
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 19 सितंबर 2026 (जि.सू.का.) महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को जिला सभागार मे सेवा संकल्प अभियान के तहत आगामी 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले आंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियो और पार्टी पदाधिकारियो के साथ बैठक ली। बैठक से पूर्व कैबिनेट मंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। मंत्री ने बैठक में कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विभागीय मंत्री ने बताया की जनपद के 2 हजार 388 आंगनबाड़ी केंद्रों में यह आयोजन होने है जो कि कुल 13 दिनों तक विभिन्न ब्लॉक स्तर पर किए जाएंगे। विभिन्न दिवस पर अलग अलग गतिविधियां संचालित की जाएंगी जिनमे टीकाकरण एवं पोषण अभियान, पोषण अभियान के उद्देश्यों एवं लाभों की जानकारी, संतुलित आहार एवं पोषण पर चर्चा, बाल गीत एवं कविताएँ, सांस्कृतिक नृत्य एवं लोकनृत्य, लघु नाटिका आदि सम्मलित हैं।
कार्यक्रम में पोषण एवं मातृ-शिशु कल्याण,माँ और बच्चे के पोषण पर चर्चा,पोषण अभियान की जानकारी,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी, सरकारी योजनाओं के लाभ और पात्रता कैसे लें इसकी जानकारी दी जाएगी साथ ही विभाग की ऐसी आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों, सहायिकाओं और आशा बहनों का सम्मान समारोह भी किया जाएगा। मंत्री रेखा आर्या ने बैठक में यह भी दिशा निर्देश दिए कि हमारे आंगनबाड़ी केंद्र जो कि प्रातः 9 बजे संचालित होते है और 12 बजे तक चलते है ऐसे में इस समय सीमा के भीतर ही सभी क्रियाकलाप कर लिए जाएँ ताकि हमारे बच्चों और अभिवावकों को किसी प्रकार की परेशानी ना उठानी पड़े। मंत्री ने कहा की इस दौरान बच्चों की प्रस्तुति ,बाल गीत एवं कविताएँ, सांस्कृतिक नृत्य एवं लोकनृत्य, लघु नाटिका एवं अभिनय, रचनात्मक गतिविधियों की प्रस्तुति के साथ बच्चों की प्रतिभा एवं आत्मविश्वास को प्रोत्साहन दिया जाएगा।
यहां दर्जाराज्य मंत्री रामपाल सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता सक्सेना, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष (काशीपुर) आकांशा ठाकुर, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रश्मि रस्तोगी, जिला महामंत्री महिला मोर्चा प्रीति धीर, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल चौहान, अपर जिलाधिकारी कोस्तुभ मिश्र, सहायक परियोजना निदेशक रमा गोस्वामी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी सहित विभागीय अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Minister Rekha Arya held a preparatory meeting for Angan Ka Milan event; activities including vaccination, nutrition programs, cultural events will be held across 2,388 Anganwadi centers, information regarding government schemes will be provided

