

आपका अपना रास्ता है। मेरा अपना रास्ता है। जहाँ तक सही रास्ते, दुरुस्त रास्ते और एकमात्र रास्ते की बात है, तो ऐसा कोई रास्ता नहीं है। -फ्रेडरिक नीत्शे
79 ईस्वी में 25 अगस्त को स्टेबिया, रोमन साम्राज्य में रोमन लेखक, प्रकृतिवादी, वैज्ञानिक, प्रारंभिक रोमन साम्राज्य के नौसेना और सेना कमांडर, प्रॉक्यूरेटर और सम्राट वेस्पासियन के मित्र प्लिनी द एल्डर (गायस प्लिनीस सेकंडस, जन्म ई. 23 या 24 नोवम कोम, रोमन साम्राज्य) का निधन हुआ माना जाता है। प्लिनी ने विश्वकोश नेचुरलिस हिस्टोरिया (प्राकृतिक इतिहास) लिखा, यह मानव ज्ञान और प्राकृतिक दुनिया पर विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर करने वाला सैंतीस खंडों का विपुल लेखन है, विश्वकोश के लिए एक संपादकीय मॉडल बन गया। प्लिनी द एल्डर का एक उद्धरण, असली शान इस बात में है कि हम ऐसा काम करें जो लिखने लायक हो, ऐसा कुछ लिखें जो पढ़ने लायक हो, और इस तरह जिएं कि दुनिया हमारे रहने से ज्यादा खुशहाल और बेहतर बने।
274 ईस्वी में 25 अगस्त को चीन के जिन राजवंश की साम्राज्ञी यांग यान का निधन हुआ।
306 ईस्वी में 25 अगस्त को कैटालोनिया, स्पेन के ईसाई संत मैगिनस का निधन हुआं
383 ईस्वी में 25 अगस्त को प्रसिद्ध ोमन सम्राट ग्रेटियन का निधन हुआ।
471 ईस्वी में 25 अगस्त को कॉन्स्टेंटिनोपल के चांसलर गेनाडियस प्रथम का निधन हुआ। कॉन्स्टेंटिनोपल आधुनिक इस्तांबूल है।
766 ईस्वी में 25 अगस्त को सम्राट कॉन्सटेंटाइन पांचवे ने अपने खिलाफ साजिश के आरोप में 19 उच्च-रैंकिंग अधिकारियों को दंडित किया, कई नेताओं, कॉन्स्टेंटाइन पोडोपागोरोस और उनके भाई स्ट्रैटेजियोस को मरवा दिया।
1248 नीदरलैंड के डच शहर ओम्मेन को यूट्रेक्ट के आर्कबिशप ओटो तृतीय ने नगर की सत्ता सौंप दी।
1258 माइकल 8वें पैलियोलोगोस के नेतृत्व वाले कुलीन गुट ने तख्तापलट कर रीजेंट जॉर्ज मौजालोन और उनके भाइयों की हत्या कर दी और इस तरह नाइसिया साम्राज्य (ग्रीक) की सत्ता पर उनका कब्जा हो गया।
1270 फिलिप तृतीय आठवें धर्मयुद्ध के दौरान अपने पिता लुइस की मृत्यु के बाद फ्रांस का राजा बना।
1351 जौनपुर, उत्तर प्रदेश में जन्मे फिरोजशाह तुगलक तृतीय दिल्ली के सुल्तान बने और उसकी ताजपोशी हुई। फिरोजशाह ने अपने शासनकाल में मुद्रा के रूप में चांदी के सिक्के चलवाये।
1537 ब्रिटिश सेना की सबसे पुरानी रेजिमेंट ऑनरेबल आर्टिलरी कंपनी की स्थापना की गई।
1561 प्रसिद्ध डच खगोलशास्त्री और गणितज्ञ फिलिप वैन लांसबर्ग का जन्म हुआ।
1609 विख्यात खगोलविज्ञानी गैलीलियो गैलिली ने वेनिस के सांसदों को अपनी पहली दूरबीन दिखाई।
1630 श्रीलंका में रैंडेनिवेला की लड़ाई में कैंडी साम्राज्य ने पुर्तगाली सेना को पराजित किया।
1741 बिशोफ्सवेर्दा, अपर लुसातिया में कार्ल फ्रेडरिक बहर्ड्ट का जन्म हुआ। कार्ल फ्रेडरिक बहर्ड्ट अपरंपरागत जर्मन प्रोटेस्टेंट बाइबिल विद्वान, धर्मशास्त्री और नीतिशास्त्री बने। कार्ल फ्रेडरिक बहर्ड्ट को उनके समय में विवादास्पद, भयानक बच्चा और जर्मन शिक्षा के सबसे अनैतिक व्यक्तियों में से एक माना जाता है। कार्ल फ्रेडरिक बहर्ड्ट ने लिखा है, अपनी अंतर्दृष्टि और निर्णयों को मौखिक या लिखित रूप में साझा करने की स्वतंत्रता, सोचने की स्वतंत्रता की तरह, मानवता का एक पवित्र और अविभाज्य अधिकार है, जो एक सार्वभौमिक मानव अधिकार के रूप में, राजकुमारों के सभी अधिकारों से ऊपर है।
1768 ब्रिटेन के प्रसिद्ध नाविक, खोजी और यात्री जेम्स कुक अपनी पहली ऐतिहासिक साहसिक समुद्री यात्रा पर निकले, इस यात्रा में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की खोज की और प्रशांत महासागर के जलमार्ग बताने वाले नक्शे तैयार किए।
1776 न्यू टाउन, एडिनबर्ग, स्कॉटलैंड में स्कॉटिश दार्शनिक, इतिहासकार, अर्थशास्त्री और निबंधकार डेविड ह्यूम (जन्म 7 मई 1711) का निधन हुआ। डेविड ह्यूम का अनुभववाद, दार्शनिक संदेहवाद और आध्यात्मिक प्रकृतिवाद का सिस्टम बहुत प्रभावशाली था। अ ट्रीटीज ऑफ ह्यूमन नेचर (1739-40) से शुरुआत कर ह्यूम ने मनुष्य का एक ऐसा प्राकृतिक विज्ञान बनाने की कोशिश की जो मानव स्वभाव के मनोवैज्ञानिक आधार की जांच करे। जॉन लॉक के बाद, ह्यूम ने जन्मजात विचारों के अस्तित्व को खारिज कर दिया और माना कि हमारे सभी विचार असल में अनुभवों (इंप्रेशन) से आते हैं, लेकिन उन्होंने विचारों के संबंधों (जो अनुभव से पहले ही पता होते हैं) और तथ्यों (जिनका ज्ञान अनुभव पर आधारित होता है) के बीच अंतर किया।
1818 राधा स्वामी सत्संग ब्यास आध्यात्मिक मत के संस्थापक श्री सेठ शिव दयाल सिंह का जन्म आगरा में हुआ।
1819 विश्व विख्यात स्कॉटिश आविष्कारक जेम्स वॉट का निधन हुआ था। उन्होंने उबलते पानी से उठने वाली भाप की शक्ति का अनुमान लगाया और भाप इंजन निर्माण में योगदान दिया।
1825 ब्राजील की गुलामी से उरुग्वे को आजादी मिली। 25 अगस्त को उरुग्वे अपनी स्वतंत्रता का जश्न मनाता है।
1835 द न्यूयॉर्क सन समाचार पत्र में पहला ग्रेट मून होक्स लेख प्रकाशित हुआ, जिसमें चंद्रमा पर जीवन और सभ्यता की खोज की घोषणा की गई।
1864 जाने माने भारतीय बैरिस्टर और जैन धर्म के विद्वान वीरचंद राघवजी गांधी का जन्म गुजरात में हुआ। इन्होंने विश्व धर्म संसद में शिकागो, अमेरिका में 1893 में जैन धर्म का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें रामकृष्ण परमहंस के शिष्य विवेकानंद ने हिंदू धर्म पर अपना वक्तव्य दिया था। जिसको हिंदुत्वादी बहुत महान घटना बताते हैं। यह अलग बात है कि ब्राह्मणों ने विवेकानंद को हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व देने से इन्कार कर दिया था, क्योंकि वे हिंदू धर्म की चौथी श्रेणी (शूद्र) में आते थे, कायस्थ थे।
1867 जगत विख्यात भौतिकी विज्ञानी और रसानशास्त्री और मुख्यतः बिजली के विकासकर्ता माइकल फैराडे का निधन हुआ।
1875 कैप्टन मैथ्यू वेब इंग्लैंड के डोवर से फ्रांस के कैलास तक 21 घंटे और 45 मिनट में इंग्लिश चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले व्यक्ति बने। कैप्टन मैथ्यू वेब (जन्म 19 जनवरी 1848 निधन 24 जुलाई 1883) अंग्रेज नाविक, तैराक और स्टंटमैन थे। वे कृत्रिम सहायता के उपयोग के बिना खेल के लिए इंग्लिश चैनल को तैरने वाले पहले व्यक्ति हैं। 1875 में वेब ने 22 घंटे से भी कम समय में डोवर से कैलास तक की यात्रा की। इसने उन्हें एक सेलिब्रिटी बना दिया और उन्होंने सार्वजनिक रूप से कई स्टंट किए। नियाग्रा फॉल्स के नीचे नियाग्रा गॉर्ज को तैरने की कोशिश में उनकी मृत्यु हो गई यह एक ऐसा कारनामा था जिसे असंभव घोषित किया जा चुका था।
1888 पाकिस्तान के गणितज्ञ, तर्कवादी, राजनीतिक सिद्धांतवादी, इस्लामी विद्वान और खाकसार आंदोलन के संस्थापक अल्लामा मशरिकी का निधन हुआ।
1894 विख्यात जापानी चिकित्सक और जीवाणुविज्ञानी कितासातो शिबासाबुरो ने ब्यूबोनिक प्लेग के संक्रामक एजेंट की खोज की और द लैंसेट में अपने निष्कर्ष प्रकाशित किए। जापानी चिकित्सक और जीवाणुविज्ञानी। कितासातो शिबासाबुरो 1894 से हांगकांग में ब्यूबोनिक प्लेग के संक्रामक एजेंट के सह-खोजकर्ता के रूप में याद किया जाता है, अलेक्जेंडर येरसिन के साथ। कितासातो को 1901 में फिजियोलॉजी या मेडिसिन में पहले वार्षिक नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। कितासातो और एमिल वॉन बेह्रिंग ने 1890 में बर्लिन में एक साथ काम करते हुए डिप्थीरिया एंटीटॉक्सिन सीरम की खोज की घोषणा की। इस काम के कारण वॉन बेह्रिंग को 1901 का नोबेल पुरस्कार दिया गया, लेकिन कितासातो को नहीं।
1900 वाइमर, जर्मनी में जर्मन दार्शनिक और लेखक फ्रेडरिक विल्हेम नीत्शे (जन्म 15 अक्टूबर 1844 रोकेन, प्रशिया) का निधन हुआ। फ्रेडरिक नीत्शे ने अपना करियर क्लासिकल फिलोलॉजिस्ट (भाषा-शास्त्री) के तौर पर शुरु किया अपने एकेडमिक करियर की शुरुआत में ही दर्शनशास्त्र जुड़ गए। 1869 में 24 साल की उम्र में उन्हें बेसल यूनिवर्सिटी में क्लासिकल फिलोलॉजी का प्रोफेसर नियुक्त किया गया। ज्यादातर समय सेहत संबंधी समस्याओं से जूझने के बाद फ्रेडरिक नीत्शे ने 1879 में यूनिवर्सिटी से इस्तीफा दे दिया और स्वतंत्र लेखक के रूप में काम करने लगे।
1903 ऑस्ट्रेलिया की संसद ने न्यायपालिका अधिनियम पारित किया।
1916 टोटेनबर्ग के युद्ध में रूस ने जर्मनी को पराजित किया। इसी दिन 1916 में ऑबर्न, अलबामा, अमेरिका में अमेरिकी बाल रोग विशेषज्ञ और विषाणु विज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता फ्रेडरिक चैपमैन रॉबिंस का जन्म हुआ।
1917 ब्रिटिश भारतीय सेना में सेवा दे रहे 7 भारतीयों को पहली बार ब्रिटिस सरकार ने किंग्स कमीशन प्रदान किया। यह बेहतर सैन्य सेवाओं का ईनाम है। 1916 में इसी दिन कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में जानी मानी अमेरिकी उपन्यासकार और लघु कथाकार मैरी टैपन राइट (जन्म 14 दिसंबर 1851 स्टुबेनविले, ओहायो) का निधन हुआ। मैरी टैपन राइट अपने तीखे चरित्र-चित्रण और शैक्षणिक जीवन के चित्रण के लिए जानी गईं। मैरी टैपन राइट शास्त्रीय विद्वान जॉन हेनरी राइट की पत्नी और विधिवेत्ता एवं आदर्शवादी उपन्यासकार ऑस्टिन टैपन राइट और भूगोलवेत्ता जॉन कीर्टलैंड राइट की माँ थीं।
1918 प्रसिद्ध भारतीय राजनेता, भारतीय संसद के सदस्य, बिहार के मुख्यमंत्री एवं मंडल आयोग के निर्माता व अध्यक्ष, हिंदुत्व की वर्णव्यवस्था, जातिगत भेदभाव के आलोचक बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल का जन्म बनारस में हुआ था। वे जाने-माने अधिवक्ता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रासबिहारी मंडल व श्रीमती सीतावती मंडल की सातवीं संतान थे। अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक आदि कल्याण के लिए की गई सिफारिशों को जब 1980 दशक के अंत में केंद्र की विश्वनाथ प्रताप सिंह सरकार ने लागू करने की घोषणा की तो उच्च वर्णीय हिंदुओं, नेताओं और मीडिया ने खूब हंगामा किया, विरोध में धरना-प्रदर्शन, तोड़-फोड़ आदि की थी।
1924 गेन्सविले, फ्लोरिडा, में वेल्मा कैल्डवेल मेलविल (जन्म 1 जुलाई, 1858 ग्रीनवुड, वर्नोन काउंटी, विस्कॉन्सिन) का निधन हुआ। वेल्मा कैल्डवेल मेलविल विस्कॉन्सिन की चर्चित अमेरिकी संपादक, गद्य एवं कविता लेखिका थीं। उन्होंने फिलाडेल्फिया, पेनसिल्वेनिया स्थित प्रैक्टिकल फार्मर के होम सर्कल एंड यूथ्स डिपार्टमेंट और मैडिसन, विस्कॉन्सिन स्थित विस्कॉन्सिन फार्मर के हार्ट एंड होम डिपार्टमेंट की संपादक के रूप में कार्य किया। वे मध्य/पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रकाशनों में अपने समय की सबसे अधिक लेखिकाओं में से एक थीं। मेलविल ने कई धारावाहिक लिखे, और उनकी कविताएँ और रेखाचित्र लगभग 100 प्रकाशनों में प्रकाशित हुए।
1926 पाँचवीं लोकसभा के सदस्य बाबूराव काले का जन्म हुआ।
1928 नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले जर्मन-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी, इंजीनियर और शिक्षाविद हर्बर्ट क्रोमर का जन्म हुआ।
1931 प्रसिद्ध दक्षिण अफ्रीकी लेखिका, मानवतावादी और गिल्ड ऑफ लॉयल वीमेन की सह-संस्थापक डोरोथिया फेयरब्रिज का निधन हुआ। गिल्ड ऑफ लॉयल वीमेन ऑफ साउथ अफ्रीका एक स्वैच्छिक संगठन था जो द्वितीय बोअर युद्ध की कब्रों और सैन्य कब्रिस्तानों की पहचान, चिह्नांकन और रखरखाव करता था।
1933 एडोल्फ हिटलर शासित नाजी जर्मनी और जायोनिस्ट फेडरेशन ऑफ जर्मनी ने हावारा समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता 1933 के नाजी-विरोधी बहिष्कार को तोड़ने और जर्मनी से ब्रिटिश मैंडेट वाले फिलिस्तीन में यहूदियों के प्रवास की नींव पड़ी, यहूदियों के लिए अलग देश इस्राइल की स्थापना।
1936 कटक, उड़ीसा में प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी और इमेज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के संस्थापक गिरिधारीलाल केडिया का जन्म हुआ।
1940 लिथुआनिया, लातविया और एस्तोनिया सोवियत संघ में शामिल हुए।
1945 जाने माने इतिहास विशेषज्ञ, प्रखर वक्ता, आलोचक, समीक्षक, मानवाधिकार कार्यकर्ता राम पुनयानी का जन्म हुआ। यह बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर रहे और इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ टैक्नोलौजी बंबई के वरिष्ठ मेडिकल अफसर रहे। 1945 में इसी दिन जापान द्वारा आत्मसमर्पण की घोषणा के साथ द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त होने के दस दिन बाद, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के हथियारबंद समर्थकों ने अमेरिकी खुफिया अधिकारी जॉन बिर्च की हत्या कर दी। इस घटना को कुछ अमेरिकी दक्षिणपंथियों ने शीत युद्ध की पहली बड़ी घटना करार दिया।
1948 हाउस अन-अमेरिकन एक्टिविटीज कमिटी ने कांग्रेस की पहली टेलीविजन पर दिखाई जाने वाली सुनवाई आयोजित की व्हिटेकर चेम्बर्स और एल्गर हिस के बीच आमना-सामना (कन्फ्रन्टेशन डे)।
1950 द वर्ल्ड टेनिस टूर की प्रतियोगी एलेथा गिब्सन अमेरिकी टेनिस चैंपियनशिप में प्रवेश करने वाली पहली अफ्रीकी-अमेरिकी महिला बनीं।
1952 प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता एवं नेता विजयकांत का जन्म हुआ
1957 भारत की पोलो टीम ने फ्रांस में विश्व पोलो चैंपियनशिप जीती।
1958 दुनिया का पहला सार्वजनिक रूप से विपणन किया जाने वाला इंस्टेंट नूडल्स चिकन रेमन ताइवानी-जापानी व्यवसायी मोमोफुकु एंडो ने पेश किया।
1967 अमेरिकी नाजी पार्टी के नेता जॉर्ज लिंकन रॉकवेल को वर्जीनिया के आर्लिंगटन स्थित एक शॉपिंग सेंटर में स्नाइपर ने गोली मार दी। इसी दिन 1967 जानी में मानी खूबसूरत बाॅलीवुड अभिनेत्री, माॅडल और गायिका विजयता पंडित का जन्म बंबई में हुआ।
1972 प्रसिद्ध साहित्यकार हरिभाऊ उपाध्याय का निधन हुआ। इसी दिन जाने माने बाॅलीवुड फिल्म निर्माता, राव एंड सपरू फिल्म कंपनी के मालिक, फिल्म कारोबारी विनय सपरू का जन्म हुआ।
1973 तमिलनाडु के तिरुवैयारू में नित्यश्री महादेवन (एस नित्यश्री) का जन्म हुआ। नित्यश्री कर्नाटक शास्त्रीय संगीतकार और प्रमुख गायिका हैं। उन्होंने कई भाषाओं में भारतीय फिल्मों में गाने गाए हैं। नित्यश्री ने भारत के सभी बड़े स्थानों पर प्रदर्शन किया है। उन्होंने 3 एल्बम जारी हुए हैं।
1976 स्टॉकहोम, स्वीडन में आइविंड जॉनसन का निधन हुआ। आइविंड जॉनसन प्रसिद्ध स्वीडिश उपन्यासकार और कथाकार थे। उन्हें आधुनिक स्वीडिश साहित्य में सबसे क्रांतिकारी उपन्यासकार माना जाता है। आइविंड जॉनसन 1957 में स्वीडिश अकादमी के सदस्य बने और हैरी मार्टिनसन के साथ साहित्य में 1974 का नोबेल पुरस्कार मिला। वे स्वतंत्रता के पैरोकार थे। आइविंड जॉनसन ने कहा, और हमें यह विश्वास करना चाहिएरू कि आशा और इच्छाशक्ति हमें हमारे अंतिम लक्ष्य के करीब ला सकती है, सभी के लिए न्याय, किसी के लिए अन्याय नहीं।
1980 जाने माने भारतीय उद्यमी, यूट्यूबर और लेखक अंकुर वारीकू का जन्म दिल्ली में हुआ। इसी दिन जिम्बाब्वे संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1984 बंबई में जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड फिल्म अभिनेत्री, नृत्यांगना और माॅडल डैसी शाह का जन्म हुआ। इसी दिन मलयालम सिनेमा की अभिनेत्री एवं माॅडल रोमा असरानी का जन्म तिरुचिरापल्ली में हुआ। 1984 में इसी दिन वोलोग्दा, रूसी एसएफएसआर, सोवियत संघ में आन्या मोन्जिकोवा का जन्म हुआ। जो खूबसूरत, बोल्ड, बहुप्रतिभावान रूसी-अमेरिकी मॉडल और अभिनेत्री हैं। आन्या मोन्जिकोवा अमेरिकी गेम शो डील या नो डील (2006-2009) में सूटकेस मॉडल के रूप में ज्यादा चर्चित हुईं।
1987 मोनिका के नाम से लोकप्रिय, खूबसूरत, बोल्ड तमिल फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल एम. जी. रहीमा या रेखा मारुतिराज का जन्म तिरुनेलवेली में हुआ। इसी दिन प्रसिद्ध स्कॉटिश गायक-गीतकार और गिटारवादक एमी मैकडोनाल्ड का जन्म हुआ।
1988 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन एवं फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल वैष्णवी धनराज का जन्म नागपुर में हुआ। इसी दिन ईरान और इराक के बीच युद्ध के बाद सीधी बातचीत का दौर शुरू हुआ।
1991 बेलारूस सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना। इसी दिन क्रिस लुईस ने 9.86 सेकंड मे 100 मीटर दौड़ पूरी करके रिकॉर्ड बनाया था, जिसे बाद में उसैन बोल्ट ने तोड़ा।
1992 एक ब्रिटिश अखबार ने राजकुमारी डायना की बातचीत का ब्योरा जारी किया, जिसमें उन्होंने प्रिंस से शादी पर नाखुशी जाहिर की थी।
1994 हरियाणा के भिवानी जिले के बलाली गांव में भारत की जानी मानी महिला पहलवान विनेश फौगाट का जन्म हुआ।
1997 मासूमा इब्तेकार ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति नियुक्त की गईं।
1998 डेकाटुर, जॉर्जिया, अमेरिका में चाइना ऐनी मैकक्लेन का जन्म हुआ जो खूबसूरत, बोल्ड, बहुप्रतिभावान अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका हैं। मैकक्लेन 7 वर्ष की आयु में फिल्म द गॉस्पेल (2005) में एलेक्सिस और फिर डैडीज लिटिल गर्ल्स (2007) में चाइना जेम्स का अभियन किया।
2001 लंदन में आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेनवार्न टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 विकेट लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बने। इसी दिन अमेरिकी गायिका आलिया और टीम के तमाम सदस्यों की मौत हुई, कारण, विमान मार्श हार्बर एयरपोर्ट, द बहामास से उड़ने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया गया कि विमान में जरूरत से ज्यादा वजन हो गया था।
2003 मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया और मुंबा देवी मंदिर के पास हुए कार बम विस्फोट में 50 से अधिक लोगों की मौत और 150 से अधिक लोग घायल हुए।
2004 केले के टुकड़े की मिठाई बनाना स्प्लिट के आविष्कार की 100वीं वर्षगांठ अमेरिका के लैट्रोब शहर ने मनाई और उसी वर्ष, नेशनल आइसक्रीम रिटेलर्स एसोसिएशन (एनआईसीआरए) ने शहर को इसके जन्मस्थान के रूप में प्रमाणित किया। यह वार्षिक ग्रेट अमेरिकन बनाना स्प्लिट सेलिब्रेशन का स्थान है और मूल सोडा फाउंटेन का रक्षक है जहां पहला दुनिया भर में प्रसिद्ध कन्फेक्शनरी बनाया गया था। तब से 25 अगस्त और अगस्त के अंतिम दिनों में नेशनल बनाना स्प्लिट डे का आयोजन होता है और कई दिन चलता है।
2006 कोलंबिया में पहला कानूनी गर्भपात हुआ। लंबे आंदोलन, महीनों तक कानूनी बहस के बाद अदालतों ने तय किया कि गर्भपात देश में उन स्थितियों में कानूनी हो सकता है, जहाँ माँ की सेहत खतरे में है, गर्भ बलात्कार का परिणाम है या भ्रूण गंभीर रूप से विकृत है।
2008 मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2008-09 के लिए सरकारी स्कूलों के सभी विद्यार्थियों का बीमा करने का फैसला किया। 2008 में इसी दिन पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू शायर अहमद फराज का निधन हुआ।
2011 मैक्सिकन आपराधिक, ड्रग सिंडिकेट और आतंकवादी संगठन लॉस जेटास के सदस्यों द्वारा मेक्सिको के नुएवो लियोन के मॉन्टेरी कैसीनो में की गई आगजनी के दौरान 52 लोग मारे गए। इसी दिन श्रीलंका की सरकार ने देश में घोषित आपातकाल 30 वर्ष बाद समाप्त किया।
2012 वोयेजर 1 सौरमंडल से बाहर अंतरिक्ष में दाखिल होने वाला पहला मानवनिर्मित यान बना था। इसी दिन चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग का निधन हुआ।
2013 सिरिल बर्गल्स, स्लोवेनियाई कवि और अनुवादक, एंटोनियो बोर्जेस, पुर्तगाली अर्थशास्त्री और बैंकर, विलियम फ्रौग, अमेरिकी पटकथा लेखक और निर्माता, लियू फूजी, चीनी अकादमिक और राजनीतिज्ञ, चीन के तीसरे न्याय मंत्री, रघुनाथ पाणिग्रही, भारतीय गायक-गीतकार एवं गिल्मर डॉस सैंटोस नेवेस, प्रसिद्ध ब्राजीलियाई फुटबॉलर का जन्म हुआ।
2014 विलियम ग्रीव्स, अमेरिकी निर्देशक और निर्माता, मार्सेल मैसे, कनाडाई शिक्षक और राजनीतिज्ञ, 29वें कनाडाई राष्ट्रीय रक्षा मंत्री, निको एम. एम. निब्बरिंग, डच रसायनज्ञ और अकादमिक, उजिया थॉम्पसन, जमैका-अमेरिकी ड्रमर और फिल्म निर्माता एवं एनरिक जिलेरी, पेरू के प्रसिद्ध पत्रकार और प्रकाशक का निधन हुआ।
2015 जोस मारिया बेनेगास, स्पेनिश वकील और राजनीतिज्ञ फ्रांसिस सेजर्स्टेड, प्रसिद्ध नॉर्वेजियन इतिहासकार और अकादमिक का निधन हुआ।
2016 मार्विन कपलान, लोकप्रिय अमेरिकी फिल्म अभिनेता का निधन हुआ।
2017 टेक्सास में हरिकेन हार्वे नामक शक्तिशाली श्रेणी 4 तूफान आया जिसने भारी तबाही मचाई। 2004 के बाद से संयुक्त राज्य अमेरिका में आने वाला यह सबसे शक्तिशाली तूफान था। 2017 इसी दिन म्यानमार के रखाइन प्रांत में हुए हिंसक संघर्ष में आरोप है कि अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी ने किए गए कम से कम 26 अलग-अलग हमलों में 170 लोग मारे गए, इस कारण म्यांमार और मलेशिया की सरकारों ने समूह को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया।
2018 भारत के शॉटपुट एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर ने जकार्ता एशियाई खेलों में रिकार्ड प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
2019 रोसेनहेम, जर्मनी में फर्डिनेंड कार्ल पिएच का जन्म हुआ। फर्डिनेंड कार्ल पिएच ऑस्ट्रियाई बिजनेस मैग्नेट, इंजीनियर और कार कंपनी वोक्सवैगन में कार्यकारी थे। 1993-2002 तक वोक्सवैगन समूह के कार्यकारी बोर्ड (वोरस्टैंड्सवोर्सिट्जेंडर) के अध्यक्ष और 2002-2015 तक वोक्सवैगन समूह के पर्यवेक्षी बोर्ड (ऑफ्सिचट्सराट्सवोर्सिट्जेंडर) के अध्यक्ष थे फर्डिनेंड कार्ल पिएच।
2022 कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने 25 अगस्त को गुजरात दंगों की पीड़िता बिल्कीस बानो के लिए न्याय की मांग की और कहा कि 2002 के सामूहिक बलात्कार व उनके परिवार के सात लोगों की हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए 11 लोगों की रिहाई पर सरकार ने चुप्पी साधकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। गुजरात सरकार की माफी नीति के तहत पिछले दिनों 15 अगस्त को गोधरा उप कारागार से 11 दोषियों को रिहा किया गया था। प्रियंका ने एक ट्वीट में कहा कि बलात्कार की सजा पा चुके 11 लोगों की रिहाई, कैमरे पर उनके स्वागत-समर्थन में बयानबाजी पर चुप्पी साधकर सरकार ने अपनी लकीर खींच दी है। लेकिन देश की महिलाओं को संविधान से आस है। संविधान अंतिम पंक्ति में खड़ी महिला को भी न्याय के लिए संघर्ष का साहस देता है। बिल्किस बानो को न्याय दो। 2022 पेगासस स्वाइवेयर विवाद की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नियुक्त तकनीकी एवं पर्यवेक्षी समितियों ने कहा कि केंद्र ने मामले की जांच में सहयोग नहीं किया। प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना, जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ ने बृहस्पतिवार को कहा कि समिति को उन 29 फोन में से पांच में एक तरह का मालवेयर मिला, जिनकी जांच की गई थी। उच्चतम न्यायालय अब इस मामले पर चार सप्ताह बाद सुनवाई करेगा। पीठ ने बताया कि पैनल ने तीन हिस्सों में अपनी लंबी रिपोर्ट जमा की है और एक हिस्से में नागरिकों के निजता के अधिकार एवं देश की साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून में संशोधन करने का सुझाव दिया गया है। उसने बताया कि वह पर्यवेक्षण न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) आर वी रवींद्रन की सामान्य प्रकृति वाली रिपोर्ट को अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेगी। पीठ ने कहा कि वह अन्य रिपोर्ट का संशोधित हिस्सा पक्षकारों को देने की अपील पर विचार करेगी। मालूम हो कि करीब 2 साल पहले यह बात सामने आई थी कि इजरायली कंपनी एनएसओ के जासूसी मालवेयर पेगासस देश के तमाम पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नेताओं, जजों, मंत्रियों इत्यादि के फोनों में पेगासस पाया गया और उनकी जासूसी के लिए इस जासूसी साफ्टवेयर का उपयोग किया गया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा सरकार से जवाब मांगने पर सरकार ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया था। तब सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए समिति गठित की थी। जानकारों का मानना है कि समिति ने इस गंभीर और खतरनाक प्रकरण को हल्का करने का काम किया है।
2023 मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने 25 अगस्त को मीडिया को यह जानकारी कि पुतिन भारत में सितंबर में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत यात्रा की योजना नहीं बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय मुख्य जोर विशेष सैन्य अभियान पर है। इसी दिन राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पहलवान विनेश फोगाट ने एक्स पर लिखा, बृजभूषण के कारण भारतीय कुश्ती को कितना नुकसान हुआ है। अगर इसका सही आकलन किया जाए तो सही तस्वीर सामने आ जाएगी। इस माफिया के कारण तिरंगे का अपमान हुआ है। डब्ल्यूएफआई चुनाव में देरी के कारण, यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने 24 अगस्त को भारतीय निकाय को निलंबित कर दिया जिससे यह स्पष्ट हो गया कि भारतीय पहलवानों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में यूडब्ल्यूडब्ल्यू ध्वज के तहत लड़ना होगा। कुश्ती खेल की राष्ट्रीय संस्था को अंतर्राराष्ट्रीय संस्घ्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने समय पर चुनाव न कराने के कारण निलंबित कर दिया है। 2023 झारखंड के जमशेदपुर में हाइड्रोजन इंजन और ईंधन के उत्पादन के लिए देश का पहला संयंत्र लगेगा। इसके लिए टाटा मोटर्स और कमिन्स ने झारखंड सरकार के साथ शुक्रवार को एमओयू किया। रांची में प्रोजेक्ट बिल्डिंग स्थित झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गये।
2024 लेबनान के प्रभावशाली राजनेता और लेबनान के 34वें प्रधानमंत्री सलीम अल-हस का निधन हुआ।
2025 रामलीला मैदान दिल्ली में एसएससी अभ्यर्थियों और शिक्षकों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए बर्बरतापूर्ण पुलिस लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार लगातार जनता के अधिकार छीन रही है। उन्होंने लिखा, पहले वोट चुराएंगे, फिर परीक्षा चुराएंगे, फिर नौकरियां चुराएंगे, फिर आपका हक और आवाज – दोनों कुचल देंगे! युवाओं, किसानों, गरीबों, बहुजनों और अल्पसंख्यकों – आपका वोट इन्हें चाहिए नहीं, इसलिए आपकी मांगें कभी इनकी प्राथमिकता नहीं होंगी। अब वक्त है – डरने का नहीं, डटकर मुकाबला करने का। 25 अगस्त सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय ने दिव्यांगों और गंभीर शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों का मजाक उड़ाने के मामले में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए स्टैंडअप कमीडियन समय रैना, विपुल गोयल, बलराज घई, सोनाली ठक्कर और निशांत तंवर को अपने यूट्यूब चैनल पर माफी मांगने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि कॉमेडी के नाम पर किसी की तकलीफ का मजाक नहीं उड़ाया जा सकता। यह न तो सामाजिक रूप से सही है और न ही कानूनी रूप से।
2026 25 अगस्त को सुबह मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में एलएनजी टैंकर गैसलग शंघाई के टकराने की खबरों के बाद समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गईं। अमेरिकी ट्रेजरी ने सेकेंडरी प्रतिबंधों के जरिए ईरान की आर्थिक घेराबंदी के लिए कड़े कदम उठाने की घोषणा की, जबकि ईरान की सेना आईआरजीसी के प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि ईरानी बुनियादी ढांचे को खतरा होने पर ऊर्जा आपूर्ति के अहम रास्तों पर जोरदार हमले किए जाएंगे। अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर यूएस जॉर्ज वाशिंगटन मध्य पूर्व पहुंचा। कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने ईरान से आ रहे ड्रोन का पता लगाने और उन्हें रोकने की जानकारी दी। सीरिया ने आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देशों की अमेरिकी सूची से औपचारिक रूप से हटाए जाने का स्वागत किया। व्यापार वार्ता विफल होने के बाद कनाडा अमेरिका के खिलाफ जवाबी टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने घोषणा की कि आने वाले शैक्षणिक सत्र से हाई स्कूलों में सेलफोन पर देशव्यापी प्रतिबंध लागू किया जाएगा। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल द्विपक्षीय सीमा वार्ता में हिस्सा लेने के लिए बीजिंग में हैं।
जब लोग सबसे ज्यादा पक्का यकीन रखते हैं और घमंडी होते हैं, तो अक्सर वे सबसे ज्यादा गलत होते हैं, वे बिना सही सोच-विचार के भावनाओं के आधार पर राय बनाते हैं, जबकि सही सोच-विचार ही उन्हें बड़ी-बड़ी बेवकूफियों से बचा सकता है। -डेविड ह्यूम
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
कृपया देखें हमारा फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/share/1D2wJfiM4p/
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

