
9 अप्रैल 2000 को यूनाइटेड किंगडम में ट्रॉट्स्कीवादी कार्यकर्ता टोनी क्लिफ का निधन हुआ। टोनी क्लिफ का 20 मई 1917 को जिख्रोन याकोव, इजराइल (उस समय ओटोमन फिलिस्तीन) में एक यहूदी परिवार में जन्म हुआ था। 1947 में ब्रिटेन चले गए और 1950 के दशक के अंत तक उन्होंने टोनी क्लिफ उपनाम अपना लिया था। वे सोशलिस्ट रिव्यू ग्रुप के संस्थापक सदस्यों में से एक थे जो बाद में इंटरनेशनल सोशलिस्ट्स और फिर 1977 में सोशलिस्ट वर्कर्स पार्टी बन गया। टोनी क्लिफ के कुछ कथन
चूँकि फासीवाद निराशा का आंदोलन है, जबकि समाजवाद आशा का आंदोलन है, इसलिए फासीवाद से लड़ने के लिए न केवल फासीवादियों से लड़ना जरूरी है, बल्कि उन परिस्थितियों से भी लड़ना जरूरी है जो निराशा पैदा करती हैं। हमें चूहों से तो लड़ना ही है, साथ ही उन नालियों से भी लड़ना है जिनमें ये चूहे पनपते हैं। हमें फासीवादियों से तो लड़ना ही है, साथ ही उस पूँजीवाद से भी लड़ना है जो फासीवाद को जन्म देने वाली परिस्थितियाँ पैदा करता है – जैसे बेरोजगारी, खराब आवास, सामाजिक वंचना आदि।
एक दिन, समाजवादी क्रांति मेरे दरवाजे पर दस्तक देगी और कहेगी, कॉमरेड टोनी क्लिफ, क्या आप समाजवाद अपनाना चाहेंगे? और मैं कहूँगा, आज रात नहीं, मैं फुटबॉल देख रहा हूँ।
पूँजीवाद ही समाज की एकमात्र ऐसी व्यवस्था है जिसमें लोग इसलिए भूखे मरते हैं क्योंकि वहाँ भोजन की मात्रा जरूरत से ज्यादा होती है। -टोनी क्लिफ
क्रांतिकारी सिद्धांत के बिना कोई भी क्रांतिकारी व्यवहार संभव नहीं है।
मेरे दोस्त, सारे सिद्धांत तो नीरस (ग्रे) होते हैं, लेकिन जीवन का वृक्ष हमेशा हरा-भरा रहता है।
आंदोलन का अर्थ है विशाल जनसमूह के सामने कोई एक विचार रखना, जबकि प्रचार का अर्थ है छोटे समूह के सामने विचारों का एक जटिल ताना-बाना प्रस्तुत करना।
क्रांति… सामाजिक समस्याओं को हल करने का सबसे निर्मम तरीका है। और क्रांति के समय में, अनिर्णय की स्थिति सबसे बुरी स्थिति होती है।
पूरी दुनिया दो खेमों में बँटी हुई है, एक तरफ हम यानी मेहनतकश लोग और दूसरी तरफ वे यानी शोषक वर्ग।
उत्पीड़ित लोगों के बीच कोई स्वाभाविक एकता नहीं होती।
शासक वर्ग के विचार समाज की बुनियादी चीजों को भी प्रभावित करते हैं… उदाहरण के लिए, यह विचार ही ले लीजिए कि समाज में अमीर और गरीब जरूर होने चाहिए। अक्सर कहा जाता है, बेशक, अमीर और गरीब तो होते ही हैं वे हमेशा से ही रहे हैं।… और इसका निष्कर्ष यह निकाला जाता है कि इस बारे में कुछ भी नहीं किया जा सकता। -टोनी क्लिफ
कृपया हमारी Hindi News Website : https://www.peoplesfriend.in देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष – आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

