रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 23 मार्च 2026 (जि.सू.का.)। वर्तमान उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम का स्थानीय विधायक शिव अरोरा, नगर निगम मेयर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से चार वर्ष पूर्व प्रदेश की जनता ने सभी मिथकों तोड़कर, उन्हें पुनः राज्य की सेवा का अवसर प्रदान किया है। उन्होने कहा कि हमने राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुसार देवभूमि के गौरव को पुनर्स्थापित करने का संकल्प लिया था। अब चार साल के बाद वो गर्व से कह सकते हैं कि वो संकल्प तेजी से सिद्धि की ओर बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने बीते चार वर्षों में जहां सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत कर नागरिकों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने का प्रयास किया है, वहीं विभिन्न नीतियों और योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के समग्र विकास का विजन प्रस्तुत किया है। इन्हीं प्रयासों से बीते चार वर्षों में राज्य ऐसी कई ऐतिहासिक उपलब्धियों का साक्षी बना है जो किसी भी छोटे राज्य के लिए असंभव समझी जाती थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार राज्य में जी-20 जैसे वैश्विक सम्मेलन की बैठकों का सफल आयोजन किया गया, राष्ट्रीय खेलों का भी भव्य आयोजन किया गया। पहली बार उत्तराखंड में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया गया, जिसमें 3.76 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिसमें से 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को धरातल पर उतारा जा चुका है।
कार्यक्रम में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित संकल्प से सिद्धि, विकसित उत्तराखंड पुस्तिका का अतिथियो द्वारा विमोचन किया गया। रीप परियोजना के तहत 05 स्वयं सहायता समूहों को 06-06 लाख का अनुदान चैक, कृषि विभाग द्वारा 05 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड व 01 किसान को कृषि यंत्र पर 50 हजार की राजसहायता चैक, उद्योग विभाग द्वारा 10 युवाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, समाज कल्याण विभाग द्वारा 02 दिव्यांगजनों को बैटरी ट्राईसाइकिल, 02 को व्हील चीयर, 02 को कान की मशीन वितरित की गयी।
मेगा स्वास्थ्य शिविर में कुल 1530 लोगों का फुटफॉल दर्ज किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। शिविर के दौरान स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनी) विभाग में 82 गर्भवती महिलाओं की जांच एवं उपचार किया गया। हड्डी रोग विभाग में 80 मरीजों का उपचार किया गया। एनसीडी स्क्रीनिंग के अंतर्गत 246 लोगों की जांच की गई। टीबी जांच हेतु 57 एक्स-रे किए गए। फिजिशियन विभाग में 265 मरीजों का परामर्श एवं उपचार किया गया। इसके अतिरिक्त चंदन डायग्नोस्टिक लैब द्वारा 270 विभिन्न प्रकार की जांचें की गईं तथा 35 अल्ट्रासाउंड भी किए गए। शिविर में मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ-साथ आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं एवं जांच सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं, जिससे आमजन को काफी लाभ मिला।
कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गयी व पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि कपिल शर्मा, प्रतिनिधि प्रभारी मंत्री जितेंद्र गौतम, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, पीडी हिमांशु जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ0 उषा रावत, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, उप जिलाधिकारी गौरव पांडेय, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नंदनी तोमर, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आशुतोष जोशी, मुख्य उद्यान अधिकारी एसके शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी व आम जन मौजूद थे।
SPECIAL NOTE – समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848, 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद !
सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम में अनेक पात्र लोगों को दिया सहायता चैक, कृषि यंत्र, ट्राईसाइकिल सहित अनेक योजनाओं का लाभ Uttarakhand
Related Posts
हर इंसान अपनी रोशनी से चमकता है, उरुग्वियन पत्रकार, फुटबॉल लेखक, उपन्यासकार एडुआर्डो गैलियानो के प्रेरक, मनोरंजक, विचारणीय उद्धरण Eduardo Galeano Quotes
3 सितंबर 1940 को मोंटेवीडियो, उरुग्वे में एडुआर्डो गैलियानो (एडुआर्डो जर्मन मारिया ह्यूजेस गैलियानो) का जन्म हुआ। एडुआर्डो गैलियानो काफी चर्चित और प्रतिष्ठित उरुग्वियन पत्रकार, लेखक और उपन्यासकार बने। उन्हें…
किसी भी कामयाबी की शुरुआत एक पक्के मकसद से होती है, अमेरिकी बिजनेसमैन, परोपकारी न्यू थॉट विषयक सेल्फ-हेल्प पुस्तक लेखक विलियम क्लेमेंट स्टोन के प्रेरक, विचारणीय उद्धरण William Clement Stone Quotes
अमेरिकी बिजनेसमैन, समाजसेवी और न्यू थॉट से जुड़ी सेल्फ-हेल्प किताबें लिखने वाले विलियम क्लेमेंट स्टोन (जन्म 4 मई, 1902 शिकागो, इलिनोइस) का 3 सितंबर, 2002 को इवान्स्टन, इलिनोइस में निधन…
Other Story
Crime
Education
Entertainment
Health
India
Inspiration
International
Lifestyle
Literature
Market
Nature
Politics
Science
Tech/Gadgets
Thoughts
Uttarakhand
3 सितंबर का विश्व इतिहास: भारत एवं विश्व में 2100 वर्षों में हुई उल्लेखनीय घटनाओं, महत्वपूर्ण दिवसों तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन तिथियों की जानकारी World History of September 3 Information of Notable Events, Significant Days
Crime
Education
Entertainment
Health
India
Inspiration
International
Lifestyle
Literature
Market
Nature
Politics
Science
Tech/Gadgets
Thoughts
Uttarakhand

