
खटीमा, झनकट (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 5 अक्टूबर 2026 (जि.सू.का.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह खटीमा से नानकमत्ता कार्यक्रम में जाते समय झनकट क्षेत्र में स्थानीय लोगों को देखकर अपना काफिला रुकवाया और उनसे मुलाकात की । मुख्यमंत्री ने लोगों द्वारा दिए गए प्रार्थना-पत्रों को स्वयं देखा तथा उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना व समाधान के निर्देश अधिकारियो को दिए। मुख्यमंत्री ने जनता से आत्मीय संवाद करते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सड़क किनारे काफिला रोककर आमजन से सीधे संवाद के दौरान स्थानीय लोगों ने विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। जनसेवा के लिए सरकार सदैव आमजन के साथ खड़ी है।
Chief Minister Pushkar Singh Dhami listened to public grievances right on the road in Jhankat and directed officials to resolve them

