
7 मई 2024 को शिकागो, इलिनोइस में प्रसिद्ध अमेरिकी संगीतकार, संगीत रिकॉर्ड उत्पादनकर्ता, ऑडियो इंजीनियर और संगीत पत्रकार स्टीवन फ्रैंक अल्बिनी (जन्म 22 जुलाई 1962 पासाडेना, कैलिफोर्निया) स्टीवन अल्बिनी का निधन हुआ। स्टीवन अल्बिनी प्रभावशाली पोस्ट-हार्डकोर और नॉइज रॉक बैंड बिग बलैक (1981-1987), रेपमैन (1987-1989), और शेलाक (1992-2024) की स्थापना की और उनका नेतृत्व किया। स्टीवन अल्बिनी ने पिक्सीज के सुपर रोसा (1988), पीजे हार्वे के राइड आफ मीं, निर्वाना के इन उटेरो (दोनों 1993), और मैनिक स्ट्रीट प्रीचर्स के जर्नल फोर प्लेग लवर्स (2009) जैसे प्रशंसित एल्बमों को इंजीनियर किया। संगीत और संगीत तकनीक के दिग्गज स्टीवन अल्बिनी ने इस क्षेत्र में व्यापक काम किया जिसके लिए उन्हें बहुत सराहना, सम्मान और पुरस्कार मिले।
स्टीवन अल्बिनी का 7 मई 2024 को शिकागो स्थित अपने घर पर, 61 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। डेव ग्रोल ने उनकी याद में फू फाइटर्स के गीत माई हीरो की प्रस्तुति उन्हें समर्पित की, और जोआना न्यूसम ने भी अपने गीत कॉस्मिया की प्रस्तुति के साथ अल्बिनी को सम्मान दिया। 30 जून 2024 को बेलमोंट एवेन्यू के उस हिस्से को जहाँ इलेक्ट्रिकल ऑडियो स्थित है, स्टीव अल्बिनी वे का सम्मानजनक नाम दिया गया। यहां प्रस्तुत हैं स्टीवन अल्बिनी के कुछ रोचक, मनोरंजक, प्रेरक, विचारणीय उद्धरण
पारंपरिक मान्यताओं पर तब तक संदेह करें, जब तक आप उन्हें तर्क और प्रयोग के आधार पर सत्यापित न कर लें।
मेरे जीवनकाल में संगीत के क्षेत्र में, पंक रॉक के बाद, जो सबसे बेहतरीन चीज हुई है, वह है संगीत को दुनिया भर में मुफ्त में साझा कर पाना।
अब फिर कभी कोई बड़े पैमाने वाला रिकॉर्ड उद्योग नहीं होगा, और मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि वह उद्योग न तो संगीतकारों के फायदे के लिए काम करता था और न ही दर्शकों के, ये ही दो ऐसे वर्ग हैं जिनकी मुझे परवाह है।
ऐसे लोगों को ढूँढ़ें जो आपकी तरह सोचते हों और उन्हीं के साथ रहें। केवल वही संगीत बनाएँ जिसके प्रति आप जुनूनी हों। केवल उन्हीं लोगों के साथ काम करें जिन्हें आप पसंद करते हों और जिन पर आपको भरोसा हो। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर न करें।
मेरी दिलचस्पी केवल ऐसे रिकॉर्ड्स पर काम करने में है जो ईमानदारी से बैंड के अपने संगीत और अस्तित्व के प्रति उनके अपने नजरिए को दर्शाते हों। यदि आप रिकॉर्डिंग की कार्यप्रणाली के एक सिद्धांत के तौर पर खुद को इस बात के लिए समर्पित करते हैं, तो मैं आपके लिए जी-जान लगा दूँगा।
मुझे कर्ट को शर्मिंदा करना अच्छा नहीं लगता, यह कहकर कि उसकी पत्नी कितनी बड़ी साइको होजबीस्ट (पागल औरत) है, खासकर तब, जब वह खुद इस बात को पहले से ही जानता है।
मुझे लगता है कि फैशन बहुत ही घिनौनी चीज है। यह पूरी सोच ही बेतुकी है कि कोई और व्यक्ति ऐसे कपड़े बना सकता है जो स्टाइल में माने जाएँ और जिन्हें पहनकर दूसरे लोग अच्छे दिखें। मुझे यह सोचकर ही घिन आती है कि एक ऐसा उद्योग मौजूद है जो आम जनता के कम आत्म-सम्मान का फायदा उठाता है। मैं तो चाहूँगा कि फैशन उद्योग पूरी तरह से ढह जाए।
मुझे मुख्यधारा की संस्कृति में हिस्सा लेने में सचमुच कोई दिलचस्पी नहीं है। मेरे लिए, मुख्यधारा के संगीत व्यवसाय में शामिल होना, किसी रैकेट (अवैध धंधे) में फँसने जैसा है। ऐसा हो ही नहीं सकता कि आप किसी गलत धंधे में शामिल हों और किसी न किसी तरह उससे गंदे न हों।
कोई भी काम करने से पहले, यह जान लें कि आप क्या करने की कोशिश कर रहे हैं। बिना सोचे-समझे नॉब घुमाना उतना ही बेकार है, जितना आँखों पर पट्टी बाँधकर दीवार पर रंग फेंकना, इससे कोई अच्छी तस्वीर नहीं बन सकती।
एक शानदार कूल्हे पर नजर जाना लाजमी है। खूबसूरत, बिना कपड़ों वाली औरतें हमेशा मेरा ध्यान खींचेंगी। ऐसे कपड़े पहनी हुई खूबसूरत औरतें, जिनसे उनका शरीर ज्यादा दिखे, हमेशा मेरा ध्यान खींचेंगी, कम से कम एक पल के लिए तो जरूर।
बहुत से म्यूजिशियन अच्छे रसोइए होते हैं, और बहुत से रसोइए म्यूजिशियन होते हैं, मुझे लगता है कि यह शायद इसलिए है क्योंकि रचनात्मकता को जाहिर करने के कई तरीके मिल जाते हैं। शायद उतने ही लोग विजुअल आर्टिस्ट, बढ़ई या ऐसे लोग भी होते हैं जिन्हें झूठ बोलने की लत होती है।
जन्नत में, एंटीपास्टी के बाद, पहला कोर्स पास्ता का होगा।
जिस औरत के प्यार में मैं अभी पागल हूँ, वह एक साल तक शाकाहारी थी, जब तक कि मैंने उसे डेट करना शुरू नहीं किया। ज्यादातर शाकाहारियों की तरह, उसने भी कभी ठीक से पकाया हुआ मांस नहीं खाया था, उसने सिर्फ बाजार में पैकेट में मिलने वाला या किसी और तरह से खराब हो चुका मांस ही खाया था।
किराने का सामान खरीदें और अपना पेट भरें, भले ही आप सफर में ही क्यों न हों।
अगर कोई कलाकार यह सोचे कि उसका माध्यम उसे सीमित कर रहा है, तो यह उसकी अपनी ही हेकड़ी दिखाता है, और मुझे लगता है कि हम सभी इस बात को समझते हैं।
इस बात को लेकर कोई गलतफहमी न पालें, एक बार जब कोई बैंड लेटर ऑफ इंटेंट (इरादे का पत्र) पर दस्तखत कर देता है, तो या तो वे आखिरकार एक ऐसा कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगे जो रिकॉर्ड लेबल के फायदे का हो, या फिर वे पूरी तरह से बर्बाद हो जाएँगे।
पिछले लगभग तीस सालों में, मैं समाज के उन हिस्सों के बारे में ज्यादा जागरूक हुआ हूँ जिनके बारे में मुझे अपनी जवानी के दिनों में ज्यादा जानकारी नहीं थी। मैंने ज्यादा गरीब लोगों, ज्यादा अल्पसंख्यक समुदायों और ज्यादा यौन अल्पसंख्यकों के साथ बातचीत की है। जैसे-जैसे आपके जीवन में अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोग शामिल होते जाते हैं, आपका नजरिया और भी व्यापक होता जाता है, और आप अपनी राय को लेकर उतने लापरवाह या अड़ियल नहीं रहते।
जब मैं स्टूडियो में होता था और वहाँ का इंजीनियर या उस सेशन का कथित प्रोड्यूसर बैंड पर अपनी हुकूमत चलाने लगता था, तो मुझे हमेशा बहुत बुरा लगता था। मुझे यह हमेशा एक बहुत बड़ी बेइज्जती लगती थी। -स्टीवन अल्बिनी
कृपया हमारी Hindi News Website : https://www.peoplesfriend.in देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष – आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

