
यह भावना ही है जो बाधाओं के बावजूद बुद्धि को आगे बढ़ाती है। -हेनरी-लुई बर्गसन
31 ईस्वी में 18 अक्टूबर को जेमोनियन स्टेयर्स, रोम, इटली में रोमन सैनिक, रोमन सम्राट टिबेरियस के विश्वासपात्र और मित्र लूसियस एलियस सेजेनस को फांसी दी गई।
33 ईस्वी में 18 अक्टूबर को अपने बेटों नीरो और ड्रूसस की मौत और टाइबेरियस द्वारा पंडाटेरिया द्वीप पर निर्वासित कर दिए जाने के बाद जूलियो-क्लाउडियन राजवंश की प्रमुख सदस्य, राजकुमारी, शासिका रही एग्रिपिना द एल्डर की भुखमरी से मौत हुई।
320 ईस्वी में 18 अक्टूबर को यूनानी दार्शनिक अलेक्जेंड्रिया के पप्पस ने सूर्य के ग्रहण पर द ग्रेट एस्ट्रोनॉमर (अल्मागेस्ट) टिप्पणी लिखी।
614 ईस्वी में 18 अक्टूबर को राजा च्लोथर द्वितीय ने पेरिस के आदेश मैग्ना कार्टा (एडिक्टम क्लोटाचारी) पर हस्ताक्षर करके फ्रैंकिश रईसों के अधिकारों की रक्षा और यहूदियों को फ्रैंकिश साम्राज्य में सभी नागरिक अधिकारों और रोजगार से वंचित करने की व्यवस्था दी।
629 ईस्वी में 18 अक्टूबर को डागोबर्ट प्रथम को फ्रैंक्स का राजा घोषित किया गया। डागोबर्ट प्रथम ऑस्ट्रेशिया, नेउस्ट्रिया और बरगंडी पर शासन किया। डागोबर्ट पहले फ्रैंकिश राजा थे जिन्हें मृत्योपरांत सेंट-डेनिस के बेसिलिका में शाही मकबरों में दफनाया गया।
707 ईस्वी में 18 अक्टूबर को यूनानी मूल के बीजान्टिन पोपों में से एक रोम के बिशप पोप जॉन सातवें का निधन हुआ।
815 ईस्वी में 18 अक्टूबर को कुफा और इराक में अब्बासिद खिलाफत के खिलाफ जायदी विद्रोह के नेता अबुल-सरया (अबुल-सरया अल-सरी इब्न मंसूर अल-शायबानी) का इंतकाल हुआ। विद्रोह तेजी से दक्षिणी इराक में फैल गया, और जायदी विद्रोह के एजेंटों ने मक्का और मदीना पर भी कब्जा कर लिया था।
1009 ईस्वी में 18 अक्टूबर को फातिमिद खलीफा अल-हकीम अम्र अल्लाह के निर्देश पर उनके लड़ाकों ने, यरूशलेम चारदीवारी मध्य स्थित प्राचीन पवित्र ईसाई चर्च को तहस-नहस किया।
1081 बीजेंटाइन-नॉर्मन युद्ध में अपुल्लिया और कैलाब्रिया के ड्यूक रॉबर्ट गुइस्कार्ड सेना नॉर्मन्स ने, इलारिया दिर्रैचियम शहर के पास बीजेंटाइन को परास्त किया।
1130 यूक्सी, फुजियान सर्किट, दक्षिणी सांग राजवंश में झू शी दक्षिणी का जन्म हुआ। झू शी सांग राजवंश के प्रसिद्ध, प्रतिष्ठित चीनी सुलेखक, इतिहासकार, दार्शनिक, कवि और राजनीतिज्ञ थे। झू ने नव-कन्फ्यूशीवाद के विकास में प्रभावशाली भूमिका निभाई। झू शी ने चीनी दर्शन में बहुत योगदान दिया और चीनी विश्वदृष्टि को मौलिक रूप से नया रूप दिया। उनके कार्यों में चार पुस्तकों का संपादन और उन पर टिप्पणियाँ शामिल हैं (जिन्होंने बाद में 1313 और 1905 के बीच चीन में शाही परीक्षाओं का पाठ्यक्रम बनाया) चीजों की जांच की प्रक्रिया पर उनके लेख और आत्म-साधना के लिए एक विधि के रूप में ध्यान का उनका विकास।
1166 प्रमुख सीरियाई इतिहासकारों में से एक माइकल द सीरियन का मोर बार सौमा मठ में सीरियाई ऑर्थोडॉक्स पैट्रिआर्क के रूप में अभिषेक किया गया।
1281 पोप मार्टिन चतुर्थ ने सिसिली के ताज पर कब्जे के लिए आरागॉन के राजा पीटर तृतीय को बहिष्कृत कर दिया।
1356 आल्प्स के उत्तर में आए जबरदस्त ऐतिहासिक भूकंप से स्विट्जरलैंड के बेसल शहर नष्ट हुआ और व्यापक इलाके में भारी तबाही हुई।
1386 हीडलबर्ग, जर्मनी में महान रोमन साम्राज्य द्वारा यूनिवर्सिटी आॅफ हीडलबर्ग की स्थापना की गई। हीडलबर्ग यूनिवर्सिटी हीडलबर्ग बाडेन-वुर्टेमबर्ग, जर्मनी में एक सार्वजनिक अनुसंधान विश्वविद्यालय है। हीडलबर्ग जर्मनी का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है और दुनिया के सबसे पुराने निरंतर कार्यरत विश्वविद्यालयों में से एक और पवित्र रोमन साम्राज्य में स्थापित तीसरा विश्वविद्यालय है।
1480 जोसियन काल की एक जानी-मानी कोरियाई नृत्यांगना, लेखिका, कलाकार और कवयित्री ओउदोंग (पाक कुमा) को फांसी दी गई। राजा सियोंगजोंग के शासनकाल के दौरान 1480 में ओउदोंग पर शाही रिश्तेदारों, दरबारी अधिकारियों और अन्य लोगों के साथ संबंध रखने के आरोप में मुकदमा चलाया गया और 18 अक्टूबर 1480 को उन्हें मृत्युदंड दे दिया गया।
1540 स्पेनिश विजेता हर्नांडो डी सोटो की सेना ने वर्तमान अलबामा में माबिला के किलेबंद शहर को नष्ट कर दिया जिससे टस्कालूसा की मौत हुई। टस्कालूसा (टस्कालूसा, तस्तालुका, टस्कालुजा) मिसिसिपियन क्षेत्र का सर्वोच्च प्रमुख था। मिसीसिपी अमेरिका के अलबामा राज्य में है। टस्कालूसा और उसके सहयोगी, सहधर्मी कई दक्षिणी मूल अमेरिकी संघों (चॉक्टाव और क्रीक लोग) के पूर्वज थे जो बाद में इस क्षेत्र में प्रमुखता से उभरे। अलबामा के आधुनिक शहर टस्कालूसा का नाम उनके नाम पर रखा गया है।
1564 16वीं शताब्दी के प्रसिद्ध डच डॉक्टर और गणितज्ञ जोहानिस एक्रोनियस फ्रिसियस का निधन हुआ। जोहानिस एक्रोनियस फ्रिसियस का नाम उनके जन्म स्थान, फ्रिसलैंड के अक्करम के नाम पर रखा गया था। उन्होंने बेसल में गणित के प्रोफेसर के रूप में काम किया, फिर 1549 के बाद तर्कशास्त्र के प्रोफेसर के रूप में और 1564 में चिकित्सा के प्रोफेसर के रूप में। उसी वर्ष प्लेग से उनकी मृत्यु हो गई। गणितीय और वैज्ञानिक कार्यों के अलावा, उन्होंने लैटिन कविता और मानवतावादी ग्रंथ लिखे। 1564 में इसी दिन ब्रिटिश नौसैनिक कमांडर जॉन हाॅकिन्स ने दूसरी बार अमेरिका की यात्रा शुरू की।
1572 स्पेनिश फौज ने नीदरलैंड के नगर मास्ट्रिच पर हमला कर दिया।
1648 उत्तर अमेरिकी उपनिवेशों में बोस्टन शूमेकर्स नाम से पहला श्रम संगठन बना।
1701 पेरिस, फ्रांस में चार्ल्स ले ब्यू का जन्म हुआ। चार्ल्स ले ब्यू फ्रांसीसी इतिहासकार के रूप में प्रसिद्ध हुए। उन्हें मुख्य रूप से 22 खंडों वाली कृति हिस्त्वार दु बा-एम्पायर, आं कोमांशां आ कोंस्तांतान ल ग्रां के लेखक के रूप में याद किया जाता है। इसकी उपयोगिता मुख्य रूप से इस बात में है कि यह बाइजेंटाइन इतिहासकारों के वृत्तांतों का एक सटीक सारांश प्रस्तुत करती है।
1785 वेमाउथ, यूनाइटेड किंगडम में थॉमस लव पीकॉक का जन्म हुआ। थॉमस पीकॉक अंग्रेजी उपन्यासकार, कवि और ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी थे। वे पर्सी बिशे शेली के घनिष्ठ मित्र थे और उन्होंने एक-दूसरे के कार्यों को प्रभावित किया। थॉमस लव पीकॉक ने लिखा है, क्या हमारी सरकार जनता की, जनता द्वारा, जनता के लिए है, या फिर मूर्खों की कीमत पर धूर्तों के लाभ के लिए एक काकिस्टोक्रेसी है?
1850 साउथसी, इंग्लैंड में बेसिल हॉल चेम्बरलेन का जन्म हुआ। वे ब्रिटिश अकादमिक और जापान मामलों के विशेषज्ञ हुए। वह टोक्यो इंपीरियल यूनिवर्सिटी में जापानी भाषा के प्रोफेसर थे और 19वीं सदी के अंत में जापान में सक्रिय अग्रणी ब्रिटिश जापान विज्ञानियों में से एक थे। उनका सर्वाधिक प्रसिद्ध ग्रंथ एक खंड वाला विश्वकोश थिंग्स जापानीज जो पहली बार 1890 में प्रकाशित हुआ और फिर उसके बाद उन्होंने कई बार इसे संशोधित किया। उनकी रुचियाँ विविध थीं। उनके कार्यों में फ्रेंच में कविता का संकलन शामिल है।
1859 पेरिस, दूसरे फ्रांसीसी साम्राज्य में हेनरी-लुई बर्गसन का जन्म हुआ जो विख्यात नोबल पुरस्कार विजेता फ्रांसीसी दार्शनिक हुए। हेनरी-लुई बर्गसन विश्लेषणात्मक दर्शन और महाद्वीपीय दर्शन की परंपराओं में प्रभावशाली सिद्धांतकार थे। खासकर 20वीं सदी के पहले भाग के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध तक। बर्गसन अपने तर्कों के लिए जाने जाते हैं कि वास्तविकता को समझने के लिए अमूर्त तर्कवाद और विज्ञान की तुलना में तत्काल अनुभव और अंतर्ज्ञान की प्रक्रियाएँ अधिक महत्वपूर्ण हैं।
1865 दो बार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे प्रभावशाली ब्रिटिश राजनेता विस्काउंट पामर्स्टन का निधन हुआ।
1867 संयुक्त राज्य अमेरिका ने रूस से 7.2 मिलियन डॉलर में अलास्का खरीदकर उस पर कब्जा कर लिया। अलास्का दिवस 18 अक्टूबर को मनाया जाता है।
1878 विख्यात आविष्कारक और वैज्ञानिक थॉमस एल्वा एडीसन ने घरेलू उपयोग के लिए बिजली उपलब्ध कराई।
1892 शिकागो से न्यूयाॅर्क के बीच अमेरिका में पहली लंबी दूरी की वाणिज्यिक फोन लाइन शुरू हुई।
1898 स्पेन ने संयुक्त राज्य अमेरिका को प्यूर्टो रिको हस्तांतरित किया।
1900 काउंट बर्नहार्ड वॉन बुलो जर्मनी के चांसलर बने।
1912 प्रथम बाल्कन युद्ध के बीच सर्बिया के राजा पीटर प्रथम ने सर्बियाई लोगों के नाम एक घोषणा जारी कर बाल्कन युद्ध में शामिल होने की जानकारी दी।
1912 इटली साम्राज्य और ओटोमन साम्राज्य ने उची की संधि (ट्रीटी ऑफ उची) पर हस्ताक्षर किए, जिससे इटली-तुर्की युद्ध समाप्त हुआ ओटोमन साम्राज्य ने लीबिया से अपना कब्जा हटाया, इटली को सौंप दिया।
1921 क्रीमियन ऑटोनॉमस सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक का गठन रशियन सोवियत फेडरेटिव सोशलिस्ट रिपब्लिक के एक हिस्से के रूप में किया गया।
1922 ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी की स्थापना हुई, बाद में इसे ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन किया गया। रेडियो से प्रारंभ बीबीसी दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित रेडियो, टेलीविजन और डिजीटल समाचार प्रसारण सेवा है।
1925 नारायण दत्त तिवारी का जन्म हुआ (in Village of Baluti district Nainital)। नारायण दत्त तिवारी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, केंद्र में मंत्री और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल रहे। इसी दिन 1925 भारत के प्रसिद्ध रंगकर्मी, रंगमंच निर्देशक और नेशनल स्कूल आॅफ ड्रामा के पूर्व निदेशक इब्राहिम अल्काजी का जन्म हुआ।
1929 पर्सन्स डे कनाडा में वार्षिक उत्सव 18 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन एडवर्ड्स बनाम कनाडा (अटॉर्नी जनरल) के मुकदमे की याद दिलाता है, एक प्रसिद्ध कनाडाई संवैधानिक मामला जिसका फैसला 18 अक्टूबर, 1929 को हुआ था। इंपीरियल प्रिवी काउंसिल की न्यायिक समिति, जो उस समय कनाडा के लिए सर्वोच्च न्यायिक निकाय था, पर्सन्स केस में माना गया कि महिलाएं कनाडा की सीनेट में बैठने के लिए पात्र थीं। कनाडा भर में कई महिला समूह इस दिन को महत्वपूर्ण दिवस के रूप से मनाते हैं, जिसमें महिला कानूनी शिक्षा और एक्शन फंड, सभी नागरिक अधिकारों की पात्र हैं।
1931 रेक्जाविक, आइसलैंड में क्रिस्टियन गुन्नार अल्बर्टसन का जन्म हुआ जो न्यूयॉर्क शहर के चर्चित जैज पत्रकार, लेखक और रिकॉर्ड निर्माता बने। इसी दिन विख्यात आविष्कारक और वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन का निधन हुआ। अमेरिकी वैज्ञानिक थॉमस एल्वा एडिसन का जन्म 11 फरवरी 1847 को हुआ था। उनके नाम 1,93 पेटेंट हैं जो बताते हैं कि वे कितने आविष्कारक थे। बचपन में गरीबी से गुजरने वाले महान वैज्ञानिक को बिजली के बल्ब की खोज के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि एडिसन बल्ब बनाने में 10 हजार बार से अधिक बार असफल हुए। इस पर उन्होंने यह भी कहा था कि मैं कभी नाकाम नहीं हुआ बल्कि मैंने 10,000 ऐसे रास्ते निकाले जो मेरे काम नहीं आए।
1934 विख्यात स्पेनिश रोगविज्ञानी, ऊतक विज्ञानी और तंत्रिका विज्ञानी नोबेल पुरस्कार विजेता सैंटियागो रामोन वाई काजल का निधन हुआ।
1940 कलकत्ता के बंगाली सिनेमा, टेलीविजन और रंगमंच के प्रमुख अभिनेता प्राण बंधोपाध्याय का जन्म जशोर, बंग्लादेश में हुआ।
1944 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिये सोवियत संघ ने लड़ाई शुरु की। इसी दिन भारत के प्रमुख कारोबारी, उद्योगपति हाउसिंग डेवलेपमेंट फाइनेंस कारपोरेशन के अध्यक्ष दीपक पारेख का जन्म बंबई में हुआ।
1945 मारियो वर्गास, मार्कोस पेरेज जिमेनेज और कार्लोस डेलगाडो चालबौड के नेतृत्व में वेनेजुएला के सशस्त्र बलों के एक समूह ने राष्ट्रपति इसाईस मदीना अंगारिता के खिलाफ तख्तापलट किया।
1948 ट्रेंटन, न्यू जर्सी में नटोजेक शांगे का जन्म हुआ। नटोजेक शांगे अमेरिकी नाटककार और कवियत्री थीं। अश्वेत नारीवादी होने के कारण उन्होंने अपनी अधिकांश रचनाओं में नस्ल और अश्वेत शक्ति से जुड़े मुद्दों को उठाया। नटोजेक शांगे को ओबी पुरस्कार विजेता नाटक फॉर द कलर्ड गर्ल्स हू हैव थिंकिंग सुसाइड व्हेन द रेनबो इज एनफ के लिए जाना जाता है।
1950 प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता ओम पुरी (ओम प्रकाश पुरी) का जन्म हुआ।
1954 टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी ने पहले ट्रांजिस्टर रेडियो रीजेंसी टीआर-1 इंडियानापोलिस, इंडियाना अमेरिका में प्रस्तुत किया।
1958 हिंदी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री और माॅडल काजल किरण का जन्म बंबई में हुआ।
1963 कंजरवेटिव पार्टी में नेतृत्व को लेकर हुए मतभेद, आंतरिक कलह के बाद लॉर्ड होम को ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया।
1965 विवादास्पद धार्मिक इस्लामिक विद्वान, वक्ता और टेलीविजन शो प्रस्तोता, पीस टीवी नेटवर्क और इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के संस्थापक डाॅ. ज़ाकिर नाइक का जन्म बंबई में हुआ।
1967 हेंस ए बेथे को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1968 भारत के विख्यात क्रिकेटर, बाॅलर नरेंद्र हिरवानी का जन्म गोरखपुर में हुआ।
1972 पहले मल्टी-पर्पज हेलीकॉप्टर एसए-315 का बेंगलुरु में हवाई परीक्षण किया गया।
1973 प्रख्यात जर्मन-अमेरिकी राजनीतिक वैज्ञानिक, दार्शनिक और शिक्षाविद लियो स्ट्रॉस का निधन हुआ। 1973 में इसी दिन ले कैनट, फ्रांस में शिकागो से प्रकाशित कला और प्रगतिशील साहित्यिक पत्रिका द लिटिल रिव्यू की संस्थापक, संपादक और प्रकाशक मार्गरेट कैरोलीन एंडरसन (जन्म 24 नवंबर 1886 इंडियानापोलिस, इंडियाना) का निधन हुआ। द लिटिल रिव्यू पत्रिका में 1914 से 1929 के बीच आधुनिक अमेरिकी, अंग्रेजी और आयरिश लेखकों की रचनाएँ प्रकाशित की गईं। यह पत्रिका मुख्य रूप से 20वीं सदी के कई प्रमुख अमेरिकी और ब्रिटिश लेखकों (जैसे एज्रा पाउंड और टी. एस. एलियट) को संयुक्त राज्य अमेरिका में पेश करने और जेम्स जॉयस के उस समय अप्रकाशित उपन्यास यूलिसिस के पहले तेरह अध्यायों को प्रकाशित करने के लिए जानी जाती है।
1974 जाने माने भारतीय कथा लेखक, फिक्शन राइटर अमीश त्रिपाठी का जन्म बंबई में हुआ।
1976 विलियम एन लिप्सकोंब जूनियर को रसायन का नोबेल पुरस्कार दिया गया। इसी दिन भारत के प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार विश्वनाथ सत्यनारायण का निधन हुआ। इसी दिन नाट्य लेखक, पटकथाकार, अभिनेता और इंस्टाग्राम माॅडल राहुल सिंह का जन्म उदयपुर, राजस्थान में हुआ।
1977 जाने माने बाॅलीवुड फिल्म अभिनेता कुणाल कपूर का जन्म बंबई में हुआ। इसी दिन बंबई में जाने माने फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता स्वप्निल जोशी का जन्म हुआ।
1978 मलयालम, कन्नड़, हिंदी, तेलुगू आदि भारतीय भाषाओं की बोल्ड, खूबसूरत, लोकप्रिय फिल्म अभिनेत्री, माॅडल, फिल्म निर्मात्री बहुप्रतिभावान ज्योतिका सर्वनन का जन्म बंबई में हुआ। 1978 में इसी दिन दुनिया के पहले बच्चों के कला संग्रहालय पर आधारित हेनरिक इगित्यान नेशनल सेंटर फॉर एस्थेटिक्स अमेरिका के येरेवन में खोला गया।
1980 पहली हिमालय कार रैली बंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम से शुरु हुई।
1984 बहुचर्चित फिल्म स्लम डाॅग मिलेनियर से चर्चा में आई ब्रिटिश, अमेरिकन, भारतीय फिल्म अभिनेत्री और माॅडल फ्रीडा सेलेना पिंटो का जन्म बंबई में हुआ।
1985 दुनिया भर में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की गोरी सरकार द्वारा अश्वेत जनकवि एवं सामाजिक कार्यकर्ता, मानवाधिकारवादी बेंजामिन मोलोइस को फांसी पर चढ़ा दिया गया।
1988 भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रिय खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री एवं टेलीविजन धारावाहिकों की बहुप्रतिभावान कलाकार निधि झा का जन्म हुआ।
1989 साल्ट लेक सिटी, यूटा, अमेरिका में लैसी ग्रीन का जन्म हुआ जो अमेरिकी यूट्यूबर हैं। लैसी ग्रीन की सामग्री यौन शिक्षा पर केंद्रित है। टाइम मैग्जीन ने उन्हें इंटरनेट पर 30 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नामित किया। 2018 में ग्रीन ने अपनी पहली पुस्तक, सेक्स प्लस लर्निंग, लविंग एंड एन्जॉयिंग योर बॉडी प्रकाशित की। 3 सितंबर 2019 को ग्रीन ने इनडायरेक्ट मैसेज शीर्षक से एक पॉडकास्ट लॉन्च किया जिसमें यह बताया कि इंटरनेट समाज को कैसे बदल रहा है।
1991 दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत संघ से स्वतंत्र होने की घोषणा की। अजरबैजान 18 अक्टूबर को सोवियत संघ से अजरबैजान की स्वतंत्रता का जश्न मनाता है। इस दिन अजरबैजान की सर्वोच्च परिषद ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा को अपनाया था।
1992 मेरपाती नुसंतारा एयरलाइंस का विमान उड़ान सं. 5601 इंडोनेशिया के पश्चिम जावा में गरुत शहर के पास माउंट पापंडयान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 31 लोग मारे गए।

1993 खूबसूरत, बोल्ड और बहु प्रतिभावान भारतीय फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल आशना झवेरी का जन्म बंबई में हुआ।
1995 कोलंबिया के कार्टाजेना में गुट निरपेक्ष देशों का ग्यारहवां शिखर सम्मेलन प्रारंभ हुआ।
1996 स्वतंत्रता सेनानी रामकृष्ण खत्री का निधन हुआ।
1998 भारत और पाकिस्तान आणविक खतरे को रोकने के लिए सहमत हुए।
2000 पहली बार श्रीलंका में विपक्षी सदस्य अनुरा भंडारनायके को संसद अध्यक्ष बनाने की सहमति हुई।
2003 बोलीविया गैस संघर्ष में बोलीविया के राष्ट्रपति गोंजालो सांचेज डी लोजादा को इस्तीफा देकर बोलीविया छोड़ने के लिए मजबूर किया गया।
2004 बदनाम चंदन तस्कर वीरप्पन यानी कूसे मुनिसामी वीरप्पन एक बड़े पुलिस आॅपरेशन में मारे गये। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में वीरप्पन का बड़ा खौफ था।
2005 पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने नियंत्रण रेखा को भूकंप राहत कार्य के लिए खोलने का सुझाव दिया।
2007 आठ वर्ष के बाद बेनजीर भुट्टो अपने वतन पाकिस्तान लौटीं। बेनजीर भुट्टो की मोटर कार रैली में हुये आत्मघाती हमले में 139 लोगों की मौत हुई और 450 अन्य घायल हुए। भुट्टो बच गई। इसी दिन 2007 में सुदूर अंतरिक्ष में जीवन की तलाश के लिए हैटक्रीक इलाके सैन फ्रांसिस्को में एलेन टेलिस्कोप एरे एटीए लगाया गया।
2008 उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री के लिए 189.25 करोड़ एकड़ भूमि रेल मंत्रालय को वापस की। विश्व युवा दिवस के समर्थन में पूर्व हर्फोर्ड यूथ फेलो मार्गारीटा मैरा ने 2018 में अपनी रचनात्मक गैर-काल्पनिक कृति, तीन निडर युवा चिली, नाइजीरिया और पश्चिमी बाल्कन में सफल वकालत से सबक और प्रेरणा से प्रेरणा लेते हुए एक ऑनलाइन चर्चा की मेजबानी की। हमें इंटरनेट पर लोकतंत्र के लिए विश्व युवा दिवस कब, किसके द्वारा, कहां शुरु किया गया यह कहीं नहीं मिला चैटजीपीटी से दो बार घुमा फिरा कर सवाल पूछा गया उसके जवाब के मुताबिक वर्ल्ड यूथ डे फोर डेमोक्रेसी 18 अक्टूबर की शुरुआत 2007 में युवाओं के लिए लोकतंत्र पर अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में की गई। इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त किया गया। यह दिन युवा लोगों के लोकतांत्रिक सशक्तिकरण और भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। वर्ल्ड यूथ डे फोर डेमोक्रेसी को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 62वें सत्र में, 17 दिसंबर 2007 को अपनाए गए प्रस्ताव 62/126 के तहत मान्यता दी गई थी। इस दिन का उद्देश्य युवा लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। यह माना जा सकता है कि 2008 में लोकतंत्र के लिए विश्व युवा दिवस व्यवस्थित, संगठित रूप से मनाया गया होगा।
2009 एड्रियान कॉर्टलैंड्ट, डच एथोलॉजिस्ट और जीवविज्ञानी एवं नैंसी स्पेरो, अमेरिकी चित्रकार और अकादमिक का निधन हुआ।
2010 मैरियन ब्राउन, अमेरिकी सैक्सोफोनिस्ट और संगीतज्ञ एवं बिली रायमोंडी, अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी का निधन हुआ। 2010 में इसी दिन ईरान यात्रा पर राजधानी तेहरान पहुंचे इराकी प्रधानमंत्री नूरी अल-मलिकी ने अमेरिका से छुटकारा पाने के लिए कहा।
2012 ब्रेन डैमेज, अमेरिकी पहलवान एवं डेविड एस. वेयर, अमेरिकी सैक्सोफोनिस्ट और संगीतकार का निधन हुआ।
2013 प्रसिद्ध अमेरिकी वकील और राजनीतिज्ञ, संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि सभा के 57वें अध्यक्ष टॉम फोले का निधन हुआ। इसी दिन 2013 में बम फिलिप्स, अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच एवं एलन स्टेनली, कनाडाई आइस हॉकी खिलाड़ी और कोच, मारियानो लेब्रोन सविनोन, डोमिनिकन लेखक और अकादमिक का निधन हुआ। 2013 में इसी दिन सऊदी अरब ने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चुने जाने के बाद सीट को अस्वीकार कर देगा क्योंकि संयुक्त राष्ट्र घोउटा रासायनिक हमले को समाप्त करने में असफल रहा था।
2014 जाने माने अमेरिकी अकादमिक और राजनीतिज्ञ एडवर्ड रेगन एवं सिडनी शापिरो, अमेरिकी-चीनी लेखक और अनुवादक का निधन हुआ। इसी दिन 2014 में केन्या में दुर्लभ उत्तरी प्रजाति का एक नर राइनो ओपजेता की कंजरवेंसी में मौत हुई। बताया गया कि यह जानवर केवल 6 पूरी दुनिया में हैं, जिनमें से केवल एक ही नर प्रजनन कर रहा है।
2015 प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई चित्रकार रॉबर्ट डिकर्सन, गमाल अल-घिटानी, मिस्र के पत्रकार और लेखक, रॉबर्ट डब्ल्यू फार्कुहार, अमेरिकी इंजीनियर, फ्रैंक वॉटकिंस, अमेरिकी बास वादक एवं पॉल वेस्ट, अंग्रेजी-अमेरिकी लेखक, कवि और अकादमिक का निधन हुआ।
2017 प्रसिद्ध इतालवी फुटबॉल खिलाड़ी तथा खेल प्रशासक मैरिनो पेरानी का निधन हुआ।
2018 प्रसिद्ध स्वीडिश बाल मनोवैज्ञानिक, यूनिसेफ की अध्यक्ष रहीं लिस्बेथ पाल्मे एवं प्रसिद्ध सूडानी राजनीतिज्ञ 5वें राष्ट्रपति अब्देल रहमान स्वर अल-दहाब का निधन हुआ।
2019 अंगोलन में जन्मे प्रसिद्ध पुर्तगाली फुटबॉलर रुई जोर्डाओ का निधन हुआ। इसी दिन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर और क्रिस्टीना कोच ने पहली पूर्ण महिला स्पेसवॉक में भाग लिया, जब वे एक पावर कंट्रोलर को बदलने के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकलीं। इसी दिन चिली की राजधानी सैंटियागो में दंगे खुली लड़ाई में बदल गए, शहर के लगभग सभी 164 मेट्रो स्टेशनों पर हमले की सूचना मिली। राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा ने बाद में राजधानी में 15 दिनों के आपातकाल की घोषणा की। अंतर्राष्ट्रीय लेगिंग डे हर साल 18 अक्टूबर को मनाया जाता है। ब्रांड फैबलटिक्स ने 2019 में इस दिन की शुरुआत साल भर इस्तेमाल होने वाले बहुउपयोगी कपड़ों की प्रशंसा, प्रसार और प्रचार के लिए की थी। 1970 के दशक में लेगिंग महिलाओं के कपड़ों का एक अभिन्न अंग बन गई, खास तौर पर एरोबिक्स की लोकप्रियता और सिंथेटिक फाइबर लाइक्रा के बढ़ते इस्तेमाल के कारण। आजकल यह कर्व-हगिंग पोशाक पैंट की तरह ही वर्कआउट आउटफिट के रूप में पहनने के लिए प्रचिलित है, जो निस्संदेह आराम और फैशन का एक संयोजन है!
2020 रेने फेल्बर, स्विस परिसंघ के 81वें राष्ट्रपति का निधन हुआ।
2021 चर्चित अमेरिकी सैन्य नेता और राजनेता, 65वें राज्य सचिव कॉलिन पॉवेल का निधन हुआ। इसी दिन केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई कोर्ट ने रणजीत हत्या मामले में सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख रहे गुरमीत राम रहीम सहित पांचों दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई। राम रहीम के सहयोगी अन्य दोषियों में कृष्ण, अवतार, जसबीर और सबदिल शामिल है। अदालत ने राम रहीम पर 31 लाख रुपये और अन्य चारों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना किया है। 10 जुलाई 2002 को डेरे की प्रबंधन समिति के सदस्य रहे कुरुक्षेत्र के गांव खानपुर कोलियां के रणजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी। डेरा प्रबंधन को शक था कि रणजीत ने ही साध्वी यौन शोषण की गुमनाम चिट्ठी अपनी बहन से लिखवाई थी। पुलिस जांच से असंतुष्ट रणजीत के पिता ने जनवरी 2003 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी। 10 नवंबर 2003 को मामला सीबीआई को सौपा गया था। वर्ष 2007 में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की थी।
2022 प्रसिद्ध अमेरिकी राजनीतिज्ञ, साउथ डकोटा के 26वें गवर्नर हार्वे वोलमैन का निधन हुआ।
2024 एडोल्फ शासित जर्मनी के होलोकॉस्ट यानी यहूदी नरसंहार के इजराइली इतिहासकार येहुदा बाउर एवं अर्जेंटीना के जाने माने राजनीतिज्ञ और चिकित्सक गिनेस गोंजालेज गार्सिया का निधन हुआ।
2025 चीन की राजधानी बीजिंग में यांग चेन-निंग (सी. एन. यांग जन्म 1 अक्टूबर 1922 हेफेई, चीन) का निधन हुआ। यांग चेन-निंग विख्यात चीनी सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी थे जिन्होंने सांख्यिकीय यांत्रिकी, समाकलनीय प्रणालियों, गेज सिद्धांत और कण भौतिकी एवं संघनित पदार्थ भौतिकी के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यांग चेन-निंग ने कहा था, मैं यह कहना चाहूँगा कि मुझे अपनी चीनी विरासत और पृष्ठभूमि पर उतना ही गर्व है जितना कि मैं आधुनिक विज्ञान के प्रति समर्पित हूँ, जो पश्चिमी मूल की मानव सभ्यता का एक अंग है, जिसके लिए मैंने अपना कार्य समर्पित किया है और करता रहूँगा। इसी दिन मिडलबरी, वरमोंट स्थित मिडलबरी कॉलेज की छात्रा लिया पर्सेल स्मिथ (जन्म 7 मार्च, 2004य बर्कले, कैलिफोर्निया) ने आत्महत्या कर ली। मिडलबरी पैंथर्स महिला स्विमिंग और डाइविंग टीम की सदस्य लिया पर्सेल स्मिथ ने संभवतः ट्रांसजेंडर महिला एथलीटों के आलोचकों की ओर से तीखी आलोचना, डॉक्सिंग (निजी जानकारी सार्वजनिक करना) और डेडनेमिंग (उनके पुराने नाम का इस्तेमाल करना) कारण काफी बदनाम, अपमानित होने से त्रस्त होकर आत्महत्या कर ली।
मैं इस विचार के प्रति प्रतिबद्ध हूँ कि मनुष्य के पास जो कुछ भी है, उनमें से एक है जीवित रहने के प्रति अचेतन और सचेत भावनात्मक प्रतिक्रियाओं की समृद्धि। जिस तरह का सम्मान चमक, बुद्धि को दिया जाता है, वह औसत लोगों या धीमी गति से सीखने वालों को मानव जीवन, खासकर तकनीकी और बौद्धिक जीवन में पूरी तरह से भाग लेने से वंचित कर देता है। लेकिन आप किसी भी इंसान को भावनात्मक भागीदारी से वंचित नहीं कर सकते। -नटोजेक शांगे
On this day, Impotent Historical Events, Births and deaths of famous individuals in India and the world over the past 2000 years
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
SPECIAL NOTE – समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

