
पंतनगर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 01 मई 2026 (अभिलाख सिंह)। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर इंकलाबी मजदूर केंद्र एवं ठेका मजदूर कल्याण समिति पंतनगर ने यूनियन कमेटी हाल में सभा मई दिवस के शहीदों की क्रांतिकारी विरासत को याद करते हुए संघर्षों को आगे बढ़ाने और 8 घंटे कार्य दिवस, न्यूनतम वेतन बढ़ाने, नौकरी की सुरक्षा जैसी मांगों को लेकर आंदोलनरत मजदूरों के संघर्ष का समर्थन किया और मजदूर आंदोलन का दमन, फर्जी मुकदमे गिरफ्तारी की निंदा, गिरफ्तार मजदूरों और मजदूर संगठनों के नेताओं को रिहा करने की मांग की गई। सभा में वक्ताओं ने कहा कि मई दिवस 8 घंटे कार्य दिवस, एक बेहतर समाज बनाने के लिए मजदूर वर्ग के अथक जुझारू संघर्षों बलिदानों के संघर्षों का प्रतीक दिवस है।
मई दिवस सभा में वक्ताओं ने कहा कि मई दिवस के शहीदों ने अपने जुझारू संघर्षों से न सिर्फ आठ घंटे कार्य दिवस हासिल किया। बल्कि अपने क्रांतिकारी संघर्षों को आगे बढ़ाते हुए पहले रुस में सोवियत संघ समाजवाद, मजदूर राज कायम किया और फिर चीन में शोषण विहीन समाजवादी व्यवस्था कायम की। बेरोजगारी का खात्मा जहां हर हाथ को काम दिया गया। महिलाओं को सार्वजनिक काम देकर महिला पुरुष मजदूरों में गैरबराबरी समाप्त किया गया। मजदूर वर्ग की समाजवादी व्यवस्था की मौजूदगी के भय से पूरी दुनिया के शासकों को मजदूरों के जुझारू संघर्षों से बोनस, ग्रेच्युटी, अवकाश, नौकरी की सुरक्षा जैसे राहतकारी श्रम कानूनों को बनानें को बाध्य किया।
वक्ताओं ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में मजदूर राज समाजवादी व्यवस्था की अनुपस्थिति में संस्था सरकारी हो या फिर प्राइवेट हर जगह शोषणकारी ठेका प्रथा लागू की हुई हैं ऊपर से मोदी सरकार द्वारा मजदूर वर्ग ने अपने जुझारू संघर्षों से अंग्रेजी सरकार से हासिल किए राहतकारी 44 श्रम कानूनों को खत्म कर मजदूर विरोधी 04 लेवर कोड लागू कर दिया गया है। जहां 8 घंटे कार्य दिवस को 12 घंटे कार्य दिवस कर दिया गया है। राहत कारी ईपीएफ ईएसआई से मजदूरों को बाहर करने का रास्ता साफ कर दिया गया है। पंतनगर में 20–25 वर्षों से लगातार कार्यरत,बोनस, ग्रेच्युटी, अवकाश जैसी मूलभूत से बंचित मजदूरों को हाईकोर्ट नैनीताल के आदेश के बावजूद नियमितीकरण नहीं किया जा रहा। अब संगठित होकर आवाज उठाना अपराध हो गया है। बढ़ते महिला अपराधों को नजरंदाज कर महिला मजदूरों को रात्रि पाली में काम कराने का कानून लागू किया गया है।
वक्तओं ने कहा कि पूंजीपरस्त सरकारों के मजदूरों पर हमले के जबाब में वर्षों से लम्बित न्यूनतम वेतन बढ़ाने,8 घंटे कार्य दिवस, नौकरी की सुरक्षा, को लेकर पानीपत, गुड़गांव मानेसर हरियाणा, नोएडा उत्तर प्रदेश, एवं सिडकुल पंतनगर उत्तराखंड के मजदूरों द्वारा जुझारू आंदोलन हड़तालें की जिससे फासिस्ट सरकारों को आंशिक वेतन वृद्धि आदेश जारी करने को मजबूर होना पड़ा, कुछ छींटे डालकर मजदूर आंदोलन शांति करने की कोशिश की गई। पूंजीपरस्त सरकारों द्वारा बड़े पैमाने पर मजदूर आंदोलन का दमन लाठीचार्ज फर्जी मुकदमे लगाकर मजदूरों एवं मजदूर संगठनों के नेताओं को संगीन धाराओं में जेल भेज दिया गया है। मीडिया ट्रायल चलाकर आंदोलन भड़काने, आगजनी, पेट्रोल बम से हमला, कि बाहरी लोग, अर्बन नक्सल जैसे मजदूर विरोधी प्रचार से गोदी मीडिया द्वारा मजदूर संगठनों, नेताओं को बदनाम किया जा रहा है। जबकि इतिहास गवाह है कि साजिशकर्ता, मालिकों और सरकार के ही लोग होते हैं। ऐसे ही जैसे 1886 में अमेरिका के शिकागो के मजदूरों द्वारा शांतिपूर्ण सभा पर पूंजीपतियों के बाउंसरों द्वारा बम फेंके और घायल, मृत्यु मजदूरों का हत्या की मजदूर नेताओं पर आरोप लगाकर अडोल्फ फिसर, अल्बर्ट पार्सन्स, जार्ज एंजेलिस और अगस्त स्पाइस को फांसी पर चढ़ा दिया गया था। आज सरकारों द्वारा पूंजीपतियों के हितों में मजदूर नेताओं पर फिर वही फर्जी मुकदमें, जेल जैसी दमन से आंदोलन को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि वर्गीय रुप से संगठित आंदोलन के सामने सरकारों के यह प्रयास न पहले सफल हुए और न आगे सफल होंगे।
सभी वक्ताओं ने एक स्वर से मई दिवस के शहीदों की क्रांतिकारी विरासत को आगे बढ़ाते हुए मजदूर वर्ग की वर्गीय एकता के आधार पर संगठित होकर फासिस्ट तानशाह सरकारों से अधिकारों को हासिल करने और मजदूर वर्ग की समाजवादी व्यवस्था कायम करने के संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में राशिद, श्रवण कुमार, अभिलाख सिंह, अर्जुन, रामप्रताप, चंद्र मनी, भरत, सुरेश, सतेंद्र, राजा यादव, रंजीत, पवन, सुभाष आदि शामिल रहे।
कृपया हमारी Hindi News Website : https://www.peoplesfriend.in देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष – आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

