आज आदमी दुनिया भर में पहले के मुकाबले बहुत परेशान है। मुख्य समस्या बेरोजगारी, कंगाली, मंदी, महंगाई, आर्थिक असुरक्षा इत्यादि हैं। प्रथम बार 1 जुलाई 1994 को अंतरराष्ट्रीय चुटकुला दिवस अथवा अंतरराष्ट्रीय मजाक दिवस मनाया गया। बताया जाता है कि एक अमेरिकी लेखक वेन रीनागल ने इस दिन के बारे में वर्ष 1994 में सोचा था। उन्होंने अपनी पुस्तकों को बढ़ावा देने के लिए इस दिवस का आयोजन किया। वेन इस दिन का इस्तेमाल अपने चुटकुलों की किताब के प्रचार के लिए करते थे। जिसमें जोक्स, कार्टून, मीम्स इत्यादि थे। मूर्ख दिवस 1 अप्रैल को मनाते हैं वह भी मजाक का दिन है इसके अलावा हंसी दिवस भी मनाया जाता है। लेकिन चुटकुले कहने, सुनने और लिखने के लिए खासतौर पर चुटकुला दिवस की जरूरत पड़ी। चुटकुलों की हमारे जीवन में बड़ी महत्ता है। हम चुटकुले कह सुन कर अपने तनाव को कम कर लेते हैं और सामान्य स्थितियों में भी हल्का महसूस करते हैं।
ऐसा माना जाता है कि अंतर्राष्ट्रीय चुटकुला दिवस आधिकारिक तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका में शुरू हुआ था, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय चुटकुला दिवस की उत्पत्ति चाहे जो भी हो, यह स्पष्ट है कि चुटकुले सैकड़ों-हजारों साल पहले से ही मौजूद हैं। पहले चुटकुले यूनानियों और विशेष रूप से पालामेडिस साथ संदर्भित किए जाते है, जिन्हें कई अन्य चीजों के आविष्कार का श्रेय भी दिया जाता है। प्राचीन ग्रीक चुटकुला-कहने का एक उदाहरण कुछ इस प्रकार है- एक नाई, एक गंजा आदमी और एक अनुपस्थित दिमाग वाला प्रोफेसर एक साथ यात्रा पर निकलते हैं। एक जगह उन्हें रात भर कैंप करना है, और इसलिए वे सामान की देखभाल करने के लिए बारी-बारी से सोने और जगाए जाने का फैसला करते हैं। जब नाई की बारी आती है, तो वह ऊब जाता है, इसलिए प्रोफेसर का सिर मूंड कर खुद को खुश करता है। जब प्रोफेसर को उसकी शिफ्ट के लिए जगाया जाता है, तो वह अपना सिर टटोलता है, और कहता है नाई कितना बेवकूफ है? उसने मेरी जगह गंजे आदमी को जगा दिया है।
मालूम हो कि यूनान में पहला कॉमेडी क्लब भी है। इसका उद्देश्य दोस्तों के बीच चुटकुले साझा करना था, न कि स्टैंड अप परफॉरमेंस जैसा कि होता है। अब यह प्रोफेशन में बदल चुका है। चुटकुले, हास्य, कॉमेडी अब अरबों-खरबों डालर का कारोबार है। खैर एक चुटकुला आपकी खिदमत में पेश है – दिनेश ने रमेश से पूछा, बताओ अगर तुम्हारा बेस्ट फ्रेंड और तुम्हारी गर्लफ्रेंड दोनों डूब रहे हों, तो तुम पहले किसको बचाओगे? रमेश बोला, डूब जाने दूंगा दोनों को, आखिर दोनों एक साथ कर क्या रहे थे ?
यहां प्रस्तुत हैं आपके मनोरंजन के लिए कुछ मजेदार चुटकुले
सुरेश के दोस्त ने महेश को फोन कर पूछा, क्या कर रहे हो भाई?
महेश, खा रहा हूं भाई…!
सुरेश, अकेले-अकेले…?
महेश, अबे बीवी से ताने खा रहा हूं, आजा तू भी खा ले।

मिश्रा जी ने गुप्ता जी से पूछा, आपका लड़का पागल कैसे हो गया?
गुप्ता जी, पहले वह रेल की जनरल बोगी में सफर करता था।
मिश्रा जी, तो ! इससे लड़के के पागल होने का क्या संबंध ?
गुप्ता जी, लोग बोलते थे थोड़ा खिसको, थोड़ा और खिसको, वह बेचारा तब से धीरे-धीरे पूरा खिसक गया।

लड़की ने अपने प्रेमी बंटी से पूछा, क्या कर रहे हो
बंटी ने बताया, मच्छर मार रहा हूं।
लड़की ने पूछा, अब तक कितने मारे?
बंटी ने बताया, पांच मारे, तीन फीमेल और दो मेल।
लड़की ने पूछा, तुम्हें कैसे पता चला कि मेल कौन है और फीमेल कौन?
बंटी ने बताया तीन आईने पर बैठे थे और दो बियर के पास।

एक लड़का एक अंजान लड़की से बोला, आई लव यू डियर।
लड़की तमतमाते हुए बोली, तुझे मेरी चप्पल का साइज पता है ?
लड़का पीछे हटते हुए बोला, अरे… रे नहीं…, पहले से ही गिफ्ट मांगने शुरू कर दिए, मैं नहीं दे रहा कोई सैंडल-वैंडल।

मिश्रा जी ने गुप्ता जी से पूछा, आपका लड़का पागल कैसे हो गया?
गुप्ता जी, पहले वह रेल की जनरल बोगी में सफर करता था।
मिश्रा जी, तो ! इससे लड़के के पागल होने का क्या संबंध ?
गुप्ता जी, लोग बोलते थे थोड़ा खिसको, थोड़ा और खिसको, वह बेचारा तब से धीरे-धीरे पूरा खिसक गया।

भिखारी ने रास्ते में एक राहगीर के समक्ष हाथ फैलाते हुए कहा, भाई जी, एक रुपया दीजिए, दो दिन से भूखा हूँ।
राहगीर ने पूछा, दो दिन से भूखा है तो एक रुपए का क्या करेगा ?
भिखारी बोला, वजन तोलूंगा कितना घटा है !

दो आदमी शराब के नशे में धुत्त होकर रेल की पटरियों के बीचों-बीच जा रहे थे।
पहला, हे भगवान, मैंने इतनी सीढ़ियां पहले कभी नहीं चढ़ीं।
दूसरा, अरे सीढ़ियाँ तो ठीक हैं, मैं तो इस बात को लेकर हैरान हूं कि हाथ से पकड़ने के लिए रेलिंग कितने नीचे लगी हुई हैं।

पत्नी, आपको मेरी सुंदरता ज्यादा अच्छी लगती है या मेरे संस्कार ?
पति, मुझे तो तेरी ये मजाक करने की आदत बहुत अच्छी लगती है।

पिंटू साइकिल से बाजार जा रहा था. एक विदेशी आदमी आया और उसने पिंटू को रोका. पिंटू बोला, ऐसे आचनक से सामने आ गया, मरेगा क्या?
विदेशी बोला, मुझे ताज महल जाना है.
पिंटू, तो जा ना. सबको बताता रहेगा तो पहुंचेगा कब?

सेना प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनिंग अफसर ने पूछा, मनोज, तुम्हारे हाथ में ये क्या है?’
मनोज बोला, सर, यह बंदूक है।
अफसर बोला, ये बंदूक नहीं! तुम्हारी इज्जत है, शान है, ये तुम्हारी माँ है, माँ !
फिर अफसर ने दूसरे सिपाही कार्तिक से पूछा, ये तुम्हारे हाथ में क्या है?
कार्तिक बंदूक आगे करते हुए बोला, सर, ये मनोज की माँ है, उसकी इज्जत है, उसकी शान है और हां, हमारी मौसी है, मौसी, सर!
भिखारी दुकान से बोला, साहब मैं अपने परिवार से बिछड़ गया हूँ, उनसे मिलने के लिए तीन सौ रुपये चाहिए।
दुकानदार ने पूछा, कहाँ है तेरा परिवार ?
भिखारी ने बताया, जी वो मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहा है।
International Joke Day July 1 Special Amidst the hustle and bustle, financial insecurity, unemployment, inflation, destitution, stress, depression, irritation, and various troubles, find reasons to laugh
कृपया हमारी Hindi News Website : https://www.peoplesfriend.in देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष – आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।