
11 जून 2025 को बेवर्ली हिल्स, कैलिफोर्निया में ब्रायन विल्सन (ब्रायन डगलस विल्सन, जन्म 20 जून 1942 इंगलवुड, कैलिफोर्निया) का निधन हुआ। ब्रायन विल्सन विख्यात अमेरिकी संगीतकार, गायक, गीतकार और रिकॉर्ड निर्माता थे। उन्होंने हॉथोर्न, कैलिफोर्निया में बीच बॉयज रॉक बैंड की शुरुआत की थी। ब्रायन विल्सन अपने दौर के सबसे नए और अहम संगीतकारों में से एक माना जाता है। ब्रायन विल्सन अपने बेहतरीन प्रोडक्शन, जटिल हारमनी, ऑर्केस्ट्रेशन और वोकल अरेंजमेंट के लिए जाने जाते थे। अपने सीधे-सादे या आत्म-चिंतन वाले बोलों के अलावा, वे अपनी बहुमुखी हेड वॉइस और फाल्सेटो (ऊंची आवाज) के लिए भी जाने जाते थे। यहां प्रस्तुत हैं ब्रायन विल्सन को विचारणीय उद्धरण
मेरा अब भी मानना है कि कोई चीज तभी सही होती है जब वह सही महसूस हो।
मैं भावनाओं और अहसासों के नजरिए से सोचता हूँ। इसलिए कभी-कभी जो मैं कहता हूँ, वह हमेशा साफ नहीं होता। लेकिन रचनात्मक रूप से, सोचने के इस तरीके के कई फायदे हैं।
ह्यूमर (मजाक-मस्ती) यह माहौल को बेहतर बनाने में मदद करता है, यह वाइब्रेशन को हल्का करता है।
किसी गाने को लेना, अपने दिमाग में उसकी पूरी आवाज की कल्पना करना और फिर स्टूडियो में उस अरेंजमेंट को असल रूप देना, सच कहूँ तो, इससे मुझे जो संतुष्टि मिलती है, वैसी कहीं और नहीं मिलती।
जब तक सरकार किसी बात से इनकार नहीं करती, तब तक आपको असल में पता नहीं चलता कि किस पर यकीन किया जाए।
गर्मियों का मतलब है खुशियों भरा समय और अच्छी धूप। इसका मतलब है बीच पर जाना, डिज्नीलैंड जाना और मजे करना।
कुछ लोग सोच सकते हैं कि सेक्स सबसे बड़ा अनुभव है। मेरा मानना है कि संगीत सबसे बड़ा अनुभव है।
मैं खुद को प्यार का पैरोकार मानता हूँ। मैं दुनिया भर में जितना हो सके प्यार फैलाने की कोशिश करता हूँ क्योंकि मुझे पता है कि प्यार पर मेरी अच्छी पकड़ है।
मैंने कभी भी संगीत का कोई नोट या शब्द सिर्फ इसलिए नहीं लिखा कि उससे पैसे मिलेंगे।
मुझे ऑडिटरी हैलुसिनेशन (आवाजें सुनाई देने का भ्रम) होता है, मुझे बुरी बातें कहने वाली आवाजें सुनाई देती हैं, जैसे कि मैं बहुत बुरा हूँ और मरने वाला हूँ, और ये आवाजें आमतौर पर दोपहर में ज्यादा तेज होती हैं।
व्यक्तिगत जिम्मेदारी के बिना आजादी और स्वतंत्रता का अस्तित्व नहीं हो सकता। व्यक्तिगत जिम्मेदारी न निभाने पर आप खुद पर शासन करने का अधिकार खो देते हैं और यह अधिकार सरकार के पास चला जाता है, जो जबरदस्ती आपके जीवन के नियम तय करती है।
मैं सुबह उठता हूँ और कहता हूँ, आह! आज गाने का दिन है! आज मैं एक गाना लिखूँगा! और मैं ऐसा करता भी हूँ। मैं एक गाना लिखता हूँ। सिंगल होना, फिल स्पेक्टर का कोई गाना पसंद करने जैसा है।
कभी-कभी मुझे अपने दिमाग में आवाजें सुनाई देती हैं, लेकिन वे साफ नहीं होतीं। मुझे समझ नहीं आता कि वे क्या कह रही हैं। यह एक मानसिक बीमारी है। मुझे मैनिक डिप्रेशन (एक तरह की मानसिक बीमारी) है।
आज रात आपको प्यार और दया की जरूरत है। आज रात आपके और आपके दोस्तों के लिए प्यार और दया।
लोग मेरे संगीत का हिस्सा हैं। मेरे कई गाने भावनाओं, उदासी, दर्द, खुशी और प्रकृति व धूप में मिलने वाले आनंद जैसे अनुभवों का नतीजा हैं, जैसे कैलिफोर्निया गर्ल्स, जो जवानी के लिए एक गीत था।
जे.एस. बाख (विख्यात जर्मन संगीतज्ञ) निस्संदेह दुनिया के इतिहास में संगीत के सबसे बड़े इनोवेटर (नया करने वाले) थे। वे अपने समय से बहुत आगे थे। उनके संगीत में एक आध्यात्मिक गहराई है। आप इसे सुन सकते हैं और यह ध्यान लगाने जैसा है।
मैं सेक्स चेंज ऑपरेशन सिर्फ इसलिए करवाऊंगा ताकि यह देख सकूं कि हर समय सही होने का एहसास कैसा होता है। -ब्रायन विल्सन
कृपया हमारी Hindi News Website : https://www.peoplesfriend.in देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष – आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

