नई दिल्ली 3 अक्टूबर 2026। केंद्र की मोदी सरकार ने जनता के सामने अनेक मुश्किलें खड़ी कर जीना मुहाल कर दिया है। अपनी समस्याओं के समाधान के लिए, उत्पीड़न, भेदभाव, अत्याचार से न्याय के खिलाफ उठने वाली आवाजें दबाई जा रही हैं, लेकिन आम आदमी की कहीं नहीं सुनी जा रही है। ऐसे में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने एक बड़ी पहल की है और शोषितों, वंचितों, उत्पीड़ित लोगों की सहायता के लिए एक वेबसाइट लॉन्च की है, आवाज भारत की। नेता प्रतिपक्ष लोकसभा और सांसद राहुल गांधी ने देशभर में अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर रहे लोगों की आवाज को एक मंच पर लाने के लिए सत्याग्रह पहल शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने लोगों से अपने संघर्ष और अन्याय से जुड़ी कहानी साझा करने की अपील की है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट में कहा कि देशभर में लोग अपने हक के लिए लड़ रहे हैं और अक्सर अकेले संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने ज़ेन जी, छात्रों, किसानों, आदिवासियों, दलितों और महिलाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि हर संघर्ष की अपनी कहानी है, लेकिन अकेले उठने वाली आवाज अक्सर दब जाती है।
राहुल गांधी ने कहा कि सत्याग्रह ऐसी ही आवाजों को एक नक्शे पर साथ लाने की पहल है। उनके मुताबिक, इसके जरिये लोग अपनी कहानी साझा कर सकेंगे और यह देख सकेंगे कि देश में उनकी तरह और कौन लोग अपने अधिकारों या किसी मुद्दे को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने महात्मा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि बापू ने सिखाया था कि सच सबसे बड़ा हथियार है और सच के साथ एकता में खड़ा होना उससे भी बड़ा हथियार है। राहुल गांधी ने लोगों से अपील की कि यदि वे किसी अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं तो अपनी कहानी साझा करें। उन्होंने कहा कि कहानी भेजने में करीब दो मिनट लगेंगे और उसे एक नक्शे पर प्रदर्शित किया जाएगा।
राहुल गांधी ने कहा कि वह लोगों की ओर से साझा की गई कहानियों को देखेंगे और जहां संभव होगा, उनकी मदद करेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में संसद में, सड़क पर या पत्र के माध्यम से जहां भी उनकी जरूरत होगी, वह लोगों के साथ खड़े होने की कोशिश करेंगे। राहुल गांधी की वेबसाइट पर लोगों से अपनी आवाज और चिंताएं साझा करने के लिए पहले से भी एक पहल आवाज भारत की उपलब्ध है, जिसमें नागरिक अपनी बात सीधे उनके कार्यालय तक पहुंचा सकते हैं। सत्याग्रह पहल के तहत राहुल गांधी ने लोगों से अपनी कहानी साझा करने का आह्वान किया है। यह पहल ऐसे समय सामने आई है जब उनकी वेबसाइट पर भारत जोड़ो यात्रा, वोट चोरी और छात्रों की गूंज समेत विभिन्न अभियानों के जरिए लोगों से जुड़ने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
Congress launches ‘Awaaz Bharat Ki’ website; Rahul Gandhi appeals to persecuted and struggling individuals to share their stories
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)