सिंगापुर। भारतीय मूल के एक मलेशियाई व्यक्ति को घरेलू सहायिका से दुष्कर्म के मामले में 12 वर्ष कारावास और 12 बेंत मारने की सजा सुनाई गई है। बताया जाता है कि 48 वर्षीय शरवीन चेट्टी ने 4 फरवरी को 35 वर्षीय इंडोनेशियाई महिला से दुष्कर्म के एक आरोप में दोष स्वीकार किया।


जानकारी के अनुसार, घटना 11 जुलाई 2022 की है जब रात करीब आठ बजे लिटिल इंडिया मास रेपिड ट्रांसिज स्टेशन के निकास द्वार एग्जिट एफ के बाहर चेट्टी ने झाड़ियों में महिला से दुष्कर्म किया। द स्ट्रेट्स टाइम्स अखबार की गुरुवार की खबर के अनुसार, पीड़िता उस समय अपने मित्रों के साथ थी, लेकिन चेट्टी खुद को पुलिस अधिकारी बताकर उसे बहला-फुसलाकर अलग ले गया और उससे दुष्कर्म किया किया। बुधवार को सजा सुनाते समय अदालत ने चेट्टी पर खुद को पुलिस अधिकारी बताने संबंधी आरोपों पर भी गौर किया।