
पंतनगर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 30 मई 2026 (अभिलाख सिंह)। ठेका मजदूर कल्याण समिति पंतनगर ने कुलपति, गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्यौगिक विश्वविद्यालय एवं निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण विश्वविद्यालय को पत्र देकर पूर्व मुख्यमंत्री मेजर भुवन चंद्र खंडूरी उत्तराखंड के आकस्मिक निधन पर दिवंगत नेता के सम्मान में जारी शासनादेश के अनुसार विश्व विद्यालय के दैनिक वेतन भोगी/ठेका मजदूरों को सवेतानिक अवकाश दिलाने की मांग की गई है। मांग पत्र की प्रति जिलाधिकारी, ऊधम सिंह नगर को भेजी गई है।
ठेका मजदूर कल्याण समिति पंतनगर के सचिव अभिलाख सिंह ने बताया कि दिनांक 19.05.2026 को उत्तराखंड शासन द्वारा जारी अवकाश सम्बंधी शासनादेश के अनुपालन में विश्व विद्यालय पंतनगर के कुलसचिव महोदया द्वारा आदेश जारी कर दिनांक 20 मई 2026 को विश्व विद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवकाश घोषित किया गया है। परंतु एक ही प्रकृति के कामों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी एवं ठेका मजदूरों को सवेतानिक अवकाश का आदेश जारी नहीं किया गया है। जबकि शासन द्वारा इस तरह के अचानक घोषित किए जाने वाले अवकाश आदेशों के अनुपालन में हमेशा श्रम कल्याण अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर विश्व विद्यालय के अन्य कर्मियों की भांति दैनिक वेतन भोगी एवं ठेका मजदूरों को सवेतानिक अवकाश दिए जाते रहे हैं।
श्रम कानूनों में भी संस्था में एक ही प्रकृति के कामों में कार्यरत सीधे नियुक्त किए गए कर्मियो एवं वाह्य सेवादाता के माध्यम से नियोजित ठेका मजदूरों की सेवा शर्तें समान,हित लाभ, अवकाश लाभ समान होंगे। बावजूद पूरे उत्तराखंड के अधिकारियों, कर्मचारियों, मजदूरों के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर भुवन चंद्र खंडूरी के आकस्मिक निधन पर दिवंगत नेता के सम्मान में विश्व विद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों को अवकाश घोषित किया गया है परंतु अल्प वेतन भोगी गरीब दैनिक वेतन भोगी एवं ठेका मजदूरों को सवेतानिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। आर्थिक नुकसान किया जा रहा है। इसी को लेकर एक ही प्रकृति के कामों में कार्यरत कर्मियों में भेदभाव समाप्त करते हुए नियमों, एवं पूर्व परम्परा की भांति दैनिक वेतन भोगी एवं ठेका मजदूरों को आदेश जारी कर 20 मई 2026 को सवेतानिक अवकाश दिलाने की मांग की गई है।
Theka Mazdoor Kalyan Samiti, Pantnagar demanded paid leave and equal rights as per the government order from the Vice Chancellor, GB Pant University, Director Administration, District Magistrate
कृपया हमारी Hindi News Website : https://www.peoplesfriend.in देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष – आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

