मैं इंसानों से दूर रहने वाला हूँ, लेकिन बहुत परोपकारी भी हूँ, मैं बहुत चिड़चिड़ा हूँ, और एक कट्टर आदर्शवादी हूँ। मैं भोजन से कहीं बेहतर दर्शनशास्त्र को पचा सकता हूँ। – अल्फ्रेड नोबेल
310 सिसिली, रोमन साम्राज्य में सम्राट मैक्सेंटियस द्वारा सिसिली में निर्वासित किए जाने के पैंसठ दिन बाद रोम के बिशप पोप यूसेबियस की 21 अक्टूबर 310 को मृत्यु हो गई।
645 ईस्वी में 21 अक्टूबर को झेनझु खान का निधन हुआ। झेनझु खान के शासन में जुएयांतुओ राज्य पूर्वी तुजुए के एक जागीरदार से उत्तरी और मध्य एशिया पर शासन करने वाले शक्तिशाली खानटे में तब्दील हुआ।
685 ईस्वी में 21 अक्टूबर को पोप जॉन 5वें की मृत्यु के बाद रोम के बिशप कोनन को नया पोप चुना गया।
1094 ईस्वी में 21 अक्टूबर को कुआर्टे की लड़ाई (कुआर्ट डे पोब्लेट की लड़ाई) वैलेंसिया के शासक एल सिड की सेनाओं और मुहम्मद इब्न तशफीन की अल्मोरावित साम्राज्य की सेनाओं के बीच मिसलाटा और कुआर्ट डे पोब्लेट कस्बों (वैलेंसिया) के पास लड़ी गई।
1096 ईस्वी में 21 अक्टूबर को सेल्जुक तुर्की सेना ने पीपुल्स क्रूसेड से सफल लड़ाई लड़ी। पीपुल्स क्रूसेड, प्रथम क्रूसेड का प्रारंभिक चरण था जिसका उद्देश्य कथित पवित्र भूमि और यरूशलेम को इस्लामी शासन से छीनना था। 1095 में रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप अर्बन द्वितीय ने वफादार ईसाइयों से यरूशलेम की सशस्त्र तीर्थयात्रा करने का आग्रह किया। इसके बाद पीपुल्स क्रूसेड अप्रैल से अक्टूबर 1096 तक लगभग छह महीने के लिए आयोजित किया गया था। इसे किसानों का धर्मयुद्ध भी कहा गया। मुख्य चर्च-संगठित धर्मयुद्ध से पहले मुख्य रूप से अप्रशिक्षित किसान सेना द्वारा निष्पादित किया गया था। अगुवाई मुख्य रूप से पीटर द हर्मिट ने वाल्टर सैन्स एवॉयर की सेनाओं के साथ किया था। इस धर्मयुद्ध की किसान सेना को उत्तर-पश्चिमी अनातोलिया में सिवेटोट की लड़ाई में किलिज अर्सलान के तहत सेल्जुक तुर्क की सेना द्वारा नष्ट कर दिया गया था। पीपुल्स क्रूसेड लोकप्रिय धर्मयुद्धों में पहला और सबसे बड़ा था।
1139 सीरिया में अलेप्पो के अताबेग जेंगी ने बुरिद राजवंश को हराकर बालबेक (लेबनान की बेका घाटी में लिटानी नदी के पूर्व में स्थित शहर) को अपने कब्जे में ले लिया।
1125 प्रसिद्ध बोहेमियन पुजारी, लेखक और इतिहासकार कॉसमास ऑफ प्राग (कॉसमास डेकानस) का निधन हुआ।
1296 कलात-ए इल्जाय, अफगानिस्तान में जन्मे इतिहास प्रसिद्ध योद्धा और अफगान शासक अलाउद्दीन खिलजी दिल्ली में तख्तनसीं हुआ। उसने एक बेहतर प्रशासन की स्थापना की। अलाउद्दीन खिलजी 1296 से 1316 में अपनी मृत्यु तक दिल्ली के सुल्तान रहा। खिलजी ने दिल्ली सल्तनत में राजस्व, मूल्य नियंत्रण और समाज से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक परिवर्तन किए। उसने भारत पर कई मंगोल आक्रमणों को भी नाकाम किया।
1392 जापानी सम्राट गो-कामेयामा ने दबाव में अपने प्रतिद्वंद्वी दावेदार गो-कोमात्सु के पक्ष में त्याग पत्र दे दिया।
1409 कोटिग्नोला, इतालवी क्षेत्र में रेवेना प्रांत एमिलिया-रोमाग्ना में एलेसेंड्रो स्फोर्जा का जन्म हुआ। एलेसेंड्रो स्फोर्जा स्फोर्जा परिवार के पेसारो वंश का पहला इतालवी कोंडोटिएरो और पेसारो का स्वामी बना।
1505 प्रसिद्ध जर्मन गणितज्ञ और शिक्षक पॉल स्क्रिप्टोरिस का निधन हुआ।
1512 मानवतावादी, धर्म और समाज सुधारक मार्टिन लूथर विटनबर्ग विश्वविद्यालय के धर्मशास्त्र संकाय में शामिल हुए। मार्टिन लूथर जर्मन पुजारी, धर्मशास्त्री, लेखक, भजन लेखक, प्रोफेसर और ऑगस्टिनियन तपस्वी थे। प्रोटेस्टेंट सुधारवाद के अग्रणी प्रमुख व्यक्ति थे और उनकी धार्मिक मान्यताएँ लूथरनवाद का आधार बनीं। बाद में इसी मत के लोगों का इसाई धार्मिक मत प्रोटेस्टेंट बना।
1520 जोआओ अल्वारेस फागुंडेस ने सेंट पियरे और मिकेलॉन के द्वीपों की खोज की। इन्हें 11,000 वर्जिन के द्वीप नाम दिया गया। इन द्वीपों का नाम सेंट उर्सुला और 11,000 कुंवारी लड़कियों के नाम पर क्रिस्टोफर कोलंबस ने 1493-1496 की अपनी यात्रा के दौरान रखा था। ये द्वीप कैरेबियन सागर के उत्तर-पूर्वी कोने पर एक द्वीपसमूह से मिलकर बने हैं और पश्चिम में 60 मील दूर प्यूर्टो रिको और पूर्व में एंगुइला के बीच स्थित है।
1555 इंग्लैंड की संसद ने फिलिप को स्पेन का राजा मानने से इनकार किया।
1558 विख्यात इतालवी चिकित्सक और विद्वान जूलियस सीजर स्केलिगर का निधन हुआ।
1577 ऐसा माना जाता है कि सिख गुरु रामदास ने 1577 में 21 अक्टूबर को अमृतसर शहर की स्थापना की, यद्यपि 21 अक्टूबर की सही तारीख की पुष्टि नहीं हो पाई है। ऐतिहासिक विवरण इस बात की पुष्टि करते हैं कि चौथे सिख गुरु रामदास ने 1577 में पवित्र कुंड (अमृत सरोवर) की खुदाई शुरू की थी। शहर इसी कुंड के आसपास विकसित हुआ और पवित्र कुंड के नाम पर आने से पहले इसे मूल रूप से रामदासपुर कहा जाता था।
1600 तोकुगावा इयासु ने सेकीगहारा की लड़ाई में प्रतिद्वंद्वी जापानी कुलीन नेताओं को हराया और जापान का शोगुन (शासक) बन गया।
1687 बीकन्सफील्ड, यूनाइटेड किंगडम में बकिंघमशायर के कवि और राजनीतिज्ञ एडमंड वालर (जन्म 3 मार्च 1606, कोलशिल, यूनाइटेड किंगडम) का निधन हुआ। एडमंड वालर 1624 और 1687 के बीच विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से सांसद और इंग्लिश हाउस ऑफ कॉमन्स के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले एडमंड वालर ने लिखा है, शानदार कार्य उच्च उत्साह का संचार करते हैं, और प्रत्येक विजेता एक प्रेरणा का स्रोत बनता है।
1712 एडिनबर्ग, यूनाइटेड किंगडम में जेम्स स्टुअर्ट (गुडट्रीज के तीसरे बैरोनेट और कोल्टनेस के सातवें बैरोनेट, सर जेम्स स्टुअर्ट डेनहम) का जन्म हुआ। स्कॉटिश जैकोबाइट जेम्स स्टुअर्ट ने अर्थशास्त्र पर अंग्रेजी में पहला व्यवस्थित ग्रंथ और राजनीतिक अर्थव्यवस्था शीर्षक वाली पहली अंग्रेजी पुस्तक लिखी। जेम्स स्टुअर्ट ने एक जगह लिखा है, इसलिए, घरेलू धन का संतुलन एक गरीब व्यक्ति के पक्ष में करने के लिए, उसे मेहनती और मितव्ययी दोनों होना चाहिए। अब आइए हम इन सिद्धांतों को एक संपूर्ण राष्ट्र पर लागू करें, जिसे मानव जाति के महान समाज में एक व्यक्ति के रूप में माना जाता है।
1772 ओटेरी सेंट मैरी, यूनाइटेड किंगडम में सैमुअल टेलर कोलरिज का जन्म हुआ। सैमुअल टेलर कोलरिज अपने समय के प्रसिद्ध अंग्रेजी कवि, साहित्यिक आलोचक, दार्शनिक और धर्मशास्त्री बने। इंग्लैंड में रोमांटिक आंदोलन के संस्थापक और अपने मित्र विलियम वर्ड्सवर्थ के साथ लेक पोएट्स के सदस्य थे। उन्होंने चार्ल्स लैम्ब, रॉबर्ट साउथी और चार्ल्स लॉयड की साझेदारी में कई महत्वपूर्ण किताबें लिखीं। सैमुअल टेलर कोलरिज ने लिखा है, प्रतियोगिता या विवाद से बहुत कम सीखा जाता है, सहानुभूति और प्रेम से सब कुछ। और, जो हृदय से आता है, वह हृदय तक पहुँचता है।
1774 मैसाच्युसेट्स के टॉन्टन के झंडे में पहली बार लिबर्टी शब्द शामिल किया गया। इसमें लाल पताका के साथ कैंटन में ग्रेट ब्रिटेन का झंडा है और निचले हिस्से पर स्वतंत्रता और संघ शब्द अंकित हैं।
1797 अमेरिकी नौसेना के लिए बनाए गए पहले मालवाहक जहाजों में से एक द कंस्टीट्यूशंस का बोस्टन में जलावतरण किया गया।
1805 स्पेन के तट पर ट्रैफलगर की लड़ाई में फ्रांस और स्पेन की 33 पोत के बेड़े वाली संयुक्त नौसेना को ब्रिटेन की 27 पोत के बेड़े वाली नौसेना ने पराजित किया।
1824 पोर्टलैंड सीमेंट का पेटेंट कराया गया। पोर्टलैंड सीमेंट दुनिया भर में कंक्रीट, मोर्टार, प्लास्टर और गैर-विशिष्ट ग्राउट के मूल घटक के रूप में इस्तेमाल होने वाला सबसे आम प्रकार का सीमेंट है। इसे 19वीं शताब्दी के आरंभ में इंग्लैंड में जोसेफ एस्पडिन ने अन्य प्रकार के हाइड्रोलिक चूने से विकसित किया था जो चूना पत्थर से बनाया जाता है।
1830 अज्ञात हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय नैन सिंह रावत का जन्म हुआ।
1833 स्वीडन के स्टॉकहोम में अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का जन्म हुआ जिन्हें डायनामाइट के खोजकर्ता के तौर पर जाना जाता है। उनके नाम पर कुल 355 पेटेंट हैं। नोबेल पुरस्कार के नाम से दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कार उनकी वसीयत के अनुसार उन्हीं की संपत्ति से दिए जाते हैं। उनकी फ्रांस से लेकर इटली तक कई फैक्ट्रियां थीं और नोबल लगातार यात्रा करते रहते थे इसलिए उन्हें चलता-फिरता उद्योगपति भी कहा गया।
1845 अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क हेराल्ड ने बेसबॉल के खेल के बारे में पहली बार जानकारी दी।
1854 विश्व प्रसिद्ध नर्स और समाज सेविका फ्लोरेंस नाइटिंगेल और 38 नर्सों के एक कर्मचारी दल को तुर्की में भेजा गया ताकि वे क्रिमियन युद्ध में लड़ रहे घायल ब्रिटिश सैनिकों का इलाज कर सकें।
1874 जिमी, टोंगआन काउंटी, फुजियान, किंग साम्राज्य में चीनी व्यापारी, निवेशक, उद्यमी और परोपकारी तान काह की का निधन हुआ।
1879 थॉमस एडिसन ने तापदीप्त प्रकाश बल्ब के अपने डिजाइन के पेटेंट हेतु आवेदन किया।
1887 कृष्ण सिंह का जन्म हुआ। कृष्ण सिंह बिहार के प्रमुख कांग्रेस नेता और प्रथम मुख्यमंत्री बने।
1888 स्विटजरलैंड की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (पार्टी सोशलिस्टे सुइस) का गठन किया गया।
1895 ताइवान जापान के समक्ष आत्मसमर्पण किया जिससे ताइवान पर जापानी विजय पूरी हुई।
1907 कराटोग भूकंप से उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान में करीब 15,000 लोग मारे गए।
1918 मार्गेट ओवन ने 170 शब्द प्रति मिनट की दर से टाइप कर सर्वाधिक तेज गति से टाइपराइटर से टाइपिंग का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।
1931 पृथ्वीराज कपूर खानदान के प्रसिद्ध हिंदी फिल्म अभिनेता शम्मी कपूर का जन्म बंबई में हुआ।
1933 वर्थिंग, यूनाइटेड किंगडम में मॉरीन पेट्रीसिया डफी का जन्म हुआ। मॉरीन डफी प्रसिद्ध अंग्रेजी कवि, नाटककार, उपन्यासकार और गैर-काल्पनिक लेखिका, समलैंगिक अधिकारों और पशु अधिकारों जैसे मुद्दों को कवर करने वाली कार्यकत्री बनीं। उन्हें अपने आजीवन लेखन के लिए रॉयल सोसाइटी ऑफ लिटरेचर से बेन्सन मेडल मिला है। मॉरीन डफी ने कहा, हम सभी को अंत में उठना है, न कि केवल एक या दो जो काफी चतुर थे, जिनके पास अपने उद्धार के लिए पर्याप्त इच्छाशक्ति थी, बल्कि हम सभी लंगड़े, अपंग और अंधे जो हममें से अधिकांश हैं।
1925 सुरजीत सिंह बरनाला का जन्म अटेली, पंजाब में हुआ। सुरजीत सिंह बरनाला दल शिरोमणि अकाली दल और बाद में कांग्रेस नेता, पंजाब के मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के राज्यपाल रहे।
1929 पाइनवुड, साउथ कैरोलीना में अफ्रीकी अमेरिकी जॉर्ज जुनियस स्टिन्नी जूनियर का जन्म हुआ। स्टिन्नी को 14 साल की उम्र में दो बच्चियों की हत्याओं का दोषी ठहराया और फासंी पर लटकाया गया। स्टिन्नी को फाँसी देने के 70 वर्ष बाद आरोप हटा दिए गए साल बाद 2014 में, दक्षिण कैरोलिना की एक अदालत ने फैसला सुनाया था कि स्टिन्नी को निष्पक्ष सुनवाई नहीं मिली थी, और इस तरह उसे गलत तरीके से फाँसी दी गई।
1934 प्रसिद्ध भारतीय समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना की। इसी दिन पाकिस्तान के प्रमुख क्रिकेट खिलाड़ी हनीफ मोहम्मद का जन्म जूनागढ़, गुजरात में हुआ।
1937 फारूक अब्दुल्ला का जन्म हुआ। फारूक अब्दुल्ला भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य के एक प्रमुख राजनेता और कई बार जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे
1940 विख्यात अमेरिकी उपन्यासकार, लघुकथाकार और पत्रकार अर्नेस्ट हेमिंग्वे के उपन्यास फॉर हूम द बेल टोल्स का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ। अर्नेस्ट हेमिंग्वे ने फॉर हूम द बेल टोल्स में एक जगह लिखा है, ऐसे बहुत से लोग हैं जो नहीं जानते कि वे फासीवादी हैं, लेकिन समय आने पर उन्हें इसका पता चल जाएगा।
1943 आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च सेनापति के रूप में सुभाष चंद्र बोस ने आरजी हुकूमत-ए-आजाद हिंद नाम से स्वतंत्र भारत की वैकल्पिक सरकार बनाई। बोस तब जापान के नियंत्रण वाले सिंगापुर में थे। बोस का मानना था कि अंग्रेजों के मजबूत शासन को केवल सशस्त्र विद्रोह के जरिए ही चुनौती दी जा सकती है। 1921 में प्रशासनिक सेवा की प्रतिष्ठित नौकरी छोड़कर देश की आजादी की लड़ाई में उतरे सुभाष चंद्र बोस को उनके उग्र विचारों के कारण देश के युवा वर्ग का व्यापक समर्थन मिला और उन्होंने आजाद हिंद फौज में भर्ती होने वाले नौजवानों को तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का प्रसिद्ध ओजपूर्ण नारा दिया।
1944 कुलभूषण खरबंदा का जन्म हसन अब्दाल, पाकिस्तान में हुआ। कुलभूषण खरबंदा भारतीय हिंदी, पंजाबी फिल्मों में चरित्र अभिनेता बने। मुज़फ्फर अली का जन्म लखनऊ में हुआ। मुज़फ्फर अली जाने माने भारतीय फिल्मकार, लेखक, कवि, सामाजिक कार्यकर्ता, चित्रकार, फैशन डिजाइनर और संस्कृतिकर्मी बने।
1945 फ्रांस में महिलाओं को लंबे समय चले मताधिकार आंदोलन के बाद चुनावों में मतदान का अधिकार दिया गया।
1950 एक दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे भाजपा नेता, सांसद जगदंबिका पाल का जन्म बस्ती में हुआ। इसी दिन चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी तिब्बत में दाखिल हुई और कुनलुन तथा हिमालय की विशाल पर्वत श्रृंखलाओं के बीच 16000 फुट की ऊंचाई पर स्थित इस बौद्ध धर्म वाले आध्यात्मिक और शांतिप्रिय देश पर कब्जा कर लिया। 1950 में इसी दिन बेल्जियम ने मृत्यु दंड की व्यवस्था खत्म की।
1954 भारत और फ्रांस ने पुडुचेरी, कराइकल और माहे को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये। यह समझौता 1 नवम्बर से लागू हुआ। इन क्षेत्रों पर फ्रांस का कब्जा था। इसी दिन बिहार के पचमढ़ी में अरुण सरीन का जन्म हुआ। सरीन प्रमुख अमेरिकी कारोबारी, टेलीकाॅम कंपनी वोडाफोन के प्रमुख और अन्य कई कंपनियों के मालिक हुए।
1951 राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अपनी राजनीतिक इकाई जनसंघ की स्थापना की। इसे कई चुनावों में कुछ सफलता मिली। इसके नेता अटल बिहारी वाजपेयी 1977 की जनता पार्टी सरकार में विदेश मंत्री रहे।
1970 अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नारमन अर्नेस्ट बारलॉग को शांति का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई।
1955 हार्लिंगटन, टेक्सास में हेलेन कैथरीन हार्डविक का जन्म हुआ। जो प्रसिद्ध अमेरिकी फिल्म निर्देशक, प्रोडक्शन डिजाइनर और पटकथा लेखक हैं। उन्होंने लॉर्ड्स ऑफ डॉगटाउन, द नेटिविटी स्टोरी, ट्वाइलाइट, रेड राइडिंग हूड, प्लश, मिस यू ऑलरेडी, मिस बाला और प्रिजनर्स डॉटर आदि कई लोकप्रिय फिल्मों की पटकथा लिखी।
1972 हनुमंतराव रामदास गायकवाड़ का जन्म हुआ। एच. आर. गायकवाड़ बीवीजी इंडिया लि. के मालिक, कारोबारी, उद्योगपति और बड़े रईस व्यक्ति हैं।
1978 मद्रास (चेन्नई) में तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्म, टेलीविजन और रियलिटी शो स्टार संगीता का जन्म हुआ। इसी दिन ऑस्ट्रेलियाई नागरिक पायलट फ्रेडरिक वैलेंटिच एक अज्ञात विमान के साथ संपर्क की सूचना देने के बाद मेलबर्न के दक्षिण में बास स्ट्रेट पर गायब हो गया।
1979 अरबों के प्रति नीति पर प्रधानमंत्री मेनाकेम बेगिन के साथ मजबूत असहमति के कारण पहले सैन्य प्रमुख रह चुके, राजनीतिज्ञ और विदेश मंत्री मोशे दयान ने इजरायली सरकार से इस्तीफा दे दिया।
1980 किम कर्दाशियां (किम्बर्ली नोएल कार्दशियन) का जन्म लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में हुआ। किम कर्दाशियां प्रसिद्ध प्रमुख अमेरिकी मीडिया हस्ती, सोशलाइट, बोल्ड माॅडल, अभिनेत्री और व्यवसायी महिला हैं।
1981 एंड्रियास पापंड्रेउ ग्रीस के प्रधानमंत्री बने, जिससे रूढ़िवादी ताकतों के प्रभुत्व वाली लगभग 50 साल लंबी सत्ता प्रणाली समाप्त हो गई।
1987 भारतीय शांति सेना के श्रीलंका के जाफना अस्पताल में किए गये एक भयंकर हमले से 70 तमिल मरीज, डॉक्टर और नर्स मारे गए।
1990 दूरदर्शन ने दोपहर की हिंदी व अंग्रेजी समाचार प्रसारण सेवा प्रारंभ की।


1992 श्रीनिधि शेट्टी का जन्म हुआ। श्रीनिधि शेट्टी मिस सुपरानैशनल 2016 विजेता, खूबसूरत, बोल्ड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल बनीं।
1998 बाॅलीवुड फिल्मों के सुपरिचित अभिनेता अजीत का देहांत हुआ। 1998 में इसी दिन अमेरिकी कैंसर विशेषज्ञ डॉ. जेन हेनी औषधि एवं खाद्य प्रशासन (एफडीए) की पहली महिला आयुक्त बनीं।
1999 प्रख्यात बाॅलीवुड फिल्मकार बल्देव राज चोपड़ा को 1999 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया।
2001 दुनियाभर में खौफ का पर्याय बने एंथ्रैक्स पाउडर ने अमेरिका में तीसरे व्यक्ति को अपना शिकार बनाया। डाक घर का एक कर्मचारी इस जानलेवा बीमारी से पीड़ित मिला। इस पाउडर के जरिये लोग अपने विरोधियों को हानि पहुंचाते थे। यह प्रायः लिफाफे में डाक के जरिये भेजा जाता था।
2003 चीन और पाकिस्तान का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास प्रारम्भ हुआ। 2003 में इसी दिन चीन ने 4-बी कैरियर राकेट से दो उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।
2004 प्रो-लाइफ डे ऑफ साइलेंट सॉलिडेरिटी की शुरुआत 2004 में हुई। प्रो-लाइफ कार्यकर्ता और स्टैंड ट्रू मिनिस्ट्रीज के संस्थापक ब्रायन केंपर ने इस कार्यक्रम की शुरुआत एक छात्र द्वारा यह पूछे जाने पर की कि वे गर्भपात के खिलाफ खड़े होने के लिए दूसरों के साथ कैसे एकजुट हो सकते हैं। केंपर छात्रों के लिए अपने जीवन-समर्थक विश्वासों को व्यक्त करने का एक प्रभावशाली तरीका चाहते थे और मौन को चुना गया। इस दिन का उद्देश्य गर्भपात के कारण खोए अजन्मे बच्चों की आवाजहीनता को प्रतिबिंबित करना था। तब से यह आयोजन बढ़ता गया है। अब इसमें कई देशों के हाई स्कूलों और कॉलेजों के हजारों छात्र शामिल होते हैं।
2005 संयुक्त राष्ट्र की जांच से पता चला कि सीरिया और लेबनान सरकारों के सदस्य लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री रफीक हरीरी की हत्या में शामिल थे। 2005 में इसी दिन सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पाकिस्तान की मुख्तारन माई को वूमेन ऑफ द ईयर चुना गया।
2010 तिरुवनंतपुरम, केरल में प्रसिद्ध मलयालम कवि ए. अय्यप्पन (जन्म 27 अक्टूबर 1949) का निधन हुआ। ए. अय्यप्पन को मलयालम कविता में अराजकतावाद का प्रतीक और मूर्तिभंजक व्यक्ति माना जाता है।
2011 इराक पर कब्जे और हमले 2003 से इराक में तैनात अमेरिकी सैनिकों की वापसी पर राष्ट्रपति बराक ओबामा ने घोषणा की कि इराक से संयुक्त राज्य अमेरिका के सैनिकों की वापसी वर्ष के अंत तक पूरी हो जाएगी। हालांकि अमेरिकी सैनिकों की पूर्णतः वापसी अक्टूबर 2026 में हुई है।
2012 भारत की प्रसिद्ध महिला टेनिस खिलाड़ी सायना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज खिताब अपने नाम कर लिया। इसी दिन 2012 में सुप्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का निधन हुआ।
2013 कनाडा की संसद ने पाकिस्तान में बाल अधिकारों के मसले को मुखरता से उठाने वाली मलाला युसफजई को कनाडा की नागरिकता प्रदान की। इसी दिन न्यू जर्सी राज्य ने समलैंगिक विवाह की अनुमति दी, न्यू जर्सी ऐसा करने वाला अमेरिका का 14 वां राज्य बना।
2014 प्रसिद्ध पैरालिंपिक रनर ऑस्कर पिस्टोरियोस को प्रेमिका रीवा स्टीनकेंप की हत्या के लिए पांच साल की सजा सुनाई गई।
2015 सलेम, ओरेगान में प्रसिद्ध अमेरिकी राजनीतिक सिद्धांतकार, समकालीन राजनीतिक मामलों लेखक, वोलिन प्रिंसटन विश्वविद्यालय में राजनीति के एमेरिटस प्रोफेसर रहे शेल्डन सैनफोर्ड वोलिन का निधन हुआ।
2019 कनाडा के संघीय चुनाव हुए कार्यरत प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने पद पर बने रहे, हालांकि लिबरल पार्टी के साथ अल्पमत सरकार चला रहे थे।
2020 प्रसिद्ध अंग्रेजी टेलीविजन प्रस्तोता फ्रांसिस जोसेफ बो (जन्म 15 जनवरी 1933) निधन हुआ। फ्रांसिस जोसेफ बो ग्रैंडस्टैंड, नेशनवाइड और ब्रेकफास्ट टाइम सहित बीबीसी स्पोर्ट्स और करंट अफेयर्स शो के होस्ट रहे।
2021 बोनान्जा क्रीक रेंच, बोनान्जा सिटी, न्यू मैक्सिको फिल्म रस्ट के सेट पर एक शूटिंग हुई जिसमें अभिनेता एलेक बाल्डविन ने लोड किए गए एक प्रोप हथियार को छोड़ दिया, जिससे सिनेमाटोग्राफर हेलिना हचिंस की मौत हो गई और निर्देशक जोएल सूजा घायल हो गए।
2023 प्रसिद्ध अंग्रेजी फुटबॉलर और मैनेजर बॉबी चार्लटन का निधन हुआ। इसी दिन बॉबी नामक प्रसिद्ध पुर्तगाली कुत्ते की मौत हुई। बॉबी का जन्म 11 मई 1992 को और देहावसान 21 अक्टूबर 2023 को हुआ। पुर्तगाल के लीरिया के कॉनकेरोस के लियोनेल कोस्टा के स्वामित्व वाला नर शुद्ध नस्ल का राफेइरो डो अलेंटेजो कुत्ते के मालिक ने अब तक जीवित रहने वाला सबसे बूढ़ा कुत्ता और 30 वर्ष की उम्र तक पहुंचने वाला पहला कुत्ता होने का दावा किया था। 2 फरवरी 2023 को बॉबी को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने सबसे बुजुर्ग जीवित कुत्ते के रूप में प्रमाणित किया। इसी दिन प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, ऑस्ट्रेलिया के 21वें गवर्नर जनरल बिल हेडन का निधन हुआ।
2024 लास वेगास, नेवादा, अमेरिका में कनाडाई अभिनेत्री, गायिका और हास्य कलाकार मिमी हाइंस (जन्म 17 जुलाई, 1933 वैंकूवर, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा) का निधन हुआ।
2025 पुर्तगाली राजनीतिज्ञ, पुर्तगाल के प्रधानमंत्री रहे फ्रांसिस्को पिंटो बाल्सेमाओ का निधन हुआ। इसी दिन जापान की संसद ने सनाए ताकाइची को सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का नेता चुना, जिससे वह जापान के इतिहास में पहली महिला प्रधानमंत्री बन गईं। शिगेरू इशिबा के इस्तीफे के बाद उन्होंने यह पद संभाला।
2026 अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मुंबई में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात कर रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की। यह मुलाकात और बातचीत अमेरिका ने तय की। भारत सरकार के अमेरिकी दबाव में काम करने का आरोप लग रहा है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की, जिसमें शांति प्रयासों और द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की गई। जापान ने अपना मार्शियन मून्स एक्सप्लोरेशन मिशन लॉन्च किया। इसका उद्देश्य मंगल के प्राकृतिक चंद्रमा फोबोस का अध्ययन करना और वहां की सतह के नमूने एकत्र करना है। पाकिस्तान ने अपने फतह-द्वितीय गाइडेड मल्टी-बैरल रॉकेट सिस्टम के विस्तारित रेंज वाले संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। छत्तीसगढ़ के प्राचीन पुरातात्विक स्थल सिरपुर को आधिकारिक तौर पर यूनेस्को की टेंटेटिव वर्ल्ड हेरिटेज (संभावित विश्व धरोहर) सूची में शामिल किया गया। भारत सरकार ने घनश्याम दास जैन के सम्मान में 100 रुपये का स्मारक सिक्का और 5 रुपये का डाक टिकट जारी किया। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत ने लद्दाख उच्च न्यायालय की बेंच का उद्घाटन किया। वहां पर्यावरण और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी नई स्थानीय पहल भी शुरू की गईं।
21 अक्टूबर को मिस्र नौसेना दिवस (मिस्र), भारतीय पुलिस स्मृति दिवस (भारत), राष्ट्रीय नर्स दिवस (थाईलैंड), न्डादाये दिवस (बुरुंडी) एवं प्रवासी चीनी दिवस (चीन गणराज्य) सहित विश्व आयोडीन अल्पता दिवस और प्रो-लाइफ डे ऑफ साइलेंट सॉलिडेरिटी (गर्भपात के खिलाफ छात्र, युवाओं का मौन व्रत आधारित जागरूकता का आयोजन) आदि कार्यक्रम होते हैं।
अगर मुझे अपनी जिंदगी में कुछ पसंद नहीं आता, तो मैं उसे बदल देती हूँ। और मैं एक साल तक बैठकर उसके बारे में शिकायत नहीं करती रहती। – किम कार्दशियां
On this day, Impotent Historical Events, Births and deaths of famous individuals in India and the world over the past 1300 years
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
SPECIAL NOTE – समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)