लेखक सिर्फ कहानी सुनाने वाला या शिक्षक नहीं हो सकता वह सिर्फ समाज की कमजोरियों, बुराइयों और खतरों का पता लगाने वाला भी नहीं हो सकता। उसे समाज के वर्तमान और भविष्य को आकार देने में सक्रिय रूप से शामिल होना चाहिए। -केन सारो विवा
19 ईस्वी में 10 अक्टूबर को रोमन जनरल जर्मेनिकस की एंटिओक के पास मृत्यु हो गई, कहते हैं कि मृत्यु पूर्व उसे यकीन था कि उसकी रहस्यमयी बीमारी सीरियाई गवर्नर ग्नियस कैलपर्निअस पिसो द्वारा जहर दिए जाने का नतीजा है, जिसे उसने प्रांत छोड़ने का आदेश दिया था।
19 ईस्वी में 10 अक्टूबर को ड्रूसस और लिविला का पुत्र टिबेरियस जूलियस सीजर नीरो (टिबेरियस जेमेलस) का जन्म हुआ। नीरो सम्राट टिबेरियस का पोता और एक अन्य सम्राट कैलीगुला का चचेरा भाई था।
415 हागिया सोफिया की दूसरी चर्च इमारत का उद्घाटन किया गया। हागिया सोफिया तुर्की के इस्तांबुल में प्रमुख मस्जिद और प्रमुख सांस्कृतिक व ऐतिहासिक स्थल है।
680 ईस्वी में 10 अक्टूबर को इस्लामिक पैगंबर मुहम्मद के पोते हुसैन इब्न अली को यजीद प्रथम की सेना ने युद्ध में मार दिया। यह कर्बला की लड़ाई में संक्षिप्त सैन्य भागीदारी थी जिसमें पैगंबर मुहम्मद के पोते और चौथे खलीफा अली के बेटे अल-हुसैन इब्न अली के नेतृत्व में एक छोटा सैन्य दल था जिसे उमय्यद खलीफा यजीद प्रथम की सेना ने नरसंहार कर पराजित कर दिया।
867 ईस्वी में 10 अक्टूबर को यिंगझोउ, तांग राजवंश में ली सियुआन का जन्म हुआ। ली सियुआन तांग राजवंश के दूसरे सम्राट बने जिन्होंने 926 से अपनी मृत्यु तक शासन किया।
937 ईस्वी में 10 अक्टूबर को राज्य वू के शासक शू झिगाओ के निकट सहयोगी वू के चांसलर वांग लिंगमौ का निधन हुआ
1149 काहिरा में अल-हाफिज (अबुल-मयमून अब्द अल-मजीद इब्न मुहम्मद इब्न अल-मुस्तानसिर, शासकीय नाम अल-हाफिज ली-दीन अल्लाह) ग्यारहवें फातिमी खलीफा थे। अल-हाफिज 1132 से 1149 में अपनी मृत्यु तक मिस्र शासक और हाफिजी इस्माइलवाद के 21वें इमाम थे।
1213 फ्रेडरिक द्वितीय का जन्म हुआ माना जाता है। फ्रेडरिक द्वितीय अपनी मृत्यु तक लोरेन के ड्यूक थे। वे अपने पिता की मृत्यु के बाद लोरेन के ड्यूक बने थे।
1344 वाल्थम, हैम्पशायर, इंग्लैंड में मैरी ऑफ वाल्थम का जन्म हुआ। मैरी ऑफ वाल्थम ब्रिटनी की डचेस, इंग्लैंड के राजा एडवर्ड तृतीय और हैनॉल्ट की फिलिपा की पुत्री और ब्रिटनी के ड्यूक जॉन चतुर्थ की पत्नी बनीं।
1421 लंदन में जॉन पैस्टन प्रथम का जन्म हुआ। जॉन पैस्टन अंग्रेज ग्रामीण सज्जन और जमींदार बने। जॉन पैस्टन कॉमन प्लीज के न्यायाधीश विलियम पैस्टन के सबसे बड़े पुत्र थे।
1599 लैंगडॉक में एटियेन मौलिनी का जन्म हुआ। एटियेन मौलिनी फ्रांसीसी बारोक संगीतकार बनीं, बचपन में ही उन्होंने नार्बोन कैथेड्रल में गायन किया।
1656 पेरिस में निकोलस डी लार्गिलियर (बपतिस्मा 10 अक्टूबर 1656) का जन्म हुआ। निकोलस डी लार्गिलियर प्रसिद्ध फ्रांसीसी चित्रकार और ड्राफ्ट्समैन बने।
1731 निस, सार्डिनिया साम्राज्य में हेनरी कैवेंडिश का जन्म हुआ। हेनरी कैवेंडिश कैमिस्ट, फिजीशिस्ट और हाइड्रोजन गैस की खोज करने वाले विख्यात ब्रिटिश वैज्ञानिक बने।
1756 भारत में अपना आधिपत्य जमाने में लगे ब्रिटिश गवर्नर जनरल रॉबर्ट क्लाइव ने कलकत्ता पर पुनः कब्जे के लिए मद्रास से बंगाल की ओर प्रस्थान किया।
1760 डच औपनिवेशिक अधिकारियों के साथ एक संधि के जरिये भागे हुए दासों के वंशज सूरीनाम के नदुका लोगों को क्षेत्रीय स्वायत्तता प्राप्त हुई।
1780 कैरिबियन सागर में आए जबरदस्त अटलांटिक तूफान ने व्यापक क्षेत्र में भारी तबाही मचाई जिससे 22,000 से अधिक लोगों की मौत होने का अंदाजा लगाया गया।
1819 लीज, बेल्जियम में हेनरिक जोसेफ डोमिनिकस डेन्जिंगर का जन्म हुआ। डेन्जिंगर अग्रणी जर्मन कैथोलिक धर्मशास्त्री और एनचिरिडियन सिम्बोलोरम एट डेफिनिशनम के लेखक बने।
1834 नूरमिजार्वी, फिनलैंड में एलेक्सिस किवी का जन्म हुआ। एलेक्सिस किवी फिनिश लेखक बने जिन्होंने फिनिश भाषा में पहला महत्वपूर्ण उपन्यास, सीट्सेमैन वेलजेस्टा लिखा थ।उन्हें फिनलैड के महानतम लेखकों में से एक माना जाता है। एलेक्सिस किवी की याद में 10 अक्टूबर को फिनलैड अपना राष्ट्रीय साहित्य दिवस मनाता है। एलेक्सिस किवी का एक उद्धरण, एक प्रबल इच्छा व्यक्ति को सबसे कठोर चट्टान से भी सीधा बाहर निकाल लाती है।
1845 एनापोलिस, मैरीलैंड में 50 छात्रों के साथ नौसेना स्कूल खोला गया जिसे बाद में यूनाइटेड स्टेट्स नेवल एकेडमी में बदल दिया गया। इसी दिन 1846 प्रसिद्ध ब्रिटिश खगोलविद विलियम लासेल ने नेपच्यून के प्राकृतिक उपग्रह की खोज की।
1861 फ्रोएन, नॉर्वे में फ्रिड्टजॉफ नानसेन (फ्रिड्टजॉफ वेडेल-जार्ल्सबर्ग नानसेन) का जन्म हुआ। फ्रिड्टजॉफ नानसेन नॉर्वेजियन बहुश्रुत और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता बने। उन्होंने अपने जीवन के विभिन्न पड़ावों पर खोजकर्ता, वैज्ञानिक, राजनयिक, मानवतावादी और फादरलैंड लीग के सह-संस्थापक के रूप में बेहतर काम किया और प्रसिद्धि प्राप्त की।
1865 जॉन वेल्से हयात को बिलियर्ड बॉल का पेटेंट प्राप्त हुआ। यह महत्वपूर्ण आविष्कार था क्योंकि यह बॉल सेल्यूलॉइड से बनी थी, जो पहला सिंथेटिक प्लास्टिक था और जिसने पहले इस्तेमाल की जाने वाली हाथीदांत की बिलियर्ड बॉल की जगह ली थी। जॉन वेस्ली हयात का आविष्कार सेल्यूलोज नाइट्रेट, कपूर और अन्य पदार्थों से बना एक मिश्रित पदार्थ था जिसने हाथीदांत का व्यवहार्य और टिकाऊ विकल्प प्रदान किया। पर्किन मेडल विजेता हयात को राष्ट्रीय आविष्कारक हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। उनके नाम लगभग 238 पेटेंट दर्ज हैं, जिनमें गन्ना मिलों और जल निस्पंदन उपकरणों में सुधार शामिल हैं।
1893 पहली वाहन पंजीकरण प्लेट स्थापित करने वाला पेरिस पुलिस अध्यादेश 14 अगस्त, 1893 को लागू हुआ था। इस कानून के तहत पहली नंबर प्लेटें आधिकारिक तौर पर 10 अक्टूबर, 1893 को सीन विभाग में जारी की गईं।
1899 भारत के प्रारंभिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक प्रमुख नेता श्रीपाद अमृत डांगे का जन्म हुआ।
1902 कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार, नाटककार कोटा शिवराम कारंत का जन्म हुआ। इतिहासकार रामचंद्र गुहा के अनुसार कारंत आधुनिक भारत के रविंद्रनाथ टैगोर हैं। कोटा शिवराम कारंत को ज्ञानपीठ पुरस्कार सहित साहित्य अकादमी पुरस्कार और अन्य पुरस्कार तथा सम्मान मिले।
1903 ब्रिटिश महिलाओं के मताधिकार के समर्थन में महिला सामाजिक और राजनीतिक संघ की स्थापना की गई।
1905 मॉस्को, रूस में अक्सेला लुट्स का जन्म हुआ। अक्सेला लुट्स प्रसिद्ध एस्टोनियाई अभिनेत्री, पटकथा लेखक, नर्तकी, कोरियोग्राफर, फिल्म संपादक और फोटो पत्रकार बनीं।
1906 मद्रास (चेन्नई) में आर. के. नारायण (रासीपुरम कृष्णस्वामी नारायणस्वामी) का जन्म हुआ। आर. के. नारायण लोकप्रिय भारतीय लेखक और उपन्यासकार बने और दक्षिण भारत के काल्पनिक शहर मालगुडी पर आधारित अपनी रचनाओं के लिए जाने गए। आर. के. नारायण मुल्क राज आनंद और राजा राव के साथ अंग्रेजी में प्रारंभिक भारतीय साहित्य के एक प्रमुख लेखक बने। आर. के. नारायण को साहित्य अकादमी और पद्मभूषण सम्मान और नोबल पुरस्कार के लिए मनोनयन मिला। आर. के. नारायणराज्य सभा के सदस्य मनोनीत किए गए। आर. के. नारायण का एक उद्धरण, जीवन सही चीजें करने और आगे बढ़ने के बारे में है।
1910 द्वितीय विश्वयुद्ध के बीच चीन में निस्वार्थ सेवाएँ देते हुए जान देने वाले प्रसिद्ध भारतीय डॉक्टर द्वारकानाथ कोटणीस का जन्म हुआ। इन्हें चीन के लोग बहुत सम्मान से याद करते हैं। इसी दिन मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में प्रथम अखिल भारतीय हिंदी सम्मेलन का बनारस में आयोजन किया गया।
1911 वुचांग विद्रोह के साथ सिन्हाई क्रांति शुरु हुई। इसने किंग राजवंश के पतन और चीन गणराज्य की स्थापना में अहम रोल अदा किया। 10 अक्टूबर को चीन गणराज्य का राष्ट्रीय दिवस डबल टेन डे (डबल टेन्थ डे) मनाया जाता है। यही दिवस ताइवान में भी मनाया जाता है। ताइवान पहले चीन का हिस्सा था।
1912 प्रमुख प्रगतिशील हिंदी आलोचक, कवि और विचारक डॉ. रामविलास शर्मा का जन्म हुआ।
1920 मध्य प्रदेश के प्रमुख नेताओं में से एक मुख्यमंत्री रहे प्रकाश चंद्र सेठी का जन्म हुआ।
1923 प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक शिवराज रामशरण का जन्म हुआ।
1924 भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह दोसांझ का जन्म हरीपुर खालसा, पंजाब में हुआ। इन्हें बलबीर सिंह सीनियर भी कहा जाता है। इसी दिन अमेरिका के शिकागो शहर में स्थित लोयोला विश्वविद्यालय के लेक शोर परिसर में अल्फा डेल्टा गामा बिरादरी की स्थापना की गई।
1928 च्ययांग काई शेक चीन की राष्ट्रीय सरकार के अध्यक्ष बने।
1930 लंदन, इंग्लैंड में हैरल्ड पिंटर का जन्म हुआ। हैरल्ड पिंटर प्रसिद्ध ब्रिटिश थिएटर अंग्रेजी नाटककार, पटकथा लेखक, निर्देशक और अभिनेता बने जिन्हें 2005 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हैरल्ड पिंटर ब्रिटिश थिएटर के सबसे प्रभावशाली आधुनिक नाटककारों में से एक बने जिनका लेखन करियर 50 साल से ज्यादा लंबा रहा।
1941 बोरी, नाइजीरिया में केन सारो विवा (केनुले बीसन सारो-विवा) का जन्म हुआ। केन सारो विवा नाइजीरियाई लेखक, शिक्षक, टेलीविजन प्रोड्यूसर और सामाजिक अधिकार कार्यकर्ता बने। नाइजर डेल्टा के जातीय अल्पसंख्यक समूह ओगोनी समुदाय के सदस्य विवा ने अपने लेखन में अपने समुदाय के लोगों के साथ होने वाले उत्पीड़न, स्थानीय संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के खिलाफ आवाज उठाई और हजारों लोग उनके साथ हो गए। पूंजीवादी लूट के खिलाफ चर्चित लेखक और राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता केन सारो विवा को सरकार ने फांसी दे दी। केन सारो विवा ने लिखा है, मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैंने एक लेखक के तौर पर अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल ओगोनी लोगों को उनके सताने वालों का सामना करने में मदद करने के लिए किया। मैं एक राजनेता या व्यवसायी के तौर पर ऐसा नहीं कर पाता। मेरे लेखन ने यह काम किया। और इससे मुझे सच में बहुत अच्छा लगता है! मैं बुरे से बुरे हालात के लिए मानसिक रूप से तैयार हूँ, लेकिन अच्छे की उम्मीद भी रखता हूँ। मुझे लगता है कि नैतिक जीत मेरी ही हुई है।
1942 सोवियत संघ ने आस्ट्रेलिया के साथ अपने राजनयिक संबंधों की शुरुआत की।
1946 विख्यात जैन मुनि आचार्य विद्यासागर का जन्म हुआ। 1946 में इसी दिन लिवरपूल, इंग्लैंड में रेमंड सी. टैलिस का जन्म हुआ। रेमंड टैलिस जाने माने दार्शनिक, कवि, उपन्यासकार, सांस्कृतिक आलोचक, चिकित्सक एवं नैदानिक तंत्रिका विज्ञानी बने। रेमंड टैलिस का कहना है, तर्क किसी कल्पित जैविक आधार से उत्पन्न नहीं होते, बल्कि स्वयं की एक दूरदर्शी पुष्टि, अभिकथन, अभिव्यक्ति होते हैं।
1954 हिंदी फिल्मो की प्रमुख अभिनेत्री एवं माॅडल रेखा का जन्म मद्रास में हुआ। उनका वास्तविक नाम भानुरेखा जेमिनी गणेसन है।
1956 दूरदर्शन के बहुचर्चित धारावाहिक महाभारत में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले टेलीविजन अभिनेता गजेंद्र चौहान का जन्म दिल्ली में हुआ।
1964 जापान की राजधानी टोक्यो में ओलिंपिक खेलों की शुरुआत हुई। एशिया में होने वाले ये पहले ओलिंपिक थे। 24 अक्टूबर को इन खेलों का समापन हुआ था। दूसरे विश्वयुद्ध की भयावहता को याद करने के लिए 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा में जन्मी योशिनोरी सकाई को मशाल जलाने के लिए चुना गया था। हिरोशिमा में 6 अगस्त 1945 को ही परमाणु बम फेंका गया था। उसके बाद दूसरा परमाणु बम नागासाकी में 9 अगस्त को फेंका गया। टोक्यो ओलिंपिक पहला ऐसा ओलिंपिक था, जिसका प्रसारण सैटेलाइट का इस्तेमाल करते हुए अमेरिका और यूरोप में किया गया।
1967 10 अक्टूबर 1967 से लागू हुइ आउटर स्पेस ट्रीटी यानी बाह्य अंतरिक्ष संधि 27 जनवरी, 1967 को अमेरिका, सोवियत संघ और ब्रिटेन के बीच हुई। यह आउटर स्पेस में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को रोकने के लिए की गई थी। इस समझौते पर 105 देशों ने दस्तखत किए हैं। दिसंबर-1966 में यूएन महासभा की ओर से मंजूर ट्रीटी की शर्तों के अनुसार बाहरी अंतरिक्ष पर किसी भी देश का अधिकार नहीं है। सभी देशों को अंतरिक्ष अनुसंधान की पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त है। संधि पर हस्ताक्षर करने वाले सभी देश आउटर स्पेस का इस्तेमाल केवल शांति से जुड़े कामों के लिए कर सकते हैं। चांद तथा दूसरे ग्रहों पर किसी भी तरह सैनिक केंद्रों की स्थापना नहीं की जा सकेगी।
1967 नई दिल्ली में राजीव सूरी का जन्म हुआ। वे सिंगापुर में बिजनेस एक्जीक्यूटिव रहे और मोबाइल कंपनी नोकिया के सीईओ भी रहे।
1969 मलयालम सिनेमा के प्रमुख व्यक्तित्व, अभिनेता, लेखक, हास्य कलाकार, निर्देशक सलीम कुमार का जन्म चिट्टाटुकारा में हुआ।
1970 फिजी को स्वतंत्रता मिली। अक्टूबर 1970 में फिजी को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता मिली और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। 1987 में बहुसंख्यक जातीय फिजी आबादी और जातीय अल्पसंख्यक समुदायों, विशेष रूप से इंडो-फिजी का प्रतिनिधित्व करने वाले राजनीतिक दलों के बीच देश के भीतर संघर्ष के कारण सैन्य तख्तापलट हुआ।
1971 अमेरिका के एरिजोना के लेक हवासु शहर में लंदन ब्रिज को पुनर्निर्मित किया गया। इसे ब्रिटेन से खरीदकर टुकड़ों में अमेरिका लाया गया था।
1973 तेलुगू सिनेमा के विख्यात निर्देशक और पटकथा लेखक कोडुरी श्रीसैला श्री राजामौली का जन्म अमरेश्वर में हुआ। इसी दिन संयुक्त राज्य के उपराष्ट्रपति स्पाइरो एग्न्यू ने कर चोरी के आरोप के बाद इस्तीफा दे दिया।
1978 रोहिणी खादिलकर राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला बनी।
1986 हिंदी, मराठी, तमिल फिल्म, टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल श्रुति मराठे का जन्म वडोदरा में हुआ। अलसल्वाडोर की राजधानी सैन सल्वाडोर और आसपास आए 7.5 तीव्रता वाले भूकंप में 1,500 लोगों की मौत हुई।
1988 जाने माने भारतीय रोवर एथलीट मंजीत सिंह का जन्म हुआ।
1989 सुपरिचित खूबसूरत, बोल्ड दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल संजना गलरानी का जन्म बंगलौर में हुआ।
1989 जानी मानी, बोल्ड, खूबसूरत फिल्म अभिनेत्री, माॅडल, मिस इंडिया और फिल्म निर्मात्री मनस्वी ममगाई का जन्म दिल्ली में हुआ।
1990 लोकप्रिय, बोल्ड हिंदी, तमिल, तेलुगू और अन्य भाषाओं की फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल रकुल प्रीत सिंह का जन्म दिल्ली में हुआ। इसी दिन अमेरिका का 67वां मानव अंतरिक्ष मिशन डिस्कवरी 11 अंतरिक्ष से लौटा।
1992 पश्चिम बंगाल में दूसरा हुगली पुल विद्यासागर सेतु खुला। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर 1992 को हार्वर्ड माडल संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव रिचर्ड हंटर की पहल पर मनाया गया था। 1994 में महासचिव यूजीन ब्रॉडी के सुझाव पर पहली बार विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस को एक थीम के साथ मनाया गया था। विषय था पूरे विश्व में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस को विश्व भर में स्वास्थ्य मंत्रालयों और नागरिक समाज संगठनों के साथ अपने मजबूत संबंधों का उपयोग करके मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के माध्यम से डब्ल्यूएचओ द्वारा समर्थित किया जाता है।
1994 मलयालम सिनेमा की खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री एवं माॅडल सिझा रोज का जन्म कोझिकोड़ में हुआ।
1994 मुनहेउंग-डोंग, ग्वांगजू, दक्षिण कोरिया में बे सू-जी का जन्म हुआ। सू-जी खूबसूरत, बोल्ड, लोकप्रिय दक्षिण कोरियाई गायिका, अभिनेत्री और मॉडल हैं। यह एक मात्र दक्षिण कोरियाई अभिनेत्री हैं जिनका मैडम तुसाद संग्रहालय में मोम का स्टेच्यू स्थापित किया गया है।
1995 भारत की प्रसिद्ध टेबल टेनिस खिलाड़ी सुतीर्था मुखर्जी का जन्म हुआ।
2000 कदवथा, श्रीलंका में श्रीलंकाई वकील और राजनीतिज्ञ, श्रीलंका की छठी प्रधानमंत्री और विश्व की प्रथम महिला प्रधानमंत्री सिरिमावो भंडारनायके का निधन हुआ।
2001 बांग्लादेश में खालिदा जिया ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
2003 भारत ने इस्रायल और रूस के साथ एवाक्स निर्माण के लिए समझौता किया। 10 अक्टूबर को मृत्युदंड को समाप्त करने की वकालत करने और उन स्थितियों और परिस्थितियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का दिन है जो मौत की सजा वाले कैदियों को प्रभावित करते हैं। इस दिन का आयोजन पहली बार 2003 में वर्ल्ड कोएलिशन अगेंस्ट द डेथ पेनल्टी द्वारा किया गया था। मृत्युदंड के खिलाफ विश्व दिवस पर मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल, यूरोपीय संघ और संयुक्त राष्ट्र सहित कई गैर सरकारी संगठनों और विश्व की अनेक सरकारों का समर्थन प्राप्त है। 26 सितंबर 2007 को, यूरोप की परिषद ने 10 अक्टूबर को मृत्युदंड के खिलाफ यूरोपीय दिवस घोषित किया।
2004 आस्ट्रेलिया के संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री जान हावर्ड की भारी जीत हुई।
2005 एंजेला मार्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।
2007 कर्नाटक के प्रभावशाली राजनेता और कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे सोमप्पा रायप्पा बोम्मई का देहावसान हुआ।
2009 विश्व दलिया दिवस कार्यक्रम 10 अक्टूबर विकासशील देशों में भूखे बच्चों की सहायता के लिए अर्गिल, स्कॉटलैंड में स्थित चैरिटी मैरीज मील्स के लिए धन जुटाने के लिए आयोजित किया गया है। यह संगठन प्रत्येक वर्ष मलावी में लगभग 320,000 बच्चों को पोषक तत्वों से भरपूर मक्का-आधारित दलिया लिकुनी इत्यादि खिलाता है। 2009 में आयोजित विश्व दलिया दिवस में संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस, मलावी, बोस्निया और स्वीडन की एजेंसियां शामिल थीं। 2016 में स्टोअट्स पोर्रिज बार्स आधिकारिक विश्व पोर्रिज दिवस भागीदार था। विश्व दलिया बनाने की चैम्पियनशिप 2009 से इसी दिन आयोजित की जा रही है। इस दिन दलिया के स्वास्थ्य के लिए महत्व, दलिया आधारित खाद्य और दलिया के विविध व्यंजनों पर भी जानकारी साझा की जाती है।
2011 विख्यात भारतीय ग़ज़ल गायक, पद्मभूषण सम्मान प्राप्त और गजल सम्राट कहे गये जगजीत सिंह का निधन हुआ।
2015 दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री मनोरमा का देहांत हुआ।
2014 भारत में बाल कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गयी। कैलाश सत्यार्थी को पाकिस्तान की बालिका मलाला यूसुफ जई की साझेदारी में मिला। इसी दिन अमेरिकी फुटबॉल और बास्केटबॉल खिलाड़ी लैरी केटनर, प्रसिद्ध चेक अभिनेता, निर्देशक और नाटककार पावेल लैंडोव्स्की और विख्यात ऑस्ट्रियाई-ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार, इतिहासकार और लेखक एड निम्मरवोल का निधन हुआ।
2015 तुर्की की राजधानी अंकारा में एक शांति रैली में बम विस्फोट से 95 से अधिक लोग मारे गए और 200 घायल हुए। इसी दिन हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री मनोरमा का निधन हुआ।
2015 कोरोनाडो, कैलिफोर्निया में सिबिल स्टॉकडेल (सिबिल एलिजाबेथ स्टॉकडेल जन्म 25 नवंबर, 1924 न्यू हेवन, कनेक्टिकट) का निधन हुआ। सिबिल स्टॉकडेल दक्षिण पूर्व एशिया में लापता अमेरिकियों के परिवारों के लिए एक अमेरिकी प्रचारक थीं। सिबिल स्टॉकडेल दक्षिण पूर्व एशिया में अमेरिकी कैदियों और लापता लोगों के राष्ट्रीय लीग की संस्थापक और पहली राष्ट्रीय समन्वयक थीं। यह लीग गैर-लाभकारी संगठन था जो अमेरिकी वियतनाम-युग के मिसिंग इन एक्शन और युद्ध के कैदी परिवारों की ओर से काम करता था। लीग के लिए राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में उनकी क्षमता में उन्होंने व्हाइट हाउस और रक्षा विभाग के लिए इसके संपर्क अधिकारी के रूप में भी काम किया। सिबिल स्टॉकडेल वियतनाम युद्ध के संयुक्त राज्य नौसेना के पायलट जेम्स स्टॉकडेल की पत्नी थीं।
2018 तूफान माइकल फ्लोरिडा पैनहैंडल में विनाशकारी श्रेणी 5 के रूप में पहुंचा। इससे संयुक्त राज्य अमेरिका में 57 लोग मारे गए, फ्लोरिडा में 45 लोग मारे गए और अनुमानित 25.1 अरब डॉलर की क्षति हुई।
2021 विख्यात, विवादित पाकिस्तानी परमाणु भौतिक विज्ञानी और धातुकर्म वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान का निधन हुआ। इसी दिन भाजपा शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहे भाजपा के पीलीभीत से सांसद वरूण गांधी ने आरोप लगाया कि लखीमपुर खीरी में हुई पिछले दिनों किसान विरोधी हिंसा की घटना को हिंदू बनाम सिख बनाए जाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कोशिश न सिर्फ अनैतिक व गलत धारणा पैदा करने वाली है बल्कि खतरनाक भी है। वरूण गांधी किसानों के मुद्दे पर लगातार अपनी राय रख रहे हैं। लखीमपुर खीरी में पिछले दिनों हुई हिंसा को लेकर भी उन्होंने वीडियो साझा किए थे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
2022 बेन एस. बर्नानके, डगलस डब्ल्यू. डायमंड और फिलिप एच. डायबविग को संयुक्त रूप से आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया। 2022 में इसी दिन भारतीय समाजवादी राजनीतिज्ञ, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और केंद्र में रक्षा मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का निधन हुआ।
2023 इस्राइली दावों के मुताबिक हमास के 7 अक्टूबर के हमले के 3 दिन बाद इजराइल ने भारी जवाबी हवाई हमले शुरू करते हुए गाजा पट्टी की घेराबंदी तेज कर दी, बिजली, भोजन, पानी और चिकित्सा आपूर्ति काट दी। जिससे करीब 20 लाख से अधिक लोग सीधे प्रभावित हुए। अमेजन ने अपने सैटेलाइट ब्रॉडबैंड इंटरनेट नेटवर्क के लिए अपने पहले दो प्रोटोटाइप टेस्ट सैटेलाइट (क्यूईपरसैट-1 और क्यूईपरसैट-2) को सफलतापूर्वक लो अर्थ ऑर्बिट में लॉन्च किया।
2024 न्यूजीलैंड के प्रसिद्ध कवि फ्लेर एडकॉक और प्रसिद्ध अमेरिकी परोपकारी एथेल कैनेडी का निधन हुआ। रॉबर्ट फ्रांसिस कैनेडी अमेरिकी राजनीतिज्ञ, वकील और संयुक्त राज्य अमेरिका के 64वें अटॉर्नी जनरल की पत्नी थीं एथेल कैनेडी।
2025 नेपल्स, फ्लोरिडा, अमेरिका में प्रसिद्ध अंग्रेज म्यूजिशियन, प्रोग्रेसिव रॉक बैंड द मूडी ब्लूज के बेस गिटारिस्ट, को-लीड वोकलिस्ट, गीतकार जॉन चार्ल्स लॉज (जन्म 20 जुलाई 1943 एर्डिंगटन, इंग्लैंड)। का निधन हुआ।
2026 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अप्रत्याशित समझौते की घोषणा की, जिसके तहत रूस अमेरिकी और वैश्विक बाजारों को डीजल की आपूर्ति करेगा। यह समझौता ऐसे समय में हुआ है जब पिछले ही महीने रूसी तेल और गैस से होने वाली कमाई को रोकने के मकसद से कड़े प्रतिबंधों वाले कानून पर हस्ताक्षर किए गए थे। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इस कदम की आलोचना करते हुए इसे मजबूत साझेदारों का एक कमजोर फैसला बताया। ट्रंप की घोषणा ऐसे समय हुई है जब रूसी तेल उत्पादन पूरी तरह यूक्रेनी हमलों में ठप्प हो गया है, खुद रूस को तेल आयात करना पड़ रहा है और अमेरिका सहित पूरी दुनिया में डीजल की भारी कमी और महंगाई बढ़ गई है। अमेरिकी ट्रेजरी ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के खिलाफ व्यापक प्रतिबंधों की घोषणा की, यह घोषणा आईसीसी की पूर्व जज नवनेथम नवी पिल्लई को 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने के कुछ ही घंटों बाद की गई। नोबेल समिति ने उनका पुरस्कार घोषित करते समय स्पष्ट रूप से कोर्ट के खिलाफ जारी राजनीतिक हमलों का जिक्र किया। ट्रंप प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अमेरिका आगामी नवंबर के मध्यावधि चुनावों से पहले ईरान पर सैन्य हमले फिर से शुरू नहीं करेगा। दक्षिणी पनामा में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। तेज झटकों के कारण छह प्रांतों में बड़े पैमाने पर बिजली गुल हो गई, मामूली ढांचागत नुकसान हुआ और पूरे क्षेत्र में कुछ समय के लिए तटीय सुनामी की चेतावनी जारी की गई, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया। दक्षिण-पूर्व एशिया में वायु प्रदूषण का गंभीर संकट और गहरा गया, जहरीले स्मॉग के कारण मलेशिया में स्कूल बंद करने पड़े और सिंगापुर में वायु प्रदूषण रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। भारत में अधिकारियों ने सुरक्षा के कड़े प्रतिबंध लागू किए, जिनमें 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करना, इंटरनेट सेवा रोकना और राष्ट्रीय राजधानी में आने वाली दर्जनों ट्रेनों को रद्द करना शामिल था। ये उपाय कॉकरोच जनता पार्टी सीजेपी के बड़े विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए किए गए थे, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग ने चुनाव और मतदाता सूचियों में भारी गड़बड़ियों की जानकारी पिछले दिनों सामने आई थी। इस गैरकानूनी और मनमानी प्रक्रिया में 13-14 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से मनमाने तरीके से हटा दिए गए और चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को लाभ दिलाया गया। एच1-बी वीजा और ग्रीन कार्ड पर अमेरिका की सख्ती के बाद माइक्रोसॉफ्ट, इंफोसिस और टाटा जैसी बड़ी टेक कंपनियों को अपने कामकाज में बड़े बदलाव करने पड़ रहे हैं।
पहली बड़ी बात है खुद को खोजना और इसके लिए आपको एकांत और चिंतन की आवश्यकता है, कम से कम कभी-कभी। मैं आपको बता सकता हूँ कि मुक्ति सभ्यता के शोरगुल वाले केंद्रों से नहीं मिलेगी। यह एकांत स्थानों से आएगी। फ्रिड्टजॉफ नानसेन
Inspirational Quotes, births and deaths of famous figures in India and the world over the last 2000 years
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
SPECIAL NOTE – समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)