देहरादून (उत्तराखंड) 19 मार्च 2026। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक शहरी विकास विभाग, पेयजल विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने शहरी विकास विभाग की नीलकंठ महादेव (पौड़ी गढ़वाल) एवं रामनगर (नैनीताल) में मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण कार्य को मंजूरी प्रदान करते हुए पार्किंग निर्माण गाइडलाइंस का अनुपालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नीलकंठ महादेव (लागत घ्5183.65 लाख) एवं रामनगर ( लागत घ्3857.64 लाख) मल्टीस्टोरी पार्किंग में प्रवेश एवं निकासी के लिए सभी तकनीकी पहलुओं का विशेष ख्याल रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने नीलकंठ महादेव में भूमि का जियोटेक्निकल सर्वे भी अनिवार्य रूप से कराए जाने की बात भी कही।
मुख्य सचिव ने पेयजल विभाग के 4 प्रस्तावों (3 पेयजल परियोजनाओं – 2438.32 लाख रु. लागत की पीपलकोटी नगर पंचायत पेयजल योजना, 3986.24 लाख रु. लागत की तिलवाड़ा नगर पंचायत पेयजल योजना एवं 2578.52 लाख लागत की ऊखीमठ नगर पंचायत पेयजल योजना) और लालकुआं नगर पंचायत सीवर लाइन परियोजना (लागत 37.95 लाख रु.) को भी संस्तुति प्रदान की। उन्होंने ग्रेविटी आधारित पेयजल परियोजनाओं में मीटर लगाए जाने के भी निर्देश दिए। समिति द्वारा लोक निर्माण विभाग की काठगोदाम बाईपास मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत 3.5 किलोमीटर मार्ग एवं इसमें 75 मीटर स्पान का सेतु निर्माण (लागत 1177.93 लाख रु.) को भी मंजूरी प्रदान की गई।
बैठक में सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, दिलीप जावलकर एवं रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति ने दी शहरी विकास विभाग, पेयजल विभाग, लोक निर्माण विभाग के करोड़ों के विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति
Related Posts
सुरक्षा की भावना अनिश्चित चीजों के प्रति डर पैदा करती है – एल्फ्रिडे जेलिनेक, नोबेल पुरस्कार विजेता ऑस्ट्रियाई नाटककार और उपन्यासकार के विचारणीय उद्धरण Elfriede Jelinek Quotes
20 अक्टूबर 1946 को मुर्जसुशलाग, ऑस्ट्रिया में एल्फ्रिडे जेलिनेक का जन्म हुआ। एल्फ्रिडे जेलिनेक जानी मानी ऑस्ट्रियाई नाटककार और उपन्यासकार हैं। जर्मन भाषा में लिखने वाले सबसे सम्मानित लेखकों में…
लोगों के जोशीले दिलों और उनकी गहरी आस्था की बहुत जरूरत है – लिडिया मारिया चाइल्ड, अमेरिकी गुलामी प्रथा विरोधी, नारीवादी, मूल अमेरिकी अधिकार कार्यकत्री उपन्यासकार, पत्रकार के प्रेरक, विचारोत्तेजक उद्धरण Lydia Maria Child Quotes
20 अक्टूबर 1880 को वेनलैंड, मैसाचुसेट्स में अमेरिकी उन्मूलनवादी (गुलामी प्रथा की विरोधी), नारीवादी, मूल अमेरिकी अधिकारों की कार्यकर्ता, उपन्यासकार, पत्रकार और अमेरिकी विस्तारवाद की विरोधी लिडिया मारिया चाइल्ड (लिडिया…
Other Story
Education
Entertainment
Inspiration
International
Lifestyle
Literature
Nature
Politics
Science
Thoughts
लोगों के जोशीले दिलों और उनकी गहरी आस्था की बहुत जरूरत है – लिडिया मारिया चाइल्ड, अमेरिकी गुलामी प्रथा विरोधी, नारीवादी, मूल अमेरिकी अधिकार कार्यकत्री उपन्यासकार, पत्रकार के प्रेरक, विचारोत्तेजक उद्धरण Lydia Maria Child Quotes
Crime
Education
Entertainment
Health
India
Inspiration
International
Lifestyle
Literature
Market
Nature
Politics
Science
Tech/Gadgets
Thoughts
Udham Singh Nagar
Uttarakhand

