले राजवंश की स्थापना की।
532 ईस्वी में 17 अक्टूबर को रोम, इटली में रोम के पहले जर्मनिक बिशप और होली सी के शासक रहे पोप बोनिफेस द्वितीय का निधन हुआ।
690 ईस्वी में 17 अक्टूबर को महारानी वू जेटियन ने चीन में झोउ राजवंश की स्थापना की।
866 ईस्वी में 17 अक्टूबर को बगदाद में अब्बासिद खलीफा और समारा में अराजकता फैलाने वाले कुख्यात शासक अल-मुस्तैन (अबू अल-अब्बास अहमद इब्न मुअम्मद इब्न मुअम्मद अल-मुस्तैन बि-अल्लाह) का इंतकाल हुआ।
1091 ईस्वी में 17 अक्टूबर को माना जाता है कि टी8/एफ4 तीव्रता का बवंडर (लंदन का 1091 वाला बवंडर) लंदन के मध्य भाग से टकराया जिससे काफी नुक्सान हुआ।
1173 फॉर्नहम की लड़ाई में रिचर्ड डी लुसी के नेतृत्व वाली अंग्रेजी शाही सेना ने रॉबर्ट डी ब्यूमोंट के नेतृत्व वाले विद्रोहियों को हरा दिया।
1271 स्टर्लुंग्स के युग में आइसलैंड की राजनीतिक रूप से सबसे प्रभावशाली महिला और स्काल्ड स्टीनवोर सिघवत्सदोतिर का निधन हुआ। स्टीनवोर सिघवत्सडॉटिर के बारे में जानकारी इस्लेंडिंगा गाथा, डोरिदार गाथा काकला और ऑर्गिल्स गाथा स्कारुदा में है, यह स्टर्लुंगा गाथा में शामिल हैं। स्टर्लुंग युग (आइसलैंडिक स्टर्लुंगोल्ड) 13वीं शताब्दी के मध्य में आइसलैंड में हिंसक आंतरिक संघर्ष की 42-44 वर्ष की अवधि थी।
1346 अंग्रेजों ने स्कॉटलैंड के राजा डेविड द्वितीय को नेविल्स क्रॉस पर पकड़ लिया और ग्यारह साल के लिए जेल में डाल दिया।
1456 यूनिवर्सिटी आॅफ ग्रीफ्सवाल्ड की स्थापना जर्मनी में हुई। यह उत्तरी यूरोप का दूसरा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। ग्रिफ्सवाल्ड विश्वविद्यालय, पूर्व में अर्न्स्ट-मोरिट्ज-अर्न्डट ग्रिफ्सवाल्ड विश्वविद्यालय ग्रिफ्सवाल्ड, जर्मनी, मेक्लेनबर्ग-वेस्टर्न पोमेरेनिया राज्य में स्थित सार्वजनिक अनुसंधान विश्वविद्यालय है।
1493 बैकियो बैंडिनेली (बार्टोलोमो ब्रैंडिनी) का जन्म हुआ। बैकियो बैंडिनेली विख्यात इतालवी पुनर्जागरण मूर्तिकार, ड्राफ्ट्समैन और चित्रकार बने। बैंडिनेली ने किशोरावस्था में लियोनार्डो दा विंची के मूर्तिकार मित्र जियोवानी फ्रांसेस्को रुस्टिकी से चित्रकला, मूर्ति कला की शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने गिउलिआनो डे मेडिसी के लिए मोम में सेंट जेरोम बनाया, जिसे जॉन पोप-हेनेसी ने बैंडिनेली कहा।
1534 पेरिस और अन्य शहरों में कैथोलिक विरोधी पोस्टर दीवारों पर चस्पा किए गये जो मास पर हुल्ड्रीच ज्विंगली की स्थिति का समर्थन करते थे। हुल्ड्रीच ज्विंगली स्विस ईसाई धर्मशास्त्री, संगीतकार और स्विट्जरलैंड में सुधार के नेता थे।


1558 पोलैंड की डाक सेवा पोक्स्टा पोल्स्का राजा सिगिस्मंड द्वितीय ऑगस्टस की मंजूरी मिलने पर शुरु की गई। पोलिश पोस्ट (पोलिश पोक्ज्टा पोल्स्का) पोलैंड का राज्य डाक प्रशासन है। कंपनी का मुख्यालय वारसॉ में है और इसमें 67,000 से अधिक लोग कार्यरत हैं। यह देश की सबसे बड़ी मेल-हैंडलिंग कंपनी है और डाक के अतिरिक्त कूरियर, बैंकिंग, बीमा, डिजिटल सेवाएं और लॉजिस्टिक्स सेवाएं भी प्रदान करती है।
1559 वेनिस, इटली में इतालवी पुनर्जागरण चित्रकार और कवि आइरीन डि स्पिलिमबर्गो (जन्म 17 अक्टूबर 1538, स्पिलिमबर्गो, इटली) का निधन 17 अक्टूबर को हुआ।
1604 जर्मनी के खगोलशास्त्री जोहांस केपलर ने एक असाधारण तारे का पता लगाया। इसे केप्लर्स सुपरनोवा के नाम से जाना जाता है।
1660 इंग्लैंड के राजा चार्ल्स प्रथम के डेथ वारंट पर हस्ताक्षर करने वाले नौ लोगों (राजा की हत्या के प्रयास के आरोपी) को सार्वजनिक फांसी दी गई और उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। साथ ही 17 अक्टूबर को कई अन्य प्रमुख लोगों को भी मौत की सजा दी गई, जिनमें थॉमस स्कॉट, ग्रेगरी क्लेमेंट, कर्नल एड्रियन स्क्रोप और कर्नल जॉन जोन्स शामिल थे।
1760 पेरिस, फ्रांस में क्लॉड हेनरी डी रूवरॉय कॉम्टे डी सेंट-साइमन (हेनरी डी सेंट-साइमन) नामक प्रसिद्ध फ्रांसीसी राजनीतिक, आर्थिक और समाजवादी सिद्धांतकार तथा व्यापारी का जन्म हुआ। उनके विचारों का राजनीति, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और विज्ञान के दर्शन पर व्यापक प्रभाव पड़ा। वह प्रसिद्ध संस्मरणकार ड्यूक डी सेंट-साइमन के रिश्तेदार भी थे।
1771 मिलान में ओपेरा अस्कानियो इन अल्बा का प्रीमियर, इसे जर्मन शास्त्रीय संगीतकार और संगीतज्ञ वोल्फगैंग एमाडेस मोजार्ट ने 15 साल की उम्र में रचा था।
1806 हैती में राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस के पास पोंट रूज में सम्राट जैक्स प्रथम (जीन-जैक्स डेसालिन्स) की हत्या कर दी गई। जीन-जैक्स डेसालिन्स हैती की क्रांति के प्रमुख नेता, हैती राष्ट्र के सह-संस्थापक और स्वतंत्र हैती के पहले शासक थे। सितंबर 1804 में खुद को सम्राट जैक्स प्रथम घोषित करने से पहले, उन्होंने गवर्नर-जनरल के रूप में कार्य किया था। उनके निरंकुश शासन, कृषि-सैन्यवाद, जनता के दमन और कठोर आर्थिक नीतियों के कारण लोगों में असंतोष बढ़ गया था, जिसके चलते विरोधी क्रांतिकारी नेताओं, हेनरी क्रिस्टोफ और अलेक्जेंडर पेटियन आदि ने घात लगाकर उनकी हत्या कर दी। हैती में हर साल 17 अक्टूबर को डेसालिन्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन स्वतंत्रता दिलाने और गुलामी प्रथा को खत्म करने में उनकी भूमिका को सम्मान देने के लिए है, भले ही उनके घरेलू कार्यों को लेकर काफी विवाद रहा हो। शानदार इतिहास वाला हैती कई साल से ड्रग माफियाओं के पाले हुए गुंडों के कब्जे में है। राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस से सरकार गायब है। मंत्रालयों, सरकारी भवनों में बेघर, शरणार्थी रहते हैं। बहुत से हैतियन लोग देश से बाहर चले गए। अधनंगे बंदूकधारी गुंडे मोहल्लों, गलियों, सड़कों पर काबिज हैं, जिसे चाहे उसे सरेआम गोली मार देते हैं, लाश को सड़क किनारे कर आग लगा देते हैं।
1811 चिली में अगुआ अमर्गा में चांदी का भंडार मिला, यह दौलत अगले वर्षों में देशभक्तों के लिए चिली के स्वतंत्रता संग्राम को वित्तपोषित करने में सहायक बना।
1813 रीडस्टाट, जर्मनी में कार्ल जॉर्ज बुचनर का जन्म हुआ। कार्ल बुचनर प्रसिद्ध जर्मन नाटककार, कविता और गद्य लेखक, यंग जर्मनी आंदोलन के प्रमुख व्यक्ति क्रांतिकारी बने। जर्मनी में बहुत सम्मानित, आदरणीय व्यक्ति माने गए कार्ल बुचनर चिकित्सक एवं दार्शनिक लुडविग बुचनर के भाई थे। कार्ल बुचनर ने कहा, जो कोई भी क्रांति को आधा ही पूरा करता है, वह अपनी कब्र खुद खोदता है।
1814 लंदन के सेंट जाइल्स स्थित काॅलोनी में बियर की बाढ़ की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई थी और तमाम घर तबाह हो गये। 3.20 लाख गैलन से ज्यादा बियर से भरे कंटेनर धमाके में फट गए थे। नीचे गरीबों की बस्ती थी, जिस पर यह बियर भारी मात्रा में अचानक गिर पड़ी। तेज धमाके से बियर फैक्टरी की दीवारें टूट गई। फैक्टरी के पास रहने वाले एक बच्चे को अंतिम बिदाई देने जुटे लोगों पर यह आपदा थी। इस दुर्घटना या गरीबों पर आई आपदा के लिए फैक्टरी मालिक की लापरवाही न मानकर एक्ट ऑफ गॉड कहा गया। बियर की लहर 15 फीट तक ऊंची गई थी, जो यकायक आई और लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
1817 सैयद अहमद खां का जन्म हुआ। सैयद अहमद खां प्रख्यात भारतीय इस्लामी विद्वान, सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद बने और अलीगढ़ ओरिएंटल कॉलेज (अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय) कराई। इसी दिन 1817 में प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक, नाटककार आर्थर ऐशन मिलर का जन्म हुआ। 1917 में इसी दिन सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में सुमनेर लॉक इलियट का जन्म हुआ। समलैंगिक सुमनेर लॉक इलियट प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई (बाद में अमेरिकी) उपन्यासकार और नाटककार हुए। ऐसे समय में जब समलैंगिकता को सामाजिक रूप से अस्वीकार किया जाता था, इलियट भी अपनी कामुकता से सहज नहीं थे उन्होंने अपनी पुस्तक फेयरीलैंड में इसे उजागर करने से पहले अपने जीवन के अंत तक गुप्त रखा। इलियट के कई अफेयर्स हुए, लेकिन उनका कोई स्थिर रिश्ता नहीं रहा।
1860 पहला गोल्फ टूर्नामेंट द ओपन चैंिपयनशिप (उत्तरी अमेरिका में ब्रिटिश ओपन के रूप में जाना जाता है) का आयोजन हुआ।
1861 ऑस्ट्रेलियाई आदिवासियों ने कलिन-ला-रिंगो नरसंहार में उन्नीस यूरोपीय लोगों की हत्या कर दी।
1870 कलकत्ता बंदरगाह को एक संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत लाया गया।
1878 पांच वर्ष तक विपक्ष में रहने के बाद जॉन ए मैकडॉनाल्ड फिर से कनाडा के प्रधानमंत्री चुने गये।
1888 वैज्ञानिक और आविष्कारक थामस अल्वा एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए आवेदन किया।
1892 प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री हुए आर. के. शनमुखम चेट्टी का जन्म हुआ।
1904 इटली के प्रमुख सरकारी बैंक, बैंक ऑफ इटली को आम लोगों के लिए खोला गया।
1906 नई टिहरी में प्रसिद्ध हिंदू दर्शन वेदांत के प्रमुख भारतीय शिक्षक स्वामी राम तीर्थ (राम स्वामी, जन्म 22 अक्टूबर 1873 मुरलीवाला गाँव, गुजरांवाला, पाकिस्तान, पिता पिता पंडित हीरानंद गोस्वामी) का निधन हुआ। राम तीर्थ ने अमेरिका में 1902 में विभिन्न शहरों की यात्रा की, व्याख्यान दिए। उनसे पहले स्वामी विवेकानंद ने 1893 में शिकागो धर्म सम्मेलन में अपना चर्चित वक्तव्य दिया था। राम तीर्थ ने लाहौर के गवर्नमेंट कॉलेज से गणित में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त करने के बाद, लाहौर के फॉर्मैन क्रिश्चियन कॉलेज में गणित के प्रोफेसर बने। 22 अक्टूबर 1899 को दीपावली के दिन परिवार और नौकरी छोड़कर राम तीर्थ सन्यासी हो गए। राम तीर्थ ने भारत में जाति व्यवस्था से उत्पन्न होने वाले अन्याय और महिलाओं और गरीबों की शिक्षा के महत्व के बारे में कहा था कि महिलाओं और बच्चों और श्रमिक वर्गों की शिक्षा की उपेक्षा करना उन शाखाओं को काटने जैसा है जो हमें सहारा दे रही हैं – बल्कि यह राष्ट्रीयता के वृक्ष की जड़ों पर घातक प्रहार करने जैसा है।
1907 इतालवी आविष्कारक गुग्लिएल्मो मार्कोनी ने पहली व्यावसायिक ट्रांसअटलांटिक वायरलेस सेवा शुरू की। प्रथम वाणिज्यिक वायरलेस टेलीग्राफ लंदन से अटलांटिक महासागर के पार भेजा गया।
1912 बुल्गारिया, यूनान और सर्बिया ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1917 प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने प्रथम बार जर्मनी पर हवाई हमले किए।
1918 युगोस्लाविया ने खुद को गणतंत्र देश घोषित किया।
1919 लीड्स यूनाइटेड फुटबॉल क्लब (इंग्लैंड के वेस्ट यॉर्कशायर के लीड्स में स्थित पेशेवर फुटबॉल क्लब, यह क्लब इंग्लिश फुटबॉल के शीर्ष स्तर, प्रीमियर लीग में खेलता है) की स्थापना होलबेक के सलेम चैपल में हुई। इससे पहले प्रथम विश्व युद्ध के दौरान खिलाड़ियों को अवैध भुगतान करने के कारण लीड्स सिटी एफ.सी. को बंद कर दिया गया था इस कारण लीड्स यूनाइटेड फुटबॉल क्लब की स्थापना करनी पड़ी।
1921 स्ट्रोमनेस, ऑर्कनी, स्कॉटलैंड में जॉर्ज मैके ब्राउन का जन्म हुआ। जॉर्ज मैके ब्राउन विख्यात स्कॉटिश कवि, लेखक, नाटककार, ओर्केडियन बने। उन्हें 20वीं सदी के महान स्कॉटिश कवियों में से एक माना जाता है।
1922 प्रसिद्ध कनाडाई फिल्म और प्रसारण कार्यकारी, कनाडाई कैबिनेट के एक बार सदस्य, कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष रहे, कनाडाई रेडियो-टेलीविजन और दूरसंचार आयोग (सीआरटीसी) के पहले अध्यक्ष पियरे जूनो पीसी का जन्म हुआ। उन्होंने रेडियो और टेलीविजन के लिए कनाडाई आवश्यक सामग्री निर्माण, प्रचार में अहम योगदान दिया। यह मांट्रियल फिल्म फेस्टिवल के सह संस्थापक भी हैं।
1923 सुप्रसिद्ध हिंदी कहानीकार शिवानी यानी गौरा पंत का जन्म राजकोट, गुजरात में हुआ। शिवानी की बेटी मृणाल पांडेय जानी मानी लेखिका, पत्रकार, संपादक हिंदुस्तान टाइम्स समूह, प्रसार भारती की मुखिया रही हैं।
1929 उड़िया भाषा, ओडिसा के सुप्रसिद्ध कथाकार व साहित्यकार चंद्रशेखर रथ का जन्म हुआ।
1931 अमेरिकी माफिया, गैंगस्टर अल कैपोन को आय कर चोरी के पांच मामलों में दोषी ठहराया गया।
1933 वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन और उनकी पत्नी एडोल्फ हिटलर सरकार से त्रस्त होकर जर्मनी से प्रिंसटन, न्यू जर्सी अमेरिका चले गये। इसी दिन भारत के नागालैंड राज्य के छठे मुख्यमंत्री हुए एस. सी. जमीर का जन्म हुआ।
1936 हिंदी के प्रसिद्ध कवि, कथाकार दूधनाथ सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सोबंधा गांव में हुआ।
1938 एम्स्टर्डम, नीदरलैंड्स में प्रमुख जर्मन मार्क्सवादी सिद्धांतकार कार्ल कौत्स्की (कार्ल जोहान कौत्स्की, जन्म 16 अक्टूबर 1854, प्राग, चेकिया) का निधन हुआ। 1895 में फ्रेडरिक एंगेल्स की मृत्यु के बाद मार्क्सवाद के सबसे प्रामाणिक प्रवर्तकों में से एक कार्ल कौत्स्की दशकों तक जर्मनी की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी और द्वितीय इंटरनेशनल के प्रमुख सिद्धांतकार रहे। कार्ल कौत्स्की ने लिखा है, आज की स्थिति में, पूँजीवादी सभ्यता जारी नहीं रह सकती, हमें या तो समाजवाद की ओर बढ़ना होगा या फिर बर्बरता की ओर लौटना होगा।
1941 द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया।
1943 पोलैंड में नाजी होलोकॉस्ट, सोबिबोर विनाश शिविर बंद कर दिया गया। यहां एडोल्फ हिटलर के क्रूर अफसर गुस्ताव फ्रांज वाग्नर के नेतृत्व में ढाई लाख लोग कत्ल किए गए।
1947 बाॅलीवुड की खूबसूरत, बोल्ड लोकप्रिय फिल्म अभिनेत्री, माॅडल, निर्देशिका, फिल्म निर्मात्री एवं मंच, टेलीविजन शो प्रस्तुतकर्ता सिमी ग्रेवाल का जन्म लुधियाना, पंजाब में हुआ। सिमी को दो फिल्मफेयर पुरस्कार और एक भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा गया। इसी दिन बर्मा और ब्रिटेन के बीच हुए एक समझौते के तहत बर्मा को ब्रिटेन से आजादी मिली। इसी दिन 1947 में भारत की प्रमुख वामपंथी महिला राजनीतिज्ञ, कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ इंडिया के पोलित ब्यूरो की पहली महिला सदस्य और राज्य सभा सदस्य रहीं बृंदा करात का जन्म कलकत्ता में हुआ।
1952 हिंदी एवं असमिया की तमाम शानदार फिल्मों के निर्देशक जाह्नू बरुआ का जन्म शिवसागर में हुआ।
1955 थिएटर से अभिनय कैरियर की शुरुआत करने वाली हिंदी फिल्मों की 1970 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री स्मिता पाटिल का जन्म पुणे में हुआ। स्मिता पाटिल ने कम उम्र में बहुत जल्द अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी। काफी कम उम्र में 1986 में इनकी मौत हो गई। वे नारीवादी और बंबई के महिला केंद्र की सदस्य रहीं। अभिनेता और राजनेता राज बब्बर की पत्नी रहीं स्मिता पाटिल, जिनसे इनके एक बालक का जन्म हुआ और वह बालक आज बालीवुड फिल्म अभिनेता प्रतीक बब्बर के नाम से सुपरिचित है।
1956 इंग्लैंड के सेलाफील्ड में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा आधिकारिक तौर पर पहले कमर्शियल परमाणु ऊर्जा स्टेशन का उद्घाटन किया गया। 1956 में इसी दिन न्यूयॉर्क में खेले गये शतरंज के एक खेल में 13 साल के रॉबर्ट जेम्स फिशर ने इतिहास रचा, जिसे बाद में बॉबी फिशर के नाम से जाना गया। बॉबी ने शतरंज के खेल में क्वीन को दांव पर लगाकर उस समय के चर्चित शतरंज खिलाड़ी डोनाल्ड बायर्न को हराया। इस गेम को कहा गया गेम ऑफ द सेंचुरी।
1964 ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट मेंजीस ने राजधानी कैनबरा के बीच में बर्टिल्ले लेक बर्ली ग्रिफिन का लोकार्पण किया। यह शहर में शानदार झील है।
1969 रोम में सक्रिय इतालवी चित्रकार कारावागियो की मशहूर पेंटिंग नेटिविटी विद सेंट फ्रांसिस एंड सेंट लॉरेंस को पलेर्मो, इटली के सेंट लॉरेंस ऑरेटरी से चुरा लिया गया।
1970 भारतीय किक्रेट टीम के लेग स्पिनर और कप्तान अनिल कुंबले का कर्नाटक की राजधानी बेंगलोर में जन्म हुआ। इसी दिन 1970 में श्रीलंका के प्रसिद्ध क्रिकेटर और प्रमुख बल्लेबाज अरविंद डिसिल्वा का जन्म हुआ।
1973 पंजाब के विख्यात हास्य कलाकार, सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता, लोकसभा सदस्य रहे और वर्तमान में पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का जन्म संगरूर में हुआ। इसी दिन 1973 में अरब के तेल निर्यातक देशों ने इजरायल को तेल बेचने वाली कंपनियों तथा अमरीका एवं ब्रिटेन पर प्रतिबंध लगा दिया।
1979 भारत की प्रमुख और विश्व चर्चित इसाई मिशनरी मदर टेरेसा को शांति का नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई। उन्हें यह पुरस्कार मानवता की सेवा के लिए दिया गया था। मानव सेवा और गरीबों की देखभाल करने वाली मदर टेरेसा को पोप जॉन पॉल द्वितीय ने 19 अक्टूबर 2003 को रोम में धन्य घोषित किया। 15 मार्च 2016 को पोप फ्रांसिस ने कार्डेना परिषद में संत की उपाधि देने की घोषणा की।
1981 शिकागो, इलिनोइस, अमेरिका में जाने माने भारतीय तमिल कवि, फिल्मी गीतकार, निर्माता, अभिनेता, पटकथा-लेखक, संपादक, परोपकारी कन्नदासन (मुथैया सथप्पन चेट्टियार, जन्म 24 जून 1927 सिरुकुडलपट्टी, तमिलनाडु) में हुआ। कन्नदासन ने 5,000 गीत, 6,000 कविताएँ और 232 किताबों सहित और भी बहुत कुछ लिखा।
1983 पेरिस (फ्रांस) के चौथे अरोंदिसमों (प्रशासनिक जिले) में प्रमुख फ्रांसीसी दार्शनिक, समाजशास्त्री, राजनीति विज्ञानी, इतिहासकार, पत्रकार और 20वीं सदी के फ्रांस के सबसे प्रमुख विचारकों में से एक रेमंड आरोन (रेमंड क्लाउड फर्डिनेंड आरोनय जन्म 14 मार्च 1905 पेरिस, फ्रांस) का निधन हुआ। रेमंड आरोन को मुख्य रूप से उनकी 1955 की किताब द ओपियम ऑफ द इंटेलेक्चुअल्स (बुद्धिजीवियों की अफीम) के लिए जाना जाता है। इस किताब का शीर्षक कार्ल मार्क्स के उस दावे को पलटने का प्रयास है जिसमें उन्होंने धर्म को लोगों की अफीम कहा था।
1984 ट्रॉनहैम, नॉर्वे में अंजा एलाइन स्काईबाकमोएन का जन्म हुआ। अंजा एलाइन स्काईबाकमोएन प्रसिद्ध नॉर्वेजियन जैज गायिका, संगीतकार और बैंड लीडर हैं। यह प्रख्यात गिटारवादक जोनास स्काईबाकमोएन की छोटी बहन हैं और उन्होंने 31 जुलाई 2014 को गिटारवादक डेविड अलेक्जेंडर सजोली से विवाह किया।
1986 केरल की बहुचर्चित बोल्ड भारतीय प्रशासनिक सेवा की अफसर टी. वी. अनुपमा का जन्म हुआ।
1989 रिक्टर पैमाने पर 6.9 तीव्रता के लोमा प्रीता भूकंप ने अमेरिका के कैलिफोर्निया सैनफ्रांसिस्को बे एरिया में 63 लोगों की जान ली, करीब 3,757 लोग घायल हुए और 8,000 से अधिक लोग बेघर हो गए।
1991 16-17 अक्टूबर की दरम्यानी रात रुद्रपुर (तब उत्तर प्रदेश के नैनीताल जिले में, अब रुद्रपुर उत्तराखंड के जिले ऊधम सिंह नगर का मुख्यालय है) में रामलीला मंचन के वक्त परिसर में खालिस्तानी सिख अलगाववादियों द्वारा सुनियोजित बम विस्फोट किया गयाा। 16 अक्टूबर 1991 को दशहरा से पहले रामलीला देखने के लिए किच्छा रोड स्थित रामलीला मैदान में लगभग 3,000 दर्शक और रामलीला आयोजक इत्यादि थे। मंच के नीचे या उसके पास रखा गया एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस फट गया, जिससे मौके पर ही लगभग 30 लोगों की मौत हो गई और कई कलाकार तथा दर्शक, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, घायल हो गए। 15 – 20 मिनट बाद जब घायल भारी संख्या में निकट ही जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाए गए तब इमरजेंसी वार्ड के गेट के पास एक बम विस्फोट हुआ। यहां 11 और लोगों की आधिकारिक मौत हुई। दोनों जगह दर्जनों लोगों के चीथड़े उड़ गए। इनमें से कितने लोग मरने वालों की गिनती में नहीं आ पाए, इसका कुछ पता नहीं। दोनों बम विस्फोटों में मरने वालों की संख्या सरकारी तौर पर 41 बताई गई। घायलों की संख्या सैकड़ों में थी। बहुत लोगों का कहना था कि बहुत से मृतक और घायलों को मृत मानकर पुलिस और प्रशासन ने रात के अंधेरे में ट्रक में भरकर कहीं दूर ले जाकर गायब कर दिया। उन दिनों स्वर्ण सिंह जावंदा, सतनाम सिंह घोड़ा आदि कई सिख आतंकवादियों का खौफ था। खालिस्तानियों ने गदरपुर, किच्छा आदि (नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्र में) अनेक हत्याओं और अन्य घटनाओं को अंजाम दिया था।
1992 तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषाओं की प्रमुख, लोकप्रिय अभिनेत्री तथा माॅडल कीर्ति सुरेश का जन्म मद्रास / चेन्नई में हुआ।
1993 वैश्विक स्तर पर पहली बार संयुक्त राष्ट्र की अगुवाई में गरीबी उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस का आयोजन हुआ। 22 दिसंबर 1992 को अपनाए गए संकल्प 47/196 के माध्यम से महासभा ने 17 अक्टूबर को गरीबी उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया और सभी देशों को राष्ट्रीय संदर्भ में उपयुक्त ठोस गतिविधियों को प्रस्तुत करने और बढ़ावा देने के लिए इस दिन को समर्पित करने के लिए आमंत्रित किया। गरीबी और दरिद्रता के उन्मूलन के लिए. संकल्प में अंतर-सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों को दिवस के पालन के लिए राष्ट्रीय गतिविधियों के आयोजन में राज्यों की सहायता करने के लिए आमंत्रित किया गया और महासचिव स्तर से मौजूदा संसाधनों के भीतर, सफलता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपाय करने का अनुरोध किया गया।
1994 सैन्य अधिकारियों के भ्रष्टाचार को उजागर करने पर रूसी पत्रकार दिमित्री खोलोदोव की हत्या रूसी सेना ने कर दी।
2003 चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की। चर्चित ब्रिटिश लेखक डीबीसी पियरे के पहले उपन्यास वेरनारन गॉड लिटिल को इसी दिन प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार देने की घोषणा की गई। पाकिस्तानी राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ की हत्या की साजिश रचने के आरोप में तीन आरोपियों को 10 वर्ष की जेल की सजा सुनाई गई।
2004 न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री हेलेन एलिजाबेथ क्लार्क भारत पहुंची और प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह से मुलाकात की। इसी दिन 2004 में अमेरिका की कुख्यात जेल गुआंतानामो बे में अमेरिकी सैनिकों द्वारा बंदियों को अमानवीय यातनाएं दिये जाने का खुलासा हुआ।
2007 प्रख्यात आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास द गेदरिंग के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को अमेरिकी कांग्रेस द्वारा कांग्रेस स्वर्ण पदक प्रदान करने के निर्णय को राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने सहमति दी।
2008 भारत सरकार के एकाधिकार व प्रतिबंधित व्यापार आयोग ने प्राइवेट एअर लांइस, किंगफिशर और जेट एयरवेज के गठबंधन की जाँच के आदेश किए।
2009 हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के भीतर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी देशों को ग्लोबल वार्मिंग (जलवायु परिवर्तन) के खतरे से आगाह करने का अभूतपूर्व प्रयास किया।
2010 रोम स्थित रोमन कैथोलिक चर्च वेटिकन सिटी ने पहली ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी महिला इसाई नन मैरी मैककिल को संत की मान्यता प्रदान की।
2011 यमन में राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई लड़ाई में एक दर्जन से अधिक लोग मारे गये।
2013 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लिथुआनिया, सऊदी अरब, चाड, चिली और नाइजीरिया को दो साल के कार्यकाल के लिए चुना।
2014 संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य-चिकित्सा संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सेनेगल के इबोला वायरस से मुक्त होने का ऐलान किया।
2017 सीरियाई गृहयुद्ध में सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) ने रक्का में इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवंत (आईएसआईएल) के आखिरी पड़ाव पर कब्जा किया इससे रक्का की लड़ाई समाप्त हुई। डीएलडी अवेयरनेस डे वेबसाइट के अनुसार विकासात्मक भाषा विकार एक छिपी हुई लेकिन आम विकलांगता है जो 14 में से 1 व्यक्ति को प्रभावित करती है और बिना किसी ज्ञात कारण के भाषा को समझने और उसका उपयोग करने में कठिनाई का कारण बनती है। 2025 के डीएलडी दिवस का विषय है आप डीएलडी को नहीं देख सकते। विकासात्मक भाषा विकार की नई शब्दावली 2017 में शुरू की गई थी और उसके तुरंत बाद हमारा पहला डीएलडी जागरूकता दिवस मनाया गया। दुनिया भर के लोगों के समर्थन की बदौलत हर साल यह बड़ा और बेहतर होता जा रहा है।
2018 कनाडा सरकार ने देश में गांजे के उपयोग और व्यापार को वैधता प्रदान की। इसी दिन क्रीमिया के केर्च पॉलिटेक्निक कॉलेज में सामूहिक गोलीबारी और बमबारी में हमलावर सहित 21 लोग मारे गए और 70 अन्य घायल हो गए।
2019 कुलियाकन, सिनालोआ, मेक्सिको में ड्रग डीलरों ने सरकार को गिरफ्तारी से पीछे हटने के लिए मजबूर किया। इसी दिन 17 अक्टूबर की क्रांति लेबनान में शुरू हुई। इसी दिन विख्यात अमेरिकी राजनीतिज्ञ और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता और अधिवक्ता एलिजा कमिंग्स का निधन हुआ।
2020 प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने ऐतिहासिक रूप से दूसरे कार्यकाल के लिए चुनी गईं। उनकी लेबर पार्टी ने भारी जीत दर्ज कर संसद में स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया, यह ऐसी उपलब्धि रही जो 1996 में न्यूजीलैंड में मौजूदा आनुपातिक मतदान प्रणाली लागू होने के बाद से पहले कभी नहीं देखी गई।
2021 केरल में आई भीषण बाढ़ में 26 लोगों की जान चली गई। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सीआईएसएफ के एक कांस्टेबल ने गोलीबारी करके अपने चार सहकर्मियों को मार डाला। अलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने ऑस्ट्रिया के नए चांसलर के पद की शपथ ली, उन्होंने अपने पूर्ववर्ती सेबेस्टियन कुर्ज की जगह ली।
2022 रूस ने ईरान में बने शहेद-136 कामिकेज ड्रोन से यूक्रेन में बड़े पैमाने पर हमले किए। कीव के मध्य शेवचेंकिव्स्की जिले में कई धमाके हुए, जिससे रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा और राजधानी कीव में पांच लोगों की मौत हो गई।
2023 इजरायल के हमले से गाजा के अल-अहली अरब अस्पताल में हुए विस्फोट में सैकड़ों फिलिस्तीनी मारे गए।
2024 बोल्ड, लोकप्रिय अमेरिकी अभिनेत्री, गायिका और नर्तकी मित्जी गेन्नोर, जाने माने जापानी अभिनेता और प्रसिद्ध पोलिश-अमेरिकी एंडोक्रिनोलॉजिस्ट एंड्रयू शैली का निधन हुआ।
2025 पक्तिया और स्पिन बोल्डक में पाकिस्तानी हवाई हमलों में 50 लोग मारे गए और 178 घायल हो गए, जिससे वहां चल रहा स्थानीय संघर्ष-विराम (सीजफायर) खत्म हो गया। पाकिस्तान के मीर अली में एक सैन्य परिसर में आत्मघाती कार बम विस्फोट और उसके बाद हुई गोलीबारी में 14 सैनिक मारे गए। इस हमले की जिम्मेदारी हरकत-उल-जिहाद अल-इस्लामी ने ली। गाजा सिटी में इजराइली हमले में 11 फिलिस्तीनी मारे गए। इस बीच इजराइल और हमास के बीच संघर्ष-विराम के साथ बंधकों और शवों की अदला-बदली की जाती रही।
2026 बांग्लादेश के कॉक्स बाजार के एक रिसॉर्ट में आग लगने से 10 पर्यटकों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। राजस्थान के कोटा के पास 23 यात्रियों को ले जा रही एक मिनीबस नाले में गिर गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए। गुजरात के भरूच के सायखा जीआईडीसी में सिनजील फार्माकेम कंपनी में हुए विस्फोट और जहरीली गैस (मेथिलीन डाइक्लोराइड) के रिसाव से 5 कर्मचारियों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। स्काटलैंड के स्टर्लिंग के ड्रायमेन के पास एक पाइपर टोमाहॉक द्वितीय विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। कैलिफोर्निया, अमेरिका के सैन क्लेमेंटे में नॉर्टे फायर सहित जंगल की आग बड़े क्षेत्र में फैल गई, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा और आपातकालीन बचाव कार्य शुरू करने पड़े।
यह निश्चय करें कि चाहे कुछ भी हो जाए, आप वही करेंगे जो आपने ठाना है। यदि आप दृढ़ हैं, तो संभावित विकर्षण तो होंगे ही, लेकिन आप अपने मार्ग पर चलते रहेंगे और अविचलित रहेंगे। -स्वामी राम तीर्थ
On this day, Impotent Historical Events, Births and deaths of famous individuals in India and the world over the past 2000 years
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
SPECIAL NOTE – समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)