अगर कोई इंसान सत्ता का भूखा है, तो उसे गरीबों से बेहतर समर्थक नहीं मिल सकते, उन्हें अपनी संपत्ति की चिंता नहीं होती, क्योंकि उनके पास कुछ होता ही नहीं है, और जो कुछ भी उनकी जेब में पैसे डाल दे, वही उनकी नजर में सही और उचित होता है। -सैलस्ट
ईसा पूर्व 331 में 1 अक्टूबर को प्राचीन यूनानी मेसेडोनियन राजकुमार अलेक्जेंडर (सिकंदर, अलेक्जेंडर द ग्रेट) ने गौगामेला की लड़ाई में फारस के डेरियस तृतीय को हराया। सिकंदर बाद में विश्व विजेता बना, वह भारत तक आया लेकिन विविध कारणों से परेशान हो कर लौट गया। उसकी राजा पोरस से लड़ाई हुई थी, जिसमें पोरस की हार हुई।
86 ईसा पूर्व में 1 अक्टूबर को अमितर्नम, इटली में सैलस्ट (गायस सैलस्टियस क्रिस्पस) का जन्म हुआ। सैलस्ट रोमन गणराज्य के प्रमुख इतिहासकार और राजनेता बने, वे आम नागरिक (प्लेबियन) परिवार से थे। सैलस्ट लगभग 50 ईसा पूर्व में जूलियस सीजर के समर्थक बन गए। सैलस्ट लैटिन भाषा के सबसे पुराने ज्ञात रोमन इतिहासकार माने जाते हैं। सैलस्ट की किताबें कॉन्स्पिरेसी ऑफ कैटिलाइन, द जुगर्थिन वॉर और हिस्ट्रीज (जिसके केवल कुछ अंश ही बचे हैं) जूलियस सीजर के कालखंड की सबसे प्रमाणित इतिहास की किताबें मानी जाती हैं।
208 ईस्वी में 1 अक्टूबर को मार्कस ऑरेलियस सेवेरस अलेक्जेंडर का जन्म अर्का, लेबनान में में हुआ। अलेक्जेंडर सेवेरस रोमन सम्राट बना, जिसने 222 से 235 तक शासन किया। वह सेवेरन राजवंश का अंतिम सम्राट था। अलेक्जेंडर सेवेरस 222 अपने मारे गए चचेरे भाई इलागाबालस का उत्तराधिकारी बना था।
366 ईस्वी में 1 अक्टूबर को रोमन कैथोलिक चर्च के पोप दमासस प्रथम को पवित्र किया गया।
686 ईस्वी में 1 अक्टूबर को असुका, जापान में पारंपरिक उत्तराधिकार क्रम के अनुसार जापान के 40वें सम्राट सम्राट तेन्मु (जन्म नाम ओआमा, जन्म 630) का निधन हुआ।
895 ईस्वी में 1 अक्टूबर को तांग राजवंश के अधिकारी, सम्राट जिजोंग और उनके छोटे भाई सम्राट झाओजोंग के शासनकाल में चांसलर रहे कोंग वेई (हुआवेन) का निधन हुआ।
959 ईस्वी में 1 अक्टूबर को एडविग के उत्तराधिकारी के रूप में एडगर द पीसफुल पूरे इंग्लैंड का राजा बना।
1040 ईस्वी में 1 अक्टूबर को विमौटियर्स रेन्स के काउंट और ब्रिटनी के ड्यूक एलन तृतीय का निधन हुआ।
1127 जेरूसलम साम्राज्य की रानी (कॉन्सॉर्ट) मॉर्फिया ऑफ मेलिटेन (जेरूसलम के राजा बाल्डविन द्वितीय की पत्नी) का निधन हुआ।
1246 वेल्श रईस उत्तरी वेल्स में ग्वेनेड साम्राज्य के डिस्टेन या सेनेस्चल (आधुनिक प्रधानमंत्री के बराबर) रहे एडनीफेड फिचन (एडनीफेड फिचन एपी सिंफ्रिग) का निधन हुआ।
1310 बर्बन की शासिका, अपनी माँ की तरफ से बर्बन की सभी जागीरों की वारिस, बीट्रिस ऑफ बरगंडी (बीट्रिस ऑफ बरगंडी, लेडी ऑफ बर्बन, रॉबर्ट, काउंट ऑफ क्लेरमोंट की पत्नी) का निधन हुआ।
1433 फिग्लिन वाल्डार्नो, फ्लोरेंस गणराज्य में प्रसिद्ध इतालवी विद्वान, कैथोलिक पादरीे, शुरुआती इतालवी पुनर्जागरणकाल के सबसे प्रभावशाली मानवतावादी दार्शनिकों में से एक मार्सिलियो टी. फिसिनो का निधन हुआ। मार्सिलियो टी. फिसिनो ज्योतिषी, नियोप्लाटोनिज्म के पुनरुत्थानकर्ता और प्लेटो के संपूर्ण कार्यों का लैटिन में पहला अनुवादकर्ता थे।
1480 विसेंजा, वेनेटो, वेनिस गणराज्य (अब इटली) में कैजेटन का जन्म हुआ जो आगे चल कर इतालवी कैथोलिक पादरी और धार्मिक सुधारक बने और सेंट कैजेटन कहलाए।
1507 विख्यात इतालवी वास्तुकार, प्रतिष्ठित गेसू चर्च के डिजाइनर, इंजीनियर जियाकोमो बारोजी दा विग्नोला का जन्म हुआ।
1542 राजा भारमल और रानी चंपावती की बेटी हर्का बाई का जन्म आमेर, राजस्थान में हुआ। भारमल अपने परिजनों और पड़ोसी राजाओं से परेशान थे जो उनका राज्य हड़पने का प्रयास कर रहे थे। बड़े होने पर हर्का बाई का रिश्ता भेजकर भारमल ने मुगल बादशाह अकबर शादी की बात की। अकबर ने प्रस्ताव स्वीकार किया, शादी के बाद हर्का बाई का नाम मरियम उज़ ज़मानी हो गया जिन्हें अक्सर जोधा बाई उद्धृत किया जाता है।
1553 इंग्लैंड की रानी मैरी प्रथम का वेस्टमिंस्टर एब्बे में राज्याभिषेक हुआ।
1588 फारस के शाह अब्बास प्रथम का राज्याभिषेक हुआ।
1671 प्रसिद्ध इतालवी भिक्षु, गणितज्ञ और इंजीनियर लुइगी गुइडो ग्रांडी का जन्म हुआ।
1691 आर्थर ऑनस्लो का जन्म हुआ। आर्थर ऑनस्लो ब्रिटिश व्हिग राजनेता बने और कई बार हाउस ऑफ कॉमन्स के स्पीकर चुने गए, अपनी ईमानदारी के लिए खासतौर पर जाने गए।
1705 हंगरी के स्वतंत्र होने के बाद रकोजी को हंगरी के सांसदों ने राजा बना दिया।
1779 फिनलैंड के टाम्परे शहर (जो उस समय स्वीडन के क्षेत्र में था) की स्थापना स्वीडन के राजा गुस्ताव तृतीय ने की। टैम्पेरे दक्षिणी फिनलैंड का शहर है। यह नैसिजार्वी झील और पायहाजार्वी झील के बीच में स्थित है, जिसके बीच में टैमरकोस्की रैपिड्स हैं। वाप्रिक्की संग्रहालय केंद्र में कई संग्रहालय हैं, जिनमें प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय और 1918 के गृहयुद्ध के बारे में एक प्रदर्शनी शामिल है। टैम्पेरे कैथेड्रल अपने भयावह भित्तिचित्रों के लिए जाना जाता है। अपनी आकर्षक कंक्रीट वास्तुकला के साथ कालेवा चर्च को ऊपर से मछली की तरह दिखने के लिए डिजाइन किया गया है।
1801 स्पेन ने लुसियाना के औपनिवेशिक क्षेत्र को इटली के टस्कनी क्षेत्र के बदले सैन इल्डेफोंसो की तीसरी संधि पर हस्ताक्षर कर फ्रांस को लौटा दिया।
1838 ब्रिटिश कालीन भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड ऑकलैंड ने शिमला मैनिफेस्टो जारी किया, जिसकी वजह से पहला एंग्लो-अफगान युद्ध हुआ।
1854 अंग्रेज सरकार ने भारत में डाक टिकट का प्रचालन आरंभ किया। टिकट पर महारानी विक्टोरिया का चेहरा और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी।
1861 मिसेज बीटन्स बुक ऑफ हाउसहोल्ड मैनेजमेंट पब्लिश हुई। पहले ही साल में इसकी 60,000 कॉपियाँ बिकीं और यह आज भी छप रही है। विक्टोरियन ब्रिटेन में घर चलाने के बारे में यह एक विस्तृत गाइड थी, जिसे इसाबेला बीटन ने एडिट किया था और 1861 में पहली बार किताब के तौर पर पब्लिश किया। पहले यह हिस्सों में पब्लिश हुई थी और शुरुआत में इसका नाम बीटन्स बुक ऑफ हाउसहोल्ड मैनेजमेंट था। यह इसाबेला बीटन के पति सैमुअल बीटन की पब्लिश की गई गाइडबुक्स की सीरीज का हिस्सा थी। पुरानी कुकबुक्स के मुकाबले इसमें रेसिपीज को व्यवस्थित तरीके से बताया गया, इसमें कई मोनोक्रोम और रंगीन तस्वीरें थीं।
1867 विख्यात समाजवादी जर्मन दार्शनिक, लेखक, चिंतक, संगठनकर्ता, अर्थशास्त्री कार्ल मार्क्स की प्रसिद्ध पुस्तक दास कैपिटल प्रकाशित हुई। यह किताब दुनिया भर में बहुत पढ़ी जाती है। दास कैपिटल विश्व की सर्वाधिक बिकने वाली किताबों में से एक प्रमुख है। इसका अनुवाद दुनिया की लगभग सभी भाषाओं में हुआ है। इसमें पूँजी एवं पूँजीवाद का विश्लेषण है तथा मजदूरवर्ग को शोषण से मुक्त करने के उपाय बताये गए हैं। इस पुस्तक के द्वारा एक सर्वथा नवीन विचारधारा प्रवाहित हुई जिसने संपूर्ण प्राचीन मान्यताओं को झकझोर दिया। शोषणकारी, दमनकारी, अय्याश तथा जनता को बदहाली में रखने वाले पूंजीपति तथा शासकवर्ग की जड़ें हिला दीं और व्यापक जनसमुदाय की शोषण से मुक्ति के नये द्वार खोले। आज के घोर महंगाई, बेरोजगारी, तानाशाही, बंपर लूट, झूठ, पाखंड और पूंजीपति-शासकों द्वारा ढाए जा रहे जुल्मों के दौर में यह किताब और ज्यादा पढ़ी जा रही है। हर किसी को इसे पढ़ना चाहिए।
1881 प्रसिद्ध अमेरिकी इंजीनियर और व्यवसायी, प्रमुख विमानन बोइंग कंपनी के संस्थापक विलियम बोइंग का जन्म हुआ।
1887 ब्रिटिश साम्राज्य ने बलूचिस्तान पर कब्जा कर लिया।
1890 संरक्षणवादी जॉन मुइर और लेखक रॉबर्ट अंडरवुड जॉनसन के आग्रह पर अमेरिकी कांग्रेस ने कैलिफोर्निया में योसेमाइट नेशनल पार्क की स्थापना की।
1895 पाकिस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री बने लियाकत अली खान का जन्म हरियाणा के करनाल में हुआ।
1904 कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ इंडिया के संस्थापकों में से एक भारत के प्रमुख वामपंथी नेता और 1952 में प्रथम लोकसभा के लिए सांसद का चुनाव जीतने वाले ए. के. गोपालन का जन्म कन्नूर, केरल में हुआ।
1906 मशहूर भारतीय फिल्म संगीतकार एसडी बर्मन यानी सचिन देव बर्मन का जन्म हुआ। वे त्रिपुरा राजघराने के सदस्य थे।
1908 टिन लिजी के नाम से लोकप्रिय फोर्ड मॉडल टी कार जनता को मुहैया कराई गई। यह पहली कार थी जो संयुक्त राज्य अमेरिका के आम नागरिकों हेतु किफायती और भरोसेमंद थी।
1910 हाॅलीवुड के नगर लॉस एंजेलिस में प्रमुख अखबार लॉस एंजिल्स टाइम्स की इमारत एक बड़े बम धमाके में ध्वस्त हो गई जिसमें 21 लोगों की मौत हुई और अन्य कई लोग घायल हुए।
1914 प्रसिद्ध अमेरिकी इतिहासकार, वकील, लेखक और कांग्रेस के 12वें लाइब्रेरियन डैनियल जे. बूरस्टिन
1919 ब्रिटिश सरकार ने हंटर समिति की स्थापना की। हंटर कमीशन डिसऑर्डर्स इन्क्वायरी कमिटी का गठन ब्रिटिश भारत सरकार ने जलियांवाला बाग हत्याकांड, पंजाब, दिल्ली व बॉम्बे में हुए विरोध प्रदर्शनों, अशांति की जांच के लिए किया था। 1919 में इसी दिन सुल्तानपुर (संयुक्त प्रांत आगरा और अवध, ब्रिटिश भारत, अब उत्तर प्रदेश) में मजरूह सुल्तानपुरी (अस्रार-उल-हसन खान) का जन्म हुआ। मजरूह सुल्तानपुरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के प्रमुख, काबिल, लोकप्रिय उर्दू कवि और गीतकार बने। प्रगतिशील सोच के मजरूह सुल्तानपुरी प्रोग्रेसिव राइटर्स मूवमेंट (प्रगतिशील लेखक संघ) के अहम सदस्य थे। उन्हें 20वीं सदी के साहित्य के बेहतरीन और नए विचारों वाले उर्दू कवियों में से एक माना जाता है। फैज अहमद फैज और खुमार बाराबंकवी के साथ-साथ मजरूह को भी सबसे बेहतरीन गजलकारों में से एक माना जाता है। मजरूह को 1965 में फिल्म दोस्ती के गाने चाहूंगा मैं तुझे सांझ सवेरे के लिए एकमात्र फिल्मफेयर बेस्ट लिरिसिस्ट (सर्वश्रेष्ठ गीतकार) अवॉर्ड मिला। मजरूह सुल्तानपुरी का एक शेर अर्ज है, सुतून-ए-दार पे रखते चलो सरों के चराग, जहाँ तलक ये सितम की सियाह रात चले।
1921 बीसवीं सदी के तेलुगू सिनेमा के बहुप्रतिभावान अभिनेता, हास्य कलाकार और फिल्म निर्माता रमन रेड्डी का जन्म जगदेवी पेटा, आंध्र प्रदेश में हुआ।
1922 एक हजार से अधिक तेलुगू फिल्मों में दमदार अभिनय के लिए विख्यात, विभिन्न पुरस्कार और सम्मान प्राप्त करने वाले तेलुगू फिल्म अभिनेता अल्लू रामलिंगइया का जन्म पलाकोल्लू, आंध्र प्रदेश में हुआ। 1922 में इसी दिन विख्यात चीनी-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी, शिक्षाविद और नोबेल पुरस्कार विजेता चेन-निंग यांग का जन्म हुआ।
1924 अमेरिकी नौसेना लेफ्टिनेंट, राजनीतिज्ञ, संयुक्त राज्य अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति और नोबेल पुरस्कार विजेता जिमी कार्टर का जन्म हुआ।
1945 भारत के 14वें राष्ट्रपति हुए भाजपा नेता रामनाथ कोविंद का जन्म कानपुर, उत्तर प्रदेश के परौंख गांव में हुआ।
1947 बाॅम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट में जज और हेग स्थित इंटरनेशनल कोर्ट आॅफ जस्टिस में जज हुए दलवीर भंडारी का जन्म जोधपुर, राजस्थान में हुआ।
1949 चीन के महान समाजवादी नेता माओ त्से तुंग ने कम्युनिस्ट पार्टी की जीत का ऐलान किया और संविधान में देश का नाम पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना रखा। आधिकारिक तौर पर पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का राष्ट्रीय दिवस चीन का प्रमुख सार्वजनिक अवकाश दिवस है जो हर साल 1 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह समाजवादी क्रांति के अगुवा माओत्से तुंग की पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना की औपचारिक घोषणा की याद में मनाया जाता है।
1950 चिसविक, लंदन, इंग्लैंड में सुसान एडेल ग्रीनफील्ड, बैरोनेस ग्रीनफील्ड का जन्म हुआ। सुसान प्रभावशाली अंग्रेजी वैज्ञानिक, लेखिका, प्रसारक और हाउस ऑफ लॉर्ड्स की सदस्य हैं। उनका शोध पार्किंसंस रोग और अल्जाइमर रोग के उपचार पर केंद्रित है। सुसान चेतना के तंत्रिका विज्ञान और मस्तिष्क पर प्रौद्योगिकी के प्रभाव में अग्रणी शोधकर्ता हैं। सुसान ग्रीनफील्ड लिंकन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड में एक वरिष्ठ शोध फेलो, सिनैप्टिक फार्माकोलॉजी की प्रोफेसर और ग्रीनफील्ड में 2005 से 2013 के बीच एडिनबर्ग में हेरियट-वाट विश्वविद्यालय की चांसलर रहीं।
1953 आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना। यह राज्य भी अब तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बंट चुका है।
1959 प्रसिद्ध इतालवी पत्रकार, वकील, राजनीतिज्ञ और इटली के पहले राष्ट्रपति एनरिको डी निकोला का निधन हुआ।
1960 नाइजीरिया ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।
1961 यूनाइटेड स्टेट्स डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी का गठन हुआ, यह अमेरिका का पहला केंद्रीकृत सैन्य खुफिया संगठन बना।
1964 टोक्यो ओलंपिक के समय जापान में हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन शुरु की गई। इसकी रफ्तार 210 किमी प्रति घंटा थी। इसी दिन राजस्थान के जाने माने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा का जन्म लक्ष्मणगढ़ में हुआ।
1967 भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।
1969 जाने माने फिल्म और टेलीविजन अभिनेता महेश ठाकुर का जन्म बंबई में हुआ।
1970 जाने माने बाॅलीवुड फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, टेलीविजन प्रोग्राम लेखक, यात्रा सलाहकार सलीम अहमद का जन्म मट्टनपुर, कन्नूर जिला, केरल में हुआ।
1975 फिलीपींस में मुहम्मद अली ने 14वें राउंड में जो फ्रेजर को प्रैक्टिकल नॉकआउट से हराया। इस मैच को इतिहास में सबसे महान मुक्केबाजी मैचों में से एक माना जाता है और इसे प्रायः थ्रिला इन मनीला मैच कहा जाता है।
1976 अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हुआ। स्वाइन फ्लू बुखार से सुरक्षा के मद्देनजर यह टीकाकरण किया गया।
1978 भारत में बालिकाओं के विवाह की आयु 14 वर्ष से बढ़ा कर 18 वर्ष और लड़कों की 18 से बढ़ा कर 21 वर्ष की गई।
1979 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल श्रद्धा निगम का जन्म हुआ।
1982 सोनी और फिलिप्स ने जापान में कॉम्पैक्ट डिस्क लॉन्च की और सोनी ने मॉडल सीडीपी-101 कॉम्पैक्ट डिस्क प्लेयर जारी किया, जो अपनी तरह का पहला प्लेयर था। इसी दिन एक्सपेरिमेंटल प्रोटोटाइप कम्युनिटी ऑफ टुमारो फ्लोरिडा के वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड में शुरु हुआ।
1984 मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता, गायक, लेखक, गीतकार, पटकथाकार और मनोरंजन-फिल्म उद्योग के बहुप्रतिभावान व्यक्ति विनीत श्रीनिवासन का जन्म कुटुपारंबा, केरल में जन्म हुआ।


1990 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड भारतीय माॅडल और अभिनेत्री अनुष्का रंजन का जन्म मुंबई में हुआ।
1990 जानी मानी बोल्ड, खूबसूरत फिल्म अभिनेत्री, लेखिका, निर्देशिका और माॅडल ज़ोया हुसैन का दिल्ली में जन्म हुआ।
1991 संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में पूरी दुनिया में हर साल 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस या अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद है-बुजुर्गों को उनके अधिकार दिलवाना।
1996 अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया।
1998 श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्जे के लिए सेना एवं लिट्टे उग्रवादियों के बीच हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मौत हुई। इसमें मुख्य रूप से सेना ने तमिलों का एकतरफा नरसंहार किया।
2000 सिडनी में 27वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
2002 गोवा में दो विमान फ्लाय पास्ट के दौरान आपस में टकराए। 2002 में इसी दिन वेस्टवुड, न्यू जर्सी, अमेरिका में ओलिविया पैज डन का जन्म हुआ। ओलिविया पैज लोकप्रिय अमेरिकी कलात्मक जिमनास्ट और सोशल मीडिया व्यक्तित्व हैं। यूएसए की पूर्व राष्ट्रीय टीम की सदस्य और एलएसयू टाइगर्स महिला जिमनास्टिक टीम की सदस्य, ओलिविया पैज के सोशल मीडिया पर 10 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।
2003 नदियों को जोड़ने के बावत बांग्लादेश की चिंताओं को भारत ने दूर किया।
2004 इजरायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन के मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर सैनिक कार्रवाई की योजना को मंजूरी दी।
2005 इंडोनेशिया के बाली में हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मौत हुई।
2006 अमेरिकी लेखक, शोधकर्ता चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स के इतिहासज्ञ जेराल्ड डी टान्नर और सैंड्रा मैक्गी टान्नर का निधन हुआ।
2007 जापान ने उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों को अगले छह महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की।
2008 अमेरिकी संसद यानी यूएस सीनेट ने भारत के साथ परमाणु व्यापार पर लगे तीन दशक पुराने प्रतिबंध को खत्म किया।
2009 यूनाइटेड किंगडम के सुप्रीम कोर्ट ने हाउस ऑफ लॉर्ड्स के न्यायिक कार्य संभाले।
2010 अंग्रेजी फुटबॉलर और क्रिकेटर इयान बक्सटन का निधन हुआ।
2011 स्वीडिश आइस हॉकी खिलाड़ी और गोल्फर स्वेन टुम्बा का निधन हुआ।
2012 हांगकांग के तट पर एक नौका की टक्कर में 38 लोगों की मौत हो गई और 102 लोग घायल हो गए।
2013 एक बौद्ध भीड़ ने 70 से अधिक मुस्लिम घरों में तोड़-फोड़ की और म्यांमार के राखाइन राज्य में 94 वर्षीय एक महिला की हत्या कर दी।
2014 बुल्गारिया में एक बारूद संयंत्र में सिलसिलेवार विस्फोटों से फैक्ट्री पूरी तरह नष्ट हो गई और 15 लोगों की मौत हो गई।
2015 ग्वाटेमाला के संता कैटरीना पिनुला में भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत हुई। 1 अक्टूबर को ही अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस ऐसा अवसर है जिसका उपयोग एक पेय के रूप में कॉफी को बढ़ावा देने और जश्न मनाने के लिए किया जाता है, जिसके आयोजन अब दुनिया भर में हो रहे हैं। पहली आधिकारिक तारीख 3 अक्टूबर 2015 थी, जैसा कि तत्कालीन अंतर्राष्ट्रीय कॉफी संगठन ने सहमति व्यक्त की थी और इसे मिलान में लॉन्च किया गया था। इसी दिन 2015 में अमेरिकी मालवाहक जहाज एसएस एल फारो तूफान जोकिन की चपेट में आने के बाद अपने सभी 33 चालक दल के लोगों के साथ डूब गया। इसी दिन 2015 में प्रसिद्ध अमेरिकी रब्बी और अकादमिक और यहूदी विश्वविद्यालय की स्थापना करने वाले जैकब प्रेसमैन का निधन हुआ।
2016 भारत ने स्पेट्रम यानी टेलिकॉम तरंगों की सबसे बड़ी नीलामी कर पहले दिन की बिक्री से 535.31 अरब रुपए प्राप्त किए।
2017 स्पेन के बड़े हिस्से कैटेलोनिया की स्पेन से स्वतंत्रता के लिए जनमत संग्रह हुआ जिसे आगे चलकर स्पेन के संवैधानिक न्यायालय ने अवैध घोषित कर दिया। इसी दिन 2017 में संयुक्त राज्य अमेरिका के लास वेगास स्ट्रिप में एक देशी संगीत समारोह में सामूहिक गोलीबारी में 58 लोग मारे गए और 869 अन्य घायल हो गए, बंदूकधारी स्टीफन पैडॉक ने बाद में आत्महत्या कर ली।
2018 प्रसिद्ध फ्रांसीसी-अर्मेनियाई गायक, संगीतकार, लेखक, फिल्म निर्माता और सार्वजनिक व्यक्ति चार्ल्स अजनवोर का निधन हुआ। इसी दिन 2018 में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने व्यवस्था दी कि चिली बोलीविया के साथ प्रशांत महासागर तक पहुंच के लिए बातचीत करने के लिए बाध्य नहीं है।
2019 फिनलैंड के कुओपियो में सावो वोकेशनल कॉलेज में एक स्कूल कक्षा में विद्यार्थियों पर कृपाण से लैस जोएल मारिन ने हमला किया, जिसमें एक की मौत हो गई और दस घायल हो गए। इसी दिन 2019 में अमेरिका की फोर्ड मोटर कंपनी और भारत की महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारत में संयुक्त उपक्रम शुरू करने की घोषणा की।
2021 दुबई में 2020 वर्ल्ड एक्सपो शुरू हुआ। वास्तव में इसका उद्घाटन 20 अक्टूबर 2020 को होना था, लेकिन कोविड-19 के कारण इसमें देरी हुई।
2022 इंडोनेशिया के पूर्वी जावा के कंजुरुहान स्टेडियम में एक फुटबॉल मैच के बाद दर्शकों के दो गुटों में हुए झगड़े में 135 लोग मारे गए। इसी दिन 2022 में प्रसिद्ध जापानी पेशेवर पहलवान और राजनीतिज्ञ एंटोनियो इनोकी का निधन हुआ। इसी दिन प्रसिद्ध जापानी पेशेवर पहलवान और राजनीतिज्ञ एंटोनियो इनोकी का निधन हुआ।
2023 प्रसिद्ध अमेरिकी पेशेवर बेसबॉल खिलाड़ी टिम वेकफील्ड का निधन हुआ। 2023 में इसी दिन नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम द्वारा रविवार को नयी दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित पेंशन शंखनाद रैली में करीब 7 लाख सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एकत्र हुए और अपना हक मिलने तक एकजुट संघर्ष करने का ऐलान किया। सत्यम् शिवम् सुंदरम शीर्षक से अंग्रेजी में राहुल गांधी का आलेख रविवार (एक अक्टूबर, 2023) को अंग्रेजी अखबार दि इंडियन एक्सप्रेस के रविवार विशेषांक में छपा। इसकी देश-विदेश में खूब चर्चा हो रही है। दिग्गज तकनीकी कंपनियों के अरबपति मालिक एलन मस्क ने रविवार को उन खबरों का खंडन किया कि वह हर मिनट 142,690 डॉलर या प्रति घंटे 8,560,800 डॉलर कमाते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी टेस्ला के स्टॉक में गिरावट आती है तो वह अधिक पैसा गवां देते हैं। एक यूजर को जवाब देते हुए, एक्स के मालिक ने कहा कि ऐसी रिपोर्ट मूर्खतापूर्ण मैट्रिक्स पर निर्भर करती हैं। मस्क ने पोस्ट किया, नकदी का ढेर नहीं है। वास्तव में मेरे पास उन कंपनियों में स्टॉक हैं जिन्हें बनाने में मैंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
2024 इजराइल ने दक्षिणी लेबनान पर हमला कियाय 1978 के बाद से लेबनान पर यह इजराइल का पाँचवाँ बड़ा हमला था। 2024 में इसी दिन ब्रिटिश राजनेता और पीयर, कंजर्वेटिव पार्टी के डिप्टी लीडर रहे माइकल एंक्रम (माइकल एंड्रयू फॉस्टर जूड केर, लोथियन के 13वें मार्क्वेस, मोंटेविओट के बैरन केर, जन्म 7 जुलाई 1945 लंदन, इंग्लैंड) का निधन हुआ।
2025 बेवर्ली हिल्स, कैलीफोर्निया में प्रसिद्ध अंग्रेज प्राइमेटोलॉजिस्ट, मानवविज्ञानी, प्राइमेट व्यवहार-विज्ञान (प्राइमेट इथोलॉजी) की अग्रणी और दुनिया की सबसे प्रमुख चिंपैंजी विशेषज्ञ जेन गुडाल (डेम वैलेरी जेन मॉरिस-गुडाल, जन्म 3 अप्रैल 1934, लंदन, इंग्लैंड) का निधन हुआ।
2026 बीते रोज दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के बोइंग 737 विमान को उड़ान के दौरान हुई हाथापाई के बाद सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर उनके को-पायलट (ओमान के नागरिक, जिसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है) ने चाकू से हमला किया। रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों ने कीव में आम नागरिकों की जगहों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया, जिसमें 14 साल के लड़के समेत सात लोगों की मौत हो गई और 46 लोग घायल हो गए, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने फ्रंटलाइन पर तैनात सैनिकों से मुलाकात की। 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले नियमों के तहत, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सैलरी अकाउंट होल्डर्स के लिए दूसरे बैंकों के एटीएम से होने वाले मुफ्त ट्रांजैक्शन की संख्या महीने में दस से घटाकर पांच कर दी है। इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक के नए नियमों के अनुसार बैंकों को अब हर दिन सुबह 10 बजे तक बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज की दरों की घोषणा करनी होगी। विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक देश भर में कई विरोध प्रदर्शन और लोकतंत्र बचाओ मार्च आयोजित करने की घोषणा की है। पिछले दिनों केंद्रीय चुनाव आयोग में व्यापक पैमाने पर हो रहीं धांधलियों का खुलासा हुआ था। गुवाहाटी में भारत ने वेस्टइंडीज पर 8 विकेट से जीत हासिल की। शुभमन गिल की नाबाद 223 रनों की पारी (जो वनडे इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक है) की बदौलत भारत ने 406 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए रिकॉर्ड बनाया।
1 अक्टूबर को साइप्रस, नाइजीरिया, पलाऊ और तुवालू अपनी आजादी का जश्न स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। यह चारों देश ब्रिटेन के कब्जे में थे। इसके अतिरिक्त इंटरनेशनल कॉफी डे, इंटरनेशनल डे ऑफ ओल्डर पर्सन्स, लिंकनशायर डे (यूनाइटेड किंगडम), नेशनल डे ऑफ द पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना, पंकासिला सैंक्टिटी डे (इंडोनेशिया), टैम्परे डे (फिनलैंड), टीचर्स डे (उज्बेकिस्तान), यूनिफिकेशन डे (कैमरून), डिफेंडर ऑफ यूक्रेन डे (यूक्रेन), डे ऑफ प्रॉसिक्यूटर्स (अजरबैजान), सशस्त्र बल दिवस (दक्षिण कोरिया), बाल दिवस (अल साल्वाडोर, ग्वाटेमाला, श्रीलंका) और ग्राउंड फोर्सेज डे (रूस) मनाए जाते हैं।
हर बहादुर आदमी अपनी बात का पक्का होता है वह ऐसी नीच बुराइयों में नहीं गिर सकता, और झूठ बोलने की शर्म से मौत से भी ज्यादा बचता है। -पियरे कॉर्नेल
Inspirational Quotes, births and deaths of famous figures in India and the world over the last 2400 years
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
कृपया देखें हमारा फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/share/1D2wJfiM4p/
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)