

जो इंसान सोच-समझकर और बिना किसी जल्दबाजी के आगे बढ़ता है, उसके लिए कोई भी रास्ता बहुत लंबा नहीं होता, और जो इंसान सब्र के साथ तैयारी करता है, उसके लिए कोई भी सम्मान पाना मुश्किल नहीं होता। -जीन डी ला ब्रुयेर
1 ईसा पूर्व 16 अगस्त को चीनी जनरल वांग मांग ने खुद को मार्शल (सर्वोच्च शासनाधिकारी) घोषित किया गया। हान के सम्राट ऐ की कुछ दिन पहले मृत्यु हो गई थी और उनका कोई उत्तराधिकारी नहीं था।
79 इस्वी में 16 अगस्त को चीन के हान राजवंश की महारानी मां का निधन हुआ।
942 इस्वी में 16 अगस्त को अब्बासिद राजधानी बगदाद पर नियंत्रण को लेकर मोसुल के हमदानिड्स और बसरा के बरिडिस के बीच अल-मदीन की चार दिवसीय लड़ाई की शुरुआत हुई।
963 इस्वी में 16 अगस्त को निकेफोरोस द्वितीय फोकस को बीजेंटाइन सम्राट बनाया गया।
856 इस्वी में 16 अगस्त को लैंग्रेस (उत्तर-पूर्वी फ्रांस का एक कम्यून) के बिशप थ्यूटबाल्ड प्रथम का निधन हुआ।
1258 मैग्नीशिया के नाइसिया के सम्राट थियोडोर द्वितीय लास्कारिस का निधन हुआ।
1328 गोंजागा हाउस (इटली का एक शाही परिवार) उत्तरी इटली के लोम्बार्डी में मंटुआ पर शासन किया) ने मंटुआ के डची (इटली के लोम्बार्डी में एक क्षेत्र) पर कब्जा किया और 1708 तक शासन किया।
1513 इंग्लैंड के राजा हेनरी अष्टम की शाही सेना और उनके साम्राज्य के सहयोगियों ने फ्रांस की घुड़सवार सेना को हराया।
1570 जॉन द्वितीय जापोलिया ने स्पीयर की संधि में हंगरी के राजा के रूप में अपना दावा त्याग दिया परिणामस्वरूप ट्रांसिल्वेनिया राज्य की स्थापना की गई। यह ट्रांसिल्वेनिया अब रोमानिया में है।
1645 पेरिस, फ्रांस का साम्राज्य में जीन डी ला ब्रुयेर का जन्म हुआ। जीन डी ला ब्रुयेर बड़े होने पर फ्रांसीसी दार्शनिक, नीति-शास्त्री, विचारक बने और अपने व्यंग्य के लिए जाने गए।
1691 अमेरिका में योर्कटाउन, वर्जीनिया की खोज हुई।
1743 मुक्केबाजी के खेल के नियम सबसे पहले इंग्लैंड में तैयार किए गए।
1777 अमेरिका ने ब्रिटेन को बेनिंगटन युद्ध में हराया। ब्रिटिश गुलामी से आजादी के लिए अमेरिका में तब जबरदस्त संघर्ष चल रहा था।
1787 तुर्की ने रूस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
1792 फ्रांसीसी क्रांति के नेता मैक्सिमिलियन डी रोबेस्पिएरे ने पेरिस के कम्यून की याचिका विधान सभा में प्रस्तुत कर एक क्रांतिकारी न्यायाधिकरण के गठन की मांग की। मैक्सिमिलियन डी रोबेस्पिएरे फ्रांसीसी वकील, राजनेता 1789 की फ्रांसीसी क्रांति के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति थे। इन्हें कई साथियों के साथ फांसी की सजा दी गई थी।
1807 स्वीडन के विश्व प्रसिद्ध भूगर्भवेत्ता लुई आक्सीज का जन्म हुआ था। इन्हीं की खोज के नाम पर आॅक्सीजन को आॅक्सीजन कहा जाता है।
1819 सेंट पीटर फील्ड, मैनचेस्टर, इंग्लैंड में सामाजिक, राजनैतिक सुधारों की मांग करने वाले एक समूह की सार्वजनिक बैठक में घुड़सवार सेना के हमले में सत्रह लोगों की मौत हो गई और 600 से अधिक घायल हो गए। यह घटना पीटरलू नरसंहार कही जाती है।
1841 अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन टायलर ने उस विधेयक को वीटो कर दिया जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका के दूसरे बैंक की फिर से स्थापना की मांग की गई थी, इससे अमेरिकी इतिहास में व्हाइट हाउस के मैदान पर सबसे हिंसक प्रदर्शन में क्रोधित व्हिग पार्टी के सदस्यों ने व्हाइट हाउस के बाहर दंगा किया।
1858 अमेरिकी राष्ट्रपति जेम्स बुकानन को ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया की ओर से एक टेलिग्राफ संदेश ट्रांस अटलांटिक केबल से प्रसारित किया गया। 16 अगस्त 1858 को क्वीन विक्टोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति को टेलीग्राफ संदेश भेजा था। लंदन से वॉशिंगटन पहुंचने में इस संदेश को 18 घंटे लगे जबकि ये उस समय की सबसे तेज तकनीक थी। इस तार संदेश के उत्तर में अमेरिकी राष्ट्रपति बुकानन की ओर से भी 143 शब्दों का एक टेलीग्राफ मैसेज भेजा गया जो 10 घंटों में क्वीन विक्टोरिया को मिला था। टेलीग्राफ को सैमुअल मोर्स ने बनाया था। 1840 में उन्हें टेलीग्राफ के लिए पेटेंट मिला था। कहा जाता है कि मोर्स को टेलीग्राफ बनाने का आइडिया एक जहाज में यात्रा करने के दौरान आया था। मोर्स ने यात्रियों से आविष्कारक माइकल फैराडे की इलेक्ट्रोमैग्नेट खोज की बात सुनी थी। उन्होंने इलेक्ट्रोमैग्नेट के बारे में पढ़ा और सोचा कि इसका इस्तेमाल एक जगह से दूसरी जगह संदेश भेजने में भी किया जा सकता है। उन्होंने अंग्रेजी के हर अक्षर के लिए छोटी-बड़ी लाइन और डॉट्स का कॉम्बिनेशन बनाया, जिसे मोर्स कोड नाम दिया गया। मैसेज भेजने के लिए हर अक्षर के अलग-अलग खांचे बनाए गए। एक-एक अक्षर को जमाकर शब्द बनाया जाता और इसी तरह पूरा संदेश लिखा जाता था। इन खांचों के ऊपर से एक पतली इलेक्ट्रिक प्लेट को गुजारा जाता, जो खांचों के आकार के हिसाब से इलेक्ट्रिक सर्किट को बंद और चालू कर देती। जब सर्किट चालू होता तो रिसीवर एंड पर लाइन और डॉट बनने लगते। इसी तरह एक-एक अक्षर लाइन और डॉट्स के जरिए एक जगह से दूसरी जगह भेजा जाता। 16 अगस्त 1858 को ब्रिटिश महारानी विक्टोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति जेम्स बुकानन को टेलीग्राफ सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर संदेश भेजा। 99 शब्दों के इस संदेश में 509 अक्षर थे। अगले दिन शाम साढ़े चार बजे मैसेज बुकानन के पास पहुंचा। मैसेज को पहुंचने में लगभग 18 घंटे लगे यानी 2 मिनट में 1 अक्षर भेजा गया। ये अटलांटिक महासागर के पार भेजा गया पहला आधिकारिक टेलीग्राफ संदेश भी था।
1869 अकोस्टा पराग्वे युद्ध के दौरान ब्राजीलियाई सेना ने बड़े पैमाने पर बच्चों से बनी पराग्वे बटालियन की हत्या कर दी।
1870 फ्रेंको-प्रशिया के मध्य मार्स-ला-टूर की लड़ाई लड़ी गई, जिसमें प्रशिया की जीत हुई।
1886 विख्यात भारतीय संत, देवी काली के उपासक रामकृष्ण परमहंस (रामकृष्ण चट्टोपाध्याय, जन्म 18 फरवरी 1836 कामारपुकुर, बंगाल प्रेसिडेंसी (ब्रिटिश कंपनी इंडिया) का निधन कोसीपोर में हुआ।
1888 कोका-कोला के आविष्कारक, प्रसिद्ध अमेरिकी फार्मासिस्ट और रसायनज्ञ जॉन पेम्बर्टन का निधन हुआ।
1891 मनीला के सैन सेबेस्टियन के बेसिलिका, एशिया के पहले स्टील निर्मित चर्च का आधिकारिक उद्घाटन हुआ। सैन सेबेस्टियन का माइनर बेसिलिका सैन सेबेस्टियन चर्च को सैन सेबेस्टियन बेसिलिका कहा जाता है, मनीला, फिलीपींस में रोमन कैथोलिक चर्च का एक छोटा बेसिलिका है। इसका निर्माण 1891 में पूरा हुआ। गॉथिक रिवाइवल वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण् यह फिलीपींस में एकमात्र स्टील बिल्डिंग चर्च है। 1973 में राष्ट्रीय ऐतिहासिक स्थल, 2011 में राष्ट्रीय सांस्कृतिक खजाने के रूप में नामित किया गया। यह मनीला के क्विआपो में रेक्टो एवेन्यू के पूर्वी छोर के पास प्लाजा डेल कारमेन में स्थित है।
1896 स्कूकम जिम मेसन, जॉर्ज कार्मैक और डॉसन चार्ली ने कनाडा में क्लोंडाइक नदी की एक सहायक नदी में सोने की खोज की, जिससे क्लोंडाइक गोल्ड रश की शुरुआत हुई।
1900 द्वितीय बोअर युद्ध के दौरान एलैंड्स नदी की लड़ाई अंग्रेजों द्वारा 13 दिन की घेराबंदी हटाए जाने के बाद समाप्त हुई। इस लड़ाई की शुरुआत में दो-तीन हजार सैनिकों वाली बोअर्स की सेना ने ब्रैकफोंटेन ड्रिफ्ट में एक आपूर्ति डंप पर 500 ऑस्ट्रेलियाई, रोडेशियन, कनाडाई और ब्रिटिश सैनिकों को घेर लिया था। 1900 में इसी दिन प्रसिद्ध पुर्तगाली पत्रकार और लेखक जोस मारिया डे एका डे क्विरोस का निधन हुआ।
1904 निहालपुर, इंदौर में सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म हुआ। सुभद्रा कुमारी चौहान को कवियत्री के रूप में पहचान हासिल है, जिन्होंने वीर रस की प्रसिद्ध कविता, झांसी की रानी लिखी।
1906 दक्षिण अमेरिकी देश चिली में आए 8.6 की तीव्रता के भूकंप से बीस हजार से अधिक लोगों की मौत हुई और अरबों डाॅलर की संपत्ति का नुकसान हुआ।
1908 प्रसिद्ध अमेरिकी संपादक, उपन्यासकार, लघु कथाकार और निबंधकार विलियम कीपर्स मैक्सवेल जूनियर का जन्म हुआ।
1913 इस्राइल के छठे प्रधानमंत्री मेनाकेम बेगिन का जन्म हुआ। इसी दिन जापान की तोहोकू इंपीरियल यूनिवर्सिटी (आधुनिक तोहोकू यूनिवर्सिटी) महिला छात्रों को प्रवेश देने वाली जापान की पहली यूनिवर्सिटी बनी।
1918 दूसरी लोकसभा के सदस्य टी. गणपति का जन्म हुआ।
1920 जर्मन-अमेरिकी कवि, उपन्यासकार और लघु कथाकार चार्ल्स बुकोव्स्की का जन्म हुआ। इसी दिन प्रभावशाली दक्षिण भारतीय राजनेता और आंध्र प्रदेश के 9वें मुख्यमंत्री हुए कोटला विजय भास्कर रेड्डी का जन्म हुआ।
1921 युगोस्लाविया के राजा पीटर प्रथम का निधन हुआ।
1924 नीदरलैंड एवं तुर्की के मध्य शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1926 जानी मानी बंबइया बाॅलीवुड चलचित्र चरित्र अभिनेत्री मनोरमा का जन्म लाहौर, पाकिस्तान में हुआ।
1930 उब इवर्क्स ने कार्टून फिडलस्टिक्स को रिलीज किया। ये दुनिया का पहला ऐसा कार्टून था जो रंगीन था और जिसमें सिंक्रोनाइज्ड साउंड का इस्तेमाल किया गया था। 6 मिनट की इस शॉर्ट कार्टून फिल्म को फ्लिप द फ्रॉग – फिडलस्टिक्स नाम दिया गया था। इसे बनाने वाले उब इवर्क्स वॉल्ट डिज्नी के साथ काम कर चुके थे। 1930 में ही उन्होंने डिज्नी से अलग होकर इवर्क्स स्टूडियो नाम से अपना खुद का एनिमेशन स्टूडियो शुरू किया था। फिडलस्टिक्स इस स्टूडियो का पहला प्रोडक्शन था। डिज्नी के साथ काम करने के दौरान ही इवर्क्स कार्टून कैरेक्टर फ्रॉग को डिजाइन कर चुके थे। इवर्क्स का स्टूडियो चल नहीं पाया। 1940 में अपना स्टूडियो बंद कर इवर्क्स फिर डिज्नी में लौट गये।
1933 स्पेंसर ट्रेसी और कोलीन मूर की नाट्य फिल्म द पावर एंड द ग्लोरी रिलीज हुई।
1939 प्रसिद्ध अमेरिकी गायक, संगीतज्ञ, बैंजो वादक और मल्टी-इंस्ट्रूमेंटलिस्ट एरिक वीसबर्ग का जन्म हुआ।
1943 बुल्गारिया के शासक जार बोरिस तृतीय जर्मन तानाशाह अडोल्फ हिटलर से मिले।
1945 प्रतिष्ठित अमेरिकी गिटारवादक, गायक, रिकॉर्डिंग इंजीनियर और रिकॉर्ड निर्माता गैरी लोइजो का जन्म हुआ।
1946 ऑल हैदराबाद ट्रेड यूनियन कांग्रेस की स्थापना सिकंदराबाद में हुई।
1948 विख्यात भारतीय डच संगीतकार, गायक डच राॅक बैंड गोल्डन इयरिंग प्रमुख बैरी हाय का जन्म फैजाबाद उत्तर प्रदेश में हुआ।
1951 जाने माने बाॅलीवुड फिल्म निर्देश डेविड धवन का जन्म अगरतला में हुआ।
1954 जानी मानी भारतीय फिल्म पाश्र्व गायिका हेमलता का जन्म हैदराबाद में हुआ। इसी दिन स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड पत्रिका का पहला अंक संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रकाशित हुआ।
1957 आरआर पाटिल यानी राओसाहेब रामराव पाटिल का जन्म तस्गांव में हुआ। पाटिल महाराष्ट्र के जाने माने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता, विधायक और मंत्री रहे। 1957 में इसी दिन प्रसिद्ध अमेरिकी रसायनज्ञ और भौतिक विज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता इरविंग लैंगमुइर का निधन हुआ।
1958 न्यूयॉर्क शहर में सोवियत महावाणिज्यदूत, पत्रकार, अर्थशास्त्री जैकब एम. लोमाकिन का निधन हुआ। इसी दिन 1958 में बॉलीवुड फिल्म अभिनेता, पटकथा लेखक, फिल्म निर्माता, निर्देशक महेश माजरेकर का जन्म हुआ।
1960 साइप्रस को ब्रिटेन की गुलामी से मुक्ति मिली। 16 अगस्त को साइप्रस में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इसी दिन जोसेफ किटिंगर ने संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू मैक्सिको में 102,800 फीट (31,300 मीटर) की ऊंचाई पर एक गुब्बारे से उड़ान भरी, जिससे 2012 तक बने तीन रिकॉर्ड स्थापित हुए, उच्च ऊंचाई से कूदना, मुक्त रूप से गिरना और बिना किसी विमान के मानव द्वारा उच्चतम गति प्राप्त की।
1968 सिवानी (जिला भिवानी, हरियाणा) में अरविंद केजरीवाल का जन्म हुआ। भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी रहे केजरीवाल आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे हैं।
1970 मशहूर क्रिकेटर मंसूर अली खां पटौदी और मशहूर फिल्म अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के बेटे जाने-माने भारतीय फिल्म अभिनेता तथा निर्माता सैफ अली खान का जन्म हुआ।
1970 नेपाल की नागरिक भारतीय हिंदी फिल्मों की मशहूर हिरोइन और यूएन पॉपुलेशन फंड की गुडविल एंबेसडर मनीषा कोईराला का जन्म हुआ।
1975 ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री गफ व्हिटलैम ने आठ साल के वेव हिल वॉक-ऑफ के बाद गुरिंदजी लोगों को जमीन सौंपी, यह ऑस्ट्रेलिया में स्वदेशी भूमि अधिकारों के इतिहास में एक ऐतिहासिक घटना थी, जिसे 1991 में पॉल केली के एक गीत और एक वार्षिक कार्यक्रम में याद किया गया।
1977 रॉक एंड रोल किंग एल्विस प्रिसले अपने घर के बाथरूम में मृत मिले।
1982 जाने माने ब्रिटिश भारतीय फिल्म अभिनेता उपेन पटेल का जन्म लंदन में हुआ।
1987 नॉर्थवेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट 255 मिशिगन, अमेरिका के डेट्रायट मेट्रोपॉलिटन एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 156 लोग मारे गए।
1889 नैनीताल में सोनम बाजवा (सोनमप्रीत बाजवा) का जन्म हुआ। सोनम बाजवा जानी मानी फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्यतः पंजाबी फिल्मों में काम करती हैं। पंजाबी सिनेमा की सबसे अधिक भुगतान पाने वाली और सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक सोनम बाजवा फेमिना मिस इंडिया, पीटीसी पंजाबी फिल्म पुरस्कार फिल्मफेयर पंजाबी पुरस्कार और अन्य अनेक सम्मान, पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री हैं। इसी दिन तेलुगू फिल्मों की लोकप्रिय गायिका श्रवणा भार्गवी का जन्म तेलंगाना में हुआ।
1990 चीन ने अपना पहला परमाणु परीक्षण लोपनोर में किया। इसी दिन 1990 में रूस में अभ्यास के दौरान दो सुखोई विमानों की आकाश में टक्कर हुई।
1991 प्रसिद्ध अमेरिकी रैपर, गायक और गीतकार जेफरी लैमर विलियम्स का जन्म हुआ। इसी दिन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिज्ञ तथा केरल के मुख्यमंत्री रहे सी. अच्युत मेनन का देहांत हुआ।
1997 जाने माने भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल का जन्म झज्झर, हरियाणा में हुआ। इसी दिन मशहूर पाकिस्तानी गायक नुसरत फतेह अली खान का निधन हुआ।
2000 जाने माने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सिद्धार्थ देसाई का जन्म अहमदाबाद में हुआ। इसी दिन वेरेंटर्स सागर में रूस की परमाणु पनडुब्बी दुर्घटनाग्रस्त हुई।
2001 हब्बल अंतरिक्ष टेलिस्कोप का इस्तेमाल करके सौर मंडल के बाहर स्थित एक ग्रह को खोजा था।
2003 लीबिया ने लाकरवी बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली। इसी दिन युगांडा के सैन्य अधिकारी, तानाशाह और तीसरे राष्ट्रपति ईदी अमीन (अवोंगो ईदी अमीन दादा ओउमी, जन्म 30 मई 1928 कंपाला, युगांडा प्रोटेक्टोरेट) का निधन हुआ। 1971 में युगांडा में सरकार का तख्तापलट कर सत्ता कब्जाई, अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों और मानवाधिकार समूहों के अनुसार ईदी अमीन के शासनकाल में 1,00,000 से 5,00,000 लोगों की हत्या की गई।
2004 आस्ट्रेलिया और अमेरिका की टीमों ने ओलंपिक नौकायन में विश्व कीर्तिमान बनाया।
2006 संयुक्त राष्ट्र परिषद ने हैती में अपने अभियान की अवधि को 6 माह के लिए बढ़ाया।
2007 ईरान में लगभग 200 लोगों को एक अवैध रॉक कॉन्सर्ट में जाने के लिए दोषी ठहराया गया, जिसमें शराब और महिला गायक शामिल थे। ईरान में इस तरह के मनोरंजन गैरकानूनी हैं।
2008 जम्मू में हिजबुल के तीन आतंकवादी मारे गए। इसी दिन कांगो में तैनात 125 भारतीय पुलिस अफसरों को संयुक्त राष्ट्र शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2008 में इसी दिन बीजिंग ओलिंपिक में जमैका के धावक उसेन बोल्ट ने 100 मीटर रेस को 9.69 सेकेंड में पूरा कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
2008 अमेरिका में शिकागो स्थित ट्रंप इंटरनेशनल होटल और टॉवर का निर्माण 1,389 फीट (423 मीटर) की ऊंचाई तक पहुंचा, यह उस समय जमीनी स्तर से ऊपर दुनिया का सबसे ऊंची इमारत बन गया।
2009 चीन के वाई. ई. यांग ने 2009 पीजीए चैंपियनशिप जीती, वह पुरुषों की प्रमुख गोल्फ चैंपियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बने।
2010 नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए विख्यात भारतीय संगीतकार अल्लाह रक्खा यानी एआर रहमान के रचे थीम गीत को स्वीकृति मिली।
2011 विश्व युवा दिवस कैथोलिक चर्च ने मैड्रिड में शुरू किया। 2011 में इसी दिन लोकपाल की मांग कर रहे आंदोलनकारी अन्ना हजारे और उनके सहयोगियों अरविंद केजरीवाल, किरन बेदी और मनीष सिसौदिया को पुलिस ने अनशन शुरु करने से पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया।
2012 इराक और दूसरे देशों में अमेरिकी सरकार और अमेरिकी सेना की काली करतूतों को उजागर करने वाले विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे को इक्वाडोर ने अपने लंदन स्थित दूतावास में राजनीतिक शरण दी।
2013 भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 62.03 रुपये से नीचे आ गया।
2014 राज्यपाल जे निक्सन ने दंगों के कारण अमेरिकी नगर मिसौरी के फर्ग्यूसन शहर में आपातकाल और कर्फ्यू की घोषणा की।
2018 भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न प्राप्त अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की आधिकारिक जानकारी दी गई।
2019 पीटर फोंडा, प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता, निर्देशक और पटकथा लेखक तथा रिचर्ड विलियम्स, प्रसिद्ध कनाडाई-ब्रिटिश एनिमेटर का निधन हुआ।
2020 अमेरिका के कैलिफोर्निया में अगस्त कॉम्प्लेक्स में लगी आग से दस लाख एकड़ से अधिक भूमि जल गई।
2021 लंदन, इंग्लैंड में जाने माने अंग्रेजी हास्य अभिनेता और अभिनेता सीन लॉक का निधन हुआ। सीन लॉक ने अपने कॉमेडी करियर की शुरुआत एक स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में की थी और 2000 में उन्होंने बेस्ट लाइव कॉमिक की श्रेणी में ब्रिटिश कॉमेडी अवार्ड जीता और उन्हें पेरियर कॉमेडी अवार्ड के लिए नामांकित किया गया। सीन लॉक 2005 से 2015 तक चैनल 4 कॉमेडी पैनल शो 8 आउट ऑफ 10 कैट्स में टीम के कप्तान थे और 2012 से 2021 में अपनी मृत्यु तक 8 आउट ऑफ 10 कैट्स डज काउंटडाउन में थे।
2023 सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में जाने माने अमेरिकी समाजशास्त्री और नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी में अध्यापक हॉवर्ड सॉल बेकर का निधन हुआ। बेकर ने विचलन के समाजशास्त्र, कला के समाजशास्त्र और संगीत के समाजशास्त्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हॉवर्ड सॉल बेकर ने समाजशास्त्रीय लेखन शैलियों और पद्धतियों पर भी विस्तार से लिखा। बेकर की 1963 की पुस्तक आउटसाइडर्स ने लेबलिंग सिद्धांत की नींव रखी। हॉवर्ड सॉल बेकर को प्रतीकात्मक अंतःक्रियावादी या सामाजिक निर्माणवादी कहा गया हालाँकि उन्होंने खुद को किसी भी पद्धति से नहीं जोड़ा।
2024 यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने पुष्टि की कि यूक्रेन को नाटो सहयोगियों से एफ-16 लड़ाकू विमानों का पहला बैच आधिकारिक तौर पर मिल गया है। रूस के कुर्स्क ओब्लास्ट में यूक्रेन ने 82 बस्तियों पर नियंत्रण का दावा किया। इस्राइल द्वारा गाजा में जारी तबाही और नरसंहार के बीच युद्धविराम और बंधकों की रिहाई पर बातचीत के लिए अमेरिका, मिस्र और कतर के अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों ने दोहा में दूसरे दिन उच्च-स्तरीय विचार-विमर्श किया। वेस्ट बैंक के जित गांव में इजराइली अतिक्रमणकारियों के एक संगठित हमले में बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी हताहत हुए और संपत्ति को नुकसान पहुंचा। यमन के अब्यान प्रांत में अल-कायदा इन द अरेबियन पेनिनसुला द्वारा किए गए आत्मघाती कार बम हमले में 16 सैनिक मारे गए, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज के उग्रवादियों ने 16 लोगों की हत्या कर दी।
2025 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अलास्का के एल्मेंडोर्फ-रिचर्डसन मिलिट्री बेस पर तीन घंटे की एक अहम बैठक की, यह यूक्रेन युद्ध को लेकर किसी औपचारिक समझौते या युद्धविराम के बिना खत्म हुई। बातचीत से पहले, यूक्रेन में रूस के नए मिसाइल हमलों में कम से कम सात आम नागरिक मारे गए, यूक्रेन के ड्रोन हमलों ने रूसी इलाके में तेल रिफाइनरी इंफ्रास्ट्रक्चर और कमांड पोस्ट को निशाना बनाया। गाजा पट्टी में इजराइली सैन्य अभियान ने दौरान मदद लेने आए दर्जनों लोगों की हत्या कर दी गई। इस्राइल द्वारा की गई तबाही, भुखमरी, इलाज के अभाव से हालात और बदतर हो गए। मॉनसून की भारी बारिश और बादल फटने से उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान और भारत-प्रशासित कश्मीर के कुछ हिस्सों में भयानक अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। चीन के इनर मंगोलिया में एक दूर-दराज के कैंपसाइट पर अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो गई, अनेक लोग लापता हो गए।
2026 इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा इलाके में जबरदस्त भूकंप आया, जिससे कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई, इमारतों और ढांचों को भारी नुकसान पहुंचा और बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाना पड़ा। इस्राइल और अमेरिका की जोर-जबरदस्ती के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकरों पर लगातार हो रहे हमलों के दृष्टिगत ईरान और ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए एक सुरक्षित रास्ते पर शुरुआती समझौता करने की घोषणा की। दक्षिणी लेबनान में इजराइल के हवाई हमलों में तीन बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई।
जो भी मन में आए उसे लिखें, जितनी तेजी से टाइप कर सकें, बिना किसी आउटलाइन, नोट, डेटा, किताब या किसी और मदद के। मकसद यह पता लगाना है कि आप क्या कहना चाहते हैं, और उस विषय या प्रोजेक्ट पर आपके पिछले काम ने आपको क्या मानने के लिए प्रेरित किया है। –हॉवर्ड एस. बेकर
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
कृपया देखें हमारा फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/share/1D2wJfiM4p/
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

