किच्छा (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 2 जून 2026 (जिला सूचना कार्यालय)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित तहसील दिवस में जनसमस्याएं सुनी गईं और उनका निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए अधिकारी समस्याओं को संवेदनशील होकर सुनें व गंभीरता से तहसील दिवस में पंजीकृत समस्याओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। तहसील दिवस में समाज कल्याण, विद्युत, पेयजल, भूमि, सीसी मार्ग, सड़क मार्ग, सिंचाई गूल, राजस्व विभाग, पुलिस, नगर पालिका, गैस आदि से संबंधित 115 शिकायतें पंजीकृत हुई जिसमे से 47 शिकायतों, समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
तहसील दिवस में सिरौलीकला निवासी मो0 ताहिर ने कृषि भूमि के शामिल खाते का बटवारे का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को जांच कराकर समाधान करने के निर्देश दिये। आदर्श नगर बंडिया निवासी सुरेश प्रसाद चौहान ने आदर्श नगर में मंदिर चैराहे से कालोनी चौराहे तक 20 मीटर सड़क बनाने व कमलानगर चुटकी देवरिया निवासियो ने 50 फिट कच्चे रास्ते को पक्का रास्ता बनवाने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निरीक्षण कर सड़क निर्माण की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इंदरपुर निवासी रामचीज ने ग्राम प्रतापपुर में अपनी खेती की भूमि को कब्जामुक्त कराते हुए कब्जा दिलाने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
ग्राम आनंदपुर निवासियों ने नाला को सफाई कराने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निरीक्षण कर सफाई कराने के निर्देश दिये। निर्वतमान सभासद लियाकत अली ने वार्ड नं.3 किशनपुर सिसई में खुले विद्युत तार की जगह इन्सुलेटेड विद्युत लाइन लगाने व सिसई बंडिया में पाहा नहर की सफाई कराने व नहर की कवरिंग कराने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को सफाई कराने एवं अधिशासी अभियंता को निरीक्षण कर नहर कवरिंग डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये। पंत कालोनी किच्छा निवासी चंद्रकला ने नगर पालिका द्वारा लगाये गये समर्सिबल पंप से कनेेक्शन दिलाने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को कनेक्शन देने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
तहसील दिवस में विधायक तिलक राज बेहड, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, उप जिलाधिकारी गौरव पांडे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आशुतोष जोशी, आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ आलोक शुक्ला, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ वीकेएस यादव, मुख्य उद्यान अधिकारी एस के शर्मा, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, लघु सिंचाई सुशील कुमार, विद्युत उमाकांत चतुर्वेदी, पेयजल निगम सुनील जोशी, आरडब्लूडी अमित भारती, डीपीओ मुकुल चौधरी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नंदनी तोमर, जिला क्रीडा अधिकारी जानकी कार्की तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी असित आनंद आदि मौजूद थे।
Public problems were resolved on Tehsil Divas Kichha DM Udham Singh Nagar Nitin Singh Bhadoria gave instructions that officers should take complaints seriously and resolve them quickly
कृपया हमारी Hindi News Website : https://www.peoplesfriend.in देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष – आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।