चोरगलिया (नैनीताल) 16 अगस्त 2026। चोरगलिया पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक लालकुआं डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत नैनीताल श्रीमती दीपा दरमवाल, दायित्वधारी, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी एवं जनप्रतिनिधियों स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी व जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समस्याओं का त्वरित समाधान करें। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि छोटी – छोटी समस्याओं के लिए किसी को भी बार-बार चक्कर न लगाना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखें।
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी – चोरगलिया -सितारगंज मार्ग परं शेर नाला में 993 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी पुल का लोकार्पण किया। शेर नाला के उफान पर आने से मानसून सीजन में क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आवागमन बाधित होने से क्षेत्रीय जनता लंबी दूरी तय कर गंतव्य तक पहुंचती है। ऐसे में नवनिर्मित पुल के निर्माण से क्षेत्रीय जनता के साथ -साथ पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी। पुल निर्माण होने पर क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।
यहां राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट, जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी आदि मौजूद रहे।
Chief Minister Dhami inaugurated a 120-foot-long bridge in Chorgaliya and instructed officials to resolve public grievances on a priority basis