

वह आम वजह क्या है? एक ऐसी बड़ी वजह है जो सभी देशों के लिए एक जैसी है, और वह है उस प्राकृतिक तत्व पर कुछ लोगों का कब्जा हो जाना, जिस पर और जिससे सभी को जीना है। उस बात पर गौर कीजिए जिसका मैंने जिक्र किया था, वह चौंकाने वाली बात कि आज भी जीना उतना ही मुश्किल है जितना कि पाँच सदी पहले के अंधेरे और पिछड़े दौर में था, आप इसे कैसे समझाएंगे? इसकी वजह पता लगाने में कोई मुश्किल नहीं है। -हेनरी जॉर्ज
44 ईसा पूर्व में 2 सितंबर को रोमन सम्राट जूलियस सीजर का बेटा सीजेरियन टाॅलेमी राजवंश का आखिरी राजा बना। टाॅलेमी को उसकी मां विश्व कुख्यात फिरौन यानी रानी क्लियोपेट्रा ने सह शासक घोषित कर उसे सीजेरियन 15वें की उपाधि दी थी। राजशाही में प्रावधान ऐसा था कि महिला शासक हो नहीं सकती थी, इसलिए लड़का चाहे कितना भी छोटा हो, उसे राजा नियुक्त कर महिला शासन कर सकती थी।
44 ईसा पूर्व विश्व प्रसिद्ध रोमन राजनेता, वकील, विद्वान, दार्शनिक, वक्ता और लेखक सिसरो ने मार्क एंटनी (रोमन रिपब्लिक को संवैधानिक गणराज्य से निरंकुश रोमन साम्राज्य में बदलने में अहम भूमिका निभाने वाले रोमन राजनेता और जनरल) पर अपना पहला फिलिपिका (भाषणात्मक हमला) शुरू किया। फिलिपिक्स (फिलिपिका) सिसरो ने 44 और 43 ई.पू. में 14 भाषणों की एक श्रृंखला लिखी, जिसमें मार्क एंटनी की निंदा की गई है। सिसरो ने इन भाषणों की तुलना मैसेडोन के फिलिप द्वितीय के खिलाफ डेमोस्थनीज के भाषणों से की। डेमोस्थनीज और सिसरो दोनों के भाषणों को फिलिपिक्स के रूप में जाना जाता है।
31 ईसा पूर्व रोमन गणराज्य का एक्टियम नामक अंतिम युद्ध यूनान के पश्चिमी तट पर हुआ जिसमें ऑक्टेवियन की सेना ने मार्क एंटनी और क्लियोपेट्रा के नेतृत्व वाली सेना को हराया।
421 इस्वी में 2 सितंबर को इतिहास प्रसिद्ध कॉन्स्टेंटियस तृतीय का निधन हुआ।
459 इस्वी में 2 सितंबर को बीजेंटाइन के इतिहास प्रसिद्ध संत शिमोन स्टाइलाइट्स का निधन हुआ।
595 इस्वी में 2 सितंबर को कॉन्स्टेंटिनोपल के शाक जॉन चतुर्थ का निधन हुआ।
911 इस्वी में 2 सितंबर को बीजेंटाइन साम्राज्य और कीवन रस ने व्यापार को रेगुलेट करने वाली एक संधि पर साइन किए।
1022 इस्वी में 2 सितंबर को लॉफ एनेल, किंगडम ऑफ मिड, मिड में राजा और आयरलैंड के हाई किंग मेल सेचनैल मैक डोमनेल (जन्म 949) का निधन हुआ। ओलाफ कुआरन के खिलाफ 980 में तारा की लड़ाई में मेल सेचनैल मैक डोमनेल की बड़ी जीत के कारण डबलिन किंगडम पर गेलिक आयरिश का कंट्रोल हुआ था।
1192 इंग्लैंड के रिचर्ड प्रथम और सलादीन के बीच जाफा की संधि पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे तीसरा धर्मयुद्ध समाप्त हुआ।
1243 ग्लूसेस्टर के 7वें अर्ल हर्टफोर्ड के 6वें अर्ल अंग्रेजी राजनीतिज्ञ, शक्तिशाली शासक गिल्बर्ट डी क्लेयर का जन्म क्राइस्टचर्च में हुआ।
1397 फ्लोरेंटाइन कंपोजर, कवि, ऑर्गनिस्ट, सिंगर और इंस्ट्रूमेंट मेकर, इटैलियन पेनिनसुला में ट्रेसेन्टो के म्यूजिक के सेंट्रल फिगर फ्रांसेस्को लैंडिनी का निधन हुआ।
1561 स्कॉट्स रानी मैरी का एडिनबर्ग में प्रवेश हुआ। इस आगमन पर स्कॉटलैंड की जनता ने शानदार नागरिक उत्सव आयोजित किया।
1649 पोप इनोसेंट 9वें की सेना ने इतालवी राजा कास्त्रो की सेना को हराया और कास्त्रो नगर को तबाह कर दिया। ज्ञातव्य है कि सबसे पहले वेतन आधारित सेना या भाड़े के सैनिक सर्वोच्च इसाई धार्मिक निकाय वेटिकन ने ही रखे। चर्च के सैनिक राज्य की रक्षा के अलावा किसानों से टैक्स वसूली और वेटिकन की भूमि पर लोगों से बेगार करवाने का काम भी करते और जनता को बात-बेबात प्रताड़ित भी करते थे। कास्त्रो, इटली के उत्तरी लाज़ियो में आज के इस्चिया डि कास्त्रो कम्यून में बोल्सेना झील के पश्चिम में एक पुराना शहर था। 17वीं सदी में कास्त्रो के युद्धों के खत्म होने पर इसे खत्म कर दिया गया।
1666 लंदन में भीषण आग लगी और तीन दिनों तक जलती रही, जिससे ओल्ड सेंट पॉल कैथेड्रल सहित 10,000 इमारतें नष्ट हो गईं। इस आग की घटना को दि ग्रेट फायर ऑफ लंदन कहा गया।
1752 ब्रिटेन और ब्रिटिश उपनिवेशों में अंतिम जुलियन कैलेंडर दिवस मनाया गया। रोमन शासक जूलियस सीजर द्वारा प्रारंभ जुलियन कैलेंडर की जगह पोप ग्रेगोरी द्वारा विकसित ग्रेगोरी कैलेंडर ने ली।
1775 पहले अमेरिकी युद्ध पोत हाना का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण कराया।
1789 अमेरिका में राजस्व विभाग स्थापित किया गया। यह जनता से टैक्स वसूलने के लिए था।
1792 फ्रांसीसी पूंजीवादी क्रांति 1789 के बाद एक भय (कि राजशाही समर्थक लोग पेरिस पर हमला करेंगे और कैदी विद्रोह करेंगे) के कारण हजारों लोगों को फांसी दे दी गई, इसमें बिशप और अन्य पुजारी भी शामिल थे। इस घटना को सितंबर नरसंहार कहा जाता है।
1801 ब्रिटेन और उसमानी शासन की सेनाओं के निरंतर आक्रमण के बाद फ्रांस की सेना पराजित हुई और उसे मिस्र से निकलना पड़ा।
1806 भूस्खलन के कारण स्विटजरलैंड का एक पूरा शहर गोल्डौ बर्बाद हो गया।
1807 डेनमार्क को नेपोलियन को अपना बेड़ा सौंपने से रोकने के लिए ब्रिटिश रॉयल नेवी ने राजधानी कोपेनहेगन पर अग्नि बम और फॉस्फोरस रॉकेट से बमबारी की।
1801 ब्रिटेन और उसमानी शासन की सेनाओं के निरंतर आक्रमण के बाद फ्रांस की सेना पराजित हुई और उसे मिस्र से निकलना पड़ा।
1839 फिलाडेल्फिया, पेन्सिलवेनिया में हेनरी जॉर्ज का जन्म हुआ। हेनरी जॉर्ज प्रभावशाली, चर्चित अमेरिकी पॉलिटिकल इकोनॉमिस्ट, सोशल फिलॉसफर और पत्रकार बने। उनकी लिखी बातें 19वीं सदी के अमेरिका में बहुत लोकप्रिय थीं और उन्होंने प्रोग्रेसिव एरा (सुधारवादी दौर) के कई सुधार आंदोलनों को जन्म दिया। उन्होंने जॉर्जिज्म नाम की आर्थिक विचारधारा को प्रेरित किया, यह विचारधारा मानती है कि लोग जो वैल्यू खुद पैदा करते हैं, उस पर उनका हक होना चाहिए, लेकिन जमीन (जिसमें प्राकृतिक संसाधन भी शामिल हैं) की आर्थिक वैल्यू पर समाज के सभी सदस्यों का बराबर हक होना चाहिए। जॉर्ज ने मशहूर तर्क दिया था कि जमीन की वैल्यू पर एक ही टैक्स लगाने से ज्यादा प्रोडक्टिव और न्यायपूर्ण समाज बनेगा।
1843 इंग्लैंड का प्रसिद्ध आर्थिक मामलों का अखबार द इकोनोमिस्ट लंदन से प्रकाशित होना प्रारंभ हुआ।
1850 बाइरन, इलिनोइस में प्रसिद्ध अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी, प्रबंधक और व्यवसायी अल्बर्ट स्पाल्डिंग का जन्म हुआ। अल्बर्ट स्पाल्डिंग ने खेल उपकरण बनाने वाली स्पाल्डिंग स्पोर्टिंग गुड्स कंपनी की स्थापना की।
1865 इंग्लैंड का माओरी युद्व समाप्त हुआ।
1867 नीदरलैंड के हारलेम नेथ में प्रथम कन्या पाठशाला प्रारंभ हुई।
1877 प्रसिद्ध अंग्रेजी रसायनज्ञ, रेडियोकैमिस्ट और अकादमिक, नोबेल पुरस्कार विजेता फ्रेडरिक सोड्डी का जन्म ईस्टबार्न, ससेक्स, इंग्लैंड में हुआ।
1898 स्पेन और अमेरिका के युद्ध में पहली बार ऑटोमेटिक मशीन गन का इस्तेमाल अमेरिका द्वारा किया गया।
1903 अमेरिका में पहली हार्ले डेविडसन मोटर बाइक का व्यावसायिक निर्माण किया गया। यह दुनिया भर के युवाओं की पसंदीदा मोटर साइकिल है।
1924 द्वारका शारदा पीठम द्वारका गुजरात के शंकराचार्य, हिंदू धर्म गुरु स्वरूपानंद सरस्वती का जन्म सिवनी मध्य प्रदेश में हुआ।
1926 इटली और यमन में हुए समझौते के तहत लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ।
1930 क्वेश्चन मार्क नाम के विमान ने यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी।
1941 मिस्ट्री गर्ल कही गई 1960 से 1981 तक की लोकप्रिय हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री एवं माॅडल साधना शिवदासानी का जन्म कराची, पाकिस्तान की धरती पर हुआ।
1945 जापानी प्रतिनिधियों ने अमेरिकी युद्ध विभाग द्वारा तैयार और राष्ट्रपति हैरी एस. ट्रूमैन द्वारा अनुमोदित जापान के आत्मसमर्पण के आधिकारिक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। इसमें आठ छोटे अनुच्छेदों में जापान के संपूर्ण समर्पण का वर्णन किया गया है। इसके बाद द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त हुआ। अनुमान है कि इस विश्व युद्ध में करीब 8 करोड़ लोग मारे गए, करोड़ों लोग बेघर हुए, करोड़ों अपंग हुए। इस भीषण युद्ध ने आर्थिक व्यवस्था की जड़ें हिला कर रख दी। इसी दिन 1945 में हो ची मिन्ह ने स्वतंत्र वियतनाम गणराज्य की स्थापना की घोषणा की।
1946 जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन हुआ।
1949 संयुक्त राष्ट्र आयोग ने कोरिया में गृहयुद्ध भड़कने की चेतावती दी।
1953 दुबई में बड़ा व्यापारिक साग्राज्य आरपी ग्रुप चलाने वाले भारतीय अमीर कारोबारी बी रवि पिल्लई का जन्म चवारा, केरल में हुआ।
1955 जाने माने शिक्षाविद, चिंतक और लेखक अमरनाथ झा का निधन हुआ।
1956 हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच पुल ढ़हने से 125 लोगों की मौत हुई। इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी हबीब उर रहमान लुधियानवी का निधन हुआ।
1962 सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने को राजी हुआ।
1965 भारत की पहली महिला रेल चालक यानी ट्रेन ड्राइवर सुरेखा यादव का जन्म सतारा, महाराष्ट्र में हुआ।
1969 अमेरिका के न्यूयॉर्क में पैसे निकालने वाली मशीन ऑटोमैटिक टैलर मशीन यानी एटीएम को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया। कैमिकल बैंक ने इससे पूर्व विज्ञापन जारी किया जिसमें सूचना दी गई कि 2 सितंबर को हमारा बैंक सुबह 9 बजे खुलेगा और कभी बंद नहीं होगा। इसी दिन जानी मानी बाॅलीवुड फिल्म, टीवी शो निर्मात्री, कारोबारी और अभिनेत्री अल्का कौशल का जन्म दिल्ली में हुआ।
1970 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चांद पर जाने के लिए अपने दो अपोलो मिशन रद्द किये। 1970 में इसी दिन कन्याकुमारी में विवेकानंद स्मारक का उद्घाटन हुआ।
1971 आंध्र प्रदेश के बापात्ला में पवन कल्याण का जन्म हुआ। पवन जाने माने अभिनेता, फिल्म निर्माता, राजनीतिज्ञ और परोपकारी हैं। वह तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं और एक फिल्मफेयर पुरस्कार, एक एसआईआईएमए पुरस्कार, एक सिनेमा पुरस्कार और एक संतोषम फिल्म पुरस्कार विजेता हैं। वह वर्ष 2013, 2017 और 2018 में फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 सूची में शामिल हुए हैं। उनकी राजनीतिक पार्टी जन सेना है। एनडीए में शामिल चंद्रबाबू नायडू के साथ उनका गठबंधन है और पवन कल्याण उप मुख्यमंत्री हैं।
1972 जाने माने चरित्र फिल्म अभिनेता रजा मुराद की नातिन सोनम खान का जन्म हुआ। फिल्म अभिनय, माॅडलिंग और ग्लैमर जगत की सुपरिचित हस्ती हैं सोनम खान।
1973 बॉर्नमाउथ, हैम्पशायर, इंग्लैंड में अंग्रेजी लेखक और भाषा-विशेषज्ञ जे. आर. आर. टोल्किन (जॉन रोनाल्ड रुएल टोल्किन, जन्म 3 जनवरी 1892 ब्लोमफॉन्टेन, ऑरेंज फ्री स्टेट) का निधन हुआ। जे. आर. आर. टोल्किन द हॉबिट (1937) और द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स जैसी मशहूर फैंटेसी रचनाओं के लेखक थे। टोल्किन राजनीतिक सत्ता को लेकर बहुत संशयवादी थे, उनका मानना था कि किसी भी व्यक्ति के लिए, यहाँ तक कि संतों के लिए भी, सबसे अनुचित काम दूसरों पर हुक्म चलाना है। जे. आर. आर. टोल्किन ने कहा था, हमें बस यह तय करना है कि हमें जो समय दिया गया है, उसका क्या करना है।
1976 प्रख्यात मराठी साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर का निधन हुआ।
1981 केरल के कोच्चि में दिव्या उन्नी का जन्म हुआ। दिव्या भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना हैं जो भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी और मोहिनीअट्टम जैसे नृत्य के विभिन्न रूपों का प्रशिक्षण देती हैं। दिव्या उन्नी जानी मानी अभिनेत्री भी हैं, जिन्होंने मुख्य रूप से मलयालम में 50 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।
1984 जाने माने टेलीविजन शो प्रस्तोता, विष्लेषक गौरव तिवारी का जन्म पटना में हुआ।
1988 जाने माने भारतीय क्रिकेटर इशांत शर्मा का जन्म दिल्ली में हुआ।
1990 काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्री मारे गए।
1991 अमेरिका ने औपचारिक रूप से लिथुआनिया, लातविया और एस्टोनिया की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1992 अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण हेतु संयुक्त उपक्रम बनाने के निमित्त सहमत हुए।
1992 निकारगुआ में भूकंप से करीब 116 लोगों की मौत हो गई।
1996 मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपींस सरकार ने 26 वर्षों से जारी विद्रोह को समाप्त करने के लिए एक समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस दौरान एक लाख 20 हजार से अधिक लोग मारे गये थे।
1998 डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने उद्घाटन किया।
1999 विख्यात भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।
2000 अमेरिकी परमाणु हथियार विकास के लिए स्थापित मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिंपसन का निधन हुआ।
2001 दुनिया में पहला हृदय प्रत्यारोपण करने वाले अग्रणी दक्षिण अफ्रीकी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन हुआ। बर्नार्ड ने 1967 में विश्व का पहला हृदय प्रत्यारोपण किया था।
2005 अमेरिका में आए कैटरीना तूफान ने भारी तबाही मचाई।
2006 पश्चिमी ईराक में 3 भारतीयों और 11 पाकिस्तानियों की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई।
2007 अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार मुक्त राष्ट्र बना।
2008 कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.बी.एन.अस्थाना को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरस्वती सम्मान देने की घोषणा की गई। इसी दिन सरकारी उद्यम भारत हैवी इलैक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल के बोर्ड के पदाधिकारी सी.पी.सिंह को नवसृजित संयुक्त उपक्रम एन.टी.पी.सी., बी.एच.ई.एल. पॉवर प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड का मुख्य प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया।
2009 आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी को ले जा रहा हेलीकाप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हुआ। छठे दिन यह एक पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त पाया गया। इसमें सवार सभी लोग मारे गये थे।
2009 एशियाई और प्रशांत नारियल समुदाय (एपीसीसी, मुख्यालय जकार्ता, इंडोनेशिया) ने विश्व नारियल दिवस की स्थापना की। यह संगठन एशियाई देशों में नारियल के विकास, उत्पादन, बिक्री और निर्यात का समर्थन करने के लिए है। 2009 में एपीसीसी ने हर साल 2 सितंबर को विश्व नारियल दिवस मनाना शुरू किया। भारत, मलेशिया, इंडोनेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, केन्या और वियतनाम कुछ ऐसे देश हैं जो एपीसीसी के सदस्य हैं। विश्व नारियल दिवस किसानों और नारियल उगाने वाले व्यवसाय से जुड़े हितधारकों द्वारा मनाया जाता है।
2010 इजराइल एवं फिलिस्तीन के बीच जारी संघर्ष समाप्त कराने को इजराइली-फिलिस्तीनी शांति वार्ता संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में शुरू हुई। इसी दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान बट पर पाकुड़ मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमेर के साथ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से निष्कासित कर दिया।
2011 तकनीकी कंपनी एप्पल द्वारा दायर एक मुकदमे का निपटारा करते हुए डसेलडोर्फ अदालत ने आदेश दिया कि सैमसंग अपने नए टैबलेट गैलेक्सी टैब की बिक्री पर रोक लगा दे।
2012 मिस्र के सरकारी टेलीविजन पर एक दशक से चल रही महिला समाचार पत्रिका कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाया गया।
2013 प्रसिद्ध तैराक डायना न्य्सेट ने शार्क पिंजरे का उपयोग किए बिना क्यूबा से फ्लोरिडा तक तैरने वाली पहली व्यक्ति बनकर रिकॉर्ड बनाया।
2013 1989 के लोमा प्रीटा भूकंप से ध्वस्त हुए स्पेनिश उपनिवेशकाल में स्पैन द्वारा निर्मित सैन फ्रांसिस्को-ओकलैंड बे ब्रिज 6.4 बिलियन डॉलर की लागत से दोबारा निर्मित किया गया और 2 सितंबर की रात 10.15 बजे यातायात के लिए खोला गया।
2014 प्रसिद्ध भारतीय कानूनविद, भारत के 11वें महान्यायवादी गुलामहुसैन इसाजी वाहनवती का निधन हुआ।
2018 बहुत कम उम्र में अमेरिकी सामाजिक कार्यकर्ता, लेखिका, वक्ता और सोशल मीडिया हस्ती क्लेयर लूसिया वाइनलैंड (10 अप्रैल 1997 को आस्टिन, टेक्सास) का निधन हो गया। अपने गैर-लाभकारी संगठन क्लेयर प्लेस फाउंडेशन के माध्यम से क्लेयर लूसिया वाइनलैंड ने सिस्टिक फाइब्रोसिस से प्रभावित बच्चों और परिवारों को सहायता प्रदान की।
2019 श्रेणी 5 के तूफान डोरियन ने बहामास में भारी तबाही मचाई।
2021 जाने माने भारतीय टीवी और फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हुआ। 2021 में इसी दिन प्रसिद्ध ग्रीक संगीतकार मिकिस थियोडोराकिस का निधन हुआ।
2022 प्रसिद्ध अमेरिकी रेडियो खगोलशास्त्री और खगोल भौतिकीविद फ्रैंक ड्रेक का निधन हुआ। इसी दिन 2022 में प्रसिद्ध भारतीय कर्नाटक शास्त्रीय गायक टी. वी. शंकरनारायणन का निधन हुआ।
2023 भारत के पहले सौर अवलोकन मिशन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आदित्य-एल 1 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया।
2024 कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के किंशासा में मकाला जेल में जेल तोड़ने की कोशिश में कम से कम 129 कैदी मारे गए और 59 अन्य घायल हो गए। 2024 में इसी दिन जाने माने अमेरिकी अभिनेता जेम्स डैरेन और प्रभावशाली कोलंबियाई राजनीतिज्ञ रोडोल्फो हर्नांडेज सुआरेज का निधन हुआ। इसी दिन 2024 में अमेरिका के इलिनोइस के फॉरेस्ट पार्क में शिकागो ट्रांजिट अथॉरिटी ट्रेन में बेघर लोगों को निशाना बनाकर की गई सामूहिक गोलीबारी में चार लोग मारे गए। इसी दिन 2024 में अफगानिस्तान के काबुल में एक आत्मघाती बम विस्फोट में 6 लोग मारे गए और 13 घायल हुए।
2025 पाकिस्तान बॉर्डर के पास 6.0 मैग्नीट्यूड का शक्तिशाली भूकंप आने के बाद सर्च, रेस्क्यू और राहत ऑपरेशन तेज हुए, इसमें मरने वालों की संख्या 1,400 हो गई, इसके बाद 5.5 मैग्नीट्यूड का भूकंप का झटका और आया जिससे और दहशत फैल गई। गाजा में भारी इजराइली हवाई हमले और आगे बढ़ते टैंक जारी रहे, जिसमें 100 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए, जबकि हजारों लोग एक बड़े मिलिट्री हमले की आशंक के कारण उत्तरी गाजा शहर से पलायन कर गए। यूएस मिलिट्री ने एक सटीक हमला किया और ट्रेन डे अरागुआ गैंग पर ड्रग तस्करी का आरोप लगाते हुए इंटरनेशनल पानी में वेनेजुएला की एक नाव डुबो दी, जिसमें 11 लोग मारे गए। बलूचिस्तान के क्वेटा में एक राजनीतिक रैली में हुए आत्मघाती बम धमाके में 14 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए, एक अलग बॉर्डर हमले में पांच लोग और मारे गए। एंजेला रेनर ने प्रॉपर्टी टैक्स विवाद के बाद यूनाइटेड किंगडम के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर के पद से इस्तीफा दे दिया और अपने दूसरे सरकारी पद भी छोड़ दिए। थाई हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने कंजर्वेटिव विपक्षी नेता अनुतिन चर्नविराकुल को थाईलैंड का नया प्रधानमंत्री चुना।
2026 2 सितंबर को सुबह मीडिया में आई खबरों के मुताबिक बीते 1 सितंबर को यूनाइटेड स्टेट्स की सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरानी मिलिट्री और रिवोल्यूशनरी गार्ड की जगहों पर नए एयरस्ट्राइक पूरे किए। इस इलाके में एनर्जी सप्लाई में रुकावट से दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ीं। मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद पेरू ने ईरान के साथ ऑफिशियली डिप्लोमैटिक रिश्ते तोड़ दिए। अपनी विदेश यात्राओं में बंपर फिजूलखर्ची करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नागरिकों को अपने खचों में कटौती, कृपणता करने, डोमेस्टिक और विदेश यात्रा न करने और देश में ही शादियां करने का उपदेश दिया। देश में डेस्टिनेशन वेडिंग करने के लिए बढ़ावा देने के लिए वेड इन इंडिया नारा दिया। यह संदेश उन्होंने बिश्केक, किर्गिस्तान में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के दौरान इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट कर दिया। खुद विदेश में बैठ कर भारतीयों को विदेश यात्रा न करने का पाठ पढ़ा रहे नरेंद्र मोदी की इस बात पर भारत और दुनिया भर में मजाक उड़ रहा है। नेपाल ने भारी बाढ़ के बाद बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ाने के सिलसिले में दक्षिण कोरिया के लोगों सहित इमरजेंसी राहत टीमें मदद के लिए नेपाल पहुंचीं।
अगर तुम कुछ ढूँढना चाहते हो, तो देखने से बेहतर कुछ नहीं है। अगर आप ढूंढें, तो आपको कुछ न कुछ तो जरूर मिल ही जाता है, लेकिन जरूरी नहीं कि वह वही चीज हो जिसकी आपको तलाश थी। -जे. आर. आर. टोल्किन
Birth and death dates of famous personalities in India and the world over the past 2100 years
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
कृपया देखें हमारा फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/share/1D2wJfiM4p/
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

