
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 11 मई 2026। अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में आयोजित जिला पंचायत की सामान्य बैठक अध्यक्ष मौर्य ने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं को भी लेकर जनता जनप्रतिनिधियों के पास आती है और जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता की समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को अवगत कराते है। इसलिए जनता की जो भी समस्या है उसे संबंधित अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण, जांच कर समाधान किया जाये।
बैठक का प्रारंभ करते हुए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत जीएस भट्ट, ने अध्यक्ष की अनुमति से सदन के सम्मुख पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि एवं बजट संबंधी जानकारी दी। उन्होने बताया कि जिला पंचायत हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 में आय पक्ष हेतु रु. 1,03,07,08,139.00 एवं व्यय पक्ष हेतु रू0 1,02.15.58.139.00 प्राविधान रखा गया है।
सदस्य भाष्कर सम्मल द्वारा सदस्यों को प्रति बैठक मिलने वाले भत्ते की बढोतरी किये जाने एवं विधायकों की तरह जिला पंचायत सदस्यों को भी निधि दिये जाने हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित किये जाने की मांग रखी।
चरनजीत सिंह, सूरज नारायण, भाष्करण सम्मल, नईम अहमद व रीता कफल्टिया आदि सदस्यों द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विद्युत, शिक्षा, जलापूति, सिचाई, चिकित्सा आदि विषयों पर अपनी समस्याओं से सदन को अवगत कराया गया।
मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने कहा कि बैठक में जो भी जनप्रतिनिधियों द्वारा समस्याएं रखी है उसे प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनप्रतिनिधियों द्वारा जो भी समस्याएं उठायी गयी है उन समस्याओं के सामाधान हेतु स्थानीय स्तर पर भ्रमण कर समाधान किया जाये।
अध्यक्ष मौर्य द्वारा बैठक में आये सदस्यों एवं अधिकारिगणों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्त की गयी।
बैठक में सदस्य जिला पंचायत हीरा देवी, रीता कफल्टिया, संगीता राणा, अनिमा सिंह, मधु राणा, आशा देवी, सूरज नारायन, सदफ मलिक, भाष्कर सम्भल, गुरदास कालडा, प्रेम प्रकाश, रेनु गंगवार, दीपा, भावना कोरंगा, शिल्की खेडा, रेखा रानी, सुषमा हलदार, मौ० फुरकान, जितेंद्र शर्मा, सीमा कौर, योगेंद्र सिंह ढोबाल, कैलाश रानी शर्मा, बीनू, रुकमणी, सुरेंद्र कौर, रजनी, नईम अहमद, कामिनी सिंह, मौ0 हसन, चरनजीत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 केके अग्रवाल, डीएफओ यूसी तिवारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत जीसी भट्ट सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कृपया हमारी Hindi News Website : https://www.peoplesfriend.in देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष – आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

