अल्मोड़ा (उत्तराखंड) 7 मई 2026। पं. गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, कोसी-कटारमल, अल्मोड़ा के सिनियर फैलो पारस उपाध्याय को वैज्ञानिक शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों और महत्वपूर्ण योगदान के लिए रिसर्चर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पारस उपाध्याय को यह सम्मान देहरादून में दो-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन रिजेनरेटिव एंड रेजिलिएंट शेपिंग द फ्यूचर ऑफ एग्रीकल्चर थ्रू सस्टेनेबिलिटी में दिया गया। सम्मेलन का आयोजन माया देवी विश्वविद्यालय, उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट), देहरादून द्वारा आईसीएआर-भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून एवं कृषि विभाग, उत्तराखंड सरकार के सहयोग से किया गया।
सम्मेलन का उद्देश्य शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं, कृषि विशेषज्ञों, छात्रों और उद्योग जगत को एक मंच पर लाकर सतत कृषि के माध्यम से भविष्य की खाद्य प्रणालियों पर मंथन करना था। पारस केंद्र सरकार की कई विभिन्न वैज्ञानिक परियोजनाओं में पिछले छह वर्षों से कार्य कर रहे है। उन्हें वर्ष 2025 में ग्रामीण विज्ञान व विज्ञान समाज श्रेणी में सर्वेश्रेष्ठ प्रस्तुति हेतु युवा वैज्ञानिक से भी सम्मानित किया गया था। पारस उपाध्याय को इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक, वैज्ञानिकों, कार्मिकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Paras Upadhyay, Senior Fellow, National Himalayan Environment Institute, Almora, received the Researcher of the Year Award for his scientific research
कृपया हमारी Hindi News Website : https://www.peoplesfriend.in देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष – आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।