जिस व्यक्ति के विचार अच्छे होते हैं, वह कभी भी बदसूरत नहीं हो सकता। आपकी नाक टेढ़ी-मेढ़ी हो सकती है, मुँह टेढ़ा हो सकता है, डबल चिन हो सकती है और दाँत बाहर निकले हो सकते हैं, लेकिन अगर आपके विचार अच्छे हैं, तो वे आपके चेहरे से सूरज की किरणों की तरह चमकेंगे और आप हमेशा प्यारे लगेंगे। -रोआल्ड डाह्ल
585 ईसा पूर्व 13 सितंबर को रोम के राजा लूसियस टारक्विनियस प्रिस्कस ने अपनी सबाइंस पर जीत और इटली के कोलाटिया राज्य के आत्मसमर्पण का जश्न मनाया।
509 ईसा पूर्व रोम के कैपिटोलिन हिल पर ज्यूपिटर ऑप्टिमस मैक्सिमस का मंदिर स्थापित किया गया।
64 ईस्वी में 13 सितंबर को टाइटस फ्लेवियस वेस्पासियानस और उनकी पहली पत्नी अर्रेसीना टर्टुल्ला की बेटी जूलिया फ्लाविया या फ्लाविया जूलिया का जन्म हुआ।
81 नेपल्स, इटली में 79 से 81 तक रोमन सम्राट रहे फ्लेवियन राजवंश के सदस्य, टाइटस फ्लेवियस वेस्पासियानस का निधन हुआ। टाइटस ने अपने पिता वेस्पासियन की मृत्यु के बाद उनकी जगह ली, टाइटस अपने सगे पिता वेस्पासियन का उत्तराधिकारी बनने वाला पहला रोमन सम्राट था।
379 ईस्वी में 13 सितंबर को याक्स नुउन अहिन प्रथम (कर्ल स्नाउट और कर्ल नोज) माया शहर एवं राज्य टिकल का शासक बना। माया सभ्यता मेसोअमेरिकन सभ्यता थी जो प्राचीन काल से प्रारंभिक आधुनिक काल तक अस्तित्व में थी। यह अपने प्राचीन मंदिरों और ग्लिफ (लिपि) से जाना जाता है। माया लिपि पूर्व-कोलंबियाई अमेरिका में सबसे परिष्कृत और उच्च विकसित लेखन प्रणाली है। यह सभ्यता अपनी कला, वास्तुकला, गणित, कैलेंडर और खगोलीय प्रणाली के लिए भी विख्यात है।
413 ईस्वी में 13 सितंबर को प्रसिद्ध रोमन ईसाई शहीद और संत कार्थेज के मार्सेलिनस की मौत हुई। वह रोमन सम्राट होनोरियस के तहत पश्चिमी रोमन साम्राज्य के सचिव, हिप्पो के ऑगस्टीन के करीबी दोस्त, सेंट जेरोम के संवाददाता, सेंट ऑगस्टीन ने 413 में अपने ऐतिहासिक शहर द सिटी ऑफ गॉड की पहली किताबें मार्सेलिनस को समर्पित कीं।
531 खोसरो प्रथम अपने पिता कवाद प्रथम की मृत्यु के बाद ससानिद साम्राज्य (ईरान के राजाओं का ससानियन राजा 531 से 579 तक) का राजा बना। खोसरो प्रथम ने इबेरियन युद्ध समाप्त करने के लिए बीजान्टिन साम्राज्य के साथ बातचीत शुरू की।
533 ईस्वी में 13 सितंबर को बीजेंटाइन साम्राज्य के प्रमुख सैन्य अधिकारी बेलिसारियस ने उत्तरी अफ्रीका के कार्थेज के पास एड डेसीमम की लड़ाई में शासक गेलिमर और वैंडल्स राज्य के लड़ाकों को हराया।
678 ईस्वी में 13 सितंबर को पैलेन्क में किनिच अहकल मो नहब तृतीय का जन्म हुआ। किनिच अहकल मो नहब तृतीय माया शहर पैलेन्क का अजाव बना और उसने 30 दिसंबर 721 को राजगद्दी संभाली।
864 ईस्वी में 13 सितंबर को वेनिस, वेनिस गणराज्य में वेनिस के डोगे पिएत्रो ट्रेडोनिको का निधन हुआ।
922 ईस्वी में 13 सितंबर को लीबिया के अल अजिजिया में भूमि पर सबसे उच्चतम तापमान 58 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया।
1087 ईस्वी में 13 सितंबर को कांस्टेंटिनोपल, बीजान्टिन साम्राज्य में जॉन द्वितीय कोम्नेनोस या कोम्नेनस का जन्म हुआ। जॉन द्वितीय कोम्नेनोस 1118 से 1143 तक बीजान्टिन सम्राट रहे। उन्हें जॉन द ब्यूटीफुल और जॉन द गुड भी कहा गया।
1100 अमेरिका में चॉकलेट का पहली बार इस्तेमाल किया गया। 13 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय चॉकलेट दिवस मनाया जाता है, मुख्य रूप से अमेरिका और कई यूरोपीय देशों में।
1229 चंगेज खान के बेटे ओगेदेई खान को कोडो अरल, खेंती, मंगोलिया में मंगोल साम्राज्य का खागान या प्रमुख घोषित किया गया।
1437 टैंजियर की लड़ाई में एक पुर्तगाली अभियान बल ने मोरक्को के गढ़ टैंजियर पर कब्जा करने का असफल प्रयास किया। जिब्राल्टर जलडमरूमध्य पर स्थित मोरक्को का बंदरगाह टैंजियर फोनीशियन काल से ही अफ्रीका और यूरोप के बीच रणनीतिक प्रवेश द्वार रहा। इसकी सफेद पहाड़ी मदीना में सुल्तानों का महल दार एल मखजेन है, जो अब मोरक्को की कलाकृतियों का संग्रहालय है। मदीना में ही स्थित अमेरिकन लेगेशन म्यूजियम में 1821 के मूरिश शैली के पूर्व वाणिज्य दूतावास में अमेरिका और मोरक्को के बीच शुरुआती राजनयिक संबंधों का दस्तावेजीकरण किया गया है। मोरक्को के इस व्यवस्ततम नगर में लाखों पर्यटक आते हैं।
1500 विश्व प्रसिद्ध पुर्तगाली खोजी, सैन्य अधिकारी पेड्रो अल्वरेज कैबरल ने भारत में कालीकट पहुंचकर भारत में पहली यूरोपीय पुर्तगाली फैक्टरी स्थापित की।
1502 प्रसिद्ध अंग्रेजी कवि और इतिहासकार जॉन लेलैंड का जन्म लंदन में हुआं
1521 प्रसिद्ध प्रथम बैरन बर्गली, अंग्रेजी अकादमिक और राजनीतिज्ञ, लॉर्ड हाई कोषाध्यक्ष विलियम सेसिल का जन्म बार्ने, लिंकनशायर, इंग्लैंड में हुआ।
1594 प्रसिद्ध इतालवी थियोबो वादक और संगीतकार फ्रांसेस्को मानेली का जन्म हुआ।
1755 ओलिवर इवांस का जन्म ग्रामीण डेलावेयर में हुआ। ओलिवर इवांस विख्यात अमेरिकी आविष्कारक, इंजीनियर, व्यवसायी, भाप इंजन बनाने वाले पहले अमेरिकियों में से एक बने।
1780 अमरीकी नगर शिकागो में लिफ्ट का पहला परीक्षण किया गया। लिफ्ट को जॉन बेकबार्ट नामक एक अमरीकी आविष्कारक और इंजीनियर ने बनाया था।
1788 ब्रिटिश गुलामी से आजाद होने के एक दशक बाद फिलाडेल्फिया कन्वेंशन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में पहले राष्ट्रपति चुनाव की तारीख तय की और न्यूयॉर्क शहर को देश की अस्थायी राजधानी घोषित किया।
1791 फ्रांस के राजा लुई 14वें ने नये संविधान को मंजूरी दी।
1814 1812 के युद्ध में ब्रिटिश बाल्टीमोर पर कब्जा करने में विफल रहे। युद्ध के दौर में फ्रांसिस स्कॉट की लिखी कविता डिफेंस ऑफ फोर्ट मैकहेनरी बाद में संगीतबद्ध की गई फिर यह अमेरिका का राष्ट्रगान बन गई।
1818 लुसी गूड ब्रुक्स का जन्म हुआ। लुसी गूड ब्रुक्स लंबे समय गुलाम रहीं और बाद में गुलामी खत्म हुई तो उन्होंने अनाथों के लिए मित्र शरल स्थल स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
1845 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैनरी कॉटन का जन्म हुआ।
1865 प्रभावशाली ब्रिटिश सेनाधिकारी विलियम रिडेल बर्डवुड का जन्म खडकी छाबनी ऐरिया, पुणे में हुआ।
1876 कैमडेन, ओहायो, अमेरिका में शेरवुड एंडरसन का जन्म हुआ। शेरवुड एंडरसन प्रसिद्ध अमेरिकी उपन्यासकार और लघु कथाकार हुए। जो व्यक्तिपरक और आत्म-प्रकटीकरण रचनाओं के लिए जाने जाते थे। बिना स्कूली शिक्षा के स्व-शिक्षित शेरवुड एंडरसन क्लीवलैंड और एलेरिया, ओहायो में सफल कॉपीराइटर और व्यवसायी बने। शेरवुड एंडरसन ने कहा, जिंदगी नाम की एक चीज है। हम इसे अपनी इच्छा या इरादे से नहीं, बल्कि अपने बाहरी और आंतरिक बलों द्वारा संचालित होकर जीते हैं।
1882 एंग्लो-मिस्र युद्ध तेल अल केबिर में हुआ।
1887 लियोपोल्ड रुजिक्का का जन्म वुकोवर, क्रोएशिया में हुआ। विख्यात क्रोएशियाई-स्विस वैज्ञानिक और रसायन विज्ञानी रुजिक्का रसायन विज्ञान में 1939 के नोबेल पुरस्कार के संयुक्त विजेता बने, उनकी खोज पॉलीमेथिलीन और उच्च टेरपेंस पर उनके काम के लिए, जिसमें पुरुष सेक्स हार्मोन का पहला रासायनिक संश्लेषण खासतौर पर जाना जाता है।
1894 मैनिंगहैम, ब्रैडफोर्ड, इंग्लैंड में जे. बी. प्रीस्टली (जॉन बॉयंटन प्रीस्टली) का जन्म हुआ। जे. बी. प्रीस्टली सफल, प्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यासकार, नाटककार, पटकथा लेखक, प्रसारक और सामाजिक टिप्पणीकारबने। जे. बी. प्रीस्टली ने लिखा है, असफलता को पीछे छोड़ने के लिए, उसका सामना करें। 1894 में इसी दिन लॉड्ज, पोलैंड में जूलियन तुविम (ओल्डलेन के छद्म नाम से प्रसिद्ध गीतकार) का जन्म हुआ। जूलियन तुविम जाने माने यहूदी-पोलिश कवि हुए। उनकी शिक्षा लॉड्ज और वारसॉ में हुई, जहाँ उन्होंने वारसॉ विश्वविद्यालय में कानून और दर्शनशास्त्र का अध्ययन किया। जूलियन तुविम ने लिखा है, सफलता, ऐसी चीज जिसे आपके दोस्त आपको कभी माफ नहीं करेंगे।
1898 न्यू यार्क के हैनिबल विलिस्टन गुडविन ने नाइट्रोसेल्युलोज फिल्म बेस से पारदर्शी, लचीली रोल फिल्म बनाने की एक विधि का पेटेंट कराया, जिसका उपयोग थॉमस एडिसन के काइनेटोस्कोप में किया गया था, जो मोशन पिक्चर्स देखने के लिए एक प्रारंभिक मशीन थी।
1899 हेनरी हेल ब्लिस की मृत्यु संयुक्त राज्य अमेरिका में मोटर वाहन टक्कर में किसी व्यक्ति के मारे जाने की पहली दर्ज घटना थी। 13 सितंबर, 1899 को, न्यूयॉर्क शहर के वेस्ट 74वीं स्ट्रीट और सेंट्रल पार्क वेस्ट में, 69 वर्षीय स्थानीय रियल एस्टेट डीलर हेनरी हेल ब्लिस, दक्षिण की ओर जाने वाली 8वीं एवेन्यू ट्रॉली कार से उतर रहे थे, तभी उन्हें टैक्सीकैब ने टक्कर मार दी गई। जिससे उसका सिर और छाती कुचल गई। उन्हें एम्बुलेंस द्वारा रूजवेल्ट अस्पताल ले जाया गया। हाउस सर्जन डॉ. मार्नी ने कहा कि उनकी चोटें इतनी गंभीर थीं कि जीवित रहना संभव नहीं था और अगली सुबह 14 सितंबर को ब्लिस की मौत हो गई। बिजली से चलने वाली टैक्सीकैब (ऑटोमोबाइल नंबर 43) के ड्राइवर आर्थर स्मिथ ने कहा कि एक बड़े ट्रक ने एवेन्यू के दाहिनी ओर कब्जा कर लिया, जिससे उसे अपने वाहन को ब्लिस की कार के करीब ले जाना आवश्यक हो गया था। स्मिथ को गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर हत्या का आरोप लगाया गया, लेकिन बाद में उन्हें इस आधार पर बरी कर दिया गया कि उनके मन में कोई दुर्भावना नहीं थी, न ही उन्होंने लापरवाही की थी। टैक्सी-कैब में यात्री, डॉ. डेविड ऑर एडसन (न्यूयॉर्क शहर के पूर्व मेयर फ्रैंकलिन एडसन के पुत्र) थे।
1903 अटलांटा, जॉर्जिया में अल्बर्टा विलियम्स किंग (अल्बर्टा क्रिस्टीन विलियम्स किंग) का जन्म हुआ। अल्बर्टा विलियम्स किंग जानी मानी अश्वेत अमेरिकी नागरिक अधिकार संगठनकर्ता बनीं, वे मार्टिन लूथर किंग सीनियर की पत्नी, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की माँ और मार्टिन लूथर किंग तृतीय की दादी बनीं। अल्बर्टा विलियम्स किंग एबेनेजर बैपटिस्ट चर्च की गायक मंडली की निदेशक थीं। उनके सबसे बड़े बेटे मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या के छह साल बाद 23 वर्षीय मार्कस वेन चेनॉल्ट ने चर्च में ही उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी 30 जून 1974 को।
1904 प्रमुख बांग्ला लेखक, विद्वान, पत्रकार, यात्री सईद मुज्तबा अली का जन्म करीमगंज, बंगाल में हुआ।
1909 इंग्लैंड के विख्यात फुटबॉलर रे बॉअडन का जन्म हुआ।
1912 लोकप्रिय अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री रीटा शॉ का जन्म हुआ।
1914 प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी और फ्रांस के बीच एस्ने की लड़ाई शुरू हुई।
1916 लैंडाफ, कार्डिफ, वेल्स, यूनाइटेड किंगडम में रोआल्ड डाह्ल का जन्म हुआ। रोआल्ड डाह्ल बच्चों की मशहूर कहानियों और छोटी कहानियों के ब्रिटिश लेखक, कवि, पटकथा लेखक बने। रोआल्ड डाह्ल द्वितीय युद्ध के समय के फाइटर पायलट थे। उनकी किताबों की दुनिया भर में 300 मिलियन से ज्यादा प्रतियां बिकी हैं। उन्हें 20वीं सदी में बच्चों के लिए सबसे महान कहानीकारों में से एक कहा गया है। रोआल्ड डाह्ल की पहली प्रकाशित रचना सी. एस. फॉरेस्टर (अंग्रेजी लेखक सी. एस. फॉरेस्टर – सेसिल लुइस ट्रॉटन स्मिथ) के साथ हुई एक मुलाकात से प्रेरित थी, 1 अगस्त 1942 को अ पीस ऑफ केक थी। युद्ध के समय के उनके कारनामों पर आधारित इस कहानी को द सैटरडे इवनिंग पोस्ट ने 1,000 अमेरिकी डॉलर में खरीदा और शॉट डाउन ओवर लीबिया शीर्षक से प्रकाशित किया।
1922 पोलेंड की संसद ने जिडायनिया बंदरगाह निर्माण अधिनियम पारित किया। इसी दिन 1922 में लीबिया के अल अजिजिया में 136.4 डिग्री फारनहाइट 58 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसे उस समय तक का धरती का सबसे अधिक तापमान करार दिया गया।
1923 स्पेन में सैन्य तख्ता पलट किया गया। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाह सरकार की स्थापना की। इसके बाद मजदूर यूनियनों को 10 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।
1926 भारत की प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी नगेंद्र बाला का जन्म हुआ।
1929 भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी जतींद्रनाथ दास का निधन हुआ।
1933 एलिजाबेथ मैककॉम्स न्यूजीलैंड की संसद के लिए निर्वाचित होने वाली पहली महिला बनीं। एलिजाबेथ ने लिटिलटन से चुनाव जीता। पहले इस सीट से एलिजाबेथ के पति सांसद थे। इसी दिन 1933 में एक हिंदू धार्मिक मत स्वामीनारायण संप्रदाय के धर्मगुरु एवं बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था के प्रमुख महंत स्वामी महाराज का जन्म जबलपुर में हुआ।
1937 लेखिका और इतिहास की प्रोफेसर एवं पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरुशरण कौर का जन्म चकवाल, पाकिस्तान में हुआ।
1946 मराठी तथा हिंदी फिल्मों एवं टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री ऊषा नादकर्णी का जन्म हुआ।
1947 प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने 40 लाख हिंदुओं और मुसलमानों के पारस्परिक स्थानांतरण का सुझाव दिया।
1948 उप प्रधानमंत्री और ग्रहमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को निजाम हैदराबाद के गढ़ में घुस कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया। 1948 में इसी दिन मार्गरेट चेज स्मिथ संयुक्त राज्य अमेरिका की सीनेटर चुनी गईं, और अमेरिकी प्रतिनिधि सभा और संयुक्त राज्य सीनेट दोनों में सेवा देने वाली पहली महिला बनीं।
1953 जोसफ स्टालिन की मौत के बाद सोवियत संघ के सर्वोच्च नेता निकिता ख्रुश्चेव को सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया।
1955 सरे, इंग्लैंड में कॉलिन मोयनिहान, चैथे बैरन मोयनिहान, चौथे बैरोनेट (कॉलिन बर्कले मोयनिहान) का जन्म हुआ। कॉलिन मोयनिहान ब्रिटिश ओलंपिक रजत पदक विजेता, राजनीतिज्ञ, व्यवसायी और खेल प्रशासक हुए। हरियाणा की मिस इंडिया 1987 पामेला चौधरी सिंह ने ब्रिटेन में हथियार डीलर हेनरी बोर्डेस से विवाह किया, नाम हो गया पामेला बोर्डेस हो गया। पामेला ने हाईप्रोफाइल वेश्या के रूप में नाम कमाया जिसके ग्राहकों में मंत्री, सांसद, बड़े उद्यमी, कारोबारी, संडे टाइम्स के संपादक एंड्रयू नील, द ऑब्जर्वर के संपादक डोनाल्ड ट्रेलफोर्ड और अरबपति अंततरराष्ट्रीय हथियार दलाल अदनान खशोगी जैसे नामचीन लोग शामिल थे। खेल मंत्री कॉलिन मोयनिहान को पामेला से यौन संबंध रखने पर इस्तीफा देना पड़ा।
1956 विश्व विख्यात तकनीकी कंपनी आईबीएम ने डिस्क स्टोरेज का उपयोग करने वाले पहले व्यावसायिक कंप्यूटर का सफल परीक्षण किया। आईबीए 305 आरएएमएसी पहला व्यावसायिक कंप्यूटर था जो सेकेंडरी स्टोरेज के लिए मूविंग-हेड हार्ड डिस्क ड्राइव (मैग्नेटिक डिस्क स्टोरेज) का उपयोग करता था। इस प्रणाली की सार्वजनिक रूप से घोषणा 14 सितंबर, 1956 को की गई। इसकी परीक्षण इकाइयाँ अमेरिकी नौसेना और निजी निगमों में पहले ही स्थापित की जा चुकी थीं। आरएएमएसी का अर्थ अकाउंटिंग और नियंत्रण की रैंडम एक्सेस विधि बताई गई। इसका डिजाइन व्यवसाय में वास्तविक समय लेखांकन की आवश्यकता से प्रेरित था।
1956 क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया में ऐनी गेडेस (ऐनी एलिजाबेथ गेडेस) का जन्म हुआ। ऐनी गेडेस न्यूयॉर्क शहर की सफल, प्रसिद्ध पोर्ट्रेट फोटोग्राफर हैं, और मुख्य रूप से शिशुओं की अपनी विस्तृत रूप से तैयार की गई तस्वीरों के लिए जानी जाती हैं। गेडेस की किताबें 83 देशों में प्रकाशित हो चुकी हैं। अमेजन.कॉम के मुताबिक गेडेस ने 18 मिलियन से ज्यादा किताबें और 13 मिलियन कैलेंडर बेचे हैं। अपने काम के बाबत ऐनी गेडेस कहती हैं, मैं दिल से तस्वीरें खींचती हूँ। मुझे छोटे बच्चे बहुत पसंद हैं और मुझे लगता है कि यह दिखता भी है। मेरी तस्वीरें वाकई बहुत सकारात्मक, बहुत सरल और दिल से होती हैं। बच्चे एक सार्वभौमिक भाषा बोलते हैं।
1959 इंडियन प्रीमियर लीग के अध्यक्ष रहे कांग्रेस नेता, राज्य सभा सदस्य राजीव शुक्ला का जन्म कानपुर में हुआ।
1961 स्काॅटलैंड, आयरलैंड की प्रमुख महिला कारोबारी, आईटीवी एवं इजी जेट विमानन कंपनी की प्रमुख कैरोलिन मैक्काल का जन्म बंगलौर में हुआ।
1962 पंजाब के हुसैनपुर में जन्म हुआ और नकोदर में पले-बढ़े मलकीत सिंह। मलकीत सिंह इंग्लैंड में लोकप्रिय पंजाबी भांगड़ा गायक हैं। 1984 में बर्मिंघम चले गए। सिंह पहले पंजाबी गायक थे जिन्हें बकिंघम पैलेस में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा एमबीई से सम्मानित किया गया।
1965 हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस नेता भजनलाल के बेटे विवादग्रस्त रहे राजनेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चंदर मोहन का जन्म हिसार में हुआ।
1968 अल्बानिया वारसाॅ संधि से अलग हुआ।
1973 प्रमुख बोल्ड बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल महिमा चौधरी का जन्म दार्जिलिंग में हुआ।
1977 अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स ने पहला डीजल ऑटोमोबाइल वाहन पेश किया।
1984 हिंदूवादी परोपकारी, समाजसुधारक, स्वतंत्रता-सेनानी, गौ-हत्या निषेध के पैरोकार एवं राजनेता स्वामी ब्रह्मानंद (शिवदयाल) का हमीरपुर, उ.प्र. में निधन हुआ। पहले वे आरएसएस के राजनीतिक संगठन से और दूसरी बार कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में हमीरपुर से लोक सभा चुनाव जीतकर संसद सदस्य बने।
1985 कंप्यूटर और तकनीकी विशेषज्ञ स्टीव जॉब्स ने नेक्सट को बनाने के लिए एप्पल कंप्यूटर से इस्तीफा दिया।
1988 मिस इंडिया यूनिवर्स 2008, बाॅलीवुड अभिनेत्री तथा माॅडल सिमरन कौर मुंडी का जन्म बंबई में हुआ।
1989 अनेक पुरस्कार, सम्मान प्राप्त विख्यात बांग्ला पार्श्व गायिका एवं अभिनेत्री इमान चक्रवर्ती का जन्म लिलुआ, हावड़ा में हुआ।
1993, इजरायल के प्रधानमंत्री यित्जाक राबिन और फिलिस्तीन लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (पीएलओ) के वार्ताकार महमूद अब्बास ने व्हाइट हाउस में अंतरिम स्व-सरकारी व्यवस्था पर सिद्धांतों की घोषणा पर हस्ताक्षर किए, इस संधि को ओस्लो समझौते के रूप में जाना जाता है।


1994 दिलीप कपूर – जैक्लीन कपूर की बेटी बोल्ड जर्मन, भारतीय फिल्म चरित्र अभिनेत्री तथा माॅडल आयशा कपूर का जन्म डसेलडर्फ, जर्मनी में हुआ।
2000 भारत के विश्वनाथन आनंद ने चीन के शेनयांन में पहला फिडे शतरंज विश्व कप जीता। आज के दौर के युवा फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता तथा माॅडल सिद्धार्थ निगम का जन्म इलाहाबाद में हुआ।
2001 चेकोस्लोवाकिया के परागुवे में दुनिया के नंबर 1 शौकिया टेनिस खिलाड़ी और आइस हॉकी चैंपियन जारोस्लाव ड्रोब्नी का निधन हुआ।
2002 इस्रायल ने फिलिस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया।
2003 प्रसिद्ध कनाडाई इतिहासकार, लेखक, सैनिक, शिक्षक, लोक सेवक और कनाडाई राष्ट्र ध्वज के डिजाइनरकर्नल जॉर्ज फ्रांसिस गिलमैन स्टेनली का निधन हुआ।
2004 प्रसिद्ध मैक्सिकन रसायनज्ञ, पहले तीन मौखिक गर्भ निरोधकों में से एक में इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोजेस्टिन नोरेथिस्टरोन के सह-आविष्कारक लुइस अर्नेस्टो मिरामोंटेस कर्डेनस का निधन हुआ।
2005 सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता हेतु समर्थन देने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका ने मानकों की घोषणा की।
2006 इब्सा यानी भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका त्रिगुटीय संगठन का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू हुआ। इसी दिन कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर के डॉसन कॉलेज में किमवीर गिल ने अज्ञात कारणों से 19 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।
2007 अमेरिकन अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन नासा के वैज्ञानिकों ने बृहस्पति से तीन गुना बड़े गृह का पता लगाया। 2007 में इसी दिन रूस के राष्ट्रपर्ति व्लादिमिर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल फेदकोव के आग्रह के बहाने केंद्रीय मंत्रीमंडल भंग किया। 2007 में इसी दिन संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी दुबई स्थित बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे बड़ी इमारत घोषित की गई।
2008 दिल्ली में तीन स्थानों पर 30 मिनट के अंतराल पर एक के बाद एक चार बम विस्फोट हुए। इनमें 19 लोगों मौत हुई और 90 से अधिक लोग घायल हुए।
2009 लोक सभा में एंग्लो इंडियन समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में कोच्चि के चार्ल्स डायस को मनोनीत किया गया। इसी दिन चंद्रमा पर बर्फ खोजने का इसरो एवं नासा का अभियान असफल हुआ।
2010 अमेरिका में एक कुरान को जलाने की सूचना के बाद जम्मू और कश्मीर में विरोध प्रदर्शनों के चलते करीब डेढ़ दर्जन लोग मारे गए।
201 इतालवी पर्वतारोही, पर्वतारोही, खोजकर्ता, पत्रकार वाल्टर बोनाटी का रोम में निधन हुआ। वे दक्षिण-पश्चिम स्तंभ पर नए अल्पाइन चढ़ाई मार्ग की एकल चढ़ाई, पत्रकारिता और यात्रा वृत्तांतों के लिए भी जाने जाते हैं।
2012 भारत के 21वें मुख्य न्यायाधीश हुए रंगनाथ मिश्रा का निधन हुआ। 2012 में इसी दिन पाकिस्तानी हास्य अभिनेता, प्रमुख अभिनेता लेहरी (वास्तविक नाम सफीरुल्लाह सिद्दीकी) का निधन हुआ।
2013 अफगानिस्तान के हेरात में तालिबान लड़ाकों ने अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया।
2014 भारत के झारखंड राज्य के गिरिडीह जिले में सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में तीन माओवादी मारे गए और दो गंभीर रूप से घायल हुए। इसी दिन प्रसिद्ध अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी हेलेन फिलार्स्की का निधन हुआ।
2015 लोकप्रिय अमेरिकी पेशेवर बास्केटबॉल खिलाड़ी मोसेस यूजीन मेलोन सीनियर का नोरफोल्क, वर्जीनिया में निधन हुआ।
2016 ईसाई धर्मयुद्धों के जाने माने ब्रिटिश इतिहासकार, लेखक, कैम्ब्रिज में चर्च संबंधी इतिहास के डिक्सी प्रोफेसर, कैंब्रिज के इमैनुएल कॉलेज के फेलो रहे जोनाथन साइमन क्रिस्टोफर रिले-स्मिथ का निधन हुआ।
2017 रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य सीनेट में छह कार्यकाल के लिए चुने अमेरिकी वकील और राजनीतिज्ञ पिएत्रो विची पीट डोमेनिसी का निधन हुआ।
2018 मेसाच्युसेट्स, अमेरिका की मेरिमैक वैली गैस विस्फोट घटना में अत्यधिक प्राकृतिक गैस के दबाव के कारण आग लगने और विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, 25 घायल हो गए और 40 घर नष्ट हो गए।
2019 लोकप्रिय अमेरिकी गायक और गीतकार एडवर्ड जोसेफ महोनी का निधन हुआ। एडी मनी ने 1970 और 1980 के दशक में बेबी होल्ड ऑन, टू टिकट्स टू पैराडाइज और अन्य तमाम लोकप्रिय गीत गाए।
2020 राजनेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हुआ।
2021 13 सितंबर की सुबह 29 वर्षीय नेशनल शूटर नमनवीर बराड़ ने अपनी लाइसेंस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इसी दिन अमेरिका द्वारा अफगानिस्तान को अपने हाल पर छोड़कर चले जाने के बाद वहां चल रहे बर्बतापूर्ण अमानवीय मार-काट, उत्पीड़न और दमन के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अफगानिस्तान में मानवीय अभियान का समर्थन करने के लिए 2 करोड़ डाॅलर के आवंटन की घोषणा की और कहा कि युद्धग्रस्त देश में वास्तविक अधिकारियों ने लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए सहयोग करने का वादा किया है। संयुक्त राष्ट्र ने पहले ही तालिबान की अमानवीय कार्रवाइयों पर चिंता जताई थी। उसने जीने के लिए जरूरी चीजें जरूरतमंद अफगान जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया, लेकिन कहा, यह चीजें जरूरतमंदों तक पहुंच पाएंगी, इसकी उम्मीद कम है, क्योंकि मार-काट के बीच पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं इत्यादि को खासी मुश्किलें पेश आ रही हैं। जिनेवा में अफगानिस्तान पर आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा, अफगानिस्तान के लोगों को एक जीवन रेखा की जरूरत है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए अब उनके साथ खड़े होने का समय है। उन्होंने कहा कि अफगानों को भोजन, दवा, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षित पानी, स्वच्छता और सुरक्षा की तत्काल आवश्यकता है। इसलिये संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों व गैर-सरकारी भागीदारों ने 1 करोड़ 10 लाख लोगों को महत्वपूर्ण राहत देने के वास्ते इस साल के लिए 60 करोड़ 60 लाख अमेरिकी डाॅलर देने की अपील की। वहां तालिबान सरकार को भारत पहले ही संयुक्त राष्ट्र की ओर से मान्यता दिला चुका है। इसी दिन 2021 में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा न्याय समिति द्वारा जारी बयान के अनुसार एक रोजगार-आधारित अप्रवासी आवेदक पांच हजार अमेरिकी डॉलर के पूरक शुल्क का भुगतान करके अमेरिका में बसने का सपना पूरा कर सकते हैं। फोर्ब्स पत्रिका की खबर के अनुसार ईबी-5 श्रेणी (प्रवासी निवेशक) के लिए शुल्क 50,000 डॉलर है। ये प्रावधान 2031 में समाप्त हो रहे हैं। एक परिवार-आधारित प्रवासी के लिए, जो एक अमेरिकी नागरिक द्वारा प्रायोजित है और जिसकी प्राथमिकता तिथि दो वर्ष से अधिक है’, ग्रीन कार्ड प्राप्त करने का शुल्क 2,500 अमेरिकी डॉलर होगा। बयान के अनुसार यदि आवेदक की प्राथमिकता की तारीख दो साल के भीतर नहीं है, लेकिन उन्हें देश में उपस्थित होना आवश्यक है, तो पूरक शुल्क 1,500 अमेरिकी डॉलर होगा। खबर के अनुसार इस विधेयक के कानून बनने से पहले, प्रावधानों को न्यायपालिका समिति, प्रतिनिधि सभा और सीनेट को पारित करना होगा।
2022 फ्रेंको-स्विस फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और फिल्म समीक्षक तथा आलोचक जीन-ल्यूक गोडार्ड का रोले, स्विटजरलैंड में निधन हुआ।
2023 भूमध्य सागर में आए जबरदस्त तूफान डैनियल से लीबिया के तटीय शहर डर्ना के पास दो पुराने बांध टूट गए, जिससे भारी तबाही हुई और मरने वालों की संख्या 5,000 से जयादा हो गई, हजारों लोग लापता, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने रूस के अमूर ओब्लास्ट में वोस्तोचन्य कॉस्मोड्रोम में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और सैन्य सहयोग तथा सैटेलाइट टेक्नोलॉजी पर चर्चा की। हाउस स्पीकर केविन मैकार्थी ने हाउस की तीन कमेटियों को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के खिलाफ महाभियोग की औपचारिक जांच शुरू करने का निर्देश दिया।
2024 जर्मन राजनीतिज्ञ वोल्फगैंग गेरहार्ट, दक्षिण अफ्रीकी राजनीतिज्ञ प्रवीण गोरधन, ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता लेक्स मैरिनोस एवं मैरी मैकफेडन जानी मानी अमेरिकी फैशन डिजाइनर का निधन हुआ।
2025 फ्रांस और सऊदी अरब की पहल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारी बहुमत से एक प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए हमास को शामिल किए बिना इजराइल और फिलिस्तीन के लिए टू-स्टेट सॉल्यूशन (दो-देश समाधान) का समर्थन किया गया। जेन जी के नेतृत्व में हुए जबरदस्त राजनीतिक विरोध-प्रदर्शनों के कारण पिछली सरकार गिर गई थी, इसके बाद काठमांडू से कर्फ्यू हटा लिया गया, क्योंकि नई नियुक्त अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने अस्पतालों में घायल प्रदर्शनकारियों से मुलाकात शुरू कर दी थी। रोमानिया और नाटो ने तब अपने लड़ाकू विमान तैनात किए जब एक रूसी ड्रोन ने रोमानिया के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की, यह घटना रूस और बेलारूस द्वारा नाटो सीमाओं के पास किए जा रहे नए सैन्य अभ्यासों के दौरान हुई। अधिकारियों और एफबीआई ने पुष्टि की कि कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली कर्क की हत्या के मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जबकि देश भर में श्रद्धांजलि सभाएँ और राजनीतिक प्रतिक्रियाएँ सामने आईं। लीबिया के टोब्रुक तट के पास 74 यात्रियों को ले जा रही एक नाव के पलटने से कम से कम 61 लोग (जिनमें ज्यादातर सूडानी शरणार्थी थे) लापता हो गए। नाइजीरिया में जमफारा राज्य में शादी में शामिल होने जा रहे मेहमानों से भरी एक बस के नदी में गिर जाने से 19 लोगों की मौत हो गई।
2026 बीते दिवस 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में नेताओं ने समूह के विस्तार का समर्थन किया, बहुपक्षीय सहयोग के लिए अपनी बात रखी और एकतरफा व्यापार प्रतिबंधों की आलोचना की। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक दीयों और प्रार्थनाओं के साथ गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना की 422वीं वर्षगांठ (गुरु ग्रंथ साहिब प्रकाश उत्सव) मनाई। 13 सितंबर को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस मनाया गया।
लोगों का जीवन जंगल के छोटे पेड़ों की तरह है। वे चढ़ती हुई लताओं से घुट रहे हैं। ये लताएँ मृत लोगों द्वारा रोपे गए पुराने विचार और विश्वास हैं। जरूर, बात खुद को जीवित रखने की है। ज्यादातर लोग जिंदगी भर मूर्छा में रहते हैं। -शेरवुड एंडरसन
विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस 13 सितंबर को मनाया जाता है, यह सामान्य लोगों के लिए प्राथमिक चिकित्सा कौशल प्रदान करने आयोजन है। इसे इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रीसेंट सोसाइटीज ने प्रारंभ किया था। अंतर्राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस 13 सितंबर को वैश्विक पैमाने पर मनाया जाता है। यह चॉकलेट के इतिहास, विकास और वर्तमान स्थिति तक के बारे में विविधतापूर्ण आयोजन है। अंतर्राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय कन्फेक्शनर्स एसोसिएशन ने मिल्टन एस. हर्षे के जन्मदिवस (13 सितंबर, 1857) के सम्मान में शुरू किया था। मिल्टन एस. हर्षे अमेरिकी उद्यमी और हर्षे चॉकलेट कंपनी के संस्थापक थे, कंपनी का नाम हर्षे कंपनी था।
Birth and death dates of famous figures in India and the world over the last 2600 years
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
कृपया देखें हमारा फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/share/1D2wJfiM4p/
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)