रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 17 अप्रैल 2026 (जि.सू.का.)। आयुक्त कुमाऊँ मंडल एवं अध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण दीपक रावत की अध्यक्षता में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम कॉन्फ्रेंस हॉल, कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की 22वीं बोर्ड बैठक में प्राधिकरण के वित्तीय वर्ष 2025-26 के वास्तविक आय-व्ययक और वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु प्रस्तावित बजट पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, के वित्तीय आंकड़ों में इस वर्ष उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। प्राधिकरण की राजस्व आय में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में लगभग 48 प्रतिशत की वास्तविक वृद्धि दर्ज की गई है। इसी क्रम में, आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भी सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए कुल प्रस्तावित आय के लक्ष्य में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 27.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रावधान किया गया है। आय के इन बढ़ते आंकड़ों से स्पष्ट है कि प्राधिकरण नियोजित विकास और राजस्व संग्रह की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है।
बोर्ड बैठक में कुल 32 मुख्य प्रस्ताव, मदों पर विचार-विमर्श किया गया। जिसमे चालू वित्तीय वर्ष हेतु बजट अनुमोदन, नीतिगत प्रस्ताव 13, मानचित्र के कुल प्रस्ताव स्वीकृत-16 का अनुमोदन किया गया तथा 02 प्रस्ताव शासन से मार्गदर्शन हेतु प्रस्तावित किये गये। इसके अतिरिक्त बोर्ड बैठक में जनपद के सौंदर्गीकरण, विकास हेतु प्रस्तुतीकरण के माध्यम से भविष्य की योजनाओं को प्रस्तुत किया गया। इसमें रुद्रपुर शहर के प्रवेश द्वारों पर भव्य हाईवे एंट्री गेट के निर्माण और शहर के प्रमुख पार्कों के पुनर्विकास व सिविल कार्यों के आधुनिक डिजाइनों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही, प्राधिकरण की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने हेतु नई वेबसाइट और नागरिकों की सहायता के लिए एआई चैटबोट, वेबसाइट, पीजीआरएस एआई विकसित करने संबंधी तकनीकी परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मोदी मैदान को एक अत्याधुनिक बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम के रूप में विकसित किया जायेगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप एथलेटिक ट्रैक, क्रिकेट पिच और विभिन्न इनडोर व आउटडोर खेलों की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक चेंजिंग रूम, दर्शकों के लिए विशाल गैलरी और खेल आयोजनों हेतु उन्नत तकनीकी बुनियादी ढांचे का निर्माण प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत खटीमा क्षेत्र के विकास हेतु रू0 1497.46 लाख की लागत वाली विकास योजनाओं को बोर्ड द्वारा प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। इस परियोजना के मुख्य आकर्षणों में खटीमा चौराहे से थारू विकास भवन तक के मार्ग का 4-लेन चौडीकरण और अत्याधुनिक प्रकाश व्यवस्था शामिल है। प्राधिकरण द्वारा के3 परियोजना प्राधिकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसमें त्रिशूल चौक के समीप लोनिवि के जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पूर्व निर्मित भवनों के स्थान पर प्राईम लोकेशन होने के दृष्टिगत आवासीय व व्यवसायिक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग निर्मित की जानी है, जिस हेतु प्राधिकरण द्वारा आंगणन तैयार किया जा चुका है तथा भूमि हस्तांतरण एवं वित्तीय स्वीकृति हेतु शासन को प्रेषित किये जाने हेतु निर्णय लिया गया।
मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अन्तर्गत ग्राम फाजलपुर महरोला तहसील रूद्रपुर में यातायात नगर परियोजना हेतु 46.88 एकड़ भूमि पर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण द्वारा 7204.07 लाख का प्रारम्भिक ड्राइंग, डिजाईन व डीपीआर तैयार किया जा चुका है, जिसको हुडको से वित्तीय प्रबंधन कर आगणन शासन को प्रेषित किये जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, उपाध्यक्ष प्राधिकरण जय किशन, सचिव पंकज उपाध्याय, मुख्य कोषाधिकारी डॉ0 पंकज कुमार शुक्ल, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, रविंद्र बिष्ट, डीजीसी राजस्व मनोज तिवारी, सिविल बरीत सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा, आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कृपया हमारी Hindi News Website : https://www.peoplesfriend.in देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष – आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
कुमाऊँ मंडलायुक्त दीपक रावत ने विकास प्राधिकरण की प्रगति की समीक्षा कर अनेक प्रस्तावों को दी स्वीकृति, बंपर हुई कमाई, सैकड़ों करोड़ के होंगे निर्माण कार्य
Related Posts
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चेताया, भयंकर खतरे में दुनिया, विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए संकल्प लें
संयुक्त राष्ट्र, न्यू यॉर्क (एक्सप्लेनर.कॉम स्पेशल)। दुनिया इन दिनों भयंकर पर्यावरणीय संकटों से त्रस्त है और खतरे लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदूषण और अस्वस्थ वातावरण हर साल दुनिया भर में…
तहसील दिवस में जनसमस्याओं का किया निस्तारण, डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने दिए निर्देश, शिकायतों को गंभीरता से लेकर जल्द समाधान कराएं अधिकारी Udham Singh Nagar News
किच्छा (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 2 जून 2026 (जिला सूचना कार्यालय)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित तहसील दिवस में जनसमस्याएं सुनी गईं…
Other Story
Education
Health
India
Inspiration
International
Lifestyle
Market
Nature
Politics
Science
Tech/Gadgets
Thoughts
Udham Singh Nagar
Uttarakhand

