आगरा (सिकंदरा)। गौ सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित रहे सिकंदरा निवासी स्वर्गीय राजबहादुर गोस्वामी को केसरिया रक्षा फाउंडेशन द्वारा मरणोपरांत गौ सेवा सम्मान दिया जाएगा।
पिछले वर्ष राजबहादुर गोस्वामी ने जल संरक्षण की मुहिम के तहत आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में 1,500 (डेढ़ हजार) पौधे लगवाए थे।
फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अविरल मलिक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संकेत चतुर्वेदी ने कहा कि बेसहारा गायों की सेवा, समाज को एकजुट करने और प्रकृति संरक्षण में राजबहादुर गोस्वामी का योगदान अनुकरणीय है। उनके इसी सर्वोच्च सेवा भाव को नमन करने के लिए संस्था उन्हें यह सम्मान दिया गया है। क्षेत्र के गौ भक्तों और पर्यावरण प्रेमियों ने इस निर्णय की सराहना की है।
Posthumous Gau Seva Samman Cow Service Award from Kesariya Raksha Foundation for Rajbahadur Goswami of Sikandra, Agra

कृपया हमारी Hindi News Website : https://www.peoplesfriend.in देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष – आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।