16 अप्रैल 1892 को सैगिनॉ, मिशिगन, अमेरिका में हॉवर्ड ममफोर्ड जोन्स का जन्म हुआ। हॉवर्ड ममफोर्ड जोन्स अमेरिकी बौद्धिक इतिहासकार, साहित्य आलोचक, पत्रकार, कवि और मिशिगन विश्वविद्यालय तथा बाद में हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अंग्रेजी के प्रोफेसर बने। जोन्स द बोस्टन इवनिंग ट्रांसक्रिप्ट के पुस्तक संपादक रहे। यहां प्रस्तुत हैं, हॉवर्ड ममफोर्ड जोन्स के कुछ विचारणीय उद्धरण
उत्पीड़न समाज का पहला नियम है, क्योंकि आलोचना का सामना करने की तुलना में उसे दबाना हमेशा अधिक आसान होता है।
हमारा युग ऐसा है जिसे सोचने वाली मशीनों पर गर्व है, और उन इंसानों पर शक है जो सोचने की कोशिश करते हैं।
मन का अपने प्रति सच्चा बने रहने, नए सत्यों को आत्मसात करने, विकसित होने और दबावों पर काबू पाने का निरंतर संघर्ष, ये ही एक स्वतंत्र विचारक के हिस्से का कष्टप्रद पहलू हैं। उसका लगभग एकमात्र पुरस्कार उसकी अपनी ईमानदारी से मिलने वाला संतोष ही होता है।
यह जानने के लिए कि हम वर्तमान में क्या हैं और किस दिशा में जा रहे हैं, हमें यह जानना होगा कि हम अतीत में क्या रहे हैं और दूसरों ने क्या किया है और ऐसा इसलिए है क्योंकि मानविकी एक ही समय में अतीत की रचना भी है और उसकी व्याख्याकार भी, और यही मानविकी-विषयक विद्वत्ता का महान उद्देश्य है।
एमर्सन ने अमेरिकी भावना के नैतिक आशावाद, उसकी प्रगति और उसकी ऊर्जा को साकार रूप प्रदान किया।
(एमर्सन का मतलब, राल्फ वाल्डो एमर्सन, विख्यात अमेरिकी निबंधकार, व्याख्याता, दार्शनिक, पादरी, दास-प्रथा विरोधी और कवि, 19वीं सदी के मध्य में ट्रान्सेंडेंटलिस्ट आंदोलन के नेतृत्वकर्ता)
फरवरी 1954 में हॉवर्ड ममफोर्ड जोन्स ने विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय की मेमोरियल लाइब्रेरी के विस्तार के उद्घाटन के अवसर पर एक समर्पण भाषण दिया, जिसका शीर्षक था किताबें और स्वतंत्र मन। हॉवर्ड ममफोर्ड जोन्स का कहना था, हालांकि यह सच है कि इस राष्ट्र में हम मूर्ख बनने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन इसका यह अर्थ बिल्कुल नहीं है कि स्वतंत्र होने के लिए हमें मूर्ख बनना ही होगा! -हॉवर्ड ममफोर्ड जोन्स
कृपया हमारी Hindi News Website : https://www.peoplesfriend.in देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष – आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।