
मैं बस इतना जानता हूँ, असल में कोई भी बहुत बड़ा नहीं होता, और मुझे तो ऐसा लगता है कि हर कोई अपनी पूरी जिंदगी दूसरों को नीचा दिखाने में ही बिता देता है। -केन केसी
14 ईस्वी में 17 सितंबर को रोमन सीनेट ने दिवंगत सम्राट ऑगस्टस (गियस ऑक्टेवियस जन्म 23 सितंबर 63 ईसा पूर्व निधन 19 अगस्त 14 ईस्वी) को देवता का दर्जा देने का फैसला किया।
456 ईस्वी में 17 सितंबर को इतिहास प्रसिद्ध रोमन सैन्य अधिकारी रेमिस्टस की इटली के रेवन्ना में हत्या हुई। रेमिस्टस पश्चिमी रोमन साम्राज्य के सम्राट एविटस के अधीन सेना के कमांडर-इन-चीफ था और 454 में एटियस की मृत्यु के बाद पहला मैजिस्टर मिलिटम और पहला बर्बर मैजिस्टर मिलिटम बना।
879 ईस्वी में 17 सितंबर को चार्ल्स तृतीय (चार्ल्स सिंपल अथवा स्ट्रेट फॉरवर्ड) का जन्म हुआ। कैरोलिंगियन राजवंश के सदस्य चार्ल्स सिंपल 898 से 922 तक पश्चिम फ्रांसिया और 911 से 919-923 तक लोथरिंगिया के राजा रहा।
936 ईस्वी में 17 सितंबर को ईस्वी में 17 सितंबर को हैम्बर्ग-ब्रेमेन के आर्चबिशप उन्नी (संत उन्नी) का निधन हुआ। उन्नी स्वीडन के बिर्का में एक मिशनरी के रूप में कार्य कर रहे थे जब मृत्यु हुई।
1025 ईस्वी में 17 सितंबर को कॉम्पिएग्ने में फ्रांस के सह सम्राट ह्यूग (ह्यूग द ग्रेट) का निधन हुआ। ह्यूम 1017 से 1025 में अपनी मृत्यु तक अपने पिता रॉबर्ट द्वितीय के अधीन फ्रांस का सहायक राजा था।
1111 पेड्रो फ्रोइलाज डी ट्राबा के दिशा-निर्देशन में सर्वोच्च गैलिशियन कुलीन वर्ग और बिशप डिएगो गेल्मिरेज ने अल्फोंसो सप्तम की गैलिसिया के राजा के रूप में ताजपोशी की।
1176 मायरियोकेफेलॉन की लड़ाई में बायसेहिर झील के आसपास फ्रीगिया में बीजेंटाइन साम्राज्य और सेल्जुक तुर्कों के बीच युद्ध हुआ। सेल्जुक तुर्क लड़ाकों ने दक्षिण-पश्चिमी तुर्की में पहाड़ी दर्रे से गुजरते समय घात लगाकर बीजेंटाइन लड़ाकों पर हमला किया गया। सेल्जुक तुर्कों ने अनातोलिया के अंदरूनी हिस्से को पुनः प्राप्त करने के लिए यह प्रयास किया था लेकिन वे असफल रहे।
1382 लुई महान की बेटी मैरी का हंगरी के राजा के पद पर राज्याभिषेक किया गया।
1479 फेरारा इटली में सेलियो कैलकैग्निनी (कैलियस कैलकैग्निनस) का जन्म हुआ। सेलियो कैलकैग्निनी प्रतिष्ठित इतालवी मानवतावादी और वैज्ञानिक बने। उनके संग्रहित कार्यों में शिक्षा बहुत व्यापक है।
1543 अबकिरिया (जिसे एबीसी-किरिया, समकालीन फिनिश में एबीसी-किरजा), अंग्रेजी में एबीसी बुक पहली किताब है जो फिनिश भाषा (फिनलैंड की भाषा) में प्रकाशित हुई थी। इसे मिकेल एग्रीकोला नामक एक बिशप और लूथरन सुधारक ने लिखा। एग्रीकोला ने यह किताब न्यू टेस्टामेंट के पहले फिनिश अनुवाद पर काम करते हुए लिखी। न्यू टेस्टामेंट का फिनिश अनुवाद 1548 में डब्लूएसआई टेस्टामेंटी नाम से प्रकाश में आया।
1574 सेंटेंडर, कैंटाब्रिया, स्पेन में पेड्रो मेनेंडेज डी एविल्स का निधन हुआ। पेड्रो मेनेंडेज विख्यात स्पेनिश एडमिरल, यात्री और खोजकर्ता थे। उन्होंने सेंट ऑगस्टीन, फ्लोरिडा की स्थापना की।
1575 ज्यूरिख कैंटन, ओल्ड स्विस कॉन्फेडेरसी में स्विस सुधारक, धर्मशास्त्री हेनरिक बुलिंगर का निधन हुआ। हेनरिक बुलिंगर ने हेल्वेटिक कन्फेशन का सह-लेखन किया, जॉन कैल्विन के साथ प्रभु भोज के सुधारवादी सिद्धांत तैयार किए।
1595 पोप क्लेमेंस आठवें ने हेनरी चतुर्थ को राजा के रूप में मान्यता दी।
1598 पुर्तगालियों ने मॉरीशस की खोज की। मॉरीशस गणराज्य हिंद महासागर में द्वीपीय देश है पूर्वी अफ्रीका के दक्षिण-पूर्वी तट से लगभग 2,000 किलोमीटर दूर, मेडागास्कर के पूर्व में। इसमें मुख्य द्वीप के साथ रोड्रिग्स, अगालेगा और सेंट ब्रैंडन द्वीप भी शामिल हैं। पोर्ट लुई, मॉरीशस की राजधानी है। यह अपनी फ्रांसीसी औपनिवेशिक वास्तुकला और 19वीं सदी के चैंप डे मार्स घुड़दौड़ ट्रैक के लिए लोकप्रिय है।
1631 स्वीडन ने तीस साल के युद्ध के दौरान पवित्र रोमन साम्राज्य के खिलाफ ब्रेइटनफेल्ड के युद्ध में बड़ी जीत हासिल की।
1658 पुर्तगाली पुनस्र्थापना युद्ध के दौरान पुर्तगाल और स्पेन के बीच विलानोवा का युद्ध हुआ।
1683 एंटोनी वैन लीउवेनहॉक ने रॉयल सोसाइटी को एक पत्र लिखा जिसमें एनिमलक्यूल्स का वर्णन किया गया, जिसे बाद में प्रोटोजोआ के नाम से जाना गया। एंटोनी फिलिप्स वैन लीउवेनहॉक डच विज्ञान और प्रौद्योगिकी के स्वर्ण युग के प्रमुख डच माइक्रोबायोलॉजिस्ट और माइक्रोस्कोपिस्ट थे। इन्हें माइक्रोबायोलॉजी का जनक कहा जाता है। यह प्रारंभिक माइक्रोस्कोपिस्ट और माइक्रोबायोलॉजिस्ट में प्रमुख थे।
1771 प्रसिद्ध स्कॉटिश लेखक और शल्य चिकित्सक लिवोर्नो, इटली में टोबियास स्मोलेट (टोबियास जॉर्ज स्मोलेट) का निधन हुआ। टोबियास स्मोलेट को द एडवेंचर्स ऑफ रोडरिक रैंडम, द एडवेंचर्स ऑफ पेरेग्रीन पिकल और द एक्सपीडिशन ऑफ हम्फ्री क्लिंकर जैसे चित्रात्मक उपन्यास लिखने के लिए जाना जाता है। टोबियास स्मोलेट ने चार्ल्स डिकेंस सहित ब्रिटिश उपन्यासकारों की बाद की पीढ़ियों को प्रभावित किया। टोबियास स्मोलेट ने लिखा है, जीवन एक प्रकार का ऋणग्रस्त कारागार है जहाँ हम सभी भाग्य के खिलौने हैं।
1776 न्यू स्पेन में सैन फ्रांसिस्को प्रेसिडियो की स्थापना की गई। सैन फ्रांसिस्को प्रेसिडियो कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में सैन फ्रांसिस्को प्रायद्वीप के उत्तरी सिरे पर स्थित पार्क और पूर्व अमेरिकी सेना की चैकी है तथा गोल्डन गेट राष्ट्रीय मनोरंजन क्षेत्र का हिस्सा है। द प्रेसिडियो ऑफ सैन फ्रांसिस्को का मूल नाम एल प्रेसिडियो रियल डे सैन फ्रांसिस्को है यानी सेंट फ्रांसिस का शाही किला।
1787 अमेरिका के फिलाडेल्फिया में संवैधानिक सम्मेलन में संयुक्त राज्य का संविधान अपनाया गया।
1859 जोशुआ ए. नॉर्टन ने खुद को नॉर्टन प्रथम और संयुक्त राज्य अमेरिका का सम्राट घोषित किया। कैलिफोर्निया में आप्रवासी (जन्म 4 फरवरी 1818 डेप्टफोर्ड, इंग्लैंड) जोशुआ अब्राहम नॉर्टन ने नेपोलियन तृतीय के अधीन फ्रांसीसी साम्राज्य के मैक्सिको पर आक्रमण में अग्रणी भूमिका निभाई, उसे द्वितीयक शीर्षक मेक्सिको का रक्षक पद मिला। जोशुआ की महत्वाकांक्षा इतनी बढ़ गई कि उसने खुद को अमेरिका का सम्राट घोषित कर दिया।
1867 मशहूर भारतीय कलाकार गगनेंद्रनाथ टैगोर का जन्म हुआ।
1869 नार्वे के स्टावंगर में क्रिश्चियन लूस लैंग का जन्म हुआ। वे विश्व प्रसिद्ध नॉर्वेजियन इतिहासकार, शिक्षक और राजनीतिक वैज्ञानिक बने। वह अंतर्राष्ट्रीयतावाद के सिद्धांत और व्यवहार के विश्व के अग्रणी प्रतिपादकों में से एक थे। उन्हें शांति का नोबल पुरस्कार मिला। उनका कहना था, प्रौद्योगिकी एक उपयोगी नौकर है लेकिन एक खतरनाक स्वामी है। इस तथ्य को समझने में सक्षम सभी प्रजातियाँ अस्तित्व के संघर्ष में उन लोगों की तुलना में बेहतर प्रबंधन करती हैं जो अकेले अपनी ताकत पर भरोसा करते हैं जैसे भेड़िया, जो एक झुंड में शिकार करता है, उसके जीवित रहने की संभावना शेर की तुलना में अधिक होती है, जो अकेले शिकार करता है।
1872 छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता वामनराव बलिराम लाखे का जन्म हुआ।
1879 तमिलनाडु के विख्यात स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता ई वी रामास्वामी नायकर का जन्म इरोड में हुआ। इरोड वेंकटप्पा रामासामी पेरियार या थंथई पेरियार ने दलितों के आत्म-सम्मान आंदोलन और द्रविड़ कड़गम की शुरुआत की थी। उन्हें द्रविड़ आंदोलन के जनक के रूप में जाना जाता है। वे आजीवन दलित-शोषित व गरीबों के उत्थान के लिए कार्यरत रहे। इन्होंने जातिवादी व गैर बराबरी वाले हिंदुत्व का विरोध किया जो इनके अनुसार दलित समाज के उत्थान का एकमात्र विकल्प था। हिंदु धर्म के अगड़े लोगों, खासतौर पर ब्राह्मणों ने हमेशा दलित वर्ग का शोषण, उत्पीड़न, अपमान और भेदभाव किया। अपने समय में पेरियार ने तर्कवाद, आत्म सम्मान और महिला अधिकार जैसे सिद्धांतों पर जोर दिया। जाति प्रथा का घोर विरोध किया। संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को ने पेरियार को नए युग का पैगंबर, समाज सुधारक, अज्ञानता, अंधविश्वास और घटियापन के रीति-रिवाजों का कट्टर दुश्मन बताया है।
1885 महाराष्ट्र में अंधश्रद्धा, दहेज, छुआछूत, दलितों – वंचितों से भेदभाव, बाल विवाह आदि के लिए आजीवन आंदोलन चलाने वाले प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और लेखक तथा संयुक्त महाराष्ट्र समिति के नेता प्रबोधनकार ठाकरे यानी केशव सीताराम ठाकरे का जन्म पनवेल में हुआ। विद्रूप यह है कि महाराष्ट्र की प्रमुख हिंदूवादी पार्टी शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे के पिता प्रबोधनकार जीवनपर्यन्त हिंदू धर्म में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ लड़ते रहे, कायस्थ होने के कारण उन्हें भी सवर्ण हिंदुओं के अन्याय का शिकार होना पड़ा था। लेकिन बाला साहब हिंदूवादी कट्टरता की राजनीति करते रहे।
1900 हेडविग रॉस (हेडविग हेटी रॉस) का जन्म हुआ। हेडविग रॉस न्यूजीलैंड में जन्मी प्रभावशाली ऑस्ट्रेलियाई शिक्षिका और वामपंथी राजनीतिक कार्यकर्ता बनीं। हेडविग रॉस न्यूजीलैंड की कम्युनिस्ट पार्टी की संस्थापक सदस्य और ऑस्ट्रेलियाई कम्युनिस्ट पार्टी के एक विभाग, ऑस्ट्रेलियन मिलिटेंट वुमन ग्रुप की नेता थीं। उन्होंने यंग कम्युनिस्ट सहित कई ऑस्ट्रेलियाई राजनीतिक प्रकाशनों का संपादन किया। अपने पूरे करियर के दौरान हेडविग रॉस ने गरीब बच्चों की हिमायत और समाज में उनकी स्थिति को बेहतर बनाने में शिक्षा की केंद्रीय भूमिका की वकालत की।
1903 कॉर्क, आयरलैंड में फ्रैंक ओ’कॉनर का जन्म हुआ। फ्रैंक ओ’कॉनर आयरिश लेखक और अनुवादक बने। फ्रैंक ओ’कॉनर ने आयरिश संस्कृति और इतिहास के पहलुओं पर कविताएँ, नाट्य रचनाएँ, संस्मरण, पत्रकारीय स्तंभ और विशेषांक, आलोचना, लघु और दीर्घकालिक कथाएँ, जीवनी और यात्रा पुस्तकें लिखीं। फ्रैंक ओ’कॉनर अपनी 150 से अधिक लघु कथाओं और संस्मरणों के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। फ्रैंक ओ’कॉनर ने लिखा है, अगर दुनिया में सिर्फ दो ही पुरुष बचे हों और दोनों ही संत हों, तो भी वे खुश नहीं होंगे। उनमें से एक दूसरे को बेहतर बनाने की कोशिश जरूर करेगा। यही तो चीजों का स्वभाव है।
1908 अमेरिका के राइट ब्रदर्स यानी आॅर्विल राइट एवं विल्बर राइट ने 1903 में दुनिया के सामने पहला विमान पेश किया था। दिसंबर में इसके सफल ट्रायल के साथ ही राइट ब्रदर्स पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गए थे। वे अलग-अलग जगहों पर जाकर अपने विमान का प्रदर्शन करते थे और साथ ही उसमें जरूरत के मुताबिक सुधार भी करते रहते थे। 1908 में अमेरिकी सेना के सिग्नल कॉर्प्स ने 2-सीटर ऑब्जर्वेशन एयरक्राफ्ट के लिए टेंडर निकाला। राइट भाइयों ने भी अपना विमान सेना के सामने पेश किया। कहते हैं 17 सितंबर 1908 को वर्जीनिया में राइट ब्रदर्स के बनाए विमान का ट्रायल हो रहा था। इस विमान को ओर्विल राइट उड़ा रहे थे और लेफ्टिनेंट थॉमस सेल्फ्रिज उनके साथ बैठे हुए थे, लेकिन हवा में ही विमान में कुछ खराबी आई और करीब 75 फीट की ऊंचाई से विमान जमीन पर आ गिरा। इसमें थॉमस को गंभीर चोटें आईं और उन्हें बेहोशी की हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया। रात में ऑपरेशन के दौरान ही थॉमस की मौत हो गई। किसी विमान हादसे में हुई ये पहली मौत थी।
1915 विश्व विख्यात भारतीय चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन का जन्म महाराष्ट्र के पंढरपुर में हुआ। उन्हें हिंदु देवी देवताओं के विवादित चित्रों के कारण हिंदु कट्टरपंथियों के विरोध के चलते भारत से कतर पलायन करना पड़ा। एम. एफ. हुसैन पटकथा लेखक, फोटोग्राफर, राजनीतिज्ञ, कलाकार, चित्रकार, फिल्म निर्देशक, फिल्म निर्माता भी थे।
1922 नीदरलैंड में जन्में डच साइकिल चालक पीट मोस्कप्स विश्व चैंपियन बने।
1923 माउंट ऑलिव, अलबामा, अमेरिका में हीराम हैंक विलियम्स जन्म हुआ। हैंक विलियम्स सुप्रसिद्ध अमेरिकी गायक, गीतकार और संगीतकार बने। देशी संगीत के शुरुआती अग्रदूत हैंक विलियम्स को 20वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावशाली संगीतकारों में से एक माना जाता है। हैंक विलियम्स के जन्म दिन पर इंटरनेशनल कंट्री म्यूजिक डे मनाया जाता है। यह देशी संगीत का अमेरिका और दुनिया भर का बड़ा आयोजन है। 1923 में इसी दिन अमेरिका के बर्कले में लगी आग ने कैलिफोर्निया में भीषण तबाही मचायी। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के परिसर के उत्तर पड़ोस में सघन रूप से बनाए गए 584 घरों सहित लगभग 640 भवन आग की चपेट में आ गए।
1929 बच्चों के लिए मनोरंजक, उपदेशक और ज्ञानबर्धक अमर चित्रकथा के संस्थापक अनंत पै का जन्म हुआ।
1930 विख्यात भारतीय कर्नाटक वायलिन वादक, गायक और संगीतकार लालगुडी गोपाला जयरामन का जन्म तमिलनाडु के इदयाथुमंगलम में हुआ। उन्हें आमतौर पर एम.एस. नाम से जाना जाता है। कर्नाटक संगीत की वायलिन-त्रिमूर्ति के हिस्से के रूप में गोपालकृष्णन और टी.एन.कृष्णन के साथ जयरामन को 2001 में भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
1932 रावलपिंडी, पाकिस्तान में इंदरजीत सिंह का जन्म हुआ। इंदरजीत सिंह इंग्लैंड में विंबलडन के लॉर्ड, चर्चित पत्रकार, ब्रॉडकास्टर बने। बीबीसी सहित विभिन्न प्रतिष्ठित ब्रिटिश अखबारों, राजनीति और सामाजिक क्षेत्रों में काम किया।
1935 ला जुंटा, कोलोराडो में केन केसी (केनेथ एल्टन केसी) का जन्म हुआ। केनेथ एल्टन केसी चर्चित अमेरिकी उपन्यासकार, निबंधकार और काउंटर-कल्चरल हस्ती बने। वे खुद को 1950 के दशक की बीट जेनरेशन और 1960 के दशक के हिप्पियों के बीच की कड़ी मानते थे। गेरी (2002) फिल्म केसी को समर्पित है। 2025 की फिल्म द क्रोनोलॉजी ऑफ वॉटर में जिम बेलुशी ने केसी का किरदार निभाया है।
1937 उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार सीताकांत महापात्र का जन्म हुआ। इसी दिन विख्यात जर्मन तर्कशास्त्री और विज्ञान के दार्शनिक, वियना सर्कल के सदस्य वाल्टर डुबिस्लाव का निधन हुआ।
1941 न्यूजीलैंड में सत्तारूढ़ लेबर पार्टी ने मृत्युदंड समाप्त कर दिया। किसी भी अपराधी को फांसी नहीं दिए जाने का फैसला किया।
1943 आंध्र प्रदेश के प्रमुख कांग्रेस नेता, उद्योगपति, कारोबारी, फिल्म निर्माता टी. सुब्बाराम रेड्डी का जन्म नेल्लोर में हुआ।
1944 द्वितीय विश्वयुद्ध में हॉलैंड पर हमले शुरू हुए।
1948 सैन्य, पुलिस बल प्रयोग कर भारत सरकार ने हैदराबाद रियासत का भारत में विलय कराया। इसी दिन लेही (स्टर्न गिरोह) ने काउंट फोल्के बर्नाडोटे की हत्या कर दी, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र ने अरब देशों और इजराइल के बीच मध्यस्थता के लिए नियुक्त किया था।
1949 कांजीवरम नटराजन यानी सीएन अन्नादुरई ने दक्षिण भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम यानी डीएमके की स्थापना की।
1950 गुजरात के वडनगर में नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक, गुजरात के मुख्यमंत्री और वर्तमान में प्रधानमंत्री हैं। यह ब्रिटिश शासन से मुक्ति के बाद जन्मे पहले प्रधानमंत्री हैं।
1956 भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन हुआ। इसी दिन ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेलीविजन पर प्रसारण हुआ।
1957 मलेशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1970 जॉर्डन में गृह युद्ध की शुरूआत हुई।
1974 बंगलादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल हुए।
1980 पोलैंड के ग्दान्स्क में लेनिन शिपयार्ड में कई हफ्तों चली हड़ताल के बाद राष्ट्रीय स्तर की स्वतंत्र ट्रेड यूनियन सॉलिडेरिटी की स्थापना हुई।
1982 भारत और सिलोन (अब श्रीलंका) के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
1983 अमेरिका में पहली बार वेनेसा विलियम्स नाम की अश्वेत महिला ने मिस अमेरिका सौंदर्य प्रतियोगिता जीती, लेकिन उन्हें बाद में यह खिताब लौटा देना पड़ा। वैनेसा लिन विलियम्स अमेरिकी अभिनेत्री, गायिका, निर्माता और नर्तकी हैं। जब उन्हें मिस अमेरिका 1984 का ताज पहनाया गया तो उन्हें मिस अमेरिका का खिताब पाने वाली पहली अफ्रीकी-अमेरिकी महिला के रूप में पहचान मिली किंतु प्रमुख एडल्ट पेंटहाउस पत्रिका में उनकी नग्न तस्वीरों के प्रकाशित होने पर हुए मीडिया विवाद के कारण वैनेसा को अपना खिताब त्याग देना पड़ा। बत्तीस साल बाद विलियम्स को मिस अमेरिका 2016 प्रतियोगिता के दौरान पिछली घटनाओं के लिए सार्वजनिक माफी की पेशकश की गई थी।
1983 जानी मानी बोल्ड, खूबसूरत बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल सनाया इरानी का जन्म मुंबई में हुआ।
1985 लोकप्रिय, खूबसूरत, बोल्ड, प्रतिभावान मलयालम फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल धन्या मैरी वर्गीज का जन्म कुठाटुकुलम, केरल में हुआ।
1986 हिंदी सहित तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ आदि भाषाओं की प्रसिद्ध बोल्ड और खूबसूरत अभिनेत्री तथा माॅडल प्रिया आनंद का जन्म चेन्नई में हुआ। प्रसिद्ध भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का जन्म हुआ।
1986 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड माॅडल और फिल्म अभिनेत्री अनुरिता झा का जन्म मधुबनी, बिहार में हुआ।
1988 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन सियोल, दक्षिण कोरिया में प्रारंभ हुआ।
1989 लोकप्रिय कन्नड़ गायक, गीतकार और संगीतकार चंदन शेट्टी का जन्म हुआ।

1990 प्रमुख भारतीय टेलीविजन शो अभिनेत्री एवं बोल्ड, खूबसूरत माॅडल निया शर्मा का जन्म दिल्ली में हुआ।
1991 एस्टोनिया, उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया, लातविया, लिथुआनिया, मार्शल द्वीप और माइक्रोनेशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
1994 अमेरिका के सैन डियेगो में विख्यात फिल्म अभिनेत्री, गायिका, गीत लेखिका माॅडल डेनिस टोंट्ज का जन्म हुआ। डेनिस टोंट्ज को फ्रीफॉर्म के द फोस्टर्स में कॉर्टनी स्ट्रैथमोर, ऑल माई चिल्ड्रन में मिरांडा मोंटगोमरी, निक्की ऑर्टिज की भूमिकाओं के लिए खासतौर पर प्रसिद्धि मिली।
1995 हॉन्गकॉन्ग का शासन चीन को सौंपने से पहले ब्रिटिश सरकार ने वहां पहली बार लेजिस्लेटिव काउंसिल के चुनाव कराए।
2000 जाफना प्रायःद्वीप का चवाक छेड़ी शहर लिट्टे से मुक्त कराया गया।
2001 अमेरिका ने स्पष्ट किया कि कश्मीर पर पाक के साथ कोई सौदेबाजी नहीं। इसी दिन 11 सितंबर के हमलों के बाद न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज व्यापार के लिए फिर से खुला, जो महामंदी (1929-1939 के दौर का ग्रेट डिप्रेशन) के बाद सबसे लंबे समय तक बंद रहा।
2001 पहला ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता दिवस 17 सितंबर को मनाया गया। ऑस्ट्रेलियाई गृह विभाग द्वारा प्रबंधित, ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता दिवस सभी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के लिए, चाहे जन्म से या पसंद से, मूल निवासी हों या बाहर से आए हुए हों, को अपनी ऑस्ट्रेलियन नागरिकता के अर्थ और महत्व पर विचार करने का एक अवसर है। इस दिन का उपयोग यह सोचने के अवसर के रूप में किया जाता है कि सभी ऑस्ट्रेलियाई लोगों को क्या एकजुट करता है, ऑस्ट्रेलिया के लोकतांत्रिक मूल्यों पर गर्व करें और राष्ट्र को आकार देने में नागरिकों की भूमिका का जश्न मनाएं।
2002 इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने संयुक्त राष्ट्र हथियार निरीक्षकों को बिना शर्त इराक में आने की अनुमति दी।
2004 यूरोपीय संसद ने मालदीव पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया।
2006 क्यूबा की राजधानी हवाना में गुटनिरपेक्ष आंदोलन का शिखर सम्मेलन शुरू हुआ। भारतीय प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने 2006 में इसी दिन क्यूबा के शीर्ष नेता, चिंतक और कुशल प्रशासक अस्वस्थ राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो से मुलाकात की। इसी दिन भारतीय वायु सेना की स्पेशल फोर्स यूनिट गरुड़ कमांडो कांगो के शांति मिशन पर रवाना हुई। इसी दिन कांधार विमान अपहरण में अलकायदा के हाथ होने का भारत सरकार का आधिकारिक सरकारी बयान जारी हुआ। इसी दिन विश्व कप हॉकी में भारत को 11वां स्थान हासिल हुआ।
2006 पूरे हंगरी में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन शुरू हुए जब प्रधानमंत्री गिएर्केन्नी का एक निजी वक्तव्य लीक हो कर सामने आया जिसमें वह यह स्वीकार कर रहे थे कि हंगरी की सोशलिस्ट पार्टी ने 2006 के चुनाव जीतने के लिए झूठ बोला था।
2008 जहाजरानी राज्यमंत्री के. एच. मुनियप्पा ने वर्ष 2006 के विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार एवं राष्ट्रीय संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए।
2009 केंद्रीय सतर्कता आयोग ने 123 भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों के नाम अपनी वेबसाइट पर जारी किए। इसी दिन दिल्ली की दो और बिहार की 18 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव सम्पन्न हुए।
2011 न्यूयॉर्क के जुकोट्टी पार्क में ऐतिहासिक वॉल स्ट्रीट घेरो आंदोलन की शुरूआत हुई। पूंजीवाद के विरोध में यह आंदोलन 2011 में न्यूयॉर्क के जुकोट्टी पार्क से शुरू होकर धीरे-धीरे यूरोप के देशों से होता हुआ दुनिया के 82 देशों में पहुंच गया था। आंदोलन करने वाले ज्यादातर बेरोजगार लोग थे, जिनका रोजगार 2008 की वैश्विक मंदी ने छीन लिया था। यूरोप के कुछ देशों में कर्ज का संकट गहरा गया था। 2008 की मंदी से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका ही हुआ। यहां लेहमन ब्रदर्स जैसे तमाम वित्तीय संस्थानों का दिवाला निकल गया। बाद में अमेरिकी सरकार को निजी क्षेत्र के लिए हजारों करोड़ डाॅलर का वेलआउट पैकेज देना पड़ा।
2013 वीडियोगेम कंपनी रॉकस्टार गेम्स ने ग्रैंड थेफ्ट ऑटो श्रृंखला, ग्रैंड थेफ्ट ऑटो वी की अपनी पांचवीं किस्त जारी की। इसने लॉन्च के दिन 800 मिलियन अमेरिकी डॉलर कमाए।
2017 कोरिया ओपन सुपर सीरीज जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं पी.वी. सिंधु।
2018 15 लोगों को ले जा रहे रूसी टोही विमान को भूमध्य सागर के ऊपर सीरियाई बलों ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल से उड़ा दिया।
2019 मैरी मार्था कोरिन मॉरिसन या क्लेबोर्न कोकी रॉबर्ट्स का निधन हुआ। मैरी प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रकार और लेखिका थीं। उनके नेशनल पब्लिक रेडियो, पीबीएस और एबीसी न्यूज के लिए राजनीतिक रिपोर्टिंग और विश्लेषक के रूप में मॉर्निंग एडिशन, द मैकनील/लेहरर न्यूजआवर, वर्ल्ड न्यूज टुनाइट और दिस वीक जैसे शो काफी लोकप्रिय हुए।
2019 वर्ल्ड पेशेंट सेफ्टी डे की स्थापना 72वीं विश्व स्वास्थ्य सभा द्वारा संकल्प डब्ल्यूएचए 72.6 – रोगी सुरक्षा पर वैश्विक कार्रवाई को अपनाने के माध्यम से की गई। विश्व रोगी सुरक्षा दिवस का उद्देश्य सार्वजनिक जागरूकता और एकजुटता बढ़ाना, वैश्विक समझ बढ़ाना और रोगी सुरक्षा बढ़ाने और रोगी क्षति को कम करने के लिए सदस्य राज्यों द्वारा वैश्विक एकजुटता और कार्रवाई की दिशा में काम करना है। समय पर स्वास्थ्य-चिकित्सा सुविधा, देखभाल न मिलने, रोगी की देखभाल में लगे लोगों की लापरवाही से हर साल लाखों लोगों की जान चली जाती है। इस समस्या को कम करने के लिए रोगियों की पर्याप्त देखभाल गंभीरता से सुनिश्चित करने के लिए इस दिन सरकारों, स्वास्थ्य-चिकित्सा सेवा प्रदाताओं और नागरिकों के बीच जागरूकता और नियमों, निर्देशों के पालन पर जागरूकता का प्रसार किया जाता है।
2020 रॉबर्ट डब्ल्यू गोर का निधन हुआ। गोर अमेरिकी इंजीनियर, वैज्ञानिक, आविष्कारक और व्यवसायी थे। गोर ने कंप्यूटर केबल, चिकित्सा उपकरण, अंतरिक्ष सूट की बाहरी परत तक पॉलीटेट्राफ्लुओरोएथिलीन (पीटीएफई) के अनुप्रयोगों को विकसित करने में अपने परिवार की कंपनी डब्ल्यू एल गोर एंड एसोसिएट्स का नेतृत्व किया। उनकी सबसे महत्वपूर्ण सफलता संभवतः गोर-टेक्स का आविष्कार थी, जो एक जलरोधक और सांस लेने योग्य कपड़ा है जो खेल और आउटडोर गियर में उपयोग के लिए लोकप्रिय है।
2021 1999 से 2019 में अपने इस्तीफे तक अल्जीरिया के सातवें राष्ट्रपति रहे अब्देलअजीज बुउटफ्लिका का निधन हुआ।
2021 नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को केंद्र की मोदी सरकार की रोजगार, कारोबार विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने बेरोजगारी दिवस मनाया। इसी दिन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स एडीआर ने नवगठित गुजरात कैबिनेट के सदस्यों पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की। यह रिपोर्ट गुजरात के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा 24 नव-शामिल किए गए मंत्रियों को विभागों के आवंटन के एक दिन बाद आई। रिपोर्ट के अनुसार, सात मंत्री यानी 28 प्रतिशत आपराधिक मामलों का सामना करते हैं, जिनमें से तीन पर संगीन आपराधिक आरोप हैं।
2022 क्वासर की पहचान करने वाले पहले अमेरिकी खगोलशास्त्री मार्टेन श्मिट का निधन हुआ। उन्हें 1966 में टाइम पत्रिका के मार्च कवर पर चित्रित किया गया था। क्वासर सक्रिय गैलेक्टिक नाभिक (एजीएन) का एक उपवर्ग है, अत्यंत चमकदार गैलेक्टिक कोर जहां एक सुपरमैसिव ब्लैक होल में गिरने वाली गैस और धूल पूरे विद्युत चुम्बकीय स्पेक्ट्रम में विद्युत चुम्बकीय विकिरण उत्सर्जित करती है।
2023 अपनी मध्यम गति रेल से उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग उन 6 दिन के रूस दौरे के बाद वापस स्वदेश रवाना हो गए हैं।
2024 वाशिंगटन, डी.सी. में प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रकार और लेखक नील कैल्डवेल किंग जूनियर का निधन हुआ। उन्होंने 2002 में ब्रेकिंग न्यूज रिपोर्टिंग के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीता था। नील किंग जूनियर की पहली पुस्तक अमेरिकन रैम्बल: अ वॉक ऑफ मेमोरी एंड रिन्यूअल, हार्पर कॉलिन्स द्वारा 2023 में प्रकाशित हुई थी। नील किंग जूनियर ने लिखा है, हम तब खुश होते हैं जब तर्क को इसके लिए कोई कारण नहीं मिलता। 2024 में इसी दिन प्रभावशाली बालीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म जिगरा का ट्रैक चल कुड़िए इंस्टाग्राम पर साझा किया जिसमें आलिया और अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ नजर आ रहे हैं। आलिया ने वीडियो के साथ कैप्शन भी लिखा, चल कुड़िए। सिनेमाघरों में 11 अक्टूबर को जिगरा आ रहा है। इस गाने में हर उस महिला के लिए उम्मीद और शक्ति की थीम शामिल है, जो अपने जीवन में विभिन्न कठिनाइयों का सामना करती है। 2024 में इसी दिन अमेरिकी लेफ्टिनेंट और लेखक नेल्सन डेमिल और अमेरिकी गायक, गीतकार और अभिनेता जेडी साउथर का निधन हुआ।
2025 सऊदी अरब और पाकिस्तान ने रणनीतिक आपसी रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसी दिन लोकप्रिय अंग्रेज-ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार, टेलीविजन होस्ट रोजर क्लिम्पसन का निधन हुआ।
- मराठवाड़ा मुक्ति दिवस और मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस महाराष्ट्र में हर साल 17 सितंबर को मनाया जाता है। यह उस दिन मराठवाड़ा के भारत में विलय की वर्षगांठ का प्रतीक है, जब भारतीय सेना ने हैदराबाद राज्य को आजाद कराया और भारतीय स्वतंत्रता के 13 महीने बाद 17 सितंबर 1948 को निजाम को हराया।
हमने निश्चय किया कि हम यहाँ भलाई करने, किसी को नुकसान न पहुँचाने और दूसरों को सूर्य की तरह प्रकाश और ऊष्मा प्रदान करने के लिए हैं, न कि केवल चाँद की तरह उसे चूसने के लिए। लेकिन इन सबसे बढ़कर, हम यहाँ सबसे बुनियादी तरीके से साक्षी बनने के लिए हैं। अचंभित होने और देखने के लिए। इसे आत्मसात करने के लिए। एक ऐसे तरीके से उपस्थित होने के लिए जो परमानंद की ओर झुकता है। -नील कैल्डवेल किंग जूनियर
Birth and death dates of famous figures in India and the world over the last 2600 years
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
कृपया देखें हमारा फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/share/1D2wJfiM4p/
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

