
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 23 मार्च 2026 (जि.सू.का.)। मौजूदा उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला खेल विभाग द्वारा प्रातः जनपद स्तरीय ओपन बालक, बालिका क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्थानीय विधायक शिव अरोड़ा ने मनोज सरकार स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर क्रॉस कंट्री रेस का शुभारंभ किया गया एवं सभी खिलाड़ियों को नशा मुक्ति का संदेश दिया।
मेडिकल कॉलेज में आयोजित सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में क्रॉस कंट्री रेस बालक वर्ग में पुष्कर चंद्र प्रथम, सोलित कुमार द्वितीय, सुरेंद्र सिंह तृतीय, दीपक कुमार चतुर्थ, अमित कुमार पंचम व राजेश छठवें स्थान पर रहे। इसी तरह बालिका वर्ग में अजरा प्रथम, गुंजन द्वितीय, नीलम राठौर तृतीय, अंशीका चतुर्थ, गायत्री पाल पंचम व रितिका विश्वास छठवें स्थान पर रही। सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा ट्रेकसूट देकर पुरस्कृत किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
SPECIAL NOTE – समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848, 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद !

